शनिवार, 10 अक्टूबर 2009

राष्ट्र ध्वज तिरंगा -गरीब फ़िर नंगे का नंगा

डॉo एस. राधाकृष्णन ने राष्ट्र ध्वज के तीन रंगों और अशोक चक्र की प्रतीकात्मक व्याख्या करते हुए -भगवे रंग को त्याग का प्रतीक मानते हुए, राजनेताओं को भौतिक लाभ का लोभ त्याग कर पूरी निष्ट्थासे देश सेवा की नसीहत दे डाली। मध्य के शवेत रंग को सचाई का प्रतीक मान कर अपने आचरण में पारदर्शिता और सचाई लेन को कहा। हरे रंग को देश की हरियाली का प्रतीक मानते हुए लोक हित में प्रगति का बीजारोपण करने का संदेश दिया। अशोक चक्र को कानून के राज्य और निरंतर प्रगति का प्रतीक माना गया।

तिरंगे के तीनो रंगों की मूल भावना के त्रिस्कार की आज होड़ लगी है -हमारे देश को प्रगति पथ पर लेजाने वालों के बीच। हमारे राजनेताओं द्वारा पिछले ६० सालों से देश की गरीब जनता की खून पसीने की कमाई को इस कद्र लूटा की आज दुनिया के सबसे गरीब देश के सबसे अमीर चोरों का काला पैसा स्विस बैंकों में १४ खरबडोलर का आंकडा पार कर गया है। यह है बापू के बेटों की त्याग भावना का प्रमाण !

अपने आचरण में पारदर्शिता और सचाई !हे राम....बापू अपने साथ ही ले गए। और हरित क्रांति तो हुई, गोदाम अनाज से इस कद्र भरे पड़े हैं की सडरहा है,और ६०% जनता भूखे पेट सोती है । रही निरंतर प्रगति -दुनिया के सबसे गरीब देश में अरबपति धनकुबेरों की गिनती सबसे अधिक है। राज तो है और कानून की अगली पेशी पड़ी है।

बुधवार, 7 अक्टूबर 2009

गाँधी का सारे जहाँ से अच्छा -इकबाल! सेकुलर जिन्ना का आजाद

'मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना,'
'हिंदी हैं हम वतन है, हिन्दोस्तान हमारा,'
गाँधी जी ने इसे 100 बार गुनगुनाया था -लोगों ने इसे अपने तौर पर कौमी तराना मान लिया
-क्योंकि इस गीत में उन्हें हिन्दू -मुस्लिम भाईचारे के सन्देश के साथ साथ देश प्रेम का सन्देश सुनाई देता था।
अल्लाम्मा इकबाल ने जब पहली बार 1904 में इसे कॉलेज की स्टेज से गाया तो उन्होंने भी नहीं सोचा था की यह तराना इतना मकबूल होगा - इसे ;तराना इ हिंद ; का नाम दिया गया .

1910 आते आते इकबाल बदल गए ! अब वे मुस्लिम लीग के संस्थापकों में से एक और इसलाम और मुस्लिम समाज के रहनुमा बन गए पाकिस्तान स्टेट का विचार उनके ही दिमाग की उपज था . अब वे मुफ्फकिर इ पाक विचारधारा के पर्चारक थे .इकबाल ने राष्ट्रवाद और ध्राम्निश्पेक्ष्ता के सिधांत को सिरे नक्कार दिया . और फिर से नया ‘तराना इ मिल्ली ’लिखा -इसमें 'हिंदी' का स्थान ले लिया 'मुस्लिम' ने और 'हिन्दोस्तान' की जगह 'सारा- जहाँ' आ गया ;
'चीनो अरब हमारा , हिन्दोस्तान हमारा ,
'मुस्लिम हैं हम वतन है सारा जहाँ हमारा .
60 साल की उम्र में 1938 में उनकी मौत हुई .उनके पूर्वज कश्मीरी पंडित थे .
पाक ने उन्हें राष्ट्र कवी माना और 9 नवम्बर उनके जन्म दिन को कौमी छुट्टी कर दी .
जिस शख्स ने देश के टुकडे किये उसके तराने ‘सारे जहाँ’ को, जिसने उसे खुद ही नक्कार दिया था, आज भी भारत एक जम्हूरी मुल्क के नाते मान रहा है.

जिन्ना को नेहरु की इसी सेकुलर परस्ती से ईर्षा थी- क्योंकि जिन्ना भी खुद को सेकुलर और पाक को जम्हूरी मुल्क का दिखावा करता था, क्योंकि पाक में गैर मुस्लिमों की आबादी 20% थी जो अब 2% से भी कम रह गई है,
आजादी से महज़ तीन दिन पहले जिन्ना ने लाहोर में उर्दू के एक हिन्दू शायर जगन नाथ आजाद को ढूँढ निकाला , और उस से पाक का राष्ट्र गीत ‘ऐ सरजमीने पाक ’ लिखवाया .
पाक का यह सेकुलर मुखौटा महज़ 18 महीने बाद उतर गया -जिन्ना की मौत के 6 महीने बाद इसका स्थान हफीज जल्लान्धारी के लिखे कौमी तराने ने ले लिया. और आजाद तो चाँद दिनों में ही पाक छोड़ कर भारत आ गए जहाँ वे अंतिम दिनों तक जे & के में डिरेक्टर प्रेस ब्यूरो रहे .
भारत में बंकिम चंदर के बंदे मातरम को नेशनल सोंग और रविंदर नाथ टेगोर के ; जन गन मन को नेशनल अन्ठेम घोषित किया गया. BBC के इक सर्वे में विशव के 10 सबसे लोक प्रिये गीतों में बन्दे मातरम को दूसरा स्थान प्राप्त है. स्वतंत्रता संग्राम में हजारों भारतीये बन्दे मातरम गीत गाते हुए शहीद हो गए. जिन्ना के हिन्दुस्तान में बैठे शैतानो को अब इस गीत में इसलाम विरोधी स्वर सुनाई देने लगे हैं .

रविवार, 4 अक्टूबर 2009

वेश्याओं पर चुंगी अँगरेज़ भक्त राज्वादाशाही .

पटियाला पैग के लिए ही प्रख्यात नहीं है, यह शहर! इसे ब्रिटिश भक्त भक्त राज्वादाशाही के लिए भी जाना जाता है ।

ब्रिटिश भक्त रियासती रजवाडो की बदौलत ही अँगरेज़ हमारे देश में 90 बरस और टिके रहे ,वरना 1857 में ही भाग खड़े होते । मंगल पाण्डेय के विद्रोह के बाद अँगरेज़ साम्राज्य की नींव पूरी तरह हिल गीत थी . मई 57 में अंग्रेजों के कत्ल और आगरा के सरकारी हज़ने की लूट ने अंग्रेज़ी सरकार के प्रति जनमानस में व्याप्त भरी आक्रोश को क्रांति का रूप दे दिया । लोगों ने लगान देना बंद कर दिया था और सरकार आर्थिक रूप से दिवालियेपन के कगार पर थी ।

पंजाब प्रान्त के ब्रिटिश अधिकारी करंक ब्र्नीज़ ने 23 मई 1857 अर्थात ग़दर से 13 दिन बाद एक फरमान जारी कर सभी अँगरेज़ परस्त रजवाडों , अधिकारिओं ,जमींदारों और व्यापारिओं से अपील की कि वे सरकार को क़र्ज़ के रूप में अधिकाधिक पैसा दें । पंजाब से कुल 1817591 रुपये इकठे हुए । पटियाला के महाराजा नरेंदर सिंह ने सबसे अधिक 5 लाख रुपये अँगरेज़ सरकार को दिए । महाराजा साहिब अँगरेज़ भक्तों के सिरमौर मानाने के चक्कर में 5 लाख लुटा तो बैठे किंतु रियासत के खजाने कि हालत पतली हो गई . महाराज ने अपने दर्बरिओं की एक बैठक बुलाई . सरकारी खजाने को फ़िर से भरने की नै नै जुगतें लडाई गई और पतियाल्विओं पर नए नए टैक्स लगाये गए .

पटियाला पैग लगा कर शराबी को देह व्यापर में संलग्न प्रतियेक सुंदर बाला माल नज़र आती है . एक ऐसे ही दरबारी की सलाह पर शहर के रेड लाइट एरिया - धरमपुरा बाज़ार के लिए बहार से लायी जाने वाली वेश्याओं पर चुंगी लगा गई . अम्बाला से दो वेश्याओं ने शहर में परवेश किया ‘चुंगी ’ दे कर . इस प्रथा को बाद में अम्बाला के एक राजनेता ने ही बंद करवाया .

महाराजा भूपेंदर सिंह तो अन्ग्रेज्प्रस्ती में साड़ी सिमैएँ लाँघ गए . ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने तो उन्हें ‘सों ऑफ़ विक्टोरिया ‘ के खिताब से नवाजा . 1910 में महाराज का नया मोती बाग़ महल बन कर तैयार हुआ तो महल के प्राचीर पर महाराज ने ब्रिटिश फ्लग यूनियन जैक फेहराया और पोल के ऊपर विक्टोरिया क्राऊन बनवाया । आज कल इस महल में राष्ट्रीय खेल कूद संसथान है और यूनियन जैक के स्थान पर नेशनल फ्लग लहरा दिया गया है किंतु त्रिंगे के ऊपर विक्टोरिया क्राऊन यथा वत कायम है . राष्ट्रीय ध्वज के इस अपमान पर अधिकारी चुप हैं और सरकार सो रही है .

भूपेंदर सिंह पटियाला रियासत के निहायत ही अय्याश रजवाडों में गिने जाते हैं अँगरेज़ परस्ती के साथ साथ जिस्मफरोशी में भी उनका कोई सानी नहीं था . अपने रनवास में उन्होंने 365 रानियाँ हर दिन के लिए एक रख छोडी थी । महाराजा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सेवा सिंह ठीकरीवाला ने एक जन आन्दोलन –प्रजा मंडल तिहरी चलाया । ठीकरीवाला को मिलये जन समर्थन से बौखला कर महाराज ने उन्हें एक लोटा चोरी के इल्जाम में जेल में दाल दिया , जहा 1934 में उनकी मृत्यु हो गई ।

प्रथम सवतंत्रता संग्राम अपने अंजाम को प्राप्त करने में असफल रहा और हमें 90 साल का लंबा इन्त्जार करना पड़ा । गुलामी की जंजीरों को ज़क्दाने मैं अँगरेज़ भक्त रजवाडों के साथ साथ हमारी वेश्या वृति जन्य मानसिकता का भी हाथ रहा

बुधवार, 30 सितंबर 2009

स्विस बैंकों का युनिवेर्सल विद होल्डिंग टैक्स यानि चाचा नेहरू टैक्स।

हमारे यहाँ पंजाबी में एक कहावत है 'चोरां दे कपडे ते लाठिया दे गज '-इसी कहावत को चरितार्थ करने जा रही है स्विस बैंको की संस्था। स्विस सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है संस्था के मुखिया जेम्स नासन ने -स्विस बैंकों में पड़े विदेशी धन की कमाई पर युनिवेर्सल विद होल्डिंग टैक्स लगाया जाए और सम्बंधित देश को इसकी अदायगी कर दी जाए। स्विस बैंक शायद विशव व्यापी एक नियम भूल गए की चोरी का माल खरीदना भी उतना ही बड़ा अपराध है जितना की चोरी करना।

स्विस बैंकों में आज भारत जैसे गरीब देशों का २२३७ बिल्लियन स्विस फ्रांक्स अर्थात एक करोड़ करोड़ रुपैया... एक सौ करोड़ या एक लाख करोड़ नहीं पूरा एक करोड़ करोड़ रूपया पड़ा है जो स्विस बैंकों की कुल जमा पूंजी का ५६% है और इसमें इंडिया दैट इज भारत का है १.४ त्रिलिओन डालर अर्थात १४ खरब डालर। स्विट्जरलैंड के ये बैंक इस प्रकार गरीब देशों के अमीर चोरों के बैंक हैं ।

बचपन से सुनते आए हैं की भारत सोने की चिडिया थी विदेशी लुटेरों ने इसे खूब लूटा और हमारा धन विदेश ले गए -अब जो अपने लूट कर विदेश में जमा करवा रहे हैं ,उन्हें क्या कहें-'सव्देशी लूटेरे '!

भ्रष्टाचार का यह वट वृक्ष एक दो दिन में इतना विशाल नहीं हुआ। इसका बीजारोपण जाने अनजाने में हमारे प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के हाथों हुआ था । कृष्ण मेनन पहले भ्रष्ट केंद्रीय मंत्री थे जिसने बतौर रक्षा मंत्री सेना के लिए खरीदी जीपों में घोटाला किया -परिणाम हमारे सामने है -हमारी सेनाये चीन के हाथों बुरी तरह पराजित हुई -हजारों सैनिक शहीद हुए ,मीलों फैली सरहद पर चीन का कब्ज़ा हो गया -नेहरूजी सदमे में चल बसे । नेहरूजी के दूसरे चहेते नेताजी थे -पंजाब के मुख्यामंत्री परताप सिंह कैरों -कैरों जी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के साथ जब लोग नेहरूजी के शिकायत ले कर पहुंचे ,तो उनका जवाब बहुत रोचक था 'अरे भाई देश का पैसा देश में है ,कैरों साहेब कहीं बाहर तो नहीं ले गए।

नेहरूजी सपने बहुत देखते थे ,उनहोंने सपना देखा पंचशील का ,चीन ने तार -तार कर दिया । सपना देखा अक्खंड भारत का ,जिन्ना ने तोड़ दिया। एक सपना था पंचवर्षीय योजनाओं द्वारा देश को स्वर्ग बनने का जिसे भ्रष्ट बिचौलिओं ने अपने अंजाम तक पहुचने से पहले ही हाइजैक कर लिया। आखिर राजीव गाँधी को कटु सत्य सवीकारना पड़ा की केंद्रिये योजनाओ का एक रुपये में से केवल १० पैसे ही आम आदमी तक पहुँच पाते हैं। ९० पैसे भ्रष्ट बिचौलिये -नेता, अफसर, उद्योगपति डकार जाते हैं। इनके पैसे पर ही स्विस बैंको का कारोबार फल फूल रहा है। चोर चोर चचेरे भाई - एक दुसरे को बचने में व्यस्त हैं । अब चाचा कत्रोची को ही लो -बोफोर के दलाल को किस प्रकार भाग जाने दिया ,किस से छुपा है। भ्रष्टाचार के प्रति -'सब चलता है 'देश की बागडोर ही उन सफेदपोशों के हाथों में है जिनके काले धन को दूध से धोने की योजना स्विस बैंकों ने बनाई है युनिवेर्सल विद होल्डिंग टैक्स यानि चाचा नेहरू टैक्स।

शनिवार, 26 सितंबर 2009

बाल शहीद 'किरण'

वीर हकीकत राय दशमेश पिता के साहिबजादे और अनेक अनजान बालशहीदों की कुर्बानिओंकी बदौलत ही आज का हिंदू समाज कायम है - ऐसी ही एक अनजान वीर बालिका थी 'किरण' ! जिसने अपनी जान की बाज़ी लगा दी ,पर मज़हबी अत्याचार से हार नहीं मानी ।
सन १७२५ , दिल्ली के सिंहासन पर मुग़ल बादशाह मुहम्मद शाह का राज था । उसका एक मीर मुंशी था रामजीदास सेठ । मौलविओंके दबाव और लालच में आ कर मुंशीजी ने इस्लाम कबूल लिया और बन गए मियां अहमद अली। सेठ मियन की एक पुत्री थी -'किरण'! अपने पिता के इस धर्म परिवर्तन से उसे गैहरा आघात लगा -उसने प्रतिज्ञा की कि किसी भी कीमत पर वह अपने धरम पर अटल रहेगी ।
मौलविओं ने उसे बहुत से प्रलोभन दिए ,भय दिखाया ,पर वह नहीं मानी। किरण को बड़े काजी की अदालत में पेश किया गया। काजी ने फरमान जारी किया की जब उसके पिता ने इस्लाम कबूला था वह १३ साल की नाबालिग़ लड़की थी , इस लिए बाप के धर्म के साथ ही उसका भी धर्म बदल गया । किरण ने काजी का हुकम मानने से इनकार कर दिया। किरण को तब तक जेल भेज दिया गया जब तक किवह इस्लाम कबूल न कर ले ।
एक मासूम पर ऐसे इस्लामिक अत्याचार कि ख़बर सुन कर राजधानी में सनसनी फ़ैल गई। व्यापारिओं ने हड़ताल कर दी और लोग महल क्र सामने धरने पर बैठ गए। शहंशाह ने जनता कि बात सुनी और किरण को जेल से मुक्त कर उसे एक सेठ घनशाम दास कि पन्नाह में भेज दिया।
बड़े काजी ने इसे अपना अपमान समझा और दिल्ली के सभी मौलवियों को इक्कठा कर जुम्मे कि namaz पर बादशाह को घेर लिया। तर्क दिया कि यह एक मजहबी मामला है और इसका फ़ैसला बादशाह कि अदालत नहीं -सिर्फ़ जमा मस्जिद कि अदालत-अंजन मौलाना ही कर सकती है । किरण को फ़िर से बंदी बना कर मौलविओं कि अदालत में पेश किया गया, जहा उसे सभी प्रकार के प्रलोभन दिए गए किंतु किरण ने हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम कबूलने से साफ़ इनकार कर दिया। मुल्लाओं ने उसे मौत कि सज़ा सुनाई जिसे किरण ने सहर्ष सवीकार लिया ।
तय तारिख को मौत कि सज़ा कि तामील के लिए जल्लाद हाथ में खंजर लिए जब किरण का सर कलम करने काल कोठरी में पहुँचा तो किरण ने ख़ुद ही दीवार से अपना सर पटक कर प्राण त्याग दिए और वीर गति को प्राप्त हो गई -किरण का साहस देख ज़ल्लाद सन्न रह गया।
किरण कि शहादत कि ख़बर दिल्ली में आग कि तरह फ़ैल गई-लोगों का एक हुज्जूम जेल के बहार इक्कठा हो गया कहते हैं !किरण कि शव यात्रा में जितना जन सैलाब था उतना दिल्ली के इतिहास में किसी ने नहीं देखा था। अत्याचारी मुग़ल साम्राज्य का यह अन्तिम काल था ।

रविवार, 20 सितंबर 2009

शशि थरूर ने मजाक मजाक में एक सच क्या कह दिया, बचत का पाखंड करने वाले बड़े तो क्या छुटभैये भी तमतमाए फिरते हैं। अब इन्हें कौन समझाए शशि भाई इंग्लॅण्ड में पैदा हुए और अमेरिका में पढ़े ,वहां इकोनोमी क्लास को कैटल क्लास और पाखंडियों को होली काऊ कहते हैं । अपने खर्चे पर कोई किसी होटल से काम काज निपटाए तो किसी के बाप का क्या जाता है -जनता का मुर्ख बनाने वाले कट्ठोर बचतखोर शोर भी मचाएंगे और जनता के पैसे को चूना भी लगाते जायंगे। अब कांग्रेस के राज कुमार को ही लो , जनाब ट्रेन में लुधिआना आए जेड सुरक्षा थी ही ,कुल जमा दस हजार की बचत हुई किराये में और सुरक्षा बंदोबस्त पर लाखों का खर्चा जो बढ़ गया वो अलग । किसी सर फिरे ने ट्रेन का शीशा तोड़ कर इन नए बचत खोरों को आईना दिखा दिया, अब महज़ जांच पर लाखों का खर्चा और पुलसिया ढोंग अलग । जनता को इन नेताओं की बचत बहुत महँगी पड़नेवाली है।
सादगी का प्रतीक गांधीजी को ही लीजिये भले वक्तों में उद्योगपति बिरला के उन पर पचास रुपये रोज़ खर्च होते थे ,पचीस रुपये तोला सोना था उस वक्त , हुए न आज के 34 हज़ार रुपये। यही कारन है बिरला की गाड़ी एम्बेस्दोर सरकारी बजट का तेल निकाल रही है।
अरे बचात्खोरो ! देश की आधी आबादी आधा पेट भोजन कर पाती है और देश का लूटा हुआ कुबेर का खजाना स्विस बैंकों पड़ा है, इलेक्शन के दिनों में दबी जुबान में ही सही आप लोगो ने भी इसे देश में वापिस लाने की बात कही थी - ये सब पाखंड छोड़ देश के आवाम की खून पसीने की यह कमाई वापिस लाओ -गरीब की दुआ लगेगी!

सोमवार, 14 सितंबर 2009

आस्तीन के सांप-जिन्ना के शैतान

जिन्ना का भूत जसवंत सिंह के बाद अब केन्द्र्य मंत्री जय राम रमेश में परवेश कर गया है। जनाब नें सांप को क्या सहलाया ,जिन्ना को शिव का अवतार ही बता डाला और साथ ही गाँधी-नेहरू को ब्रह्म-विष्णु ।हमारे शास्त्रों में शिव को कल्याण का प्रतीक माना गया है। जिन्ना ने भारत का क्या कल्याण किया सभी जानते हैं । जिन्ना की जिद ने देश को तीन टुकडों में ही नहीं बांटा ,दो कौमों के नाम पर हिंदू मुस्लिम भाईचारे में भी कभी न पाटेजाने वाली दर्रार दाल दी। जिन्ना के पाकिस्तान की कीमत पाँच लाख लोगों की हत्या और पचास लाख लोग अपने घरों को छोड़ कर पलायन करने को मजबूर हुए । काश समय रहते पता चल जाता की जिन्ना चंद महीनों का मेहमान है तो देश का बंटवारा टाला जा सकता था । जिन्ना के इंतकाल के २५ साल बाद मालूम हुआ की वेह टी बी का रोगी था ।
जसवंत सिंह जी अपनी किताब बेचने शीघ्र ही पाकिस्तान जाने वाले हैं । जाहिर है जिन्ना की मजार पर भी जायेंगे । जनाब अपने सेकुलर जिन्ना के पकिशैतानी दोस्तों से एक बात जरूर पूछिएगा -जब जिन्ना का सेकुलर पाक बना था उस वक्त १८% अल्पसंख्यक थे ,आज पात्र २% रह गए हैं -यह कैसा सेकुलर राज्य है । यही नहीं जिन्ना के दो राष्ट्र फार्मूले का हश्र भी हमारे सामने है -पाकिस्तानी सैनिकों ने पूर्वी पाक में २० लाख मुसलमानों का नरसंहार किया और १९७१ में बांग्लादेश बना। इसके लिए जुलाई २००२ में ढाका में मुशर्रफ़ ने खेद प्रकट किया । रहा पाकिस्तान वेह भी एक असफल राज्य बन कर रह गया है । जिस राज्य की नींव ही नफरत और इंसानियत की कत्लोगारत पर टिकी हो उसका अंजाम भी एसा ही निश्चित है । रही हमारे सेकुलर नेताओं की ,आस्तीन में सांप पलना उनकी राजनैतिक मजबूरी है । वोट की राजनीती के चलते उन्हें चिंता लगी रहती है की कहीं जिन्ना के शैतान नाराज़ न हो जाएँ।

मंत्री महोदय जय राम रमेश जी शिव ने मानवता के कल्याण हेतु हलाहल पान किया और उनके जिन्ना ने सिर्फ़ और सिर्फ़ ज़हर उगला और लाखों हिन्दुस्तानी उसकी भेंट चढ़ गए