शनिवार, 21 मार्च 2015

भारतीय नव वर्ष .... ईरानी नवरोज़ मुबारक

भारतीय नव वर्ष  .... ईरानी नवरोज़ मुबारक

                एल आर गांधी

२१ मार्च २०१५ अर्थात चैत्र शुक्ल प्रतिपदा २०७२ 'भारतीय नववर्ष ' है  ....... फेसबुक -गूगल पर बहुत से भारतीय जिन्हें अपने भारतीय होने पर गर्व है और साथ ही अपनी गौरवमयी प्राचीन संस्कृति पर , नव वर्ष की मंगल कामनाएं भारतियों के साथ सांझी कीं और प्रथम नवरात्रे के मांगलिक  अवसर पर माँ शैलपुत्री की पूजा की  ……  पर अधिकाँश भारतीय अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत  बिसरा बैठे हैं   ..........
तभी तो गूगल पर सबसे अधिक 'सर्च ' करने वालों के इतने महत्वपूर्ण पर्व को 'गूगल ' ने ही भुला दिया  ....... गूगल ने ईरान के नव  वर्ष ' नवरोज़'  पर सभी को फूलों के रंगों से लबरेज़ 'नवरोज़ मुबारक '  सन्देश तो दिया ही और साथ ही इस पर्व का विस्तार से महत्त्व का भी बखान किया।   इस दिन के साथ ही पर्शियन कलेंडर की शुरुआत होती है और साथ ही बसंत ऋतु के फूल लहलहाते हैं  .... हिंदुस्तानी बसंत क्या जाने ! वहां तो इन दिनों वे बेचारे पसीना पोंछ रहे  होते हैं  …।
जो लोग अपनी विरासत गँवा बैठे  …   पसीना ही तो पोंछेंगे 

शनिवार, 14 मार्च 2015

बुद्धं शरणम् गच्छामि - राहुल शरणम् गच्छामि

बुद्ध राजपाठ छोड़ छाड़ कर शांति की तलाश में अज्ञातवास को चले गए थे ताकि दुखी मानवता के दुखों के निवारण हेतु चिंतन किया जाए   …आज एक और राज कुमार अज्ञात वासी हो गया फर्क महज़ इतना है कि बुद्ध राजपाठ  छोड़ कर गए थे और हमारे राज कुमार इस लिए गए हैं कि राजपाठ 'छूट ' गया  . बुद्ध मानवता के संताप के निवारण  संकल्प के साथ गए थे और राजकुमार राजपरिवार की डूबती नैया के लिए किसी ' तिनके ' की तलाश  में।
बुद्ध छठी शताब्दी में हुए  … तब न तो मिडिया था और न ही वी वी आई पी सिक्योरिटी  …फिर ज़ेड प्लस सक्योर्टी प्राप्त देश का भावी भविष्य कैसे अलोप हो गया  …पुलिस का चिंतित होना स्वाभिक था।  सो एक दरोगा जी राजकुमार को ढूंढते -ढूंढते पहुँच गए उनके कार्यालय , पूछने लगे 'गुमशुदा ' शख्स का हुलिया   .... आँखों का रंग  … बाल -बदरंग  …। दरबारी बुरा मान गए  …राजकुमार की निजता में तांक -झाँक करने की ऐसी जुर्रत और वह भी एक अदद दारोगा की।
बुद्धं शरणम् गच्छामि - राहुल शरणम् गच्छामि 

सोमवार, 23 फ़रवरी 2015

हूक  ………

दुखी मन मेरे ,सुन मेरा कहना
जहाँ नहीं चैना  ,वहां नहीं रहना
प्यार में धोखा खाए  …दुनिया के सताए एक बेबस प्रेमी के हृदय की हूक ही तो है।
चैन ही तो नहीं है  .... कोई बेचैन मुफलिसी से तो कोई अमीरी से  … गरीब बेचैन है कि कैसे गुज़र होगी और अमीर  .... कब सबसे अमीर हो जाएंगे ? एक हृदय की हूक तो दूसरी अहम की हूक।
भूख की हूक  … पेट को सताती है तो पैसे की भूख मन को आहत कर जाती है  .... एक कचरा बीनने वाला उदास है कि आज कल से कम जुटा  पाया हूँ तो एक अमीर गहरी सोच में है कि शेयर सूचकांक इतना क्यों खिसक गया।
इक मस्ती की हूक भी है  .... जिसने हूक के मायने ही बदल कर रख दिए  …।
वाह रे ग़ालिब तेरी फाका मस्तियाँ
वोह खाना सूखे टुकड़े भिगो कर शराब में 

शनिवार, 14 फ़रवरी 2015

छोटे शहर के परिंदे

छोटे शहर के परिंदे

एल आर गांधी

शाही शहर की शाही बारांदरी सूनी पड़ी  थी और वह भी १४ फरवरी को  … आज तो वहीँ से फूल तोड़ कर अपने लव बर्डज़ को मुफ्त मुफ्त में इम्प्रेस करने का दिन था  …वेलन्ताइन डे  .... अपनी नित्य की संध्या -सैर पर नज़रें किसी प्रेमी जोड़े को ढून्ढ ही रहीं थी  …कि एक पुलसिया विसल के साथ दरोगा जी की गर्जना सुनाई दी  … ओए चलो ! पेड़ की ओट में बैठे दो प्रेमी सरपट द्रुत गति से पिछले गेट से खिसक लिए   अब इन बेअदब खाकी वालों को कौन समझाए !
बाग़ में जाने के आदाब हुआ करते हैं
किसी भंवरे को न फूलों से उड़ाया जाए
पटियाला पैग और महाराजा भूपेंद्र सिंह की तीन सौ पहंसठ रानिओं के लिए तो मशहूर है हमारा शाही शहर
 … महाराज के ही पूर्वज राजेंदर सिंह ने बारादरी बाग़ बनवाया था  .... उन्होंने तो यहीं पर पहाड़ी बाग़ में विदेश से मंगवा कर स्नान मुद्रा में एक नग्न सुंदरी का बुत भी  स्थापित किया था -बाथिंग ब्यूटी  .... सौंदर्य के दुश्मन आतंकियों ने बम से उड़ा दिया।
वही काम आज खाकी वर्दी वाले कर रहे हैं  .... कहते हैं ऊपर से  आडर  हैं  …… अरे ऊपर वाले  क्या बिना 'प्यार 'के ही पैदा हो गए थे !
किसी तितली को फूलों से गिरा कर देखो
आंधिओं तूने दरख्तों को गिराया होगा    !
यही काम खाकी ने किसी मेट्रो में किया होता तो मिडिया के वाच डॉग्स न  जाने कितने ऊपर और नीचे वालों
की 'खबर' ले  लेते  . .... कहते हैं छोटे शहरों में धारा १९६ हटा दी गई है  …छोटे शहर के परिंदों -----लव-बर्डज़
को पंख फैला कर उड़ने की इज़ाज़त नहीं।

रविवार, 14 दिसंबर 2014

कम्प्यूटर और कुरान

कम्प्यूटर और कुरान 

एल अार गांधी

मोदी साहेब को मेहदी मियां का सलाम  .... मोदी भारत के मुसलमानों के  ऐक हाथ में लैपटॉप और दूसरे में कुरान देखने को लालायित थे  …उनका  यह भी दावा था कि आई एस आतंकियों को देश के मुसलमान माकूल ज़बाब देंगे  …।
बेंगलुरु पुलिस ने जुमे को  ऐसे ही आतंकी को धर  -दबोचा जो कंप्यूटर पर आई एस  के लिए जेहाद में मशगूल था  …प. बंगाल का  मेहदी  बिस्वास आई एस के लिए बेंगलुरु से ट्विटर अकाउंट 'शामी विटनेस ' नाम से अरबी में आने वाली जेहादी ख़बरों को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करता था  … इसका खुलासा जब ब्रिटिश चैनल -४ ने खुलासा किया तो हमारी पुलिस की आँख खुली   … मेहदी ने जुर्म कबूल लिया है  ....
सिकलुर ममता दीदी के बंगाल बिज़ली बोर्ड से सेवा मुक्त एसिस्टेंट इंजीनियर पिता अपने बेटे को बेक़सूर मानते हैं   … उनका कहना है कि मेहदी जबरदस्ती करने पर ही 'नमाज़ ' पढता था।  '  वह जेहादी कैसे हो सकता है ? अर्थात जो शख्स 'कुरान - नमाज़ ' पढ़ने में रूचि नहीं रखता  … वह जेहादी हो ही नहीं सकता !
पूर्व राष्ट्रपति डा. ए पी जे अब्दुल कलाम ने कहा है  … मुसलमान पैदाइशी आतंकवादी नहीं होता उन्हें मदरसों में कुरान पढ़ाई जाती है , जिसके अनुसार वे हिन्दू ,बौद्ध ,सिख , ईसाई और अन्य गैर मुस्लिम्स को चुन चुन कर मारते हैं।  आतंकवाद पर नियंत्रण के लिए भारत में चल रहे हज़ारों मदरसों पर प्रतिबन्ध लगाना बेहद ज़रूरी है  …
सिकलुर सरकारें मदरसों को करोडो रूपए अनुदान देती रही है और इस्लामिक देशो से जो अकूत धन आ रहा है  … सो अलग  … दीदी के बंगाल में तो मदरसों और मौलविओं पर सरकार ख़ास मेहरवान है  …

शनिवार, 22 नवंबर 2014

स्वछंद प्रेम या भोग की आज़ादी

स्वछंद प्रेम या भोग की आज़ादी

   एल आर गांधी


 समाज का एक वर्ग जहाँ जो चाहे करने की आज़ादी चाहता है ,वहीँ दूसरा आदर्शवादी वर्ग स्वछंद प्रेम अभिव्यक्ति का विरोधी है  … गत दिनों युवा प्रेमियों ने सार्वजनिक स्थान पर ' चुम्बन -आलिंगन ' की नुमाइश कर अपना विरोध प्रकट किया , उन भारतीय संस्कृति के ध्वजावाहकों के विरुद्ध , जो इसे पाश्चात्य सभ्यता की फ़ूहड़ नुमाइश मानते हैं  …।
जहाँ तक भारतीय संस्कृति का प्रशन है  … प्रेम की अभिव्यक्ति और उस की परिणति पर प्राचीन काल में कोई रोक नहीं थी  … गन्धर्व  विवाह , कन्या द्वारा स्वेच्छा से वर का चयन या वरण को   समाजिक मान्यता प्राप्त थी  … मुग़ल काल में बहुत सी प्राचीन मान्यताएं खंडित हो गई  …
महर्षि  विश्वामित्र के  तप तेज़ से जब इंद्रदेव को संकट का आभास हुआ तो उन्होंने देवलोक की सबसे सुंदर व् आकर्षक अप्सरा 'मेनका ' को ऋषिवर का तपोभंग करने भेजा  । ऋषिवर मेनका के सौंदर्य जाल में फंस गए !
कालांतर में जब महर्षि को मालुम हुआ तो उनके आक्रोश की सीमा नहीं  थी  .... मेनका को श्राप दिया और अपनी नवजात कन्या 'शकुंतला ' को कण्व ऋषि को सौंप कर पूण: तपोवन चले गए  …
शकुंतला ने महाराजा दुष्यंत से 'गन्धर्व ' विवाह किया  … महर्षि कण्व का उनके इस प्रेम विवाह को वरदहस्त प्राप्त था  .... शकुंतला -दुष्यंत के पुत्र महाराजा भरत के नाम पर ही हमारे देश का नाम 'भारत ' पड़ा  .... भरत ने प्रथम बार यहाँ लोकतंत्र की नीँव रखी  .... अपने नौ पुत्रों में से अपना उत्तराधिकारी न चुन कर अपनी प्रजा में से सबसे उपयुक्त व् योग्य वीर व् विवेकवान पुरुष 'युद्धमन्यु ' को अपने विशाल राज्य की  कमान सौंपी !
फिर भी हमारे समाज  में स्त्री को प्रेमहीन विवाह सहन करने को बाध्य होना पड़ता है  … ६०% भारतीय पुरुष उन्हें नियमित रूप से पीटते हैं और ७५% अपनी मर्ज़ी से शारीरिक सम्बन्ध चाहते हैं  । बरसों से कुछ हज़ार रूपए की खातिर ८० आल के बूढ़े अरब शेखों सी ब्याह दी जाती रही हैं  .
यह युग स्वयं चुनने की आज़ादी का युग है  … रही बात शारीरिक सम्बन्ध बनाने की आज़ादी की ! गर्भ निरोधक गोली के आविष्कारक अस्ष्ट्रियाई -अमेरिकन केमिस्ट-लेखक  कार्ल ज़रासी का दावा है कि ' अब हम ऐसे युग की ओर जा रहे हैं , जहां शारीरिक रिश्ते केवल आमोद-प्रमोद का अंग होंगे  ....
नए नए आविष्कारों ने ज़न्नत -स्वर्ग -जहन्नुम की परिभाषा ही बदल  कर रख दी है  .
जिसमें लाखों बरस की हूरें हों
ऐसी जन्नत को क्या करे कोई 

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014

कानून के हाथ लम्बे भी और बौने भी
एल आर गांधी
कानून के हाथ कितने लम्बे या कितने बौने … किसी के लिए लम्बे तो किसी के लिए बौने ....
यही लम्बे हाथ बाबा आसा के गिरेबान तक पहुँच भी गए और सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया .... अपने योगदान पर मिडिया ने भी खूब पीठ थपथपाई .... अब संत राम पाल को कानूनी औकात दिखाने को हरियाणा पुलिस और मिडिया संत राम पाल के कबीर पंथी सतलोक आश्रम की किलेबंदी किये खड़े हैं और दूसरी तरफ संत जी के कबीर पंथी भक्त आश्रम की रक्षा में अड़े हैं ....झगड़ा २००६ का है , जब आर्य समाजियों का कबीरपंथी संत राम पाल के साथ इसी आश्रम के बहार झगड़ा हो गया था … तब सरकार कांग्रेस की थी ,अब बीजेपी है … कानून यका यक जाग गया और सिकुलर मिडिया भी ....
बाबा पर न्यायालय के नान- बेलेबल वारंट की तामील की दरकार है … सरकार और पुलिस बेचारी मज़बूर है … इस लिए संत जी को घेरा है … मगर मिडिया खाम खाह में पिट रहा है … इसे कहते हैं 'समझदार -नासमझ '.
हमारे सिकुलर देश में सैंकड़ों बेलेबल -नान-बेलेबल कोर्ट वारंट तामील की दरकार में कोतवालिओं की चौखटों पर बरसों से एड़ियां रगड़ रहे हैं … न तो सरकारों को याद है और न मिडिया को …
सिकुलर सियासतदानों की सबसे बुल्लंद इबादतगाह के शाही इमाम हज़रात सैयद अहमद बुखारी, जिनके यहाँ १२५ बरस पुरानी पार्टी की 'राजमाता' भी चुनाव से पहले सज़दा करना नहीं भूलती .... पर दो दर्ज़न से भी अधिक बेलेबल नान-बेलेबल कोर्ट के वारंट ज़ेरे -तामीर हैं …
दिल्ली की एक कोर्ट के जज साहेब की यह टिप्पणी : 'देश के कानून और सिकुलर मिडिया और सियासत की दिशा और दशा को खुद ब खुद बयां कर देती है ': रिकार्ड देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि कमिश्नर रैंक का अफसर भी इतनी हिम्मत नहीं जुटा सकता कि वह 'बुखारी' के खिलाफ वारंट की तामील करवा सके (जनवरी २००४ ) . वह (बुखारी ) देश के किसी भी कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता। …