मंगलवार, 19 जुलाई 2011

बाबा का राम बाण

बाबा का राम बाण 

एल.आर. गाँधी  


दशकों  से राम लीला मैदान में - राम लीला का अंत दशहरे को, बुराई के प्रतीक रावण दहन से होता आया है..... मगर इस बार सत्ता के नशे में मदमस्त 'सेकुलर शैतानों ' ने राम लीला मैदान को 'रावण लीला' का अखाडा  बना डाला और सत्य- अहिंसा की रामसेना को रात के अँधेरे में खदेड़ कर दशानन विजय का बिगुल बजा दिया. बाबा राम देव के अभियान को पलीता लगाने के लिए सरकारी खजाने का मुंह खोल दिया और महज़ पांच दिन में मिडिया के वाच डाग्ज़ को १७०० करोड़ के विज्ञापन  टुकड़े डाल दिए- और हमारे मिडिया के दलालों ने भी खूब बाबा की खबर ली. 
मगर बाबा का राम बाण तो चल गया ..... राम लीला मैदान की सरकारी शैतानियत सारे देश ने ही नहीं सारे विश्व ने देखि ..और असर भी विश्व व्यापी हुआ. भारत की जनता में यह साफ़ साफ़  सन्देश गया कि देश पर राज करने वाले ये काले अँगरेज़ अव्वल दर्जे के चोर -डाकू हैं. विदेशी बैंकों में पड़ा अधिकाँश काला धन इन्हीं राजनेताओं का है  , जिसे वे किसी भी कीमत पर ज़ाहिर  नहीं होने देंगे . बाबा के राम बाण से घायल तो ये शैतान भी हुए ही हैं .. तभी तो राजमाता- राजकुमार अपने दशानन भेदियों सहित ८ जून को निजी विमान से स्विसत्ज्र्लैंड भागे ... अपना काला धन ठिकाने लगाने को !!!!  मज़े की बात तो यह है कि अपने आप को देश के वाच डाग ... भेदी कुत्ते कहने वाला मिडिया भी मुंह में विज्ञापन की मोटी सुपारी दबाए चुप चाप बैठा है.. किसी ने माँ- बेटे से सवाल नहीं किया कि वे चुप चाप स्विस्द्जर्लैंड कौन से ज़रूरी काम से गए थे...   
बाबा का राम बाण तो बहुत दूर तक काम कर गया .... स्विस सरकार और स्विस बैंक बाबा के राम बाण से बेहाल हैं .. स्विस मिडिया का मानना है की बाबा फैक्टर स्विस अर्थ व्यवस्था पर बहुत भारी  पड़ा है .. स्विस बैंको की जमा राशी में यका यक १५ लाख करोड़  डालर की कमी आई है. यदि यही हाल रहा तो स्विस बैंको का काला गोरख धंधा चौपट हो जाएगा. इन बैंको का  ५२ %  कारोबार हमारे चोरों के पैसे से ही चलता है. 
भारत के बाद स्विस बैंकों में सबसे अधिक काला धन चीन और रूस का है. बाबा की मुहीम ने वहां भी अपना असर दिखाया है ...अरब देशों के जनांदोलन से  चीन और रूस के हुक्मरान पहले ही बहुत चिंतित हैं .. चीन ने क़ानून बना कर  स्विस सरकार से स्विस बैंकों में चीनियों के काले धन का विवरण मंगवा लिया है, और काले धन पर कानून में मृत्यु दंड का बदलाव भी कर रहा है.  दूसरी ओर रूस में एक समाजिक कार्यकर्त्ता बदिमीर ईलिनोईच द्वारा चलाया जा रहा आन्दोलन जोर पकड़ता जा रहा है. रूस की सरकार ने जनता को आश्वासन दिया है कि देश का सारा काला धन दो माह में वापिस मंगवा लिया जाएगा.     
नेट पर भी सरकार के खिलाफ ज़बरदस्त आन्दोलन चल रहा है .. फिर भी हमारे ये काले अँगरेज़ खुश फहमी में मस्त हैं कि ... खाए जाओ खाए जाओ .. किहने भेद खोलना ऐ.. आपे रौला पाए जाओ .. भुखेयाँ नूँ लमियाँ कहानिया सुनाए जाओ.  मगर ये भूल गए की राम बाण से रावण नहीं बच पाया ये किस खेत की मूली हैं. 

रविवार, 17 जुलाई 2011

आतंक की राजनीति .....

आतंक की राजनीति .....

  एल. आर. गाँधी 

मुम्बई पर फिर से आतंकी हमला हुआ और हमारे हुक्मरान २६/११ हमले के वक्त  जारी अपनी गीदड़ भभकियों को भूल गए....... फिर से ऐसा हमला हुआ तो हम आर पार की लड़ाई लडेंगे ? उल्टा हमारे 'राजकुमार ' फरमा रहे हैं कि ऐसे हमले रोके नहीं जा सकते . सुरक्षा एजेंसियों को शाबाशी भी  दे  डाली  और कहा  कि बस  एक  प्रतिशत  ही   रह गए हैं आतंकी हमले. 'राजकुमार' के गुरूजी 'दिग्गी मियां' तो और भी दो कदम आगे बढ़ गए और बोले कि पाकिस्तान के मुकाबले तो हमारे यहाँ आतंक बहुत मामूली है- लगे हाथ आर. एस.एस व् हिन्दू संगठनों पर भी उंगली तान दी. इसे कहते हैं आतंक की राजनीति .... लोग मरते हैं,  मरते रहे.... वोट बैंक फलता फूलता रहे ! 
हमारा पडोसी हमारे खिलाफ ' परोक्ष युद्ध ' छेड़े हुए है.. और हम अमन के कबूतर उड़ा रहे हैं. वे देश की वाणिज्य राजधानी पर 'हमला ' कर हमारी अर्थ व्यवस्था को तहसनहस करने की फिराक में है और हम वार्ता का राग अलाप रहे हैं. पाक हमारे विरुद्ध मुसलसल जेहाद छेड़े हुए है. इस्लामिक स्टेट का मुख्य उदेश्य ' शरियत के अनुसार तब तक जेहाद जारी रखना है , जब तक निजाम ए मुस्तफा कायम न हो जाए. अर्थात इस्लाम का राज्य कायम हो जाए ! पश्चमी देशों ने इस तथ्य को भली भांति समझ लिया और 'जेहादी तत्वों' पर सख्त निगरानी की नीति अपना ली. अमेरीका पर ९/११ के बाद दूसरा जिहादी हमला सफल नहीं हो पाया. 
जापान विश्व का एक मात्र देश है जहाँ '   कोई जेहादी परिंदा  पर भी नहीं मार सकता   '  जापानियों को पूरा विशवास है ! जापान ने 'जेहादियों ' पर अपने देश में पूरण प्ररिबंध लगा रक्खा है. जापान में इस्लाम के प्रचार प्रसार पर कड़ा प्रतिबन्ध है.जापान में अब किसी मुसलमान को स्थाई रूप से रहने की इज़ाज़त नहीं दी जाती. जापान में मात्र २ लाख मुसलमान हैं जिन्हें नागरिकता दी गई है और वे जापानी भाषा में ही अपने मज़हबी कार्य करते हैं. इनमें भी अधिकाश विदेशी कंपनियों के कर्मचारी है. किन्तु आज कोई भी कंपनी किसी मुसलमान को यदि जापान भेजती है तो उसे इज़ाज़त नहीं दी जाती यहाँ कोई इस्लामी मदरसा नहीं खोला जा सकता. कारन ! जापानी मानते हैं की मुसलमान कट्टरवाद के पर्याय हैं. जापान में 'पर्सनल ला ' जैसा कोई शगूफा नहीं. यदि कोई जापानी महिला किसी मुसलमान से शादी कर ले तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाता है. 
टोकियो विश्व विद्यालय के विदेश अध्ययन के अध्यक्ष कोमिको यागी के अनुसार ...जापानियों की यह मान्यता है कि इस्लाम संकीर्ण सोच का मज़हब है. 
इसे कहते हैं ' आतंक के खिलाफ जीरो टालरेंस ' हमारे यहाँ सब इसका उल्टा है. मुसलमानों के लिए 'शरिया' के अनुसार अलग से ' पर्सनल ला' हैं. मदरसों को खुले दिल से सरकारी सहायता दी जाती है   जहाँ ' जेहाद 'का पाठ पढाया जाता है. यदि कोई आतंकी मुसलमान पकड़ा जाता है तो हमारे दिग्गी मियां जैसे सेकुलर शैतान 'भगवा आतंक ' का राग अलापने लगते हैं .. वैसे भी हमारे 'सिंह साहेब' तो देश की सभी सुख सुविधाओं  पर मुसलमानों का पहला हक़ मानते हैं.... मुंबई के ७/१३ के हमले के बाद तो ऐसा प्रतीत होता है कि हमारी नपुंसक सरकार ने आतंकी तत्वों के आगे हथियार ही डाल दिए हैं.  जब पिछले पकडे गए सजा याफ्ता आतंकियों को सजा / फांसी पर चढाने की हिम्मत नहीं तब ये सेकुलर शैतान सरकार और आतंकी पकड़ कर क्या उनका अचार डालेगी ?  

बुधवार, 6 जुलाई 2011

ऐश्वर्य के प्रतीक ईश्वर के असहाय भक्त !!!!



ऐश्वर्य के प्रतीक ईश्वर के असहाय भक्त !!!!

        एल.आर.गाँधी

पदमनाभ स्वामी मंदिर की अकूत धनसंपदा के बारे में जब से नए नए रहस्योद्घाटन  हुए जा रहे हैं.---धीरे धीरे यह भी स्पष्ट होता जा रहा है कि हिन्दुओं के इश्वर यदि ऐश्वर्य के प्रतीक हैं तो भक्त भिखारी   का .....हो भी क्यों न ..केवल भिखारी  ही ईश्वर की कल्पना में जीवन पर्यंत ऐश्वर्य के प्रतीक की उपासना -भक्ति में कष्टमय जीवन जी सकता है , 
पदमनाभ स्वामी मंदिर ने आज तक विश्व के सबसे कुबेर धर्मस्थल तिरुपति बाला जी को पीछे  छोड़ दिया है. पदमनाभ स्वामी मंदिर ट्रावन्कोर के  प्राचीन राजशाही परिवार का मंदिर है और मंदिर का प्रबंधन भी राज परिवार के हाथ में है. अपनी अकूत धनराशी को सरकार की नज़रों से छिपाने के लिए हो सकता है ,राज परिवार ने मंदिर को कवच की भांति इस्तेमाल किया हो. 
यह हिन्दुओं की ईश्वर के प्रति आगाध आस्था का ही परिणाम है कि हिन्दुओं के धरम स्थल विश्व भर में ऐश्वर्य और भव्यता के प्रतीक के रूप में जाने जाते रहे हैं. आस्थावान धन - कुबेर हिन्दुओं ने ईश्वर के ऐश्वर्य को इन भव्य मंदिरों के रूप में निर्मित किया और ब्राह्मणों  को पूजा अर्चना के लिए सौंम्प दिया और धीरे धीरे ये पुजारी ही इन विशाल देवालयों के देवता स्वरुप मालिक बन बैठे. मंदिरों के दान पात्र से अपनी विलासता की सामग्री जुटाने लगे. हिन्दू समाज या धरम के  कल्याण- प्रसार  से इन्हें कुछ लेना देना न था. सदियों से इन देवालयों की आड़ में यह पुजारी वर्ग आस्थावान हिन्दू समाज का शोषण और इमोशनल अत्याचार करता आ रहा है. 

इस्लाम के आगमन काल से ये भव्य देव स्थल  इस्लामिक ज़ेहादिओं के निशाने पर रहे हैं. गौरी,अब्दाली, खिलज़ी जैसे सैंकड़ों मुस्लिम आक्रान्ताओं ने मंदिरों को लूटा और मिस्मार किया. फिर भी हिन्दुओं की आस्था में कोई कमी नहीं देखने को मिली - मगर किसी धर्माचार्य ने इन देवालयों की धन संपदा को इनकी और हिन्दू समाज की हिफाज़त के लिए सदुपयोग की नहीं सोची. मुस्लिम मज़हब के रहनुमा इस लूट के धन को मज़हब को फ़ैलाने और मज़बूत करने पर खर्च करते . चर्च ने तो अपनी सेना और शस्त्रागार तक बना रखे थे. इस्लाम और चर्च की दो तरफ़ा मार सह रहा हिन्दू धर्म और समाज आज भी इन धर्म के ठेकेदार मठाधीशों  के आगे बेबस है. इतिहास गवाह है कि हमारे इन धर्म के ठेकेदारों ने कभी भी अपने धर्म और समाज की रक्षा और कल्याण के लिए कुछ नहीं किया. 
अहमदशाह अब्दाली ने जब सिखों के 'मक्का'  हरमंदिर साहेब को मिस्मार करने के लिए हमला किया तो २२ सिंह हरि-मंदिर की रक्षा करते हुए शहीद हो गए. हिन्दुओं के हजारों मंदिर मुगलों  द्वारा लूटे और गिराए  गए, मगर किसी भी मठाधीश या पांडे ने अपने देव स्थान की रक्षा करते  हुए जान   नहीं दी.  अब्दाली ने हिन्दुओं के पवित्र  धरम स्थल मथुरा -वृन्दावन और गोकुल के पवित्र  मंदिरों को ही नहीं तोडा बल्कि एक हिन्दू के सिर की कीमत ५/- रूपए लगा दी . अफगान सैनिकों ने मासूम हिन्दू बच्चों के सरों के ढेर लगा दिए . मथुरा के पांडे मंदिरों को छोड़ भाग खड़े हुए. सिर्फ नांगा साधुओं ने अफगान सैनिको का सामना किया और बहुत से सैनिक मार गिराए . 
आन्ध्र और केरल की सेकुलर सरकारों के अधीन मंदिरों की कमाई - ईसाई और मुसलमानों के धार्मिक कार्यों पर खर्च की जाती है. यदि यह मंदिर भी सरकार के आधीन आ गया तो इसकी अकूत दौलत भी ये सेकुलर शैतान वोट बैंक की बलि चढ़ा देंगे. प्रमुख साधू संतो और हिन्दू संगठनों को मंदिरों की इस सम्पदा को हिन्दू धर्म के उत्थान और हिन्दू समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण के लिए खर्च करने की व्यवस्था निश्चित करनी चाहिए.








गुरुवार, 30 जून 2011

फर्क है बस किरदारों का-- बाकी खेल पुराना है....


फर्क है बस किरदारों  का 
बाकी  खेल  पुराना  है  ....
  
एल.आर.गाँधी 

लूटना और लुटाना हमारा राष्ट्रिय   व्यसन रहा है. अंग्रजों ने २०० साल राज किया और दो शताब्दियों में लगभग एक लाख करोड़ की लूट की. देश की जनता और  आजादी के परवानों ने अनगिनत कुर्बानिय दे कर देश को अंग्रेजों से आज़ाद करवाया ताकि इस देश की धन संपदा इस देश की गरीब जनता को नसीब हो और वे अपना भविष्य संवार सकें. अँगरेज़ तो चला गया - उनका स्थान ले लिया हमारे सफेद पोश काले अंग्रेजों ने .... लूट बदस्तूर जारी है . .. महज़ ६४ साल में हमारे इन काले अंग्रजों ने देश का २८० लाख करोड़ विदेशी बैंकों में पहुंचा दिया. 
अंग्रेजी हकुमत के वक्त जो काम अंग्रेजों के लिए हमारे रजवाड़े- ज़मीदार और सत्ता के दलाल करते थे- वही काम आज के हुक्मरानों 'काले अंग्रेजों' के लिए - अफसरान, बिचौलिये और व्यवसाई वर्ग कर रहा है. जनता पर नए नए कर लगा कर सरकारी खजाना पहले तो भरा जाता है और फिर नई नई योजनाओं के नाम पर लूटा जाता है. 
१८५७ के पहले स्वतंत्रता संग्राम के  बाद ,लोगों ने अँगरेज़ को लगान देना बंद कर दिया और अंग्रेजों को अपनी सेना को पगार के लाले पड़ गए. पंजाब के अँगरेज़ गवर्नर ने बफादार रजवाड़ों और ज़मीदारों को माली सहायता की अपील की . महाराजा पटियाला अग्रेजों के ख़ासम- ख़ास थे- जोश में आकर ५ लाख रूपए भेंट कर दिए...अब सरकारी खजाना ख़ाली हो गया तो रियासत की जनता पर  नए नए टैक्स लगाए गए. शहर के रेड लाईट एरिया धरम पूरा बाज़ार के लिए बाहर से लाई जाने वाली वेश्याओं पर ' चुंगी'..... इन रजवाड़ों की अँगरेज़ भक्ति ने देश की आज़ादी ९० साल पीछे धकेल दी. वही काम आज देश पर हकुमत कर रहे ये वजीर और अफसर किये जा रहे हैं . महगाई और लूट खसूट के चलते देश की आधी से अधिक जनता भुखमरी की शिकार है.... और जिन बजुर्गों ने अंग्रेजी दौर देखा है वे आज कानून व्यवस्था और प्रबंधन व् महगाई के मामले में अंग्रेजी दौर को बेहतर मानते हैं. क़ानून पहले भी आमिर के लिए और व् गरीब के लिए और था. और हालात आज उससे भी बदतर हैं. 
उस दौर में सारा धन वैभव अँगरेज़ हुक्मरान और देसी रजवाड़ों और नवाबों तक सीमित था आज सफ़ेद पोश नेताओं , अफसरों और सत्ता के दलालों के हाथ में है. 
  
      तोहमतें आएँगी नादिर शाह पर 

      आप दिल्ली रोज़ ही लूटा करें .

कहते हैं विदेशी हमलावरों ने इस देश को खूब लूटा - मुहम्मद गौरी, नादिरशाह, अहमदशाह अब्दाली और कंपनी बहादुर.. जो काम आज की 'खबरियां' - राडिया और बुरका दत राजा और टाटा के लिए कर रही हैं वही काम मुग़ल काल में 'शोलापुरी बेगम और मुघलाई बेगम ने अहमद शाह अब्दाली के लिए बखूबी सरंजाम दिया. मुघलाई बेग़म ने दिल्ली की लूट में शाह के लिए मुख्य खबरी का काम किया और इनाम पाया. शोलापुरी  बेगम ने शाह  के लिए उस हवेली की निशान देहि की जहा शाही खजाना दफ़न था. शाही दरबारियों द्वारा औरंगजेब काल से पिछले ७० साल में हिन्दुस्तानी  रियाया  से लूटा गया - सोना ,चाँदी,  हीरे,  मोती  सब  अब्दाली के सिपाहियों  ने लूट लिए. अब्दाली द्वारा लूटी  गयी ३० करोड़ की  अकूत धन दौलत २८००० हाथी,घोड़ों,ऊंटों बैलगाड़ियों और सिपाहींयों  पर लादी गई.
 आज की अपने ही राज नेताओं की लूट चुप चाप  हसन अली जैसे सत्ता के दलालों द्वारा हवाला के ज़रिये विदेशी बैंकों में जमा हो जाती है.फिर देश का पैसा बिना रोक टोक विदेश लेजाने  की सुविधा भी हमारे हुक्मरानों ने मुहैया करवा रखी है. बाई एयर VIP और VVIPमहानुभावों  के सामान की कोई जांच नहीं की जाती जिनमें केंद्र के शीर्ष सत्ताधारी , जज, मुख्यमंत्री आदि के इलावा देश की 'राजमाता ' के ज्वायीं राजा राबर्ट वढेरा भी शामिल हैं .... ताकि लूट का पैसा चुप चाप बाहर लेजाया  जा सके. 
बाबा रामदेव और अन्ना के हो हल्ले ने अब इन लुटेरों को सतर्क कर दिया है - अब स्विस बैंकों का पैसा ये ठिकाने लगाने की जुगत लड़ा रहे हैं.  ८ जून को युवराज- राजमाता अपने खसम खास लोगों के साथ एक निजी जेट से स्विट्ज़रलैंड चुप चाप हो भी आए हैं - देश के वाच डाग यानिके मिडिया वाले मस्त हैं- हों भी क्यों न ? १८०० करोड़ का विज्ञापन ग्रास जो मिल गया है.   

बुधवार, 29 जून 2011

आज की राजनैतिक चवन्नी


आज  की  राजनैतिक  चवन्नी
       एल.आर गाँधी 


आज ही दो नहीं तीन  खबरें  देखने को मिलीं - एक खबर है कि कल से सरकार २५ नए  पैसे का सिक्का वापिस ले रही है अर्थात अब कल से चवन्नी नहीं चलेगी. दूसरी खबर है कि हमारे मोहन प्यारे ने कहा है कि वह अब असहाय  नहीं है.  तीसरी खबर - अन्ना हजारे कल को  सोनिया गाँधी से मिलेंगे शायद यह पूछेंगे कि यह 'चवन्नी' और कितने दिन चलेगी.  
यका यक ऐसा क्या हो गया कि हमारे मोहन प्यारे जी को लगने लगा कि वे अब असहाय  नहीं हैं. जो मनमोहन सिंह कल तक गठबंधन सरकार की मजबूरिया गिना गिना कर अपने आप को असहाय  ज़ाहिर कर रहे थे - आज  कौन सा 'चवनप्राश ' खा लिया है. ' चोरों का सरदार सिंह फिर भी इमानदार '- जिनकी नाक के नीचे भारतीय अर्थ व्यवस्था का चीर हरण होता रहा - महाघोटालों के पिछले सभी कीर्तिमान बौने पड़ गए ..और 
धृतराष्ट्र  की भांति यह दो आँखों वाला नयनसुख सब चुप चाप देखता रहा. १९ जून को कांग्रेस के राज कुमार राहुल के जन्म दिन पर हमारे 'शकुनी मामा' परम आदरणीय दिग्विजय सिंह उर्फ़ दिग्गी मिया ने पूरे जोर शोर से राज कुमार के राजतिलक का राग अलापा , मगर मोहन प्यारे मौन रहे. 
अब हमारे अन्ना हजारे उर्फ़ आज के गाँधी - कल को सोनिया जी से मिलेंगे . जाहिर है वे सोनिया जी से यह तो नहीं पूछेंगे कि पिछले तीन साल में उनके विदेशी दौरों पर जो १८५० करोड़ रूपया सरकारी खजाने से खर्च किया गया ,उसकी जांच क्या लोक पाल के दायरे में आएगी ? या फिर यह पूछेंगे कि २१ जून को स्वामी ने जो राहुल बाबा पर देश का प्रधानमंत्री बनने पर कानूनी अडंगा लगाया है, में कितनी सच्चाई है. ? या फिर यह पूछेंगे कि भारतीय राजनीती की यह  'चवन्नी ' (मजबूरी) और कितने दिन चलेगी ?
      



शनिवार, 18 जून 2011

नौकरों की भाषा ...हिंदी



नौकरों  की  भाषा  ...हिंदी 

       एल.आर गाँधी 

लन्दन के बड़े अखबार द डेली टेलीग्राम ने ४ जून के अपने अंक में रहस्योदघाटन किया है कि सोनिया गाँधी राष्ट्र भाषा हिंदी को केवल नौकरों द्वारा बोली जाने वाली भाषा मानती है. 
ठीक ही तो है जब डेढ़ दशक पुराणी पार्टी एक विदेशी महिला को अपना 'आका ' मान बैठी है और छोटे बड़े नेता तो क्या देश का प्रधान मंत्री भी खुद को सार्वजानिक तौर पर  मैडम का 'चाकर' मानता है तो मैडम के काले अंग्रेजों से और तवक्को भी क्या की जा सकती है कि वे हिन्दुस्तानियों को गुलाम और राष्ट्र भाषा को नौकरों/गुलामों की भाषा समझें. 
देश में जब राष्ट्रिय सम्मान के लिए भारतीय संघर्ष कर रहे हों और अन्ना-रामदेव के नेतृत्त्व में भ्रष्टाचार और काले धन को विदेशी बैंकों से वापिस लाने के लिए देश की जनता सड़कों पर भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ आन्दोलन कर रही हो , ऐसे वक्त में कांग्रसियों की राजमाता और  राज कुमार अपनी साथियों सहित एक निजी जेट से स्विस्त्रलैंड की व्यापारिक यात्रा पर हैं ? जाहिर है वहां के बैंकों में पड़ा अपना काला धन ठिकाने भी तो लगाना है.सुब्रमनियम स्वामी ने तो पहले ही देश वासियों को आगाह कर दिया है कि स्विस बैंकों में सोनिया जी का एक लाख करोड़ का काला धन जमा है. दिग्गी मियां ने इस का खंडन भी तो नहीं किया. 
देश को इन काले अंग्रेजों के चंगुल से छुडवाने के लिए -एक और आज़ादी की लड़ाई लड़ी जनि बाकी है.