शनिवार, 19 जुलाई 2014

अष्टावक्र

अष्टावक्र 


राजा जनक   ने देश के सभी बड़े बड़े विद्वानों को बुलाकर  एक सभा का आयोजन किया  … तत्त्व ज्ञान पर शास्त्रार्थ रखा गया  .... यह भी घोषणा की गई कि जो जीतेगा उसे सींगों पर सोना मढ़ी हुई सौ गाएं दी जाएंगी।  शास्त्रार्थ में बड़े बड़े विद्वानों ने भाग  लिया अष्टावक्र के  पिता भी शामिल हुए।  अष्टावक्र को मालूम हुआ कि उनके पिता एक पंडित से हार गए और बंदीगृह में डाल  दिए गए।  बारह वर्षीय अष्टावक्र सभा में पहुंचे  …उनके टेढ़े मेढ़े शरीर को देख सभा में बैठे सभी पंडित -शास्त्री हंस पड़े।  सभासदों को हँसता देख अष्टावक्र भी हंस दिए।  राजा जनक ने अष्टावक्र को हँसता देख   पूछा  …  विद्वान क्यों हंसे , यह तो मैं समझा किन्तु तुम क्यों हँसे , यह मेरी समझ में नहीं आया।  इस पर अष्टावक्र ने कहा कि मैं इस लिए हंसा कि " इन चर्मकारों की सभा में आज सत्य का निर्णय हो रहा है।  
ये चर्मकार यहाँ क्या कर रहे हैं  .... चर्मकार शब्द सुनते ही सारी  सभा में सन्नाटा छा  गया। राजा जनक ने अष्टावक्र स पूछा कि - तेरा मतलब क्या है ? अष्टावक्र ने कहा " बहुत सीधी सी बात है कि चर्मकार केवल चमड़ी का ही पारखी होता है।  इनको मेरी चमड़ी ही दिखाई देती है जिसे देख कर ये हंस पड़े , ये चमड़ी के अच्छे पारखी हैं।  अत: ये ज्ञानी नहीं हो सकते , चर्मकार ही हो सकते।  शरीर के वक्र आदिक धर्म आत्मा के कदापि नहीं हो सकते।  अष्टावक्र के इन वचनो  को सुनकर  जनक बड़े प्रभावित हुए   .... उनके चरणों में गिर पड़े  .... उनको  सिंहासन पर बिठाया  । चरणों में बैठ कर शिष्य भाव से अपनी जिज्ञासाओं का इस बारह वर्ष के बालक अष्टावक्र से   समाधान कराया  .... ' जनक-अष्टावक्र -संवाद ' रूप में 'अष्टावक्र गीता' है   

गुरुवार, 17 जुलाई 2014

अष्टावक्र

अष्टावक्र
 


कहते हैं विवेकानंद जब रामकृष्ण के पास गए व् परमात्माका   प्रमाण पूछा तो रामकृष्ण ने उन्हें अष्टावक्र गीता पढ़ने को दी कि तुम इसे पढ़  मुझे सुनाओ।  मेरी दृष्टि कमजोर है।  कहते हैं विवेकानंद  पुस्तक को पढ़ते पढ़ते ही ध्यानस्थ हो गए व् उनके जीवन में क्रांति घट  गई। .... 
मनुष्य भी चार प्रकार के होते हैं  - ज्ञानी , मुमुक्षु,अज्ञानी और मूढ़  . ज्ञानी वह है जिसे ज्ञान प्राप्त हो चूका है , मुमुक्षु वह है जो ज्ञान प्राप्ति के लिए    लालायित है, उसे हर कीमत पर प्राप्त करना   चाहता है।  अज्ञानी वह जिसे शास्त्रों का ज्ञान तो है किन्तु उपलब्धि के प्रति  रूचि नहीं रखता तथा मूढ़ वह है जिसे  अध्यात्म-जगत का  कुछ भी पता  नहीं है , न जानना ही चाहता है।  वह पशुओं की भांति अपनी शारीरिक क्रियाओं को पूर्ण मात्र कर  लेता है।  वह शरीर में ही जीता है।  इनमें मूढ़ से अज्ञानी श्रेष्ठ है , अज्ञानी से मुमुक्षु श्रेष्ठ है।  ज्ञानी सर्वोत्तम स्थिति में  है।  
आत्म ज्ञान के लिए  निर्विकार चित्त व् साक्षी भाव चाहिए।  महर्षि पतंजलि ने कहा है "योगश्चित्तवृतिनिरोध " (चित्त वृतियों का निरोध ही योग है ) इन चित्त की वृतियों को रोकने की भिन्न -भिन्न विधियां हैं किन्तु उच्च बोध होने  पर  इन विधियों की आवश्यकता नहीं पड़ती।  भगवान बुद्ध ने भी कहा है कि " जो समझ सकते हैं उन्हें मैंने बोध दिया है व् नासमझों को मैंने विधियां दी हैं 
राजा जनक में बोध था , विद्वान थे,समझ थी अत: अष्टावक्र ने उन्हें कोई विधियां नहीं बतायी।  सीधे बोध को छुआ व् जनक जाग  उठे।  

मंगलवार, 15 जुलाई 2014

अष्टावक्र

अष्टावक्र 



अष्टावक्र को अल्पायु में  ही आत्म ज्ञान प्राप्त हो  गया था।   वे शरीर  के आठ  अंगों से टेढ़े -मेढ़े व् कुरूप थे  … जब वे गर्भ में थे  उस समय इनके पिता एक दिन वेद पाठ कर रहे  थे ,  तो इन्होने गर्भ से ही अपने पिता को टॉक दिया कि "रुको , यह सब बकवास है , शास्त्रों में ज्ञान कहाँ ? ज्ञान तो स्वयं के  भीतर  है।  शास्त्र शब्दों का संग्रह मात्र है। " यह सुनते ही पिता का अहंकार जाग उठा।  वे आत्म ज्ञानी तो थे नहीं , पंडित ही तो रहे होंगे।   पंडितों में ही अहंकार सर्वाधिक होता है।  इसी अहंकार के कारण वे आत्म-ज्ञान से वंचित रहते हैं।  आत्म-ज्ञान के लिए नम्रता पहली शर्त है , अहंकारी शिखर बन जाता  है जिससे ज्ञान-वृष्टि होने पर भी वह सूखा रह जाता है जबकि छोटे-मोटे गड्डे भर जाते हैं   । पिता के अहंकार पर चोट पड़ते ही वे तिलमिला गए  ।  अभी पैदा भी नहीं हुआ और मुझे उपदेश  ? तुरंत शाप  दिया कि जब तूं  पैदा होगा तो आठ अंगों से टेढ़ा मेढ़ा  होगा।  ऐसा ही हुआ भी।  इसी लिए इसका नाम पड़ा  'अष्टावक्र '. …इसी लिए अष्टावक्र का ज्ञान पुस्तकों ,पंडितों व् समाज से अर्जित नहीं था बल्कि पूरा का पूरा स्वयं लेकर ही पैदा हुए थे।   

रविवार, 13 जुलाई 2014

गीता सार …अष्टावक्र

गीता सार   …अष्टावक्र 



कृष्ण का गीता का उपदेश मुख्यत : सांसारिक प्राणियों  के लिए हैं  अत: उसका महत्त्व  सबके लिए है किन्तु अष्टावक्र का उपदेश मोक्ष प्राप्ति  की इच्छा  वाले मुमुक्षुओं के लिए है इस लिए सामान्य जन इससे अप्रभावित रहा।  यह साधू-सन्यासियों ,ध्यानिओं व् अन्य साधनारत व्यक्तिओं का सच्चा मार्ग-दर्शक है।  अष्टावक्र कृष्ण के जैसी अनेक विधियां नहीं बताते।   वे एक ही बोध की विधि बताते हैं जो अनूठी , भावातीत , समय , देश और काल की सीमा के परे  पूर्ण वैज्ञानिक है।  बिना लॉग - लपेट के , बिना किसी कथा व् उदाहरण के , बिना प्रमाणों व् तर्कों के दिया गया यह शुद्धतम गणित जैसा वक्तव्य है जैसा आज तक आध्यात्म - जगत  में नहीं दिया गया।  यह आध्यात्म की एक ऐसी धरोहर है जिसके बारे में कुछ कहना सूर्य को दीपक दिखाना है।  यह समझने के लिए नहीं पीने व् पचाने के लिए है।  जो समझने का प्रयास करेगा वह निश्चित ही चूक जायेगा।  सागर को चम्मच से नापने के समान होगा।  
भारतीय अध्यात्म स्वर्ग को भी वासना ही मानता है अत: यह भी जीवात्मा की सर्वोपरि स्थिति नहीं है।  यह स्वर्ग भी बंधन है।  इससे ऊपर की स्थिति मुक्ति की है जिसमें वह सम्पूर्ण भोगों एवं विषय - वासनाओं से मुक्त होकर अपनी स्वतंत्र  स्तिथि का अनुभव करता है।    इसके लिए पहली शर्त वैराग्य है। इस से ही प्राप्त होता है ज्ञान व् ज्ञान से मुक्ति।  यही अष्टावक्र का उपदेश  व् गीता सार है।   

शुक्रवार, 11 जुलाई 2014

अष्टावक्र

अष्टावक्र 


बहिर्मुखी को ज्ञान या बोध का मार्ग समझ में नहीं आ सकता  . विद्वान , प्रज्ञावान , प्रखर बुद्धि  एवं चेतना वाला ही इसे ग्रहण कर सकता है  . इसी कारण अष्टावक्र का उपदेश जनसामान्य में अधिक प्रचलित नहीं हो पाया  . अष्टावक्र की पूरी विधि सांख्य योग की है जिसमें करना कुछ  भी नहीं है  .
अक्रिया  ही विधि है , बोध या स्मरण मात्र पर्याप्त है  . यदि यह जान लिया कि मैं शरीर , मन आदि नहीं हूँ  ,बल्कि शुद्ध चैतन्य आत्मा हूँ तो सारी  भ्रांतियां मिट जाती हैं व् यही मोक्ष है  . 
मोक्ष कोई स्थान नहीं है बल्कि चित्त की एक अवस्था है जिसमें स्थित हुआ जीव परमानन्द का अनुभव करता है 



गुरुवार, 10 जुलाई 2014

अष्टावक्र

अष्टावक्र 



अष्टावक्र  कहते  हैं कि मोक्ष कोई वस्तु नहीं  जिसे प्राप्त किया जाए ,  न कोई स्थान है  जहाँ पहुंचा जाए , न कोई   भोग है जिसे भोगा   जा सके , न रस है , न इसकी कोई साधना है , न सिद्धि है , न ये स्वर्ग में है , न सिद्ध शीला पर।  
विषयों में विरसता ही मोक्ष है।  
विषयों में रस आता है तो संसार है ।  
जब मन विषयों से विरस   हो  जाता है तब  ' मुक्ति '  है।  संसार में रहना , खाना पीना  कर्म करना बन्ध नहीं हैं ; इनमें अनासक्त हो जाना ही मुक्ति है।  इतना ही मोक्ष विज्ञान का सार है।  
सन्यासी बनने से,  धूनी रमाने से , संसार को गालियां देने से , शरीर को सताने से , उपवास करने से , भोजन  के साथ नीम की चटनी खाने से विषयों के प्रति विरसता नहीं आ सकती।  इन सबका मोक्ष से कोई सम्बन्ध नहीं है।

(अष्टावक्र गीता १५/२) 

बुधवार, 9 जुलाई 2014

 अष्टावक्र गीता 

एल  आर  गांधी   


ज्ञानी मृत्यु के समय भी हँसता है , मूढ़ ज़िंदा रहते भी रोता है।  ज्ञानी के पास कुछ नहीं होते  भी आनंदित रहता है , अज्ञानी के पास सब कुछ होते हुए भी दुःखी रहता है।  ज्ञानी कर्म को भी खेल समझता है , अज्ञानी खेल को भी  कर्म समझता है। ज्ञानी संसार को भी नाटकवत्  समझता है किन्तु अज्ञानी नाटक और स्वपन को भी भी वास्तविकता समझता है  . ज्ञानी व् अज्ञानी के कर्मों में समानता होते हुए भी दृष्टि में अंतर है।   

(अष्टावक्र गीता ४/१)