मंगलवार, 13 मार्च 2012

गरीब भारत की रईस राजमाता


गरीब भारत की रईस राजमाता 
एल. आर गाँधी 
जब बाबा राम देव ने स्विस बैंकों में देश के काले धन को उजागर करने का अभियान छेड़ा तो राज माता ने अपने चार वृष्ट मंत्री बाबा को शीशे में उतारने भेजे ...बाबा नहीं माने तो पूरे खेल की परिणति 'रामलीला मैदान- रात्रि काण्ड' के रूप में सामने आई ... हमारे दिग्गी मियां  तो स्वामी जी को 'ठग' पुकारने लगे.
अब अमेरीकी वेबसाईट्स 'बिजनेस इन्सायिटर' पर विश्व के २३ धन कुबेरों के नाम प्रकाशित हुए हैं. कांग्रेसियों की राजमाता 'सोनिया जी' का स्थान चौथा है और पाक के आसिफ अली ज़रदारी का उनिस्वां.... सोनिया जी को २ से १९ अरब डालर अर्थात १० से ४५ हज़ार करोड़ की मालिक माना गया है. .. सबसे पहले जर्मन अखबार 'दी वेल्ट ' ने २३ रईसों की सूची छापी थी जिसमें सोनिया जी को रईसों में चौथे पायदान पर रक्खा गया था. इस खबर का स्त्रोत वर्ल्ड लग्ज़री गाईड को माना गया. 
अब दिग्गी मिया अमेरिकी वेबसाईट्स को झूठ का पुलिंदा बताएंगे या फिर जर्मन अखबार 'डी वेल्ट ' में पहले ही छप चुकी  खबर पर चुप्पी की भांति 'चुप' रहना ही बेहतर समझेंगे. या फिर राजमाता के निजी जीवन में ताँक झाँक करने और उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने के घोर पाप के दोष पर अमेरिकी साईट्स और ज़र्मन अखबार पर मान हानि का मुकदमा ठोकेंगे.
विश्व के सबसे बड़े और विशाल लोकतंत्र का ढोल पीटने वाली हमारी सरकार और कानून व्यवस्था से तो पाक सर्वोच्च नयायालय ही अधिक सतर्क निकला. पाक प्रधान मंत्री को ज़रदारी के स्विस बैंक खातो पर कार्रवाही न करने के दोष में अभियुक्त करार दे दिया . यहाँ हमारे चोरों के सरदार और फिर भी ईमान दार ... राजमाता के हर राज़ पर पर्दा डालने में व्यस्त हैं और हमारे बंगाली बाबु ने तो स्विस सरकार से समझौता ही कर लिया की पुराने स्विस खातों को 'राज' ही रहने दिया जाए ... जिस प्रकार सोनिया जी ने , अपनी आय कर रिटर्न को सार्वजानिक न करने के पीछे अपनी निजता और सुरक्षा को ढाल बनाया , उससे तो दाल में कुछ काला नहीं बल्कि सारी दाल ही काली की कहावत चिर्तार्थ होती है.   

शुक्रवार, 2 मार्च 2012

सेकुलर मानसिकता और मानवाद्धिक्कार


सेकुलर मानसिकता और मानवाद्धिक्कार
    एल.आर.गाँधी 

इस्लाम के नाम पर पाक में अल्पसंख्यक हिन्दू लड़कियों पर अत्याचार जारी हैं मगर देश के सेकुलर शैतान चुप हैं. 
कराची से खबर है की प्रति माह पाक में करीबन २० हिन्दू लड़कियों का ज़बरन धर्म परिवर्तन कर मुसलमान लड़कों से निकाह करवा दिया जाता है. मीरपुर माथेलो की १७ वर्षीय रिंकल का सात दिन पहले अपहरण कर ज़बरदस्ती निकाह कर दिया गया. रिंकल ने अदालत में पेश हो कर ब्यान दिया की उस के साथ ज्यादती  हुई, वह अपने माँ बाप के पास घर जाना चाहती है फिर भी अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया और अपने अविभावकों से भी मिलने नहीं दिया गया. पाक हिन्दू कौंसिल की मंगला शर्मा ने कहा है की पाक ह्युमन राईट व् मिडिया ने एक माह में २० हिन्दू  लड़कियों के ज़बरन धर्म परिवर्तन की बात मानी है मगर यथार्थ में यह संख्या इससे कहीं  अधिक है.
देश के सेकुलर  राजनेता और मिडिया के शैतान चुप हैं. राष्ट्रिय  मिडिया ने तो इस खबर को अपने चेनल या अखबार में ज़िक्र योग्य भी नहीं समझा . गुजरात दंगों पर राजदीप सर देसाई जैसे 'एंकर' दसवी   द्साही पर सर मुंडाए फिर रहे हैं. दंगा  पीड़ित  मुसलिम  भाइयों  और  बहिनों  के  घर  घर  जा  कर  'मातमपुर्सी '  की  रस्म अदाई   कर  रहे   हैं . मगर साबरमती ट्रेन में जला दिए गए ५९ हिन्दुओं पर चुप हैं.... इन सेकुलर शैतानों की नज़र में शायद 'हिन्दुओं' का कोई 'मानवाधिकार' नहीं है. 
हमारे 'सेकुलर 'सिंह साहेब ' को एक बार जब मालूम हुआ की आस्ट्रेलिया  में एक 'मुस्लिम डाक्टर' को गलती से आतंकी  मान कर निकाल दिया गया है तो बोले ' मुझे जब पता चला तो सात रोज़  मैं ठीक से सो नहीं पाया !!!!.  इसे कहते हैं 'मानवता के प्रति समर्पित कुष्ट- मानसिकता..... जो केवल अल्पसंख्यक वोट बैंक के इतर सोच ही नहीं पाते. गाँधी वादी इन सेकुलर शैतानों को शायद 'तुष्टिकरण' में ही सेकुलरिज्म नज़र आता है.
भारत विभाजन के वक्त  हजारों हिन्दू-सिख मासूम कन्याएं पाक में रह गयीं ... एक अँगरेज़ समाजिक कार्यकर्त्ता ने दिन रात एक कर इन अगवा की गई कन्याओं की सूची तैयार की और उस वक्त के मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों को अगवा बच्चियों की सूची छापने और उनकी खोज खबर के प्रयास करने को कहा तो गाँधीवादी कैरो साहेब ने 'इनकार' करते हुए कहा ...पुराने जखम कुरेदने से क्या फायदा. .. आज़ादी के बाद हमारे सेकुलर शैतानों ने पाक में रह गए २४% हिन्दू-सिख अल्पसंख्यकों के प्रति यही उपेक्षा का रवैया  इख्त्यार किया हुआ है. आज पाक में महज डेढ़ प्रतिशत हिन्दू-सिख अल्पसंख्यक बचे हैं. पिछले छह दशकों में उन्हें असहनीय इस्लामिक आतक सहना पड़ा और ज़बरन धर्म परिवर्तन का दंश सह कर जीने को मजबूर हुए ... बाकि को भगा  दिया या मौत की नींद सुला दिया गया. .... पाक के इस्लामिक आतंक की बलि वेदी पर अब तक ३५ मिलियन हिन्दू अपना अस्तित्व गँवा बैठे हैं मगर हमारे गाँधी वादी हुक्मरानों को केवल अपने यहाँ अल्पसंख्यकों की चिंता सता रही है, जब की पाक ,  भारत में मुसलमानों पर हुई किसी प्रकार की ज्यादती को पूरे विश्व में बढ़ा चढ़ा कर प्रचारित करता है और हमारे 'सेकुलर शैतान' पाक में हो रहे अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों पर मौन रहने को ही अपनी सैकुलर्प्रस्ती मानता है.  
बंगला देश जिसे इंदिरा जी ने पाक के क्रूर पंजे से छुड़ाया ..इस आशा में की वहा सेकुलर निजाम कायम होगा ,में हिन्दुओं की स्थिति पाक से भी बदतर है. विभाजन के वक्त यहाँ ३७% के करीब हिन्दू थे जो अब घटते घटते मात्र ७% रह गए है . पिछले दिनों बंगला देश में सरे आम इस्लामिक जेहादियों ने चार मंदिरों को मिस्मार कर डाला किसी सेकुलर शैतान ने उफ़ तक नहीं की.     .

शनिवार, 18 फ़रवरी 2012

ईमान का खूनी खेल

ईमान का खूनी खेल 
एल.आर.गाँधी 
पाक में शिया-सुन्नी का खूनी खेल बदस्तूर जारी है.... एक सुन्नी आत्मघाती जेहादी ने ठीक एक शिया मस्जिद के बाहर खुद को उड़ा दिया ...जुम्मे की नमाज़ में मशगूल २६ शिया पंथी मारे गए. कबाईली इलाके - खुर्रम में जब शिया मुसलमानों ने हमले के विरोध में जलूस निकला तो पुलिस की गोली से ३ शिया और मारे गए. पिछले १४०० साल से शिया -सुन्नी सम्प्रदायों में यह मोमिन-काफ़िर की जंग जारी है. सुन्नी मुसलमान शिया को काफ़िर मानता है क्योंकि शिया मुसलमान  हज़रत मुहम्मद के नाती हज़रत इमाम हुसेन को अपना नबी मानते हैं.
इस्लाम के अमन को पाक में शायद 'शमशान की शान्ति' मान लिया गया है. पिछले चार साल में लगभग तीस हज़ार पाकिस्तानी मुसलमान आतंकवाद का शिकार हुए हैं.... और वह भी अपने ही 'अल्लाह' को मानने वालों के हाथों . पाक के अल्पसंख्यक 'हिन्दू' काफिरों के सफाए के बाद अब अपने मज़हब के शिया काफ़िर ही बचे हैं .. अब उनकी बारी है .. इनके सफाए के बाद ही पाक को सही मायनों में 'पाकिस्तान'  अर्थात अल्लाह के पाक-साफ़ मुसलमानों का मुल्क कहलाने का गौरव प्राप्त हो जायगा. 
सचमुच इस्लाम अमनो अमान का पैरोकार है.   

शनिवार, 4 फ़रवरी 2012

चोर चोर चचेरे भाई

चोर चोर चचेरे भाई 
   एल.आर.गाँधी 

अमेरिका ने अपने देश का काला धन स्विस बैंको में जामा करवाने वालों और जमा करने वाले स्विस बैंको पर कार्रवाही शुरू कर दी है . अमेरीकी सरकार ने ऐसे स्विस बैंकों को देश के टैक्स चोरों का मददगार मानते हुए ..स्विस के सबसे पुराने बैंक के खिलाफ कार्रवाही करते हुए ...स्विस बैंक वेग्लिन एंड कंपनी के अमेरिका में मौजूद खातो के करीबन ७८ करोड़ रूपए ज़ब्त किये हैं. 
इससे बिलकुल उल्ट हमारे 'बंगाली बाबू' स्विस बैंको के साथ चोर- चोर चचेरे भाई का खेल खेल रहे हैं. एक ओर जहाँ देश के चोरों का नाम उजागर करने को तैयार नहीं तो दूसरी ओर स्विस सरकार के साथ गत वर्ष जून में एक संधि की जिसमें देश के स्विस खाता धारियों के नाम उजागर करने पर एक प्रकार का प्रतिबन्ध लगा दिया गया है. बंगाली बाबू ने बड़ी चालाकी से इस संधि में 'नए' खाताधारियों के नाम उजागर करने का प्रावधान जरूर किया है. जाहिर है इस संधि से 'बंगाली बाबू' ने अपनी राजमाता और उसके परिवार के स्विस खातों में पड़ी अकूत धनराशी को किसी की नज़र न लगे का जुगाड़ कर दिया है. इसके साथ ही अपने चोरों को स्विस बैंको में पड़े काले धन को 'खुर्द बुर्द' करने का पर्याप्त समय और अवसर भी दे दिया. जून में ही 'राजमाता-राजकुमार' अपने दस ख़ास गुर्गों के साथ निजी विमान में स्विस्त्र्लैंड भी हो आए है. ..राजकुमार ने तो अपना 'हैपी बर्थ  डे' भी वहीँ मनाया. .. और हमारे दिग्गी मिया उनके जन्म दिन पर ... यंहीं से कसीदे पढ़ते रहे.... तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हों २.५ बिलियन $...अल्लाह ' स्वामी ' की बुरी नज़र से बचाए !
विश्व विख्यात पोल-खोल विक्किलीक्स जुलियन आसंजे की माने तो २००० हजार भारतीय चोरों के खाते स्विस बैंकों में हैं और उन्होंने तो पहली किश्त भी जारी कर दी.,लिस्ट में शीर्ष पर नाम स्वर्गीय राजीव गाँधी जी  का है ... और साथ में  शरद  पवार , करूणानिधि , लालू ,राजा और कलमाड़ी का भी नाम है.
फिलहाल तो हमारे राज कुमार 'माया की माया' के पीछे हाथ-पैर-मूंह ' धो कर पड़े हैं... ऐन चुनाव से पहले माया के खासम-ख़ास पोंटि चड्डा के ठिकानों पर छापे मार कर आय कर विभाग अपनी कार्य कुशलता पर इतरा रहा है .. सफ़ेद पोशों का कहना है की मदिरा के व्यापारी पोंटि चड्डा के माध्यम से ही माया ने यू.पी को पांच साल लूटा है. ..वाह भई.. अब याद आई है. जब माया जी केंद्र में आपके साथ गलबहिया थी तब पोंटि कहाँ था. ..आय कर अधिकारीयों की 'समय सूझ' भी कमाल की है.. पंजाब के मतदान ख़त्म होने की 'उडीक' थी .. क्यों. ? क्योंकि यह वही पोंटि चड्डा है जो कभी कांग्रेस के 'महाराजा' का खासम- खास था ... उनके राज में पंजाब में 'दारू' के सभी ठेके इनके ही पास थे... दारू- कीनू और न जाने क्या क्या के दाम यही पोंटि निश्चित करता था... दारु- दासियों    की बद्द्दुआ लगी और 'महाराजा' हार गए और पोंटि जी माया जी की शरण में जा विराजे.. यदि इस बार 'महाराज' का फिर दाव लग गया तो पोंटि जी पंजाब को दारू पिलाएंगे.  

रविवार, 29 जनवरी 2012

बकरे की माँ कब तक खैर मनाएगीi

बकरे  की  माँ  कब  तक खैर मनाएगीi
      एल. आर गाँधी 

भारत  में प्रत्येक 'बकरे' को पांच साल बाद 'अपना कसाई ' बदलने का अधिकार है. 
पांच राज्यों के बकरे अपने 'कसाईयों ' की कारगुजारी को तौल रहे हैं ... कौन झटक देगा या हलाल करेगा ?
सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के ' बकरों' को बहिन जी से गिला है की पिछले पांच साल से उन्होंने उनकी तो सुध ही नहीं ली. महज़ हाथी को पालने में मस्त रही . चुनाव आयोग को भी हाथी से खतरा लगा और सभी हाथियों को 'बुर्के' पहना दिए... और साथ ही 'बहिनजी ' को भी. बहिन जी को भी चुनाव आयोग से गिला है ... साईकिल  को भी 'चड्डी' पहनाओ सरेआम नंगा  घूम रहा है मुलायम की  लाल टोपी  पहने ... हाथ पर भी परस्तर चढ़ाओ ...मम्मी का चांटा दिखा कर बदअमनी फैला रहा है. ... और मूआ  कमल  ..खुद कीचड में , और हमें नसीहत पाक-साफ़ रहने की.! 'बकरे' किंकर्तव्य विमूड हैं कोई उन्हें साढे चार प्रतिशत का आश्वासन दे रहा है तो कोई नौं और अट्ठारह का. दिल्ली के आका ने तो फ़तवा जारी कर आगाह कर दिया ... की ये सभी उन्हें झटकई हैं ... सिर्फ मुलायम ही हलाल है. उधर झटके के कारोबारी अपने बकरों को हलाल होने से बचाने में व्यस्त हैं. अब फैसला बकरों के हाथ में है ... अगले पांच साल उन्होंने 'हलाल'  होना है या झटका' ... बकरे की माँ कब तक खैर मनाएगी.... मेरा  मुंसिफ ही मेरा  कातिल है - क्या मेरे हक़ में फैसला देगा. 
उत्तराखंड के 'बकरे' अजीब पशोपेश में हैं. ... एक तो कहता है .. खाडूरी है जरूरी .. तो दूसरा आगाह कर रहा है ' खाडूरी है मजबूरी... किसी को चुन लो जरूरी है मजबूरी !
पंजाब के बकरे बादल से नाराज़ हैं ... हमेशां भैसों को घास डालते हैं बकरों को पूछते ही नहीं... दोनों कसाई एक दूसरे को मुर्गा बनाने  में व्यस्त हैं. महाराजा कभी बादल को खुंडे से सीधा करने या उल्टा लटकाने की धौंस देते हैं और कभी अपनों से ही दुखी ...कत्लोगारत का फरमान सुनाते हैं.  बादल गरजते है की जब राजा जेल में है तो महाराजा कैसे बाहर फिर रहा है. इलेक्शन से पहले दोनों एक दूसरे को चोर डाकू और न जाने क्या क्या कहते और सलाखों के पीछे  भेजने की कसमें खाते हैं और बाद में ... टिड भरो अपने ,ते इन्हां दी है लोड काहदी ..भुखेया नू लम्मिया कहानिया सुनाई जाओ , खाई जाओ खाई जाओ , भेद किन्हें खोल्ह्ना ऐ ..विच्चो विच्च खाई जाओ उत्तों रौला पाई जाओ . दोनों ने 'बकरों' को इतनी घास ,दाना,और न जाने क्या क्या डालने का वादा किया है कि बेचारे  वायदों पर ही मर मिटे  है. 
बड़े बड़े वायदों से 'बकरों' को लुभाने वाले ये कसाई पिछले छह दशक में मुल्क का भविष्य भी झटक गए .. ४२% बच्चे कुपोषण का शिकार हैं. ७०% दूध मिलावटी है. ..पर्यावरण को इस कदर बिगाड़ा है कि न पीने का साफ़  पानी और न ही सांस लेने को शुद्ध वायु बची है. येले  व् कोलंबिया  विश्व विद्यालय की जांच से यह तथ्य सामने आए हैं कि शुद्ध जल-वायु में भारत विश्व के १३२ देशों में १२५ वें पायदान पर है. ज़हरीली वायु के मामले में हम पाकिस्तान और बंगलादेश से भी नीचे ३.७३ अंक पर हैं जबकि हमारे से अधिक जनसँख्या वाला चीन १९.७ अंक पर और पाक व् बंगलादेश क्रमश १८.७६ व् १३.६६ अंक पर हैं. हमारे देश के धनकुबेर चोर-उच्च्क्कों के काले धन की बदौलत शुद्ध जल-वायु व् पर्यावरण में स्विट्जरलैंड विश्व में नबर वन है. फिर भी देश पर पिछले पांच दशक से सत्तारुद पार्टी की राजमाता स्विस बैंकों के काले धन पर आपराधिक मौन धारण किये है. ... और बोलने वाले सन्यासी को दिग्गी मियां 'ठग ' बताते हैं. 
बड़े चाव से 'बकरे' अपने हक़ का इस्तेमाल करेंगे और अगले पांच साल के लिए अपने लिए 'कसाई' चुन लेंगे ..फिर चाहे वह झटके या हलाल करे !!!!!! 

शुक्रवार, 20 जनवरी 2012

सेकुलर शैतान और शरिया

सेकुलर शैतान और शरिया 
    एल. आर. गाँधी 

कश्मीर की शरिया अदालत के सरकारी आला मुफ्ती ने एक पादरी और उसके तीन मिशनरी साथियों पर कश्मीर प्रवेश पर रोक नासिर कर दी है. मुफ्ती बश्रुद्दीन ने आल सेंट्स चर्च के पादरी  सी.एम्.खन्ना ,घयूर मसीह , विदेशी मिशनरी जिम बोर्स्ट व् महिला मिशनरी चंद्रकांता को कश्मीरी  मुस्लिम विशेषतय युवा लड़के-लड़कियों को क्रिश्चन धर्म अपनाने के लिए उकसाने का दोषी पाया, और कुरआन की शरिया के तहत उन पर 'बैन' का हुक्म जारी कर दिया. इस्लाम में कोई मुसलमान यदि अपना मज़हब छोड़ कर कोई दूसरा धर्म अपना ले तो उसके लिए  'सख्त' सजा का प्रावधान है.  
राज्य की कांग्रेस समर्थित 'सेकुलर' सरकार शरिया अदालत के इस अहम् फैसले पर मौन है. देश का सेकुलर मिडिया और मनावाधिक्कार  के अलमबरदार भी मौन हैं. जैसा की नाम से ज़ाहिर है पादरी और महिला मिशनरी क्रिश्चन होने से पूर्व हिन्दू थे. यदि इनके हिन्दू से क्रिश्चन होने पर कोई हिन्दू संगठन विरोध करता तो हमारे बुद्धिजीवी सेकुलर मिडिया के 'शैतान' मानवाधिकार के कुष्ट्मानसिक महानुभाव 'भगवा- आतंक ' का राग अलापते  कतई देर न लगाते.
१९ जनवरी को कश्मीरी हिन्दू निर्वासन दिवस के रूप में मनाया जाता है. २२ वर्ष पूर्व इस्लामिक आतंकियों ने कश्मीरी हिन्दुओं को कश्मीर छोड़ने पर मजबूर कर दिया था. हिन्दुओं की जान माल और उनकी बहु बेटियों की अस्मत की रक्षा मुस्लिम आतंकियों से कर पाने में कश्मीर की 'सेकुलर' सरकार ' असफल रही. पिछले २२ वर्ष से कश्मीरी  हिन्दू अपने ही देश में ही विस्थापितों सा जीवन जी रहे हैं. जिस प्रकार मुस्लिम बहुल पाकिस्तान से लगभग सभी अल्पसंख्यकों को भगा कर 'शरियत ' और ईश निंदा' जैसे अमानवीय कानून लागु कर दिए गए हैं , वैसे ही कश्मीर से सभी गैर मुस्लिमों को भगा कर ' शरियत' लागु करदी गई है .  ' सेकुलर' सरकार ही बाकायदा 'शरिया अदालतों का गठन कर रही है. और इन अदालतों के मुफ्ती अपने इस्लामिक -शरियत के फैंसले सुना रहे हैं. वोट बैंक के तलबगार सेकुलर शैतान चुप चाप राष्ट्र के एक और विघटन की इबारत लिखने में व्यस्त हैं.   

शनिवार, 7 जनवरी 2012

राजमाता की महंगी 'नाक'


 राजमाता की महंगी 'नाक' 
   एल .आर .गाँधी 


न रोटी की चिंता और न ही रोज़गार की - चिंता है सिर्फ  और सिर्फ 'राज' की. कांग्रेस की महारानी को मध्यावधि चुनाव की चिंता सता रही है... और बढती महंगाई और भ्रष्टाचार से निरंतर गिरती कांग्रेस की साख ने महारानी की शुभ्चितक टोली अर्थात राष्टीय सलाहकार परिषद् (नाक) के माथे पर चिंतन रेखाओं का मकडजाल बुन दिया है. निरंतर चितन और मनन के बाद सोनिया जी की 'नाक'
ने आखिर इंदिराजी के गरीबी हटाओ नारे की तर्ज़ पर 'फ़ूड सिक्योरिटी' बिल का ताना बाना बुना ... और जोर शोर से सरकारी विज्ञापन की सुपारी मुंह में दबाये मिडिया के धुरंधरों ने सारे का सारा 'क्रेडिट' सोनिया जी को देने की मुहीम चलाई . पहले 'नरेगा' योजना सोनिया जी के 'दूरदर्शी' दिमाग की उपज के रूप में प्रचारित की गई. साथ ही यह भी लोगों  को समझाया गया की इस योजना से कैसे देश की बेरोज़गारी तिरोहित हो गई है और नगरो और गाँव से लेकर झुग्गी झोम्पड़ी तक सभी बेरोजगारों को रोज़गार मिल गया. 
आज 'नरेगा ' में व्याप्त भ्रष्टाचार ने इस महत्वाकांक्षी योजना की हवा ही निकल दी .प्रचारित किया गया था की यह योजना 'सोनिया जी' के दिमाग की इकलौती और पहली लोकहितकारी योजना है. मगर सच्चाई बिलकुल इसके विपरीत है. रोजगार योजना असल में सत्तर के दशक की एक बहुत पुरानी और पिटी हुई योजना है. महाराष्ट्र सरकार ने १९७३ में 'काम के बदले अनाज '  योजना चलाई थी जिसे सारे देश में गरीबी उन्मूलन योजना के रूप में आजमाया गया और नेहरु की अन्य पञ्च वर्षी योजनाओं की भांति इस योजना का भी 'वही' अंजाम हुआ ... मुफलिस आवाम तक योजना का महज़ १०-१५ % मात्र ही पहुँच पाया. ऐसी योजनाओं का आगाज़ और अंजाम सभी को पता है ... नहीं पता तो सिर्फ कांग्रेस की मल्लिका-ऐ-इटालिया को.
पिछले कुछ सालों में इन लोक लुभावनी योजनाओं पर ४०,०००  करोड़ रूपए लुटा कर अब 'फ़ूड सिक्योरिटी ' योजना से सरकारी खजाना लूटने लुटाने की योजना पर काम  चालू है.  देश के भूख से बेहाल  गरीबों को सस्ती दरों पर अनाज मुहया करवाने के लिए सालों से पी.डी.एस योजना चलाई जा रही है ... और इस योजना के तहत गरीबों के मुंह तक पहुँचाने वाला निवाला रास्ते  में ही 'भ्रष्ट बन्दर' लपक जाते हैं .... क्या हमारे 'नेता' लोग इस सच्चाई से अनजान हैं. फिर भी इसी भ्रष्ट तंत्र को  सोनिया जी की नई 'फ़ूड सिक्योरिटी' योजना को लूटने का जिम्मा  सौंपने जा रहे हैं.
नेशनल सैम्पल  सर्वे और सरकार के आंकड़ों से पी.डी.एस. में व्याप्त  भ्रष्टाचार सबसे पुराना और सबसे बड़ा घोटाला उभर कर सामने आया है ,  देश का महा घोटाला २ जी घोटाला भी पी.डी.एस. के आगे बौना लगता है और फिर भी...... २००४-०५ और २००९-०९ के दो साल के आंकड़ों से महा लूट के सनसनीखेज़ तथ्य सामने आए हैं. २००४-०५ में सरकार ने देश के गरीब को सस्ते दामों खाद्यान मुहया करवाने के लिए , डिपुओं को ४१.५ मिलियन टन राशन दिया . मगर गरीब की रसोई तक पहुंचाते पहुंचाते रह गया महज़ १३.२ मिलियन टन . इस प्रकार दो तिहाई अर्थात २८ मिलियन राशन काले बाज़ार में पहुँच गया और उसी गरीब को जो २० रूपए रोज़ में जीने को मजबूर है यह राशन बाज़ार मूल्य पर खरीदना पड़ा. २००९-१० में आधे से अधिक राशन रास्ते में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. २जी की लूट तो सदी की एक लूट है मगर पी.डी.एस. की लूट तो हर साल बदस्तूर चली आ रही है. अब देश की ८५ करोड़  जनता जो २० रूपए प्रति दिन में पशु तुल्य  जीने को मजबूर है., के लिए पहली नज़र में सोनिया जी की 'नाक' की 'फ़ूड सिक्योरिटी ' बिल योजना चाँद में रोटी के ख्याल से कम नहीं ....मगर सरकारी डिसट्रीब्युशन  सिस्टम से पहुँचते  पहुँचते ' अमावस  का चाँद ' हो जाएगी.   इसमें कोई शक नहीं की फ़ूड सिक्योरिटी बिल से सोनिया जी और इनकी 'नाक'  का कद मिडिया की कृपा से खूब बढेगा मगर ... उससे कई गुना ज्यादा बढेगा 'सार्वजनिक वितरण प्रणाली' का भ्रष्टाचार. ..... विदेशी बैंकों में देश का काला धन और बढ़ जाएगा और उसके साथ ही भूखे पेट सोने वालों का प्रतिशत !!!!!