शुक्रवार, 30 दिसंबर 2011

मदरसों में उच्च शिक्षा


मदरसों में उच्च शिक्षा 
   एल.आर गाँधी.


पाकिस्तान के इस्लामिक  रहनुमा अपने यहाँ जेहाद  की पनप चुकी फैक्ट्रियों  को अब  बंद करने की कशमकश में हैं मगर हमारे   सेकुलर शैतान अपना  वोट बैंक पक्का करने की जुगत में जेहादी कारखानों को फलने फूलने के लिए माली मदद मुहय्या करवा रहा है. .
गत दिनों कराची  के सोहराब इलाके में जामिया मस्जिद जकारिया मदरसे के तहखाने से ५० बच्चों को मुक्त करवाया गया ,जिन्हें  जंजीरों  में बाँध  कर  रक्खा  गया था . इन बच्चों को इस्लामिक जेहाद के लिए तैयार किया जा रहा था पुलिस ने अपनी जांच  में पाया की इन बच्चों का यौन शोषण भी किया जा रहा था.पाक सरकार ने ऐसे मदरसों को विदेशी सहायता पर भी प्रतिबन्ध लगा   दिया .
अब हमारे सेकुलर शैतानो  की इस्लामिक जेहाद के आतंक से लड़ने की मानसिक कुष्ट्वृति देखिये.देश की सबसे संवेदनशील रियासत जम्मू  कश्मीर  जहाँ हमारी राष्ट्रिय सेना इस्लामिक आतंक से जूझ  रही है और लगभग एक लाख भारतीय इस आतक की बलि चढ़  चुके हैं.  इस्लामिक आतंक से पीड़ित  साढ़े चार लाख कश्मीरी हिन्दू अपने ही देश में अपना घर बार छोड़ कर दर दर भटक  रहे  हैं. जेहाद के कारखाने 'मदरसों' के लिए केंद्र  ने कश्मीर सरकार को ५.३ करोड़ रूपए की सहायता भेजी , ताकि ३७२ मदरसों में बढ़िया शिक्षा मुहय्या करवाई  जा सके . कश्मीर के २५ इस्लामिक संगठनों ने इस सहायता को केंद्र सरकार का इन मदरसों को बदनाम  करने की साजिश बताया  और दोष लगया की मदरसों को यह  सहायता पहुंची   ही नहीं . जिन मदरसों में जेहाद की तालीम दी  जाती  है और गैर इस्लामिक स्टेट के विरूद्ध  जेहाद के लिए मासूम बच्चों को आतंक का पाठ  पढाया  जाता  है., जैसा की कश्मीर में पनप रहे राष्ट्र विरोधी माहौल से साफ़ दिखाई भी दे रहा है. . फिर भी वोट बैंक को मज़बूत करने की जुगत में हमारे ये सेकुलर शैतान 'जेहाद की फैक्ट्रियों  ' को माली सहायता दे कर राष्ट्र विरोधी ताकतों को पाल रहे हैं. माली सहायता ले कर भी ये इस्लामिक संगठन सरकार के किसी भी आधुनिक  शिक्षा मुहया करवाने के निर्देश को - मज़हब  में दखलंदाज़ी  करार   देते   हैं. सरकारी सहायता की दरकार में आम निजी स्कूलों ने भी मदरसों के बोर्ड लटका दिए हैं. और अपने यहाँ पढ़ने  के लिए मौल्विओं की सेवायें ले ली हैं. 
मुल्लाओं की कुरआन में आधुनिक शिक्षा 'अवांछित' है. फिर भी इन सेकुलर शैतानों को कौन समझाए जो इतिहास से भी सबक लेना नहीं  चाहते. विश्व की सबसे प्राचीन और प्रथम  विश्व  विद्यालय ' नालंदा' को इस्लामी जेहादी 'खिलज़ी' ने महज़ इस लिए 'मिस्मार' कर दिया था की उसके पुस्तकालय में ' कुरआन' क्यों नहीं. नालंदा के विद्वान अध्यापको और छात्रों को तलवार से इस लिए काट दिया गया की वे 'इस्लाम को न मानने वाले काफ़िर थे . पिछले आठ सौ सालों में क्या इस्लाम को मानने वालों ने विश्व को एक भी 'विश्व विद्यालय' दिया.
जिस  सच्चाई को एक इस्लामिक स्टेट पाक समझ रहा है उससे  हमारी सेकुलर सरकार नादान बनी बैठी है.  

शनिवार, 10 दिसंबर 2011

शशि-धरा का लुका-छिपी महोत्सव

 शशि-धरा का लुका-छिपी महोत्सव 
एल. आर. गाँधी
शशि- धरा की लुक्का छिपी का महोत्सव है आज . महोत्सव का श्रीगणेश सांय 3.45 पर होगा और सांय ७. १५ तक चलेगा . विश्व के प्राचीनतम प्रेमी इस महोत्सव के मुख्य पात्र हैं. अबकी शशि छिपेंगे और धरा सदैव की भांति ढूँढेंगी .... रवि ने मंच सञ्चालन का जिम्मा सम्हाल लिया है. पिछले कई दिनों से 'विधु' छिपने की रिहर्सल में मशगूल हैं .. जब देखो धुंध में लुका-छिपी के खेल में व्यस्त हैं और धरा भी धुंध में धुंधलाई आँखों से निशा में दूर तक अपने सखा'इंदु' को देखती है ...मानो जांच रही हो ..अबकी कहाँ छिपेगा ? फिर भूल गई की उसका यह सदियों पुराना अनुज -सखा तो सदैव उसके आँचल में ही आ छिपता . लो ' निशापति' छिप गए और धरा दबे पाँव अपने नन्हे चिर-सखा को ढूँढने निकल पड़ी. अपनी प्रियसी और उसके सखा के बीच के इस लुकाछिपी के खेल को 'रवि' चुपचाप निहार रहे हैं.
सदियों से शशि , धरा-दिनकर के सृष्टि सम्भोग के प्रत्यक्ष -द्रष्टा रहे हैं. निशापति के जाते ही दिनकर अपनी प्रियतमा को अपने आगोश में ले कर 'चिर सौभाग्यवती' भव का आशीर्वाद देते हुए ,अपनी प्रचंड किरणों से काम-क्रीडा में मस्त हो जाते हैं. रात होते ही निशापति थकी- हारी धरा को अपनी शीतल किरणों की चादर ओढा कर , अपने सखा धर्म का निर्वाह कर, मात्र ठंडी आहें भरने के सिवा और कर भी क्या सकते हैं. अपने मित्रवत प्रेम के इज़हार का इस साल 'इंदु' के पास आज यह प्रथम अवसर है. आज तो बस बता ही देंगे धरा को की वह किस कदर उसे बे-इन्तेहा प्यार करते हैं. लो शशि पूर्णतय छिप गए और धरा ढूंढ रही है ...शशि ने धरा को 'हीरे की अंगूठी ' दिखाई ..…… महज़ ४. ४३ क्षण के लिए …धरा अचरज में पड़ गई और शशि झेंप गए और शर्म से मुंह लाल हो गया . धरा ने आनन फानन में 'फ्रेंडशिप बैंड' भेंट किया और शशि ने अपनी चिर-सखा की यह भेंट स्वीकार कर राहत की सांस ली. रवि अपनी प्रियतमा के पतिव्रता आचरण पर भाव विभोर हो गए . इसके साथ ही लुका छिपी का विश्व समारोह सम्पूर्ण हुआ .
विज्ञानिक अपनी खुर्दबीने लिए इस महोत्सव से पृथ्वीलोक पर होने वाले 'अच्छे-बुरे प्रभावों की समीक्षा में व्यस्त हैं और धर्म भीरु हिन्दू ग्रहण से होने वाले दुष्प्रभावो को सोच का त्रस्त हैं. हमारी धर्म परायण श्रीमती जी ने सभी खाद्य- वस्तुओं में 'खुशा' का तिनका टिका दिया है. इसे कहते हैं डूबते को तिनके का सहारा . मंदिर के पंडित जी ने श्रीमती जी को आगाह कर दिया था कि आज शाम को मंदिरों के किवाड़ बंद रहेंगे . इस लिए देवीजी आज के देव दर्शन ग्रहण से पूर्व ही कर आयीं. ज्योतिविद धर्मभीरु आस्तिकों को चन्द्र ग्रहण से होने वाले दुश परिणामों से जागरूक करते हुए 'दान-पुन्य' के अमोघ अस्त्रों से अवगत करवा कर 'चांदी' कूटने में व्यस्त हैं . हम तो भई सोमरस की चुस्कियों संग , सृष्टि के प्राचीनतम प्रेमियों के इस लुकाछिपी महोत्सव को निहारने में मस्त हैं. निशापति का यह शर्म से लाल हुआ मुखारविंद सिर्फ और सिर्फ आज के इस महोत्सव में ही देखने को मिलता है , जब 'निशापति ' अपनी ही इज़हार ए मुहब्ब्त से शर्मसार हुए शवेत से सुर्ख हो जाते हैं.
यथार्थ के पक्षधर खगोलविद या फिर ईष्ट अनीष्ट की शंकाओं में डूबे ज्योतिषशास्त्री इस महोत्सव के प्रेम प्रसंग को क्या समझें ?

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2011

काबुल में करबला

काबुल में करबला
एल.आर.गाँधी

सिंह साहेब के शांति पुरुष की काबिना के अंदरूनी रक्षा मंत्री रहमान मालिक ने 'तालिबान' का शुक्रिया अदा किया .. क्योंकि उनकी अपील पर इस बार तालिबान ने 'मुहर्रम' के मौके पर कोई 'काण्ड' नहीं किया और शांति बनाए रक्खी . पाक की वीणा मलिक तो जिसम से ही बेनकाब हुई थी, मगर मलिक साहेब तो इखलाक से भी नंगे हो गए .. जिन आतंकियों को नेस्तोनामूद करने की अमेरीका से अरबों डालर की सुपारी लेते रहे ..उन्हीं का शुक्रिया ?
उधर अफगानिस्तान में इन्हीं तालिबान के 'भाइयों' ने मुहर्रम के पाक जलूस पर आतंकी हमला कर ५६ अफगान शिया मुस्लिमों को बम से उड़ा दिया १५० के करीब ज़ख़्मी हुए .. मरने वालों में ज्यादाता मासूम औरतें और बच्चे थे... पाक से आतंकी संगठन लश्करे झांगवी ने हमले की जिम्मेवारी कबूली. यह संगठन सुन्नी मुसलमानों से बावस्ता है , जो शिया मुसलमानों को 'काफ़िर' मानते हैं. कल तक पाक को अपना 'भाई' और अमेरिका -भारत से भी अधिक हरदिल -अज़ीज़ कहने वाले करज़ई साहेब भी बेनकाब हो गए . करज़ई साहेब ने इस हमले के पीछे पाक की ख़ुफ़िया एजेंसी आई .एस.आई. के हाथ का आरोप लगाया . शाम होते होते एक और धमाके ने १९ अफगानियों को मौत की नींद सुला दिया.
मुहर्रम शिया मुसलमान हर बरस हज़रत इमाम हुसेन की क़ुरबानी की याद में मनाते हैं. ६८० ऐ डी में हज़रत मुहम्मद के नाती इमाम हुसेन , ७२ ईमान वालों के साथ खलीफा याज़िद के विरुद्ध लड़ते हुए 'कर्बला' में शहीद हुए थे. इमाम हुसेन को मानने वाले 'शिया' सम्प्रदाय कहलाने लगे और इसके साथ ही एक ही 'अल्लाह' को मानने वाले दो सम्प्रदायों शिया-'सुन्नी में बँट गए. पिछली १३ शताब्दियों से शिया -सुन्नी एक दूसरे को 'काफ़िर' मान कर मुसलसल लड़ रहे हैं . पिछले एक दशक से अफगानिस्तान में बेशक कोई ऐसी वारदात नहीं हुई जिसमें मुहर्रम के पवित्र अवसर पर खून खराबा बरपा होई. तालिबान के वक्त में तो खैर अफगानिस्तान में २०% शिया अक्सरियत को मुहर्रम मानाने की ही मनाही थी. हाँ पाकिस्तान में शिया समुदाय की मस्जिदों पर सुन्नी जेहादी हमले करते ही रहते हैं ...अबकी बार रहमान मालिक की बात मान कर जेहादियों ने पाक को बख्श दिया और सारी कसर अफगानिस्तान में पूरी कर दी.. आखिर करज़ई के भाई होने का भी तो 'क़र्ज़' अदा जो करना था.... करज़ई साहेब शायद भूल गए ! शैतान भी कभी किसी के हुए हैं.

शनिवार, 26 नवंबर 2011

अहिंसा का प्रतीक 'चांटा'

अहिंसा का प्रतीक 'चांटा' 
   एल.आर.गाँधी 

अहिंसा के प्रतीक चांटे की गूँज ...आज चारों दिशाओं में फैली हुई है. जब से हरविंदर सिंह ने 'महंगाई के टेढ़े गाल' पर सपाट चांटा जड़ा है ...सारा देश प्रतिक्रियाऑ के दो खेमों में बाँट गया है. एक तो वो हैं जो अपने आप को गांधीजी के आदर्शों का ठेकेदार मानते हैं और उनके अहिंसा परमो-धर्म के परचम को थामे हुए ....चांटे को ' राष्ट्र के खिलाफ हिंसा ही नहीं बल्कि विश्व की सारी की सारी मानवता के खिलाफ हिंसा से अलंकृत कर रहे हैं. . ये वही लोग हैं जो आम जनता को 'रोटी' मांगने  पर न्याय व्यवस्था 'लाठी' से पीटते हैं. भ्रस्टाचार और काले धन के खिलाफ रामलीला मैदान में बैठे 'आम आदमी' को आधी रात को उठा कर पीट पीट कर दौड़ते हैं और दौड़ा  दौड़ा कर पीटते हैं. क्या वह 'हिंसा ' नहीं थी . सारी संसद आज शरद- चांटे से विचलित है और अन्ना को नया  गाँधी वाद ' बस एक ही चांटा' घड़ने पर कोस रही है. कुछ तो इसे देश में अराजकता फ़ैलाने का षड्यंत्र भी मान रहे हैं.
हम भी जन्म से गाँधी हैं ... बचपन से बापू के 'महान' उपदेशों को पढने  और समझने- समझाने की कोशिश में लगे है ? यदि आज बापू जिन्दा होते तो अपने इन  सफ़ेद पोश 'कांग्रेसियों' से पूछते जरूर ...क्या यही शिक्षा दी थी मैंने की चांटा पड़ा और भाग खड़े हुए ... शेर पुत्र से पूछना तो था ...भई ये लो दूसरा गाल , एक और मारो .. मगर यह बतला दो की क्यों मारा ? चांटा मारने वाला सिंह पुत्र जोर जोर से महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सिंघनाद कर रहा था और हमारे 'आटा  मंत्री' फिर भी कह रहे थे की मैंने ऐसा कुछ नहीं सुना !  ये कैसे गाँधीवादी हैं जो गाँधी जी के आदर्शों को इतनी जल्दी बिसरा बैठे. आज सारा देश भूख, बेकारी, बीमारी, बेईमानी ,भ्रष्टाचार,कालाबाजारी और कालेधन से बेज़ार है. और इन हालात के लिए जिम्मेवार नेता-अफसर त्रस्त जनता को 'हिंसा-अहिंसा ' का कायदा पढ़ा रहे हैं. 
बात गाँधी जी की  अहिंसा की चल रही है... तो एक किस्सा याद आया. साबरमती आश्रम में गांधीजी की गाए का बछड़ा 'भीरु' गंभीर बीमारी से त्रस्त.. तड़प रहा था , बापू से 'भीरु' ' का दर्द देखा न गया. फ़ौरन ढोर -डाक्टर को बुला भेजा . डाक्टर से बोले या तो इस का दर्द हर लो या फिर इसे मुक्ति दे दो. बापू ने अपनी आँखों के सामने 'भीरु' को मुक्ति का इजेक्शन दिलवाया . आज देश का ७०% दीन हीन मानुष भूख-बीमारी से त्रस्त है. उनकी यह हालत  अहिंसा के उस पुजारी के 'वारिसों' ने की है, जो उसके नाम पर लोगों को बरगला कर पिछले साढे छह दशकों से 'राज सिंघासन ' पर आरूढ़ हैं. 
चांटे की गूँज...  नेट पर लोगों के विचार देखे , अधिकाश का विचार है की 'चांटा' महंगाई और भ्रष्टाचार के गाल पर था न की किसी व्यक्ति विशेष के. अब भी वक्त है .. जनता के आक्रोश को समझने , आंकने और समय रहते निदान का.  वर्ना बहुत देर हो जाएगी ..... और अहिंसा की परिभाषा बदले देर नहीं लगेगी ..महज 'अ' शब्द का फेर है. अ से अराजकता भी होती है 
न क्षुधासम : शत्रु :... भूखा व्यक्ति कोई भी पाप कर सकता है. अत : सरकार का कर्तव्य है की देश में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे.... चाणक्य   

गुरुवार, 24 नवंबर 2011

अब शरद को चांटा

अब शरद को चांटा 
एल.आर.गाँधी 

भ्रष्ट तंत्र से त्रस्त हरविंदर सिंह ने महंगाई के प्रतीक केंट्रीय खाद्य मंत्री के टेढ़े मुंह पर सपाट चांटा जड़ दिया. 
शनिवार को हरविंदर दूरसंचार के पूर्व भ्रस्टाचार मंत्री सुखराम को भी चांटा रसीद कर चुके हैं. अब हरविंदर अपना तीसरा शिकार किस 'सिक-यू-लायर भ्रष्ट नेता को बनाएँगे...महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त ' भारतियों'  को इंतज़ार रहेगा.  आज नौंवी पातशाही गुरु तेगबहादुर जी का शहीदी दिवस है. ... आज ही के दिन गुरु जी ने उस वक्त के हुक्मरान ज़ालिम मुगलों के अत्याचार के विरुद्ध आवाज़ बुलंद की और मजलूमों की रक्षा के लिए कुर्बान हो गए. आज के हुक्मरानों के  भ्रष्टाचार और महंगाई की मार से आज आम आदमी त्रस्त है . यह खतरे की एक घंटी है.... सभी राजनेता इस 'काण्ड' को कितना ही नकारें ...मगर सब्र का बाँध टूट रहा है...भ्रत्सना करने से राजनैतिक जवाबदेही चुकने वाली नहीं... राजनेताओं की प्रतिक्रियाओं में 'डर और पाप' साफ़ झलक  रहा है.  
न क्षुधा सम: शत्रु ... आचार्य चाणक्य ने ठीक ही कहा है ... भूख के समान शत्रु नहीं...हमारे खाद्य मंत्री शरद पवार जी आज महंगाई और भूख का प्रतीक बन गए हैं... संचार मंत्रालय में २ जी के सबसे बड़े घोटाले के बाद पूर्व संचार मंत्री सुख राम 'भ्रष्टाचार' के ' रोल माडल ' के रूप में सामने आए हैं जिन पर पिछले १५ साल से कोई कार्यवाही नहीं की गई. अब भूख और भ्रष्टाचार से त्रस्त आम आदमी अपने गुस्से का इज़हार करेगा तो 'गांधीजी  के अनुयायियों ' को अपना दूसरा गाल भी तैयार रखना होगा ? Mark Twain had rightly said ' The lack  of money is the root of all evil.
राज कुमार के अंग राक्षक भी अब चौकन्ने हो जायेंगे ... अब वे राज कुमार को कार का शीशा नीचे कर किसी भिखारी से यह पूछने का रिस्क नहीं उठाने देंगे ' भैया आप किस प्रदेश से हो'. कब कोई भूखा- भिखारी ' अपना भिख्शा पात्र मुंह पर दे मारे तो ?.... पवार साहेब जी की महानता देखो ..वे तो थप्पड़ को चांटा मानने को ही तैयार नहीं !!!!
कांग्रेस  अपने गिरेबान में अब भी झाँकने  को तैयार नहीं लगती .. दोष बी.जे.पी नेता यशवंत सिन्हा पर मढ़ा जा रहा है जिन्होंने हाल ही में चेताया  था की महंगाई -भ्रष्टाचार से त्रस्त लोग हिंसक हो सकते हैं.. हुक्मरानों को जनता के विश्व व्यापी मूड परिवर्तन को समझाना होगा ... अरब क्रांति का सन्देश साफ़ है ... त्रस्त भूखी,बीमार, लाचार जनता अब केवल मरेगी नहीं .....मारेगी भी !!!
तुमसे पहले जो यहाँ तख़्त नशीं था 
उसको भी अपने खुदा होने पर इतना ही यकीं था. 

शनिवार, 19 नवंबर 2011

दूर संचार ................के लम्बे के तार ..सुख राम पहुंचे राजा के पास ...तिहार.

दूर संचार ................के लम्बे के तार
सुख राम पहुंचे राजा के पास ...तिहार.

       एल. आर. गाँधी.

इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि १५ साल बाद 'दो बिल्लिया' एक साथ 'थैले '   से  बाहर  आई  हैं. १९९६ में एक ने क्रिकेट में देश को शर्मसार किया तो दूसरे  ने राजनीति में लूट का नया मील पत्थर स्थापित किया . खेल के मैदान पर जब सारा देश शर्मसार हो रहा था तो काम्बली के आंसू ' मैच फिक्सिंग 'का दर्द बयाँ साफ़ साफ़ कर रहे थे. अज़हरुदीन पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे ..लम्बी जांच चली , चोर चोर मौसेरे  भाई के खेल के बाद नतीजा वही ढाक के तीन पात. अजहर ने उल्टा पांसा फेका की उसे 'अल्पसंख्यक' यानि के मुसलमान होने के कारण फसाया गया . वैसे  ही जैसे पंडित जी कह रहे हैं की उनके खिलाफ यह  राजनैतिक साजिश है. पंडित सुख राम जी को ३-३ केसों में सजा हो चुकी है .. करोडो रूपए उनसे बरामद हुए और करोड़ों की नामी- बेनामी सम्पति भी उनके नाम है. अजहर मिया ने यदि फिक्सिंग नहीं की तो उन्हें और तीन साथियों को खेल से अलविदा क्यों कर दिया गया.
महाकवि तुलसी दास जी ने १५ वी शताब्दी में ही साफ़ साफ़ कह दिया था ... सामर्थ को नहीं दोष गोसांई ! सुख राम जी कांग्रेस के शक्ति शाली मंत्री और हिमाचल के 'विकास पुरुष' पंडित जी थे और अज़हर मियां क्रिकेट का  खेल खेल कर अब सेकुलर राजनीति के खेल में मशगूल हैं. कांग्रेस के आलावा उनके लिए और योग्य पार्टी भला हो ही नहीं सकती . अर्थात कांग्रेस  के एम्.पी है. सजा अव्वल तो होती नहीं जैसे अजहर मिया ...होती है तो बार बार बेल पर छूट जाते है जैसे सुख  राम जी. सब माया की माया है. फिलहाल तो देश के दूर संचार को तार तार करने वाले एक वर्तमान .. राजा  और एक भूत पूर्व सुख राम .. तिहार में बगलगीर हो गए हैं.   मोह माया के चक्कर में  सुख राम जी ८४ के हो गए ...उम्र तो है, मोह माया त्याग , संन्यास आश्रम में परवेश कर साधू संतों की संगत  में राम नाम रटने की .. मगर पहुँच गए तीहार जेल के चोर उच्च्क्कों में. 'कलमाड़ी और राजा'  के पास तिहार में ...खूब गुज़ारे गी.. जब मिल बैठेंगे नए पुराने चोर... 
    

गुरुवार, 10 नवंबर 2011

सिंघ साहेब का 'शांति पुरुष'


सिंघ साहेब का  'शांति पुरुष' 
    एल. आर. गांधी 
इस  माह २६ नवम्बर को तीन वर्ष हो जाएंगे ..ग्लानी जी के 'शांतिदूत' की मेहमान नवाजी को . इसे हम  अतिथि देवोभव की प्राचीन राष्ट्रिय संस्कृति कहें या फिर हमारे सेकुलर शैतानो का आस्तीन में  सांप पालने का गाँधी वादी व्यसन. हमारे 'ईमानदार', गाँधीवादी, अर्थशास्त्री,प्रधान मंत्री जी ने पाकिस्तान के वजीरे-आला युसूफ रज़ा गिलानी को दक्षेस शिखिर संमेलन में 'शांति पुरुष' कह कर अंग्रेजी की कहावत... 'As dog return to its vomit, so a fool repeat his foolishness. जैसे कुत्ता अपनी उल्टी खाने को लौटता है , वैसे ही मूर्ख अपनी गलती दोहराता है, की कहावत को चिरतार्थ कर दिया. 
वोट के अंधे नाम नयन सुख हमारे यह 'सेकुलर शैतान' मूर्खता की सभी सीमाएं लांघ गए है . जिस शैतान ने हमारी आर्थिक  राजधानी मुम्बई पर जेहादी भेज कर देश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस करने का षड्यंत्र किया और १६६ निर्दोष भारतियों को मौत के घाट उतार दिया ...उसे हमारे प्रधान मंत्री जी ने  'शान्ति पुरुष' की उपाधि दे डाली ... अब तो बस अजमल कसाब को ग्लानी जी का 'शांति दूत ' घोषित करना बाकी है. और हाँ एक दूत के साथ एक परम आदरणीय अतिथि के व्यवहार की तो सभी सीमाएं हम पार कर ही चुके .... ५५ करोड़ रूपए से भी अधिक ,  उसकी तीमारदारी पर खर्च कर !  अब तो बस यह ' शान्ति दूत ' वापिस पाक को बा- इज़त सौंपना ही बाकी है ... या फिर किसी कंधार हाईजैक का इंतज़ार है !
हमारे सिक-यु-लायर हुकुमरानो ने समय और इतिहास के काल चक्र से कोई सबक नही सीखा. इस्लामिक जेहाद ने पिछली १५ शताब्दिओ मे १०० मिलियन हिन्दुओ और ६० मिलियन इसाईयो  की बळी ले लीई. और आज भी विश्व के अस्तित्व को इस्लामिक जेहाद  से ही सबसे बडा खतरा है. शायद ये उस दिन के इंतेजार  मे  है जब सारा देश दारूल -इस्लाम हो जाएगा ?  
आज 'गुरूपर्व' का पवित्र दिवस है - आज के दिन 'सरबत का भला ' चाहणे  वाले महान संत गुरु नानक देव जी का परकाश हुआ था. गुरु जी 'बाबर' के समकालीन  थे- बाबर के अत्याचारो को देख कर गुरु जी ने उसे 'जाबर' अर्थात जुलमी कह कर पुकारा. एनी मार पडी कुर्लाने- तै किई दर्द न आया भी गुरु जी ने बाबर के जुल्मो-सितम से द्रवित हो कर बोला.इसी दिन को हमारे सिंघ साहेब ने 'बाबर' के एक अनुयायी को 'शांती पुरुष' की उपाधी दे डाळी. २००५ में हमारे सिंघ साहेब अपने साथ राज कुमार को ले कर अफगाणिस्तान पहुचे ताकि भारत द्वारा अरबो रुपये खर्च कर किये जा रहे निर्माण कार्यो  का जायजा ले सके. लगे हाथो बाबर की मजार पर गये और एक 'जाबार' को श्रद्धांजली अर्पित की . अब तो अफगाणिस्तान के हुक्म्रान करजाई ने भी साफ कर दिया की वे तो पाकिस्तान के साथ है ...  भले ही भारत और अमेरीका  उन पर कितना ही  धन खर्च  करे. ...कुरान में साफ हिदायत है की काफिर चाहे कितना ही   धर्मात्मा हो वह किसी गुनाहगार मुस्लीम से बेहतर नही होता. करजाई के इस इस्लामिक तेवर से हमारे सिक-यु-लायर हुकमराण नही चेते ..और निकल पडे  ग्लानी को अलंकरित करने. इसे कहते है - सांप को दूध पिलाने का पुराना व्यसन . चाणक्य के उपदेश को भी भूल गये ' सांप को कितना ही दूध पिलाओ फिर भी विष ही वमन करता  है.