शनिवार, 22 नवंबर 2014

स्वछंद प्रेम या भोग की आज़ादी

स्वछंद प्रेम या भोग की आज़ादी

   एल आर गांधी


 समाज का एक वर्ग जहाँ जो चाहे करने की आज़ादी चाहता है ,वहीँ दूसरा आदर्शवादी वर्ग स्वछंद प्रेम अभिव्यक्ति का विरोधी है  … गत दिनों युवा प्रेमियों ने सार्वजनिक स्थान पर ' चुम्बन -आलिंगन ' की नुमाइश कर अपना विरोध प्रकट किया , उन भारतीय संस्कृति के ध्वजावाहकों के विरुद्ध , जो इसे पाश्चात्य सभ्यता की फ़ूहड़ नुमाइश मानते हैं  …।
जहाँ तक भारतीय संस्कृति का प्रशन है  … प्रेम की अभिव्यक्ति और उस की परिणति पर प्राचीन काल में कोई रोक नहीं थी  … गन्धर्व  विवाह , कन्या द्वारा स्वेच्छा से वर का चयन या वरण को   समाजिक मान्यता प्राप्त थी  … मुग़ल काल में बहुत सी प्राचीन मान्यताएं खंडित हो गई  …
महर्षि  विश्वामित्र के  तप तेज़ से जब इंद्रदेव को संकट का आभास हुआ तो उन्होंने देवलोक की सबसे सुंदर व् आकर्षक अप्सरा 'मेनका ' को ऋषिवर का तपोभंग करने भेजा  । ऋषिवर मेनका के सौंदर्य जाल में फंस गए !
कालांतर में जब महर्षि को मालुम हुआ तो उनके आक्रोश की सीमा नहीं  थी  .... मेनका को श्राप दिया और अपनी नवजात कन्या 'शकुंतला ' को कण्व ऋषि को सौंप कर पूण: तपोवन चले गए  …
शकुंतला ने महाराजा दुष्यंत से 'गन्धर्व ' विवाह किया  … महर्षि कण्व का उनके इस प्रेम विवाह को वरदहस्त प्राप्त था  .... शकुंतला -दुष्यंत के पुत्र महाराजा भरत के नाम पर ही हमारे देश का नाम 'भारत ' पड़ा  .... भरत ने प्रथम बार यहाँ लोकतंत्र की नीँव रखी  .... अपने नौ पुत्रों में से अपना उत्तराधिकारी न चुन कर अपनी प्रजा में से सबसे उपयुक्त व् योग्य वीर व् विवेकवान पुरुष 'युद्धमन्यु ' को अपने विशाल राज्य की  कमान सौंपी !
फिर भी हमारे समाज  में स्त्री को प्रेमहीन विवाह सहन करने को बाध्य होना पड़ता है  … ६०% भारतीय पुरुष उन्हें नियमित रूप से पीटते हैं और ७५% अपनी मर्ज़ी से शारीरिक सम्बन्ध चाहते हैं  । बरसों से कुछ हज़ार रूपए की खातिर ८० आल के बूढ़े अरब शेखों सी ब्याह दी जाती रही हैं  .
यह युग स्वयं चुनने की आज़ादी का युग है  … रही बात शारीरिक सम्बन्ध बनाने की आज़ादी की ! गर्भ निरोधक गोली के आविष्कारक अस्ष्ट्रियाई -अमेरिकन केमिस्ट-लेखक  कार्ल ज़रासी का दावा है कि ' अब हम ऐसे युग की ओर जा रहे हैं , जहां शारीरिक रिश्ते केवल आमोद-प्रमोद का अंग होंगे  ....
नए नए आविष्कारों ने ज़न्नत -स्वर्ग -जहन्नुम की परिभाषा ही बदल  कर रख दी है  .
जिसमें लाखों बरस की हूरें हों
ऐसी जन्नत को क्या करे कोई 

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014

कानून के हाथ लम्बे भी और बौने भी
एल आर गांधी
कानून के हाथ कितने लम्बे या कितने बौने … किसी के लिए लम्बे तो किसी के लिए बौने ....
यही लम्बे हाथ बाबा आसा के गिरेबान तक पहुँच भी गए और सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया .... अपने योगदान पर मिडिया ने भी खूब पीठ थपथपाई .... अब संत राम पाल को कानूनी औकात दिखाने को हरियाणा पुलिस और मिडिया संत राम पाल के कबीर पंथी सतलोक आश्रम की किलेबंदी किये खड़े हैं और दूसरी तरफ संत जी के कबीर पंथी भक्त आश्रम की रक्षा में अड़े हैं ....झगड़ा २००६ का है , जब आर्य समाजियों का कबीरपंथी संत राम पाल के साथ इसी आश्रम के बहार झगड़ा हो गया था … तब सरकार कांग्रेस की थी ,अब बीजेपी है … कानून यका यक जाग गया और सिकुलर मिडिया भी ....
बाबा पर न्यायालय के नान- बेलेबल वारंट की तामील की दरकार है … सरकार और पुलिस बेचारी मज़बूर है … इस लिए संत जी को घेरा है … मगर मिडिया खाम खाह में पिट रहा है … इसे कहते हैं 'समझदार -नासमझ '.
हमारे सिकुलर देश में सैंकड़ों बेलेबल -नान-बेलेबल कोर्ट वारंट तामील की दरकार में कोतवालिओं की चौखटों पर बरसों से एड़ियां रगड़ रहे हैं … न तो सरकारों को याद है और न मिडिया को …
सिकुलर सियासतदानों की सबसे बुल्लंद इबादतगाह के शाही इमाम हज़रात सैयद अहमद बुखारी, जिनके यहाँ १२५ बरस पुरानी पार्टी की 'राजमाता' भी चुनाव से पहले सज़दा करना नहीं भूलती .... पर दो दर्ज़न से भी अधिक बेलेबल नान-बेलेबल कोर्ट के वारंट ज़ेरे -तामीर हैं …
दिल्ली की एक कोर्ट के जज साहेब की यह टिप्पणी : 'देश के कानून और सिकुलर मिडिया और सियासत की दिशा और दशा को खुद ब खुद बयां कर देती है ': रिकार्ड देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि कमिश्नर रैंक का अफसर भी इतनी हिम्मत नहीं जुटा सकता कि वह 'बुखारी' के खिलाफ वारंट की तामील करवा सके (जनवरी २००४ ) . वह (बुखारी ) देश के किसी भी कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता। …

मंगलवार, 28 अक्टूबर 2014

' निल बैलेंस ' विदेशी खाते

आज पटियालवियों का सर शर्म से झुक गया  .... यह जान कर कि रियासत की महारानी पर किसी 'उच्चक्के ' ने यह दोष मढ़ दिया कि उनका विदेश में 'काला ' खाता है और उसका भी 'बैलेंस ' निल है  .... एक रियासत की महारानी और बैंक बैलेंस निल  .... हे राम !  कैसा लोक - तान्त्रिक  कलयुग आ गया  … जब महारानी कंगाल है तो प्रजातंत्र की प्रजा का क्या होगा ?
अवश्य ही इसमें किसी राजपरिवार विरोधी विदेशी शक्ति की चाल है  । महारानी ने तो धुर विरोधी विदेशियों की भी मोती महल और चैल -पैलेस में खूब खातिर दारी को भी आँख मूँद कर सवीकार किया।  पटियालवियों को बढ़ चढ़ कर नज़राने दे कर ज़ीरो बैलेंस अकॉउंट को मालामाल करने की मूहिम चलानी होगी  … रियासती अस्मत का सवाल है भाई !
ऐसे 'उच्चक्कों ' पर मान हानि का दावा 'अब तो ' कर ही देना चाहिए  … कल को देश की 'राजमाता ' और राजकुमार के ' निल बैलेंस ' विदेशी खाते कोई उठा लाएगा !

रविवार, 14 सितंबर 2014

कीचड़ वृति

कीचड़ वृति 

एल आर गांधी  


पुरानी कहानी है   एक महात्मा नदी किनारे बैठा ,कीचड़ में लिप्त मरणप्राय बिच्छू को कीचड़ से बाहर निकलता और बिच्छू उसे काट लेता।   महात्मा फिर से बिच्छू को कीचड़ से निकलता और बिच्छू फिर काटता  … एक राह गीर ने महात्मा से पूछा  … महात्मन्  बार बार इसे बचाने का प्रयास कर रहे हो और यह दुष्ट जीव आप को बार बार दंश मार कर पीड़ा पहुंचा रहा है  … आप इसे मरने के लिए छोड़ क्यों नहीं देते  । 
महात्मा राहगीर को प्रत्युत्तर देते हुए कहते हैं  … जब यह जीव अपनी दुष्ट वृति को त्यागने को त्यार नहीं तो मैं अपनी साधुवृति को क्यों त्यागूँ !
पृथ्वी पर स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर को प्राकृतिक आपदा बाढ़ ने घेर लिया तो हज़ारों सेना के जवान लाखों कश्मीरिओं की जान बचाने के लिए दिन-रात अपनी जान हथले पर रख कर बचाव कार्यों में जुट गए  .... बदले में कुछ अलगाववादी बिच्छू-वृति के देश द्रोही  तत्त्व सेना के जवानो पर हमले कर रहे हैं , एक जवान का तो हाथ ही काट दिया  … अब जवानो को बाढ़ में घिरे असहाय  लोगों के साथ -साथ अपनी गन का भार भी उठाना पड़ रहा है   … सेना को आपदा में अपने नागरिको की रक्षा के साथ साथ आत्मरक्षा की शिक्षा भी दी जाती है  … वे कितने ही मक्कार हो जाएं , मगर हम अपने संस्कार नहीं त्याग अकते  … यदि ऐसा किसी पश्चिमी या अरबी देश में होता तो बिच्छू-वृति के ऐसे देश द्रोहिओं को 'कीचड़ में मरने के लिए ' छोड़ दिया जाता  … 

बुधवार, 3 सितंबर 2014

वाक् गुदम

वाक् गुदम

एल आर गांधी

 अमृता प्रियतम , १०००००००८ जगतगुरु श्री श्री परमश्री सरस्वतानन्द जी 'शिष्य ' वाक गुदम दिग्गी मियां अर्फ शहज़ादा गुरु श्री दिग्विजय सिंह जी ने भी 'हांडी फोड़ 'डाली और वह भी बीच चौराहे .... पप्पू यदि चुप न रहता और उनकी भांति हर एक विषय पर 'वाक गुदमी  ' करता तो यह दुर्गति हरगिज़ न होती …
अब राजकुमार क्या बोलें .... पराए पुत्तर ने बोलती बंद कर दी है … टॉफी बोले तो कॉफी में घोल कर पिला दी .... गुबारा बोले तो बीच बाजार हवा निकाल दी … ४४ वां जन्म दिन मनाने विदेश भागना पड़ा … कहीं राहुल बाबा को ४४ मोर 'अवतार दिवस मुबारक' कहने न धमक जाएं !
कहते हैं बुरे वक्त में साया भी साथ छोड़ जाता है … गुरु देव भी दगा दे जाएंगे … घोर कलयुग !!!!!!

सोमवार, 1 सितंबर 2014

अच्छे दिन !

अच्छे दिन ! 

एल आर गांधी 

हाथ की दातुन से निपट कर आखिरी फोलक को   थू  .... कहने ही  वाले थे कि चोखी लामा बीच में आ धमके  … न दुआ न सलाम  सरहद पार की फायरिंग  की मानिंद सवाल दागा  … बाबू आज का अखबार देखा  …  अनजान बालक सा चोखी का मुखारविंद तकता रह गया  … बाबू  !   १०० दिन चूक गए और मैडम ने  पूछ लिया है 'फेंकू' से  … कहाँ हैं 'अच्छे दिन' . हमने भी फोलक को दांतो  बीच दबा कर जवाबी फायरिंग करते हुए सवाल दाग दिया  .... मियां सब्र करो ! ६० साल उर्फ़ २१९०० दिन राज किया है मैडम के परिवार ने  … उनसे तो किसी ने नहीं पूछा  … ये अच्छे  .... 
बगल के  तीन बस्ते  कंधे पर लटका कर चोखी लामा बिफर पड़े  … बाबू   !  आप लोग क्या  जानो गरीब की अच्छे दिन की  भूख को  … मैडम ने तो गरीब की भूख को जाना  भी और इंतजाम भी कर दिया था  … तभी से खाद्य सुरक्षा के ये तीन बस्ते हम बगल में दबाए भटक रहे हैं  … बेडा गर्क हो  मुए चुनाव आयोग का ऐन वक्त पर अड़ंगा डाल दिया  … 
लामा चपलियाँ चटकाते सरकारी राशन की दुकान 'आनंद लाल के डिपो 'की ओर चल दिए  .... शायद आज खुला हो ?

शुक्रवार, 22 अगस्त 2014

सत्ता का वर्णसंकर

सत्ता का वर्णसंकर 

एल आर गांधी 

मैं उस वक्त वहां मौजूद था, जब कश्मीर में सभा  दौरान फारूख अब्दुल्ला ने राजीव गांधी को हिन्दू कहा था।   
फ़ौरन राजीव गांधी ने कहा था     '  मैं हिन्दू नहीं हूँ   ' -------एम के रैना , लेखक , मुंबई                             

आई एम एक्सिडेंटली हिन्दू --------- नेहरू 

मंदिरों में जाने वाले , महिलाओं को माँ , बहन और देवी कहने वाले ही उन्हें छेड़ते हैं ------राहुल गांधी 

भगवान श्री कृष्ण ने गीता में ऐसे विधर्मी लोगों को 'वर्णसंकृत' श्रेणी में रक्खा   है।  जब कुल की स्त्रियां कुत्सित हो  जाती हैं तब समाज में वर्णसंकर फ़ैल जाता है  …। जो लोग अपने गौरवशाली इतिहास को भूल गए  वे हिन्दू संस्कृति और संस्कारों को क्या  जाने  …… 
ग़यासुद्दीन के प्रपौत्र खुद को 'एक्सिडेंटल ' हिन्दू मानेंगे ही !  मुस्लिम अब्बा फ़िरोज़ खान की संतान भला हिन्दू कैसे हो सकती है  …अब मुस्लिम अब्बा और ईसाई मदर के 'शहज़ादे' राउल दाविंचि  उर्फ़ राहुल गांधी हिन्दू संस्कार और संस्कृति में माँ ,बहन और देवी जैसे पवित्र रिश्तों की मान्यता या महिमा क्या जाने  … मंदिर देवालयों में  चरित्रहीनता या आतंकवाद का पाठ नहीं पढ़ाया जाता  … यदि कोई राक्षक साधु वेश में सीता हरण करता है ,तो क्या सारे  का सारा साधु समाज रावण हो गया  … फिर किसी वर्णसंकृत विधर्मी को मंदिरों पर ऐसी ओछी टिप्पणी का अधिकार  किसने दिया ?