मंगलवार, 23 अगस्त 2016

श्री कृषण जन्माष्टमी पर आप सब को मंगलकामनाएं !
सेस गनेस महेस दिनेस , सुरेसहु जाहि निरंतर गान्वैं !
जाहि अनादि अनंत अखंड , अच्छेद अभेद सुवेद बतावें !!
नारद से सुक्व्यास रटे , पचिहारे तऊ पुनिपार न पावैं !...
See More
Lr Gandhi added 2 new photos.
11 mins
No. Hindi Namavali English Namavali
1. ॐ कृष्णाय नमः Om Krishna Namaha
2. ॐ कमलनाथाय नमः Om Kamalnatha Namaha
3. ॐ वासुदेवाय नमः Om Vasudeva Namaha
4. ॐ सनातनाय नमः Om Sanatan Namaha...
Continue Reading

रविवार, 7 अगस्त 2016

कुत्ते ..... तेरा खून ....... !

कुत्ते  ..... तेरा खून  ....... !

    एल आर गाँधी

कुक्कुर को 'इंसान ' का सबसे विश्वसनीय और बफादार मित्र जानवर के रूप में जाना जाता है। युधिष्टर जब अपने श्वान के साथ सदेह वैकुण्ठ के द्वार पर पहुंचे , तो धर्मराज स्वयं उनके स्वागत के लिए स्वर्गद्वार पर उपस्थित थे  ..... युधिष्टर का भव्य स्वागत किया गया ,किन्तु जब श्वान के प्रवेश की बात आयी तो धर्मराज ने उसके प्रवेश पर ऐतराज़ ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक पशु को वैकुण्ठ धाम में प्रवेश की आज्ञा कदापि नहीं दी  जा सकती !  ..... युधिष्टर ने धर्मराज की इस सोच का घोर प्रतिकार करते हुए स्वयं भी वैकुण्ठ धाम में न जाने का निर्णय लिया ! धर्मराज को युधिष्टर के 'श्वान ' को प्रवेश की अनुमति देनी पड़ी !
ऐसे ही जब अमेरिका  के राष्ट्रपति बुश भारत आये तो उनके साथ उनके अंगरक्षक 'डॉग सक़्वेड ' भी थे  .... पांच सितारा होटलज़ में कुत्तों के प्रवेश पर रोक है। ...   तब अमेरिकन सुरक्षा अधिकारियों ने इन्हें 'कुत्ता ' कहने पर भी ऐतराज़ किया  और कहा कि इनका रैंक सुरक्षा अधिकारियों के बराबर है !  उन्हें बाकायदा  होटल के विशेष कमरों में ठहराया गया।
विश्व के अधिकाँश देशों में श्वान को कानूनन संरक्षण प्राप्त है  ..... मगर हमारे पडोसी देश 'पाकिस्तान 'में कुते तो क्या इंसानों को भी यह नहीं प्राप्त ! पाक में गत दिनों ७०० कुत्ते ज़हर की गोलियां खिला कर बेमौत मार दिए गए ! चंद पशु प्रेमी संस्थाओं ने इस 'क्रूरता ' के विरुद्ध रोष जताया  ....... ये पशु प्रेमी न जाने उस वक्त कहाँ दुम दबा कर छुप जाते हैं   , जब बकर ईद को सारे देश में 'घर -घर ' बकरों और अनगिनत अन्य जानवरों को मज़हबी 'हलाल ' के नाम पर तड़पा -तड़पा कर मारा जाता है   ..... शैतानों को भला 'इंसानियत ' से क्या मतलब ?

मंगलवार, 5 जुलाई 2016

इंसानियत का मसीहा ' फ़राज़ '

इंसानियत का  मसीहा ' फ़राज़ '

    एल आर गांधी 

शैतानी  किताब को मानने वालों ने बांग्ला देश के ढाका शहर में 'पवित्र रमदान ' महीने की विदाई २० काफिरों के  सर कलम करके मनाई  ...... काफिरों से 'पवित्र -कुरआन ' की आयते सुनाने को कहा गया  .... जो नहीं सुना पाये उनके सर कलम कर दिए गए  ..... सभी कातिल खूब पढ़े -लिखे और खाते -पीते घरों से थे।  और 'कुरआन ' को भी खूब समझते थे  .....'.हराम  महीने के ख़त्म होते ही घात लगा कर बैठ जाओ और मौका मिलते ही  'काफिरों ' को मार डालो ! कुरआन के इस फरमान को महज़ पूरा किया इन खुदा के बन्दों ने  .... मरने वाले विदेशी थे और उनमें भारत की हिन्दू  कन्या ताऋषि जैन और बांग्ला देशी युवक फ़राज़ अयाज़ हुसैन था। 
फ़राज़ को जेहादिओं ने भाग जाने को कहा , मगर उसने अपने साथी -मित्रों को मरने के  लिए छोड़ जाने से साफ़ इंकार कर दिया  .... ज़ाहिर है इस्लाम में काफिरों का साथ देना भी 'कुफ्र ' है और कुफ्र की सज़ा मौत !  फ़राज़ को भी मार दिया गया  ..... फ़राज़ ने इंसानियत , विश्व-बन्धुत्व और मित्रता की बेमिसाल इबारत लिख दी जिसे विश्व इतिहास में  अविस्मरणीय स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाइएगा !
इंसानियत  के पैरोकारों ने फ़राज़ की कुर्बानी को भरपूर श्रद्धांजलि दी  ..... मगर हमारे यहाँ  वोट बैंक के भेड़िये सैकुलर शैतान मुंह में मज़हबी सुपारी दबाए मौन बैठे हैं  ..... मुंह खोले तो ' सैकुलर सियासी लाल पीक से उनके अपने ही गिरेबां दागदार ' हो जाएंगे ! ताऋषि का अंतिम संस्कार दिल्ली की बगल -गुरुग्राम में किया गया , मगर अपनी दिल्ली का ' दल्ला' जो हर मौलवी को करोड़ -करोड़ बांटने में माहिर है  ...... नदारद रहा ! फ़राज़ की  कुर्बानी पर भी सांप सूंघ गया !
जिन देशों से शैतानी किताब को मानने वालों ने 'काफिरों ' का  पूर्ण सफाया कर दिया , वहां अब 'अपनों के सफाये में मशगूल हैं  .... यु ऐ ई में मुहम्मद की मज़ार पर   बनी मसीत पर बम ब्लास्ट और वह भी कट्टर पंथी सुन्निओं द्वारा  ..... तलवार के ज़ोर पर फैला मज़हब  ...... ज़बर के ज़हर से ही निपट जाएगा !

शुक्रवार, 1 जुलाई 2016

पर कटे परिंदे -पंजाब विजीलैंस

पर कटे परिंदे -पंजाब विजीलैंस 


    एल आर गांधी 

पर कटे परिंदे - कुछ ऐसा ही हाल है  ....... पंजाब के विजीलैंस विभाग का !
अरसा पहले जब कांग्रेस की सरकार थी और कैप्टन साहेब मुख्य मंत्री के सिंहासन पर आरूढ़ थे , तब यका -यक बाबूओं पर मेहरबान हो  गए  .... अफसरों की भांति बाबूओं पर कार्यवाही से पूर्व विजीलैंस के लिए सम्बंधित विभाग की  सहमति अनिवार्य कर दी  .... चोर -चोर चचेरे भाई ! अकालियों ने भी यह बंदिश जारी रखी। 
एक ओर मोदी जी ने ' न खाऊंगा , न खाने दूंगा ' का नारा दिया , मगर अकालियों ने कांग्रेसिओं के ' खूब खाओ और खाने दो ' की निति को अपनाया। 
हमारा वास्ता बदकिस्मती से करप्ट कार्पोरेशन आफ पटियाला शाही से पड़ गया  .... एक बाबू से काम पड़ा तो जनाब ने ' न्यौछावर ' मांग ली  . हमने  समझाया भई हमने तो ३५ साल की सेवा में इस मुई न्यौछावर का नाम भी नहीं लिया ! बाबू बोले - यहाँ का तो यही चलन है  और वह भी नीचे से ऊपर तक  ..... हमारे भीतर का वाच -डॉग मचल गया  ..... बाबू को विजीलैंस को पकड़वा दिया और वह भी रंगे हाथों ! हैरानगी तो तब हुई जब कार्पोरेशन  के सारे कर्मचारी अपने भ्रष्ट भाई को पुलिस से छुड़ाने बाहर आ गए और विजीलैंस की जीप को घेर लिया   ... हम तो किसी भांति दुम दबा कर भागे। 
भ्रष्ट बाबू का  चालान कोर्ट में पेश करने से पहले विजीलैंस ने कमिश्नर कार्पोरेशन से सहमति मांगी तो 'यूनियन 'के दबाव में कोर्ट की बजाये कार्पोरेशन की 'कमेटी ' से न्याय करवाने  फैसला किया गया। बेचारे पर -कटे विजीलैंस वाले ताकते रह गए !
सोचने की बात तो यह है  ...... क्या करप्ट कार्पोरेशन के पास कमेटी गठित करने के लिए महज़ चार 'बेदाग़ ' अफसर हैं ?

शनिवार, 4 जून 2016

वाह मियां .... वाह

वाह   मियां  .... वाह

एल आर गांधी

क्वेटा ,पकिस्तान के मियां जी  ..... ४६ वर्षीय  सरदार जान मोहम्मद खिलजी तीन बीवियों से ३५ बच्चे पैदा कर अपने उद्देश्य की ओर अग्रसर हैं।  उनका उदेश्य १०० बच्चे बनाने का है।  शीघ्र ही मियां जी चौथी बीवी लाने जा रहे हैं ताकि अल्लाह के हुकम की तामील एक सच्चे मुसलमान की मानिंद पूरी हो सके !
अल्लाह का शुक्र है कि उसने अपने 'बन्दों ' को ९ माह में महज़ एक बच्चा पैदा करने की कूवत बख्शी है ! वर्ना एक 'शूकर' डेज़ी ने तो ९ माह में २७ शूकरों को जन्म दे डाला  ..... देखें ! मियांजी चार बीवियों और अल्लाह के फज़ल से कब अपने १०० के अहद को पूरा कर पाते हैं।  जैसे डेज़ी अपने सभी  नन्हें शूकरों को दूध नहीं पिला पाती वैसे ही मियां जी भी अपनी भारी भरकम 'अल्लाह की सौगात ' के भरण पोषण में खुद को लाचार पाते हैं  .... मियां जी ने पकिस्तान की इस्लामिक सरकार से मदद की गुहार भी लगाई है।  जो सरकार पहले ही अमेरिका के रहमो-करम पर जी रही है , वह मियां जी की क्या मदद करेगी ?
मियां जी ने २०१३ में एक प्रांतीय चुनाव भी लड़ा था ,और चुनाव चिन्ह था उनका मस्तुरात क्रीड़ा स्थल आसन ,
'डबल बैड ' महज़ ९८० वोट मिले और हार गए  ..... ३५ का आंकड़ा सौ को पार करने दो  ... देखें कौन माई का लाल चुनाव में उनके आगे 'टिकता ' है।
मियां जी हैं ही पाक जैसे मुफलिस और नापाक मुल्क में  ... हमारे यहाँ होते ! मियां मुलायम ने  कभी का मोहम्मद को 'मालामाल' कर दिया होता !

बुधवार, 18 मई 2016

जो है सो है

जो है सो है

एल आर गांधी

सुबह की सैर को तैयार हुए थे  !  ... यका यक जिंदगी की शाम ने दस्तक दे दी ! ज़ुबान ने दिमाग़ का साथ छोड़ दिया  ..... दिमाग ने दूध बोलने को कहा  .... मगर जुबां ने बगावत कर दी  ..... मस्ता सी गयी और 'ढूढ ' बोलने लगी दूध को ! जब से जिंदगी को जीने का सलीका आया है  .... तभी से मौत की उंगली पकड़ कर चलने की ज़िद दिलो -दिमाग़ पर तारी है  .... जो है सो है में जीवन के  परमानन्द की अनुभूति होने लगी है।  कबीर जी ने ठीक ही तो कहा था  ...जिस मरने से जग डरे , मेरे चित्त आनंद ! मरने से ही पाइए , पूर्ण परमानन्द !
फ़ौरन टैक्सी की और पी जी आई के ट्रामा सेंटर पहुँच गए , अपनों के यत्नो के आगे मौत को अपनी  ऊँगली छुड़ा कर मेरी ऊँगली पकड़ने का विचार छोड़ना पड़ा  .... ट्रामा सेंटर में सभी लोग शायद मौत जैसी सच्चाई के इतने निकट नहीं थे  .... अधिकाँश मरीज़ मौत से भी बदतर जीने को जीवन मान बैठे थे  ... जमीन पर लेटे  स्ट्रेचर की जदोजहद में थे  .... स्ट्रेचर वाले पूरे जतन से उसे वार्ड तक कब्जाए रखने में मशगूल थे  ... सबसे दयनीय स्थिति ईश्वर तुल्य जूनियर डाकटरों की थी  .... सभी उन्हें अपने और अंतिम क्षण के बीच का फरिश्ता मान बैठे थे।
टेस्टों से एक सच्चाई खुल कर सामने आ खड़ी हुई।  सभी के दिमाग में घमंड की माफिक रक्त प्रवाहित हो रहा है  .... सभी की नसों में खून के थक्के जमते हैं और पिंघल जाते हैं  .... कभी कभी यह थक्का बस पिंघलता नहीं   ... घम्मंडी हो जाता है  .... जब फूटता है तो 'स्ट्रोक ' बन कर सुबह की सैर को  शाम का स्ट्रेचर बना डालता है।
मौत की उंगली पकड़ कर चलने वाले, ' जो है सो है ' के शाश्वत सत्य के साथ मर कर भी  जीते हैं !