मंगलवार, 22 जनवरी 2013

श्री साहेब जी


श्री साहेब जी 

एल आर गाँधी 

'श्री' भारतीय सभ्यता का बहुत ही पौराणिक आदर सूचक शब्द   है ...श्री शब्द का प्रयोग किसी बहुत ही आदरणीय महापुरुष के नाम के पूर्व प्रयोग किया जाता  है . इसके अतिरिक्त 'श्री' अलंकार को देवी ,लक्ष्मी, विष्णु व् श्री गणेश -समृद्धि और विघ्न हरने वाले विघ्नेश्वर आदि के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है ......मगर हमारे परम ज्ञानी गृह मंत्री श्री श्री सुशिल कुमार जी शिंदे साहेब ने आतंक के पर्याय अजमल कसाब के नाम के आगे 'श्री' शब्द का प्रयोग कर साफ़ कर दिया कि उनके विशाल हृदय में  आतंकवादियों के लिए कितना सम्मान है। 
अब शिंदे साहेब ने हाफिज सईद को 'साहेब' के सम्मानजनक शब्द से संम्बोधित कर 'अपनी सेकुलर सरकार' की आतंक के खिलाफ नियत और निति पर मोहर लगा दी है। और इसके साथ ही आर एस एस व् भारतीय जनता पार्टी को आतंकी संगठन घोषित कर 'सईद साहेब ' से वाहवाही भी लूट ली। सईद को साहेब कह कर मुंबई आतंकी हमले के सूत्रधार को एक निहायत ही आदरणीय शख्स बना दिया गया है . अंग्रेजों को गुलाम भारतीय 'साहेब' के आदरसूचक शब्द से बुलाते थे . इसके अतिरिक्त भारतीय एक पवित्र स्थान या व्यक्ति के लिए भी 'साहेब' शब्द का प्रयोग करते हैं जैसे 'हरमंदिर साहेब' गुरुग्रंथ साहेब , साहेबजादे ....
ओसामा बिन लादेन को 'जी ' के अलंकार से संबोधित करने वाले , 150 साल पुराणी राष्ट्रिय कांग्रेस के , महासचिव श्री श्री दिग्विजय सिंह साहेब ...शिंदे उर्फ़  शर्मिंदे साहेब के पक्ष में ताल ठोक  कर खड़े या अड़े नज़र आ रहे हैं ... खड़े  भी क्यों न ...भगवा आतंक के प्रलाप में कोई तो साथी मिला ....
कबीर जी ने ठीक ही तो कहा है .....
शब्द सम्हारो बोलिए, शब्द के हाथ न पाँव 
एक शब्द औषध करे , एक शब्द करे घाव    

शनिवार, 5 जनवरी 2013

पद्मिनी को भुला दिया .... दामिनी को भी भूल जाएंगे



पद्मिनी को भुला दिया  ..
                                 दामिनी को भी भूल जाएंगे 

                        एल आर गाँधी 


केरल में कोच्ची की एक मस्जिद में 23 नवम्बर को , आतंकी अजमल कसाब जिसे 21 नवम्बर को फांसी पर लटका दिया गया था , के लिए नमाज़ पढ़ी गई। मस्जिद की प्रबंधक समिति ने कसाब के लिए नमाज़ पढने वाले इमाम को उसके पद से हटा दिया। ज़ाहिर है इमाम की इस करतूत को मस्जिद के प्रबंधकों ने राष्ट्र विरोधी माना और उसको इमाम के पद से हटा दिया। मगर केरल की कांग्रेस सरकार ने इस देशद्रोही इमाम के खिलाफ कोई कार्रवाही करना उचित नहीं समझा ..... करें भी कैसे . केंद्र की और राज्य की सेकुलर सरकारें तो आस्तीन में सांप पालने में वैसे ही माहिर हैं 
अभी अभी पिछले दिनों हमारे गृह मंत्री शिंदे जी महाराज ने तो मुंबई पर आतंकी हमले के  'आका ' हाफिज सईद को 'श्री ' के अलंकार के साथ संबोधित कर अपनी चिर परिचित सेकुलर मानसिकता का परिचय दे ही दिया। हर मुस्लिम नाम के आगे श्री और पीछे जी लगाना कभी नहीं भूलते हमारे ये 'सेकुलर' हुक्मरान ..... भूलें भी कैसे ....वोट बैंक की दरकार जो है। हमारे दिग्गी मिया ने तो हद ही कर दी जब दुनिया के दुर्दांत आतंकी ओसामा बिन लादेन को देश  के परम आदरणीय शब्द 'जी' से संबोधित तो किया ही और साथ ही अमेरिका द्वारा ओसामा को इस्लामिक रिवायत से  दफन न कर समुद्र में जल समाधि देने पर अपना 'आक्रोश' जताया . 
ऐसी ही कुछ राजनैतिक मजबूरिओं के चलते ही हमारे सेकुलर हुक्मरान 'मियाँ अफज़ल गुरु ' को फांसी पर लटकाने से टालते आ रहे हैं। 
दिल्ली के ' दामनी' गैंग रेप काण्ड ने पूरे देश को झकझो कर रख दिया ... देश की राजधानी की सड़कों पर कैसे 'मौत के दरिन्दे' दनदनाते फिर रहे हैं ... फिरें भी क्यों न , जब देश के जनतंत्र के मंदिर 'संसद'पर हमला करने वाले अफज़ल को 11 साल में उसके अंजाम तक नहीं पहुचाया गया। महिला होते हुए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 5 ब्लात्कारियों  की मौत की सजा माफ़ कर दी। दामिनी काण्ड से आक्रोशित  जनता के हजूम ने देश के भ्रष्ट राज् नेताओ की नींद उड़ा दी .... मिडिया ने लोगों को 'दामिनी की शहादत को न भुलाने की 'कसमें ' दिलाई और .........दिल्ली की शीला , मोहन ,सोनिया ने भी लोगों से अनगिनत 'वायदे' कर डाले ....कहते हैं की जनता की याददाश्त बहुत कमज़ोर होती है .. और वह नेता ही क्या जिसका वायदा वफ़ा हो जाए।  दशक पूर्व दो शैतान बिल्ला - रंगा ने संजय चोपड़ा और गीता चोपड़ा बहन भाई को फिरौती के लिए अगवा किया और मार दिया  ... दिल्ली की सड़कों पर सरकार के खिलाफ ऐसा ही जन आक्रोश उमड़ा  था  .... लोग भी भूल गए और उस वक्त भी राज् नेताओं ने ढेर सारे  वायदे किये थे ... कहाँ वफा हुए ... अपहरण-फिरौती - बलात्कार ...बदस्तूर ज़ारी हैं और बढ़ते ही जा रहे हैं .
कहते हैं !  जो कौमें इतिहास से कुछ सबक नहीं लेतीं ...वे इतिहास के पन्नों में ही दफन हो जाती हैं। पद्मिनी के इतिहास को हमने भुला दिया  .. दामिनी को भी भूल जाएंगे  ...  अला उ दीन खीलजी 
से अपनी 'आबरू ' की रक्षा के लिए चितौड़ की महारानी ने अपनी तमाम चितौड़ -वीरांगनाओं सहित 'जौहर' को चुना .... पद्मिनी के रूप पर  पागल अला उ दीन जब महल में दाखिल हुआ तो देख कर अवाक रह गया .... राज महल की सभी राजपूत वीरांगनाओं के जिस्म 'जौहर' की ज्वाला में धू -धू जल रहे थे। अला उ दीन ने चितौड  के सभी 'काफिरों ' के सर कलम करने का हुकम दिया ...60000 निह्हथे - निर्दोष हिन्दुओं को मौत के घाट  उतार दिया गया। और हमारे ये सेकुलर शैतान खिल्ज़ीओं , बाबरों  और औरंगजेबों की मजारों पर सजदे करते  नहीं थकते। 

शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

दामिनी का दर्द ...विजयंती की चीत्कार सेकुलर शैतानो का मानवा - धिक्कार


 दामिनी का दर्द ...विजयंती की चीत्कार 
सेकुलर शैतानो का मानवा - धिक्कार 
   
        एल  आर  गाँधी      

 दामिनी के छेहों दरिन्दे पकड़ लिए गए और देश का मिडिया लोगों के आक्रोश को पूरे देश में एक 'आन्दोलन'के रूप में आम लोगों की आवाज़ सत्ता में बैठे अंधे बहरे 'दलालों' तक बलात्कार पीड़ित महिलाओं के अंतर्नाद को पहुँचाने का महती कार्य कर रहा है .....सराहनीय प्रयास है।बलात्कार पीड़ित 23 वर्षीय दामिनी हस्पताल में जीवन- मृत्यु का संताप भोग रही है। 
मगर  6 वर्षीय-पहली कक्षा की छात्र  विजयन्ति  मेघवर की पीड़ा पर देश का यही सेकुलर मिडिया आपराधिक मौन धारण किये बैठा है। शायद इस लिए कि अभागी विजयंती पडोसी देश पाकिस्तान की एक हिन्दू अल्पसंख्यक है और हमारा सेकुलर मिडिया पाक में प्रताड़ित हिन्दू बच्चियों पर मुखर हो कर अपने सेकुलर मुखौटे को धुंधला करने का खतरा मोल नहीं ले सकता ..... 
6 वर्षीय विजयंती 3 दिसंबर को पाक के सिंध प्रदेश के गुलाम नबी शाह ,उमरकोट में , अपने घर के निकट खेल रही थी  ... एक जुआघर के डान ,हाशिम मागीर ने उसे अगवा किया और ' अपने गुर्गों के साथ उसका गैंग रेप कर गली में फेंक दिया . उमरकोट के हस्पताल में जब बच्ची को लेकर गए तो कोई डाक्टर नहीं था . फिर 60 किलोमीटर दूर मीरपुर ख़ास हस्पताल में दर्द से कराहती इस हिन्दू बच्ची को जब लेकर गए तो हस्पताल स्टाफ ने इसकी तीमारदारी पर कोई तवज्जो नहीं दी। हैदराबाद  के अस्पताल में भी अभागी बच्ची को कोई राहत  नहीं नसीब हो पायी . इस जघन्य घटना से घुलाम नबी शाह के बाशिंदे आक्रोश में आ गए और सड़कों पर आ गए . आखिर बुधवार को मानवाधिकार संस्था ने संज्ञान लिया और पीपीपी के नवाब्युसुफ़ तालपुर ने मामला संसद में उठाया ....फिर भी एक हिन्दू बच्ची को कोई न्याय मिलेगा ? ...पाक के मज़हबी अवाम और शरियत के अलमबरदार हुक्मरान से आशा करना बेकार है। 
पाक में हिन्दू महिलाओं की दशा पशुओं से भी बदतर है। हररोज़ असंख्य युवा हिन्दू कन्याओं को अगवा कर बलात्कार किया जाता है और फिर इस्लाम कबूल करवा कर किसी मुस्लिम युवक से निकाह के लिए मजबूर किया जाता है। ऐसे  ही एक हिन्दू लड़की 'रिंकल ' को अगवा कर जबरन इस्लाम कबूल करवा कर .निकाह किये जाने की घटना के बाद फरवरी 2012 में 200 हिन्दू पाक में अपना घर बार छोड़ कर भारत पलायन करने को मजबूर हो गए। 
पिछले 65 साल से पाक के हिन्दू ,  पाक के मज़हबी कटटर - पन्थिओ के ज़बर का शिकार हैं . मगर कोई भी मानव अधिकार  संगठन हिन्दुओं पर हो रहे  जुल्मोसितम के खिलाफ मुंह नहीं खोलता ...... अन्य  अल्पसंख्यकों पर भी इस्लामिक ज़बर होता है मगर उसके खिलाफ सारे विश्व में तीव्र प्रतिक्रिया होती   है। पिछले दिनों एक ईसाई  लड़की पर एक मौलवी ने ईश निंदा का इलज़ाम लगा कर फंसा दिया मगर पश्चिमी देशों के ईसाई समुदाय ने जोरदार विरोध दर्ज करवाया .... अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के दखल के बाद पाक सरकार को ईसाई लड़की को आज़ाद करना पड़ा ..... पाक में आज  ईसाईयों  की आबादी 1.7 % है जबकि हिन्दुओ की महज़ 1.6% रह गई ... जब की 65 वर्ष पूर्व हिन्दुओं की आबादी 20% थी।  आज पाक की आबादी 18 करोड़ के करीब है ... 20% के अनुपात से हिन्दुओं की जनसँख्या कम से कम 3.5 करोड़ होनी चाहिए थी ... मगर महज़ 30 लाख के करीब ही हिन्दू बचे हैं पाक में ....बाकी सब जबरन मुसलमान बना  दिए गए या भगा दिए या फिर  क़त्ल कर दिए गए। विश्व  इतिहास में क्या ऐसा 'मानवाधिकार  उत्पीडन ' कहीं मिलेगा ?
विश्व के मानवाधिकार के  ध्वजारोही और भारत के 'सेकुलर शैतानो ' के पास है कोई उत्तर ...........?????

     
 

गुरुवार, 22 नवंबर 2012

अफज़ल की रस्सी पर झूले कसाब

अफज़ल की रस्सी पर झूले कसाब 
    एल आर गाँधी 

कसाब लटक गए और अफज़ल फिर से बच निकले . पांच बरस  पहले जो रस्सी अफज़ल के लिए बुनी गई थी .  ... पर कसाब को लटका दिया। अब अफज़ल के लिए नयी रस्सी  बुनने को  बिहार की बक्सर जेल के कैदियों को फिर से कहा जायगा . कसाब के लटकते ही अफज़ल को लटकाने की मांग फिर से होने लगी है। लटकाने वालों की फेहरिस्त में कसाब का नंबर 15 वा था मगर लाईन तोड़ कर लटका दिया  गया .पांचवे नंबर पर बैठे अफज़ल 'बैठे रह गए' ... बहुत बे इंसाफी है। यदि हमारे महानुभव् चिदम्बरम जी गृह मंत्री होते तो ऐसी अमानत में खयानत हरगिज़ नहीं होने देते . चिद्दी मियां जी ने तो साफ़ साफ़ कह दिया था की हम तो नंबर वार लटकायेंगे ... -लटकने लटकाने के भी कुछ कायदे कानून होते हैं . ऐसे कैसे लटकादें .... 
मगर शिंदे जी नए नए गृह मंत्री बने हैं  ... उन्हें क्या मालूम ... खैर अब फिर से नयी रस्सी के   लिए शिंदे जी वित्त मंत्रालय को अगली पञ्च वर्षीय योजना में बजट  प्रावधान के लिए चिद्दी मियां को लिखेंगे और असूल् परस्त चिदम्बरम जी गृह मंत्रालय से पहली रस्सी के दुरपयोग पर सफाई मांग लेंगे ...ऐसे ही सफाई लेने और देने में 2014 का सत्ता बदल हो जायगा और अल्लाह के फज़ल से अफज़ल मियां यूं ही बैठे रहेंगे  ....अगर कोई अनहोनी न हो गयी तो .......

बुधवार, 17 अक्टूबर 2012

केज़री बनाम राजभक्त

केज़री बनाम राजभक्त 
 एल आर गाँधी 

खुर्शीद मीयां  ने डेढ़ सौ साल पुरानी पार्टी की नाक ही कटवा कर रख दी ....राज माता को ऐसे नालायक को फ़ौरन से पेशतर 'ट्राइसिकल ' पर बिठा कर कानून मंत्रालय से विदा कर देना चाहिए। कितनी मेहनत से एक मुकाम हासिल किया गया था,,,,,,सब गुड गोबर कर दिया ....महज़ 71 लाख में नाक कटवा  बैठे और वह  भी 'आले 'की खातिर ...अरे जिन्हें सुनाई ही नहीं देता वे क्या सुनेंगे और क्या सुनायंगे-चले थे बधिरों को 'अज़ान ' सुनाने , रोज़े गले पढ गए .
कल तक जवाई राजा का बचाव कर रहे थे ....आज लोग   मियां जी का बचाव कर रहे है .....बेनी जी का इस्पाती बचाव देखिये .... खुर्शीद मीयां जैसे सीनियर मंत्री महज़ 71 लाख जैसी छोटी रकम नहीं 'हडपेंगे ' हाँ 71 करोड़ जैसी कोई रकम होती तो हम भी मान लेते ....लाखों करोड़ की उचाईयां छूने के बाद 'सिंह ' साहेब की काबिना का कोई इतना सीनियर मंत्री ...इतना गिर जाएगा और वह भी राज माता की ' नाक का बाल 'कोई ऐरा  ग़ैरा नत्थू -खैरा नहीं .
बेनी जी ने  जब से वीरभद्र जी की रुस्तगी के बाद इस्पात मंत्रालय सम्हाला है ... तब से हर मूसिबतज़दा मंत्री के पीछे 'इस्पात ' की तरहां खड़े नज़र आते हैं .. अब भद्रपुरुष जब हिमाचल में अपनी भूमि फिर से तलाशने में मशरूफ हैं तो किसी ने पुराने जखम कुरेदते हुए महज़ 2 करोड़ की घूंस का इलज़ाम उनके नाम चस्पा कर दिया  . बेनी जी फिर से अपने पूर्वर्ती मंत्री जी के पक्ष में 'इस्पात ' की भांति खड़े दिखाई दिए  ...फ़ौरन इसे किसी कर्मचारी की चालाकी करार दिया  .. सब वीरभद्र जैसे 'इमानदार ' शख्स के नाम पर कंपनी के पैसे डकारने का षड्यंत्र बताया  . बेचारे पहले ही बाईस बरस पुराने एक छोटे से दाग को धोने को केंद्र से राज्य में पटक दिए गए हैं ...किसी ने सच ही कहा है बड़े लोगों को छोटे -छोटे ज़ख्म गहराई तक टीसते हैं  . 
बेचारे हूडा साहेब तो अपनी राजभक्ति का निर्वहन मात्र कर रहे थे ...अब जवाई राजा  को अपने राज्य की ज़मीन का एक अदद टुकड़ा नजराना  क्या दे दिया ... लगे केजरी - खेमका जैसे ऐरे -गैरे हो हल्ला मचाने   
 ये क्या जाने राज भक्ति ...इतिहास गवाह है ..कैसे राज भक्त राज परिवार की खातिर अपनी जान तक न्योछावर कर  देते थे। यह तो एक ज़मीन का टुकड़ा मात्र है  फिर हूडा साहेब को हरियाणा की सरदारी भी तो राजमाता की ही देन  है।  एक तो बलात्कारियों ने नाक में  दम कर रखा है ऊपर से ये केज़री - खेमका .....

 राज भक्तों पर आई इस मुसीबत से राजमाता सकते में है .. राजकुमार और राजमाता ने मन बना लिया है
या तो सब बदल डालो या फिर चवन्नी को रुखसत कर खुद सम्हालो !

शुक्रवार, 28 सितंबर 2012

बर्बर मुल्क पाकिस्तान


बर्बर मुल्क पाकिस्तान 
एल.आर.गाँधी 

अमेरिका के थिंक टैंक ने पाकिस्तान को बर्बर मुल्कों की सूची में डालने की सिफारिश की है. मिडल ईस्ट मिडिया इंस्टीच्युट के तुफैल अहमद ने अपनी रपट में कहा है की पाकिस्तान में गैर इस्लामिक समूहों (काफिरों) को समाजिक व् मज़हबी भेदभाव का शिकार होना पड़ता है. उन्हें इस्लामिक गुटों की मज़हबी नफरत का सामना करना पड़ता है. सरकारी अधिकारिओं , वकीलों ,न्यायधीशों व् विधायकों से भी कोई उम्मीद नहीं , क्योंकि ये सभी इस बर्बरता को ,पाकिस्तान को पवित्र इस्लामिक मुल्क बनाने की पहल की नज़र से देखते हैं. रपट में तुफैल अहमद ने ईश निंदा के आरोप में हिन्दुओं, ईसाइयों व् अहमदी मुसलमानों को सताए जाने और हिन्दू व् ईसाई लड़कियों के अपहरण , ज़बरन धर्म परिवर्तन और हत्या जैसी अनगिनत घटनाओं को उजागर किया है. 
मज़हबी अनाचार और अत्याचार से पीड़ित असंख्य  हिन्दू परिवार जब अपनी बहु बेटियों की अस्मत बचाने की खातिर ,  पाकिस्तान में अपना घरबार व् व्यवसाय आदि  अपना सब कुछ छोड़ कर भारत में शरण लेने पहुंचे तो हमारे विदेश मंत्री जी ने फ़तवा जारी कर दिया कि इन हिन्दू परिवारों को उनपर पाकिस्तान में हुए अत्याचारों का सबूत देना होगा..... अमेरिकी मानवाधिकार संगठनों को तो पाकिस्तान के अत्याचार दिखाई देते हैं और उन्होंने तो पाक को 'बर्बर' अत्याचारी मुल्क तक घोषित करने की शिफारिश तक कर दी है. मगर हमारी गाँधीवादी सेकुलर सरकार को अभी भी पाकिस्तान में कोई खोट नहीं दिखाई देती. 
अल्पसंख्यक वोट बैंक की खातिर इन्हें चार करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठिये दिखाई ही नहीं देते और इनके आसाम के मुख्यमंत्री ने तो साफ़ साफ़ घोषणा कर दी कि इन बांग्लादेशी मुसलमानों को अब इस देश से निकाला नहीं जा सकता. मियान्मार और असाम के मुसलमानों के पक्ष में हज़ारों की तादाद में मुसलमान मुज़ाहरा करते हैं मगर पाक में हिन्दुओं पर ढाए जा रहे अत्याचारों के विरुद्ध 'शमशान सी खामोशी' पसरी है. नेहरु-गाँधी के इन अनुयायियों ने तो 'हिन्दू' शब्द को ही एक 'साम्प्रदायिक गाली' मान लिया है..... 

मंगलवार, 25 सितंबर 2012

वाच डाग और सत्ता की सुपारी


वाच डाग और सत्ता की सुपारी 
एल.आर.गाँधी 
सत्ता कि सुपारी का कमाल.....
भारतीय मिडिया एक  ऐसा वाच डाग है जो अपनी घ्राण शक्ति से आकाश, पाताल और इहिलोक का हर राज़ जान लेता है. 
स्वर्ग की सीढ़ी, हिम मानव ,प्रलय का पल ....सूंघ कर सारी दुनिया को हैरान और परेशान कर देता है. 
लक्ष्मण के स्टिंग , जार्ज के ताबूत काण्ड ,राडिया कि टेप से पर्दा उठा कर 'तलहका' मचा देता है.....
मोदी को साम्प्रदायिक सिद्ध करने को ....ट्रेन में जलाये गए कार सेवकों को .'.महज़ हादसा '  बता देता है. 
बोर वेळ में गिरे राजू को ....राष्ट्रिय आपदा बना   देता है और मिक्का-राखी चुम्बन को  अबला उत्पीडन !
सब कुछ जानने और बताने में सक्षम है मगर .....
काले अंग्रेजों की गोरी महारानी के अस्पताल और बीमारी से अनजान है , 
दुनिया की चौथी रईसजादी की ४५००० करोड़ की  कमाई कहाँ से आई , नहीं मालूम , 
शायद सत्ता की आधी सुपारी हलक में और आधी सुपारी नाक में अटक गयी है....
और सूंघने की घ्राण शक्ति और भौंकने की श्वान शक्ति तिरोहित हो गयी है.... 
तभी तो समाज के चौथे खम्बे पर यह वाच डाग 'टांग उठा कर .................... 
जय हो ......उतिष्ठकौन्तेय