गुरुवार, 24 नवंबर 2011

अब शरद को चांटा

अब शरद को चांटा 
एल.आर.गाँधी 

भ्रष्ट तंत्र से त्रस्त हरविंदर सिंह ने महंगाई के प्रतीक केंट्रीय खाद्य मंत्री के टेढ़े मुंह पर सपाट चांटा जड़ दिया. 
शनिवार को हरविंदर दूरसंचार के पूर्व भ्रस्टाचार मंत्री सुखराम को भी चांटा रसीद कर चुके हैं. अब हरविंदर अपना तीसरा शिकार किस 'सिक-यू-लायर भ्रष्ट नेता को बनाएँगे...महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त ' भारतियों'  को इंतज़ार रहेगा.  आज नौंवी पातशाही गुरु तेगबहादुर जी का शहीदी दिवस है. ... आज ही के दिन गुरु जी ने उस वक्त के हुक्मरान ज़ालिम मुगलों के अत्याचार के विरुद्ध आवाज़ बुलंद की और मजलूमों की रक्षा के लिए कुर्बान हो गए. आज के हुक्मरानों के  भ्रष्टाचार और महंगाई की मार से आज आम आदमी त्रस्त है . यह खतरे की एक घंटी है.... सभी राजनेता इस 'काण्ड' को कितना ही नकारें ...मगर सब्र का बाँध टूट रहा है...भ्रत्सना करने से राजनैतिक जवाबदेही चुकने वाली नहीं... राजनेताओं की प्रतिक्रियाओं में 'डर और पाप' साफ़ झलक  रहा है.  
न क्षुधा सम: शत्रु ... आचार्य चाणक्य ने ठीक ही कहा है ... भूख के समान शत्रु नहीं...हमारे खाद्य मंत्री शरद पवार जी आज महंगाई और भूख का प्रतीक बन गए हैं... संचार मंत्रालय में २ जी के सबसे बड़े घोटाले के बाद पूर्व संचार मंत्री सुख राम 'भ्रष्टाचार' के ' रोल माडल ' के रूप में सामने आए हैं जिन पर पिछले १५ साल से कोई कार्यवाही नहीं की गई. अब भूख और भ्रष्टाचार से त्रस्त आम आदमी अपने गुस्से का इज़हार करेगा तो 'गांधीजी  के अनुयायियों ' को अपना दूसरा गाल भी तैयार रखना होगा ? Mark Twain had rightly said ' The lack  of money is the root of all evil.
राज कुमार के अंग राक्षक भी अब चौकन्ने हो जायेंगे ... अब वे राज कुमार को कार का शीशा नीचे कर किसी भिखारी से यह पूछने का रिस्क नहीं उठाने देंगे ' भैया आप किस प्रदेश से हो'. कब कोई भूखा- भिखारी ' अपना भिख्शा पात्र मुंह पर दे मारे तो ?.... पवार साहेब जी की महानता देखो ..वे तो थप्पड़ को चांटा मानने को ही तैयार नहीं !!!!
कांग्रेस  अपने गिरेबान में अब भी झाँकने  को तैयार नहीं लगती .. दोष बी.जे.पी नेता यशवंत सिन्हा पर मढ़ा जा रहा है जिन्होंने हाल ही में चेताया  था की महंगाई -भ्रष्टाचार से त्रस्त लोग हिंसक हो सकते हैं.. हुक्मरानों को जनता के विश्व व्यापी मूड परिवर्तन को समझाना होगा ... अरब क्रांति का सन्देश साफ़ है ... त्रस्त भूखी,बीमार, लाचार जनता अब केवल मरेगी नहीं .....मारेगी भी !!!
तुमसे पहले जो यहाँ तख़्त नशीं था 
उसको भी अपने खुदा होने पर इतना ही यकीं था. 

शनिवार, 19 नवंबर 2011

दूर संचार ................के लम्बे के तार ..सुख राम पहुंचे राजा के पास ...तिहार.

दूर संचार ................के लम्बे के तार
सुख राम पहुंचे राजा के पास ...तिहार.

       एल. आर. गाँधी.

इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि १५ साल बाद 'दो बिल्लिया' एक साथ 'थैले '   से  बाहर  आई  हैं. १९९६ में एक ने क्रिकेट में देश को शर्मसार किया तो दूसरे  ने राजनीति में लूट का नया मील पत्थर स्थापित किया . खेल के मैदान पर जब सारा देश शर्मसार हो रहा था तो काम्बली के आंसू ' मैच फिक्सिंग 'का दर्द बयाँ साफ़ साफ़ कर रहे थे. अज़हरुदीन पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे ..लम्बी जांच चली , चोर चोर मौसेरे  भाई के खेल के बाद नतीजा वही ढाक के तीन पात. अजहर ने उल्टा पांसा फेका की उसे 'अल्पसंख्यक' यानि के मुसलमान होने के कारण फसाया गया . वैसे  ही जैसे पंडित जी कह रहे हैं की उनके खिलाफ यह  राजनैतिक साजिश है. पंडित सुख राम जी को ३-३ केसों में सजा हो चुकी है .. करोडो रूपए उनसे बरामद हुए और करोड़ों की नामी- बेनामी सम्पति भी उनके नाम है. अजहर मिया ने यदि फिक्सिंग नहीं की तो उन्हें और तीन साथियों को खेल से अलविदा क्यों कर दिया गया.
महाकवि तुलसी दास जी ने १५ वी शताब्दी में ही साफ़ साफ़ कह दिया था ... सामर्थ को नहीं दोष गोसांई ! सुख राम जी कांग्रेस के शक्ति शाली मंत्री और हिमाचल के 'विकास पुरुष' पंडित जी थे और अज़हर मियां क्रिकेट का  खेल खेल कर अब सेकुलर राजनीति के खेल में मशगूल हैं. कांग्रेस के आलावा उनके लिए और योग्य पार्टी भला हो ही नहीं सकती . अर्थात कांग्रेस  के एम्.पी है. सजा अव्वल तो होती नहीं जैसे अजहर मिया ...होती है तो बार बार बेल पर छूट जाते है जैसे सुख  राम जी. सब माया की माया है. फिलहाल तो देश के दूर संचार को तार तार करने वाले एक वर्तमान .. राजा  और एक भूत पूर्व सुख राम .. तिहार में बगलगीर हो गए हैं.   मोह माया के चक्कर में  सुख राम जी ८४ के हो गए ...उम्र तो है, मोह माया त्याग , संन्यास आश्रम में परवेश कर साधू संतों की संगत  में राम नाम रटने की .. मगर पहुँच गए तीहार जेल के चोर उच्च्क्कों में. 'कलमाड़ी और राजा'  के पास तिहार में ...खूब गुज़ारे गी.. जब मिल बैठेंगे नए पुराने चोर... 
    
गुरुवार, 10 नवंबर 2011

सिंघ साहेब का 'शांति पुरुष'

सिंघ साहेब का  'शांति पुरुष' 
    एल. आर. गांधी 
इस  माह २६ नवम्बर को तीन वर्ष हो जाएंगे ..ग्लानी जी के 'शांतिदूत' की मेहमान नवाजी को . इसे हम  अतिथि देवोभव की प्राचीन राष्ट्रिय संस्कृति कहें या फिर हमारे सेकुलर शैतानो का आस्तीन में  सांप पालने का गाँधी वादी व्यसन. हमारे 'ईमानदार', गाँधीवादी, अर्थशास्त्री,प्रधान मंत्री जी ने पाकिस्तान के वजीरे-आला युसूफ रज़ा गिलानी को दक्षेस शिखिर संमेलन में 'शांति पुरुष' कह कर अंग्रेजी की कहावत... 'As dog return to its vomit, so a fool repeat his foolishness. जैसे कुत्ता अपनी उल्टी खाने को लौटता है , वैसे ही मूर्ख अपनी गलती दोहराता है, की कहावत को चिरतार्थ कर दिया. 
वोट के अंधे नाम नयन सुख हमारे यह 'सेकुलर शैतान' मूर्खता की सभी सीमाएं लांघ गए है . जिस शैतान ने हमारी आर्थिक  राजधानी मुम्बई पर जेहादी भेज कर देश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस करने का षड्यंत्र किया और १६६ निर्दोष भारतियों को मौत के घाट उतार दिया ...उसे हमारे प्रधान मंत्री जी ने  'शान्ति पुरुष' की उपाधि दे डाली ... अब तो बस अजमल कसाब को ग्लानी जी का 'शांति दूत ' घोषित करना बाकी है. और हाँ एक दूत के साथ एक परम आदरणीय अतिथि के व्यवहार की तो सभी सीमाएं हम पार कर ही चुके .... ५५ करोड़ रूपए से भी अधिक ,  उसकी तीमारदारी पर खर्च कर !  अब तो बस यह ' शान्ति दूत ' वापिस पाक को बा- इज़त सौंपना ही बाकी है ... या फिर किसी कंधार हाईजैक का इंतज़ार है !
हमारे सिक-यु-लायर हुकुमरानो ने समय और इतिहास के काल चक्र से कोई सबक नही सीखा. इस्लामिक जेहाद ने पिछली १५ शताब्दिओ मे १०० मिलियन हिन्दुओ और ६० मिलियन इसाईयो  की बळी ले लीई. और आज भी विश्व के अस्तित्व को इस्लामिक जेहाद  से ही सबसे बडा खतरा है. शायद ये उस दिन के इंतेजार  मे  है जब सारा देश दारूल -इस्लाम हो जाएगा ?  
आज 'गुरूपर्व' का पवित्र दिवस है - आज के दिन 'सरबत का भला ' चाहणे  वाले महान संत गुरु नानक देव जी का परकाश हुआ था. गुरु जी 'बाबर' के समकालीन  थे- बाबर के अत्याचारो को देख कर गुरु जी ने उसे 'जाबर' अर्थात जुलमी कह कर पुकारा. एनी मार पडी कुर्लाने- तै किई दर्द न आया भी गुरु जी ने बाबर के जुल्मो-सितम से द्रवित हो कर बोला.इसी दिन को हमारे सिंघ साहेब ने 'बाबर' के एक अनुयायी को 'शांती पुरुष' की उपाधी दे डाळी. २००५ में हमारे सिंघ साहेब अपने साथ राज कुमार को ले कर अफगाणिस्तान पहुचे ताकि भारत द्वारा अरबो रुपये खर्च कर किये जा रहे निर्माण कार्यो  का जायजा ले सके. लगे हाथो बाबर की मजार पर गये और एक 'जाबार' को श्रद्धांजली अर्पित की . अब तो अफगाणिस्तान के हुक्म्रान करजाई ने भी साफ कर दिया की वे तो पाकिस्तान के साथ है ...  भले ही भारत और अमेरीका  उन पर कितना ही  धन खर्च  करे. ...कुरान में साफ हिदायत है की काफिर चाहे कितना ही   धर्मात्मा हो वह किसी गुनाहगार मुस्लीम से बेहतर नही होता. करजाई के इस इस्लामिक तेवर से हमारे सिक-यु-लायर हुकमराण नही चेते ..और निकल पडे  ग्लानी को अलंकरित करने. इसे कहते है - सांप को दूध पिलाने का पुराना व्यसन . चाणक्य के उपदेश को भी भूल गये ' सांप को कितना ही दूध पिलाओ फिर भी विष ही वमन करता  है. 

सोमवार, 31 अक्टूबर 2011

सात के आगे नौं शून्य - ७ बिलियन - अल्लाह की देन

सात  के  आगे नौं शून्य - ७ बिलियन - अल्लाह की देन 
   
                एल .आर .गाँधी  

आज विश्व की आबादी ७ बिलियन का आंकड़ा पार कर गई .
फिलिपिन्ज़ की मनीला में जन्मी दानिका माय कामाचो और भारत में उत्तर प्रदेश के माल गाँव में जन्मी नर्गिस को सांकेतिक ७ बिलियन वां बच्चा घोषित किया गया .... भारत की नर्गिस निश्चित रूप से फिलिपीन की दानिका के समान भाग्यशाली नहीं मानी जाएगी . दानिका के जन्म पर टाप यु.एन.ओ अधिकारीयों ने  बच्ची के जन्म पर छोटा सा केक भेंट किया और स्थनीय दानिओं ने बच्ची की पढाई के लिए स्कालरशिप और उसके पिता को एक जनरल स्टोर सञ्चालन के लिए पैकेज  दिया.
 हमारी नर्गिस को ? 
हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है...... 
आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिन भी है ....हज़ारो साल बाद राष्ट्र को नई दिशा देने वाला ऐसा सपूत पैदा होता है. इंदिरा जी का आज बलिदान  दिवस भी .....
नर्गिस की बेनूरी , राष्ट्र की बर्बादी का स्पष्ट संकेत है, २०२५ तक हम  विश्व के सबसे अधिक जनसैलाब में डूबे हुए देश के रूप में जाने जाएंगे .विश्व की कुल आबादी का एक तिहाई चीन और भारत के हिस्से आता है.चीन ने तीन  दशक पूर्व ही कठोर परिवार नियोजन निति के तहत एक संतान का कानून बना कर अपनी जनसँख्या को नियंत्रित कर लिया और २०५० तक जनसँख्या घटनी शुरू हो जाएगी और भारत अभी तक औलाद तो अल्लाह की देन है.... पर अटका हुआ है.
कलकत्ता के बी.सी.राए हस्पताल में पिछले दिनों १७ नवजात शिशु चिकित्सा सुविधा के आभाव में अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए .... तो हमारे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मियां गुलाम नबी आजाद ने फ़रमाया की चिंता की कोई बात नहीं ... अब बर्दवान में एक और शिशु की मौत से यह आंकड़ा ३६ को पार कर गया . आजाद साहेब के डिप्टी मंत्री सुदीप बंधोपाध्य जी आजाद  साहेब को  भी पीछे छोड़ गए ... फ़रमाया - बंगाल की शिशु मृत्यु दर तो महज़ ३३ बच्चे प्रति  १००० है , जबकि राष्ट्रिय दर ६१ बच्चे प्रति १००० है., जैसे बंदोपाध्य जी केंद्र के नहीं प्रदेश के सेहत मंत्री हों और जब तक बंगाल में भी शिशु मृत्यु दर ६१ का आंकड़ा पार न कर जाए , चिंता  की कोई बात  नहीं....!!!!
देश के सबसे शिक्षित राज्य केरल द्वारा देर से ही सही, पहली बार एक राष्ट्रहित की  पहल की गई. महिलाओं की समाजिक और निजी भलाई को ध्यान में रखते हुए , परिवार नियोजन का एक कानून बनाने की योजना रूपांतरित की गई . दो बच्चो के बाद , संतान पैदा करने वाले दम्पति पार १०००० रूपए जुर्माना और ३ माह की कैद. ईसाई और मुस्लिम संगठनों ने इसका विरोध किया और अपने मज़हब के खिलाफ बताया. ... आज़ाद साहेब ने फ़ौरन नोटिस लिया और केरल सरकार  को जन्म से पूर्व ही कानून को दफन करना पड़ा. चीन में जहा दूसरे बच्चे को ब्लैक चाइल्ड घोषित कर सभी सामाजिक सुविधाओं से वंचित  कर दिया जाता है और माँ - बाप  को भारी  जुर्माना व्  दंड    दिया जाता है. ., वहीँ केरल सर्कार की इस पहल की प्रतिक्रिया सवरूप एक मज़हबी संस्था ने छठे बच्चे पार १०००० रूपए इनाम की घोषणा कर डाली. कुछ मज़हबी मुल्लाओं द्वारा  अधिक बच्चे पैदा करने की वकालत इस लिए की जाती है की वे भारत को  'दारुल उलूम से दारुल इस्लाम ' देखना चाहते हैं.... 
हमारे सेकुलर शैतान यदि यूं ही अपने  वोट बैंक की खातिर हर नर्गिस को 'अल्लाह' की देन मानते रहे ,तो वह दिन दूर नहीं  जब राष्ट्र का भविष्य सात के पीछे नौं शून्य नहीं ... अनंत शून्यों में समा जाएगा.!!!!!       

शनिवार, 29 अक्टूबर 2011

कुत्तों का खेल प्रेम

कुत्तों का खेल प्रेम 

एल.आर.गाँधी 

भारत  फ़ॉर्मूला वन के आयोजक विश्व की सबसे भव्य और मंहगी कार रेस की तैयारी का जायजा लेने की अभी सोच ही रहे थे की माया जी के ' कालू ' ने ट्रैक पर मटरगश्ती कर ' बढ़िया है ' का उद्घोष  कर डाला ... प्रबंधको के होश फाख्ता हो गए ..सेवकों को भगाया ..कालू को भगाने को . जैसे तैसे कालू से निजात मिली ही थी की  शीला जी के 'भूरू महाशय ' कहीं से आ टपके . भूरू  से किसी प्रकार पीछा छुड़ाया ही था की भारतीय मिडिया के 'वाच डाग' अपने लाव- लश्कर के साथ आ धमके .... सभी चैनलों पर बस एक ही खबर बज रही थी ..ठीक वैसे ही जैसे किसी चोर  के आगमन पर गली के कुत्ते एक ही स्वर में भौंकते हैं. एक ही पल में सभी चैनलों ने 'दिग्गी मियां' की अन्ना पर भौं - भौं को भुला दिया. शुमाकर से ज्यादां तो आवारा कुत्ते प्रचार पा गए .. इसे कहते हैं चौथे खम्भे की टी. आर पी. सारे मिडिया ने कालू- भूरू की कुछ इस कदर खबर ली.. जैसे वे इनके इस पवित्र खम्भे  पर  टांग उठा कर कुछ कर गए हों. 
जब से मेनका जी का वरद हस्थ इन 'वफादार' श्वानों को प्राप्त हुआ है ..इनकी संख्या और क्रीडा कौशल में असीम वृद्धि दर्ज हुई है. हाल ही में हुई कमान वेल्थ खेलों  में भी इन्होने अपने खेल प्रेम का खूब परिचय दिया. कलमाड़ी जी ने दिन रात एक कर खेल ग्राम का निर्माण करवाया ताकि विदेशी खिलाडियों को दिल्ली में विश्व स्तर की आवास सुविधा मुहैया करवाई जाए .... बड़े शौक से अपनी उपलब्धि कामन वेल्थ खेल संघ के प्रेजिडेंट माईकल फेनेल को दिखने ले आए ... जब खिलाडियों के लिए बनाए कमरे  को खोला तो खिलाडी के बेड पर शीला जी के 'भूरू महाशय' आराम फरमा रहे थे... फेनेल भूरू को देख बिफर गए .. पूरे के पूरे खेल ग्राम को गन्दा और आवास अयोग्य करार दे दिया.  आनन् फानन में शीला जी ने अपने आवारा- पालतुओं को संभाला ...तब तक नहीं छोड़ा  जब तक फेनेल महाशय विदा नहीं हो गए. 
विदेशी महमान हमारे इन देसी वफादारों से  न मालूम क्यों  इस कदर खफा हैं ... हमारे राजनैतिक वफादार बिना कारण ही नित नई भौं- भौं में मशगूल हैं ..रोकता है कोई ?   कालुओं -भूरूओं पर मेनका जी का वरद हाथ है तो दीग्गिओं  और लालूओं पर राज माता का . अब शीला जी भी क्या करें, जब से मेनका जी ने श्वान- वध पर  रोक लगाई है , दिल्ली में इनका परिवार 4 लाख का आंकड़ा पार कर गया है. मेनका जी ने तो इनकी संख्या पर नियंत्रण के लिए ' नस बंदी' का भी प्रावधान किया था. मगर शीला जी को यह सुझाव हज़म ही नहीं हुआ . जब लालुओं पर परिवार नियोजन की ज़बरदस्ती नहीं हो सकती तो कालुओं पर कैसे हो सकती है. हर साल केवल दील्ली में ही ३५०००  लोग इनका शिकार होते  हैं और २-३ दर्ज़न लोग तो बेमौत मारे भी जाते  हैं.हर साल १०००० नए पिल्लै जन्म लेते हैं और नसबंदी मात्र ६००० की हो पाती है . 
कुत्तो का खेल प्रेम केवल हमारी ही समस्या  नहीं .. २०१२ में फुटवाल विश्व कप के आयोजक भी अपने इन खेल प्रेमियों से जूझ   रहे हैं. युक्रेन के अधिकारी तो चुप चाप कुत्तों को ठिकाने लगा रहे हैं , भले ही पशु प्रेमी संगठन कितना ही हो हल्ला मचाएं . खेल आयोजक नगरों में गत वर्ष से अब तक ९००० कुत्तों को मौत की नींद सुला दिया गया है.  
हम आस्तीन में सांप पालने वाले भला श्वान- वध का पाप कैसे कर सकते है. भले ही ये कितने ही 'हिन्दुस्तानियों' को काट खाएं या डस लें ... बढती आबादी को कम करने और परिवार नियोजन की यह भी आज़ाद मियां की एक नायाब योजना ही तो है.