रविवार, 20 सितंबर 2009

शशि थरूर ने मजाक मजाक में एक सच क्या कह दिया, बचत का पाखंड करने वाले बड़े तो क्या छुटभैये भी तमतमाए फिरते हैं। अब इन्हें कौन समझाए शशि भाई इंग्लॅण्ड में पैदा हुए और अमेरिका में पढ़े ,वहां इकोनोमी क्लास को कैटल क्लास और पाखंडियों को होली काऊ कहते हैं । अपने खर्चे पर कोई किसी होटल से काम काज निपटाए तो किसी के बाप का क्या जाता है -जनता का मुर्ख बनाने वाले कट्ठोर बचतखोर शोर भी मचाएंगे और जनता के पैसे को चूना भी लगाते जायंगे। अब कांग्रेस के राज कुमार को ही लो , जनाब ट्रेन में लुधिआना आए जेड सुरक्षा थी ही ,कुल जमा दस हजार की बचत हुई किराये में और सुरक्षा बंदोबस्त पर लाखों का खर्चा जो बढ़ गया वो अलग । किसी सर फिरे ने ट्रेन का शीशा तोड़ कर इन नए बचत खोरों को आईना दिखा दिया, अब महज़ जांच पर लाखों का खर्चा और पुलसिया ढोंग अलग । जनता को इन नेताओं की बचत बहुत महँगी पड़नेवाली है।
सादगी का प्रतीक गांधीजी को ही लीजिये भले वक्तों में उद्योगपति बिरला के उन पर पचास रुपये रोज़ खर्च होते थे ,पचीस रुपये तोला सोना था उस वक्त , हुए न आज के 34 हज़ार रुपये। यही कारन है बिरला की गाड़ी एम्बेस्दोर सरकारी बजट का तेल निकाल रही है।
अरे बचात्खोरो ! देश की आधी आबादी आधा पेट भोजन कर पाती है और देश का लूटा हुआ कुबेर का खजाना स्विस बैंकों पड़ा है, इलेक्शन के दिनों में दबी जुबान में ही सही आप लोगो ने भी इसे देश में वापिस लाने की बात कही थी - ये सब पाखंड छोड़ देश के आवाम की खून पसीने की यह कमाई वापिस लाओ -गरीब की दुआ लगेगी!

सोमवार, 14 सितंबर 2009

आस्तीन के सांप-जिन्ना के शैतान

जिन्ना का भूत जसवंत सिंह के बाद अब केन्द्र्य मंत्री जय राम रमेश में परवेश कर गया है। जनाब नें सांप को क्या सहलाया ,जिन्ना को शिव का अवतार ही बता डाला और साथ ही गाँधी-नेहरू को ब्रह्म-विष्णु ।हमारे शास्त्रों में शिव को कल्याण का प्रतीक माना गया है। जिन्ना ने भारत का क्या कल्याण किया सभी जानते हैं । जिन्ना की जिद ने देश को तीन टुकडों में ही नहीं बांटा ,दो कौमों के नाम पर हिंदू मुस्लिम भाईचारे में भी कभी न पाटेजाने वाली दर्रार दाल दी। जिन्ना के पाकिस्तान की कीमत पाँच लाख लोगों की हत्या और पचास लाख लोग अपने घरों को छोड़ कर पलायन करने को मजबूर हुए । काश समय रहते पता चल जाता की जिन्ना चंद महीनों का मेहमान है तो देश का बंटवारा टाला जा सकता था । जिन्ना के इंतकाल के २५ साल बाद मालूम हुआ की वेह टी बी का रोगी था ।
जसवंत सिंह जी अपनी किताब बेचने शीघ्र ही पाकिस्तान जाने वाले हैं । जाहिर है जिन्ना की मजार पर भी जायेंगे । जनाब अपने सेकुलर जिन्ना के पकिशैतानी दोस्तों से एक बात जरूर पूछिएगा -जब जिन्ना का सेकुलर पाक बना था उस वक्त १८% अल्पसंख्यक थे ,आज पात्र २% रह गए हैं -यह कैसा सेकुलर राज्य है । यही नहीं जिन्ना के दो राष्ट्र फार्मूले का हश्र भी हमारे सामने है -पाकिस्तानी सैनिकों ने पूर्वी पाक में २० लाख मुसलमानों का नरसंहार किया और १९७१ में बांग्लादेश बना। इसके लिए जुलाई २००२ में ढाका में मुशर्रफ़ ने खेद प्रकट किया । रहा पाकिस्तान वेह भी एक असफल राज्य बन कर रह गया है । जिस राज्य की नींव ही नफरत और इंसानियत की कत्लोगारत पर टिकी हो उसका अंजाम भी एसा ही निश्चित है । रही हमारे सेकुलर नेताओं की ,आस्तीन में सांप पलना उनकी राजनैतिक मजबूरी है । वोट की राजनीती के चलते उन्हें चिंता लगी रहती है की कहीं जिन्ना के शैतान नाराज़ न हो जाएँ।

मंत्री महोदय जय राम रमेश जी शिव ने मानवता के कल्याण हेतु हलाहल पान किया और उनके जिन्ना ने सिर्फ़ और सिर्फ़ ज़हर उगला और लाखों हिन्दुस्तानी उसकी भेंट चढ़ गए

सोमवार, 7 सितंबर 2009

जसवंत का सेकुलर शैतान


जसवंत के जिन्ना की आज खूब चर्चा है -सेकुलरवादी पत्रकार ,टी वीचैनल ,अखबारों और औट्लूकटाईप रासलानावीस खूब भारत की भोली भाली जनता को समझाने में लगे है की कैसे अभिविताक्ति की स्वतंत्रता का कैसे हिंदूवादी पार्टी ने गला काट दिया है और मोदी ने तो हद ही कर दी - बिना पढ़े जिन्ना के जसवंत पर बैन लगा कर लेखक के मौलिक अधिकारों का हननंकर डाला । पत्रकार बिरादरी का जिन्ना प्रेम देखते ही बनता है - जनाब ये वाही जिन्ना है जिसने देश को दो कौमों -दो मुल्कों में बांटा । जब गांधीजी इश्वर अल्लाह तेरे नाम का संदेश दे रहे थे -जिन्ना की डायरेक्ट एक्शन की एक काल पर जिन्ना के शैतानों ने कलकत्ता शहर में पांच हजार से अधिक निर्दोष हिन्दुओं को एक दिन में काट डाला।


किताब से बैन हटाने पर कोर्ट के फैसले पर खूब तालिया पीटी गई । किताबें तो पहले भी बैन हुई और वेह भी बिना पढ़े -रश्दी साहेब की शैतान की आयतें बैन हुई बिना पढ़े -किसी भी सेकुलरवादी पत्रकार ,टी वी चेन्नल या रासलानावीस का ऐसा मजमा नहीं देखा . एक लेखिका दर दर भटक रही है ,पहले अपनी कॉम ने देश निकाला दिया फ़िर सेकुलर वामपन्थिओं ने दुत्कारा अब भारत की महान सेकुलर सरकार ने गत दिनों उसका रिहायशी परमिट इस शरत पर नवीकृत किया है की चुपचाप सेकुलर भारत से भाग जाए । किसी टी वी चेन्नल ,समाचार पत्र (एक को छोड़ कर)ने नोटिस तक नहीं लिया -कहीं शैतान के बन्दे -जिन्ना के पैरोकार नाराज न हो जाएं । क्या इंडिया दैट इज भारत एक इस्लामिक मूलक है ।

शुक्रवार, 4 सितंबर 2009

जीवन का उत्सव

८० सावन देख चुके नेहरा साहेब किंतु सवभाव में अज भी पतझड़ झलकता है -सुबह की सैर पर अक्सर मिल जाते । गुजरे शाही वक्त का पछतावा और सदाबहार कब्ज की शिकायत। बीते दिनों की अफसरशाही अकड़ अज भी उनकी हर बात में झलकती है । अपने अकडू सवभाव के कारन बचों से अलग थलग पड़ गए और जीवन काळ की साध्य बेला तनहा काट रहे हैं। नेहरा साहेब की यह हालत देख कर चीनी विचारक लिंग युतंग के जीवन का उदेश्य पर विचार और गीता के प्रकृति एक मानसिक उपकरण सारगर्भित लगते हैं।
निस्संदेह जीवन का उदेश्य खुशी हासिल करना है -हम इसी खुशी की लालसा में सदिओं से भटक रहे हैं -सभी तरह की खुशी एक तरह से जीव विज्ञानं की खुशी है और पुरी तरह से एक वैज्ञानिक परक्रिया है । सभी तरह की मानवीय खुशी एक तरह से भावनात्मक खुशी होती है -सची खुशी केवल आत्मा की खुशी है। आत्मा का अर्थ खुशी का एहसास दिलाने वाली ग्रंथिओं के दम सही ढंग से कम करने की वजह है -खुशी का अर्थ स्वस्थ पाचन क्रिया -लिंग युतंग की मने तो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखना ही खुशी का मूल मंत्र है। और हाँ मानसिक शान्ति के लिए गीता की शरण ली जा सकती है -जो मनुष्य केवल आत्मा में आनंद अनुभव करता है , जो आत्मा से संतिष्ट और तृप्त है ,इस लिए अनासक्त हो कर सदा करने योग्य करम करता है। प्रकृति (सवभाव )वह मानसिक उपकरण है जिसके साथ मनुष्य जन्म लेता है। यह पूर्व जन्म के कर्मों का प्रतिफल है -यह अपना कार्य करके रहेगा
निरंतर अभ्यास से मुमुक्षावन -इछाविहीन होने की इच्छा -सम्पुरण रूप से मुक्त होने की आकांक्षा -अस्तित्व चक्र से बहार हो जाने की इच्छा -वैदेही होना , कठिन तो है किंतु असंभव नहीं । जीवन का परम आनंद इसी मैं है। अर्थात कोशिश करके अपने पाचन तंतर को दुरुस्त रखते हुए जीवन को ब्रहमांड के एक महोत्सव की तरहां जिया जाए।

मंगलवार, 25 अगस्त 2009

पुरबनी मर गई
पड़ोस की पुरबनीt एक वृद्धा -बचपन से उसे सामने वाले डेढ़ कमरे के मकान में अपने भरे पुरे परिवार के साथ देख रहा था -परिवार में उसके लगभग ६ लड़किया और एक लड़का काका । उसकी लड़किया सभी बियाही गई और काके की भी दो तीन शादियाँ हुई -एक तो उसके भांजे के साथ ही भाग गई और अबके वाली कई बार भागी , फिलहाल एक टिकी हुई है। पुरबानी ने सारा जीवन पास पड़ोस वालों की कृपा पर काट दिया -किसी ने उसके पति को नहीं देखा फिर भी उसने अपनी लड़किओं के हाथ पीले का जुगाड़ अपनों के दम पर किया ।
आज मुहल्ले वाले जब उसे शमशान घाट लेकर जा रहे थे तो अपनी आदत से मजबूर मने नेक सलाह दे डाली की शवदाह कम लकड़ी वाले चबूतरे पर किया जाए -लकड़ी भी कम लगेगी औरye पैसे भी बचेंगे -काके के काम आएंगे । कह कर मैंने मानों -मधुमाख्हियों के छत्ते में पत्थर दे मारा ।
पुरबनी के नाते रस्ते वालों की तो छोडो-मुहल्ले के महानुभाव भी मेरे पीछे हाथ धो कर पड़ गए । हम मर गए क्या ,यतीम समझ रखा है। बड़े जवाई राज ने २ मन लकड़ी की घोषणा क्या की ,एक होड़ सी लग गई २मन लकड़ी की । देखते देखते ३६ मन लकड़ी का जुगाड़ हो गया।
मैं मन ही मन ख़ुद को कोस रहा था । आम मुर्दा ६ मन लकड़ी में जलाया जाता है और यह खास पुरबानी ३६ मन लकड़ी मैं जल कर स्वर्ग्य पर्धान्मनतरी नरसिम्हाराव जी की श्रेणी मैं जा खड़ी हुई । अभी तक सबसे अधिक लकड़ी मैं दाहसंस्कार का रिकार्ड राव साहेब के नाम है। जाते जाते
पुरबनी को भी न मालूम होगा की वेह कितने जीवित प्राणियों की प्राण वायु लील गई -एक प्राणी को साँस लेने के लिए दो पेडो की प्राणवायु की जरुरत है । aअज वनों का घनत्व मात्र२% रह गया है जबकि समृद्ध पर्यावण के लिए ३३%भूमि पर वन होने चाहियें । तभी तो हमारे शास्त्रों में पेडो के महत्व को सर्वोपरि मानते हुए - एक हरे पेड़ को काटना युवा पुत्रे की हत्या के समान पाप माना गया है।जिस प्राणी ने अपने जीवन काल में एक भी पेड़ नहीं लगाया उसे भला जाते जाते पेडो की इतनी लकड़ी फूंकने का हक किसने दिया है। पेडो की पूजा करने वाले इनकी क़द्र करना कब सीखेगे।

रविवार, 9 अगस्त 2009

अश्वत्थामा प्रथम भ्रूण हत्यारा :
भ्रूण हत्यारों के लिए ये ब्लॉग एक सबक भी है और एक सच्चाई भी। बेशक इस कलयुग में कोई इसे माने या न माने। लेकिन किंवदंती है कि हिमालय की कंदराओं में आज एक भ्रूण हत्यारा निरंतर भटक रहा है । इसके माथे के घाव से मवाद रिश्ता है; यह है महाभारत युग का पुरोधा - अश्वत्थामा, जो आज भी भ्रूण हत्या का श्राप भोग रहा है. आज भी कई अश्वत्थामा सरेआम कई नवजातों को जनम लेने से पहले ही मौत कि नींद सुला रहे हैं। यकीन माने तब तो भगवन कृष्ण ने सीधे श्राप दिया था, तब सतयुग था तो इतनी भयानक सजा थी आज कलयुग है, हत्यारे अपने अंजाम ख़ुद सोच सकते हैं। ये वाकया है तब का है जब कुरुक्षेत्र की युध्भूमि की अन्तिम रात्रि-खून से लथपथ दुर्योधन हार की पीड़ा से कराह था तभी अश्वत्थामा ,क्रित्वेमा और क्रिपाचार्य वहां आते हैं । दुर्योधन अपने खून से अश्वत्थामा को तिलक कर सेनापति नियुक्त कर मांग करता है कि उसे पांडवों के शीश ला कर दो । अश्वत्थामा घोर दुविधा में फँस गया। तभी उसने देखा कि एक उल्लू सो रहे पक्षियों का शिकार कर रहा है। अश्वत्थामा ने सोते हुए पांडवों के वध की योजना बनाई और पांडवों के शिविर पर हमला बोल दिया । भ्रम वश द्रोपदी के पाँच पुत्तरों को मार डाला । पांडवों के शिविर मैं हाहाकार मच गया । हाथ में महा शक्ति वज्र लिए अगली प्रात वह फिर से पांडवों के सर्वनाश के लिए पहुंच गया । वहा पर उपस्थित महारिशी वेदव्यास ने अश्वत्थामा को विनाशकारी वज्र शक्ति को तुरंत रोकने के आदेश दिए। तभी अश्वत्थामा की दृष्टि उत्तरा जो अभिमन्यु की पत्नी व् परीक्षित की माँ थी, पर पड़ी और उसने शक्ति उत्तरा की कुक्षी की और फ़ेंक दी और गर्भवती उतरा मूर्छित हो कर गिर पड़ी । अश्वत्थामा के इस घृणित कार्य सभी ने घोर निंदा की । भगवान् कृष्ण ने उसे श्राप दिया और कहा कि इसने वह पाप किया है जो इसे ही नहीं इसकी कीर्ति को भी नष्ट कर चुका है । इस कायर को इतिहास एक महान योधा नहीं ,मात्र सोते हुए लोगों के निर्मम हत्यारे तथा भ्रूण हत्या के अपराधी के रूप में चित्रित करेगा । ऐसा भटके देगा भाग्य इसे भिक्षा नही मृत्यु भी नही देगा।
मेरा इस ब्लॉग को लिखने के पीछे एक ही उद्देश्य है कि किसी अजन्मे को मरने वाले को भगवन कृष्ण ने तक नही चोर, जो ख़ुद सबको माफ़ करने में यकीं करते हैं, तो अब उन लोगो का इन्साफ भी उसी भगवन के हाथ में है जो आधुनिक जीवन के अश्वत्थामा हैं।