शनिवार, 3 मई 2014

गुरु दोबारा … चेला कुंवारा

गुरु दोबारा  … चेला कुंवारा 

  एल  आर  गांधी

राज  कुमार ४२ सावन चूक गए मगर अभी तक 'कुंवारे ' हैं   … मगर गुरु देव को मुश्किल से  विधुर हुए अभी एक बरस गुज़रा कि दूसरी 'मस्तुरात ' ढूंढ भी ली  . और वह भी अपने से २५ बरस छोटी  … ४२ वर्षीय टी वी एंकर अमृता राय दिग्गी मियां के साथ  एक अर्से से उ ला ला हैं मगर चुपके चुपके  । जब एक पत्रकार ने दिग्गी मियां से उनके 'दिलदार' के बारे में पूछा तो मियां बिफर पड़े और इज़्ज़त  हतक के  दावे की चुनौती दे डाली  … मगर दूसरे ही दिन पलट गए और छाती ठोक कर अपने  और अमृता के सम्बद्ध कबूल लिए  …
दिग्गी मियां के  दोगले पन पर 'भौजाई ' ने ट्वीट कर आश्चर्य व्यक्त किया  … भाई लक्ष्मण सिंह से उसकी शादी का दिग्गी मियां ने महज़ इस लिए घोर विरोध किया कि वह भाई से १३ साल छोटी थी और राजपूत बिरादरी से नहीं थी  … दिग्गी मियां के एक पुत्र और ४ पुत्रियां हैं  … नई 'माँ ' मियां की बड़ी बेटी से भी छोटी है और दादू  की दूसरी वेडिंग में पौत्र और पौत्रिया भी शरीक होंगीं ?
एक यक्ष प्रशन दिग्गी के दल के दिग्गज़ों और 'वाक गुदम ' दिग्गी  मियां के हर वाक पर तालियां पीटने वाले  कांग्रेसियों को खूब सता रहा है  … वह प्रशन है कि दिग्गी मियां अब अमृता जी के साथ 'सात फेरे लेंगे कि चर्च वेडिंग करेंगे या फिर 'निकाह ' करेंगे  .... प्रशन जायज़ भी है और दरुस्त भी  . क्योंकि मियां पैदा तो राजपूत हिन्दू परिवार में हुए  और  राज भक्ति के चलते 'ईसाई ' हो गए और अपने दल व् राज परिवार की मानसिकता के चलते इस्लाम प्रस्त ' ओसामा जी' हो गए  .
गुरु देव ने लगता है अपने इकलौते चेले को ' वाक गुदम ' के सिवा कोई गुर नहीं सिखाया  … जिस प्रकार दिग्गी मियां जब भी मुंह खोलते हैं तो उलटे टंगे जीव की भांति  वाक गुदम ही करते हैं  और उसी की भांति न पक्षियों की श्रेणी में आते हैं और न ही पशुओं की  … गुरु की दूजी शादी में कुंवारा चेला नाचेगा। 

बुधवार, 16 अप्रैल 2014

कलयुगी किन्नर राज

कलयुगी किन्नर राज 

   एल. आर. गांधी

हे राम  …आपने हमें 'वरदान ' तो दिया , मगर पहचान देना भूल गए  और आपकी उस भूल का फायदा आज तक 'मानसिक-किन्नर नेता ' उठाते रहे  .... वे सिंहासन पर आरूढ़ हैं और हम गली गली खाली हाथ ताली बजाते भटक रहे हैं  …
आधी -अधूरी सदी बीत जाने के बाद मंगलवार को  सर्वोच्च न्यायालय ने 'किन्नरों' को पहचान देने का मंगलकारी निर्णय सुनाया और उन्हें तीसरे 'लिंग' के रूप में मान्यता के साथ मानवीय अधिकार भी दिए। 
किन्नरों को यह अधिकार प्राप्त करने के लिए तीन युगों तक इंतज़ार करना पड़ा  ....
त्रेता युग में जब भगवान राम जी को बनवास मिला तो समस्त अयोध्या वासी  सरयु तट तक उन्हें मनाने आए कि प्रभु लौट आओ   … आखिर प्रभु को आदेश देना पड़ा कि समस्त ' नर-नारी ' अयोध्या लौट जाएं  … प्रभु राम चौदह वर्ष वनवास काट कर जब लौटे,  तो सरयु तट पर कुछ फटेहाल- रंगबदरंग कपड़ों में कुछ लोग प्रभु के आगमन की ख़ुशी में झूमते नाचते देखा  .... प्रभु ने बड़े आश्चर्य से पूछा कि ये लोग कौन हैं  … तो बताया गया कि  ये 'किन्नर ' हैं  . । प्रभु जब आप ने अयोध्या के सभी नर- नारियों को वापिस अयोध्या लौटने का आदेश दिया तो इन्होने सोचा कि हम तो न नर हैं और न ही नारी , सो ये लोग पिछले चौदह वर्ष से सरयु तट पर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं
भगवान राम किन्नरों की प्रभु भक्ति से आत्म विभोर हो गए  … झट से वरदान दिया कि जाओ 'कलयुग ' में किन्नर -राज होगा  …
बस भगवान राम जी  यहीं पर 'भयंकर' भूल हो गई   … वे इन्हें लिंग पहचान देना भूल गए  … राज तो केवल पुरुष और या नारी ही कर सकते हैं  .... किन्नर व्रृति के लोग सिंघासन पर आरूढ़ हैं   और असली किन्नर पहचान को तरस रहे हैं  ।
मंगलवार सर्वोच्च न्यायालय के इस ऐतिहासिक फैसले के साथ साथ एक 'बुक बम ' के लिए भी याद किया जाएगा  … दो पुस्तकों के लिए  … जिनमें सिंह साहेब और राजमाता में सुपर कौन ? की सच्चाई बयां की गई और वह भी भीतर के भेदियों  द्वारा  … और इसके साथ ही 'राजकुमारी' के उस उद्द्घोष के लिए ' सिंह इज़ सुपर पी एम  …।   

मंगलवार, 8 अप्रैल 2014

केजरी का मुखरक्षक … मफलर

केजरी का मुखरक्षक  … मफलर 

     एल  आर  गांधी


हे राम  .... अच्छा हुआ यह दिन देखने को आज बापू नहीं हैं  ....
गांधी टोपी धारी माडरन गांधी वादियों की ऐसी धुनाई  … हे राम
आज राजधानी के   'अमन' विहार के आम  टैम्पो चालक 'लाली ' ने केज़रीवाल जी का मुंह नीला कर दिया  … आँख पर चोट आयी  … टैम्पो  चालक ने आरोप लगाया कि केजरी ने वादे पूरे नहीं किये   … और हमें  मझधार  में छोड़ भाग खड़ा हुआ  … इतने कम समय में इतने 'चांटे' खाने का किसी राजनेता का यह अपना रोकार्ड रहेगा  ....
केजरीवाल जी राखी बिड़ला का रोड शो बीच में छोड़ छाड़ कर 'बापू के मज़ार ' पर जा बैठे  … घंटा भर बापू से मौन वार्ताप्रलाप किया  … बापू आज तेरे नाम पर 'राजपाठ ' पर काबिज़ ये सफेद पॉश तेरी किसी 'नसीहत को नहीं मानते   … यहाँ तक कि तेरी दी हुई टोपी भी उतार फेंकी   … मैंने तेरी टोपी पहनी  और पहनाई भी  … आप ने अपने हाथ में  झाड़ू ले कर 'मैला ' साफ़ किया और हमने उसी झाड़ू को अपना चुनाव चिन्ह बना कर सिर पर धारण कर लिया  …
तेरे बताए अहिंसा के  मार्ग पर चले  … बापू आपने एक बार कहा था  'यदि कोई एक चांटा मारे तो दूसरा गाल आगे कर दो  … बापू आपने यह तो बताया ही नहीं जब दुसरे के बाद  … ३रा ,४था  … और गाल पर आपकी ही बनाई पार्टी का 'चुनाव चिन्ह' छप  जाए  … गाल सूज कर दुखने लगे  … तो आम आदमी क्या करे  …
मज़ार से एक 'खामोश' आवाज़ आयी .  मूर्ख  … मफलर मेरे से पूछ कर उतारा था  ....  

गुरुवार, 27 मार्च 2014

वंशवाद के लिए 'अरिष्ट' लक्षण

वंशवाद के लिए 'अरिष्ट' लक्षण 

     एल आर गांधी


आखिर सर्वोच्च न्यायालय को कहना ही पड़ा कि पिछले ६५ वर्ष में विदेशी बैंकों में पड़ा देश  का काला धन वापिस लाने के लिए कुछ नहीं किया ,इसके साथ ही सरकार की विशेष जांच दल गठित करने की न्यायालय के २०११ का  आदेश निरस्त करने की अपील भी रद्द का दी।  कोर्ट ने सख्त टिप्प्णी में कहा कि विदेशी बैंको में पड़ा काला  धन यदि वापिस आता है तो इससे देश की अर्थ व्यवस्था में सुधार होगा  …
एक टी वी चेनल को इंटरविउ में वरिष्ट वकील जेठमलानी ने कहा था कि जिस दिन विदेशी बैंको में पड़े देश के शीर्ष नेताओं के धन का भांडा  फूटेगा उसी दिन राजमाता- युवराज परिवार सहित देश छोड़ कर भाग जाएंगे और कांग्रेस का भोग पड़  जाएगा।
अब राजमाता की देवरानी सावजनिक मंच से आरोप लगा रहीं हैं कि जेठ जी से शादी के वक्त 'वे' इटली से एक 'टका ' भी नहीं लाइ थी , अब भला विश्व की छठी सबसे  अमीर महिला कैसे बन गयी  … राजपरिवार की ढाल दिग्गी मियां भी चुप हैं।
स्विस बैंकों में पड़े राजपरिवार की काली कमाई को सुरक्षा कवच तो, चार वर्ष पहले बंगाली बाबू ही ओढाः गए थे , जब स्विस साकार से एक इकरार किया गया कि वहाँ के बैंकों में पड़े भारतियों के काले धन के पुराने खातो को छोड़ कर सिर्र्फ नए खातो बारे जानकारी दी जाए  … इस इकरार से कुछ दिन पूर्व 'राजपरिवार अपने प्यादों के साथ ' गुप्त विदेश यात्रा पर गया और सभी 'काले-खाते 'सुरक्षित स्थानांतरित कर दिए  … राजकुमार का जन्म दिन भी 'वहीँ' मनाया गया  .... बंगाली बाबू को बड़े पारितोषिक से 'सम्मानित' कर क़र्ज़ उतार दिया   गया  …
सर्वोच्च न्यायालय का यह आदेश चुनाव में 'रेंगती' वंशवादी पार्टी के लिए 'अरिष्ट ' लक्षण का  घोतक है 

सोमवार, 24 मार्च 2014

लूट का आधार

लूट का आधार 

एल आर गांधी

 सोनिया जी के गैम चेंजर 'आधार ' की सर्वोच्च न्यायालय  में हवा निकल  गई।  न्यायालय ने 'आधार कार्ड ' की विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए अनिवार्यता खारिज़ कर दी।
सोनिया जी ने 'आधार ' का ठेका अपने खासम-ख़ास नंदन निलेकणी को दिया और मनमोहन जी  ने भी अपनी राजमाता की निराधार योजना पर १८००० करोड़ लुटा दिए। देश की भोली भाली जनता ने भी अपने सभी काम काज  छोड़ छाड़  कर  घंटो लाइनों में लग कर 'आधार ' की जंग फतह की। कोर्ट के निर्देश के बाद भोले -भाले भारतीय ठगे -ठगे से महसूस कर हैं  .... जो काम वोटर कार्ड या राशन कार्ड  से  हो सकता था ,फिर आधार पर १८००० करोड़ क्यों लुटाए गए  … आधार कार्ड बनाने में बहुत सी घोटालेबाज़ियाँ भी सामने आई  ।
असली खेल पर से पर्दा तो तब उठा जब आधार कर्णाधार नंदन किलेकानी कांग्रेस के टिकट पर लोक सभा के लिए मैदान में कूद पड़े  .... निलेकणी जी ने जब अपनी सम्पति ७७०० करोड़ घोषित की तो भोले -भाले भारतियों की आँखें खुली की खुली रह गई  …
नीलकेणी जी ने भी बड़ी मासूमियत के साथ अपनी अकूत 'माया ' का राज़ खुल जा सिम - सिम करते  हुए बताया कि  उन्होंने अपना ' धंधा ' २०० रूपए से शुरू किया था  ....
महज़ २०० रूपए की तुच्छ राशि से ७७०० करोड़ की छलांग  … का   .... आ  धा  र  … कुछ कुछ हमें भी समझ में आ गया  … राजमाता की छत्र -छाया  .... फिर  बरसे   माया ही माया …

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2014

बापू के नक़्शे कदम पर ....

बापू के नक़्शे कदम पर  .... 

   एल आर गांधी


सत्ता के  गलियारों में एक बार फिर  से 'बापू ' का भूत मंडरा रहा है। । अबकी 'यह भूत  ' कांग्रेसियों की खबर लेने पर तुला है। इसने भी गांधी टोपी धारण कर रक्खी है  … मगर झाड़ू वाली और साथ  में लिख दिया है  … आम आदमी  … अब तो आम आदमी के अनुयायी 'अरविन्द ' में बापू की जवानी ढूंढने लगे हैं  … कहते हैं  …  बापू की जवानी की फोटू देख लो  … हूँ ब हूँ  केज़रीवाल लगते हैं  . फोटू एक सी हो न हो , मगर दोनों के बारे में कांग्रेसियों की धारणा अवश्य एक सी है  …
जिस प्रकार राजनीतिक मज़बूरियों के चलते कांग्रेसी  'केजरीवाल 'के पीछे खड़े हैं  … और उन्हें पाखंडी ,ढोंगी ,झूठा जैसे अनेक अलंकारों से सम्बोधित करते हैं  … वैसे ही गांधी जी को  'बापू 'मानने और उनकी शिक्षाओं पर चलने की कस्में खाने वाले भी,   उनको   सम्बोधित करते रहे हैं  … एक विदेशी मेहमान ने जब नेहरूजी से 'बापू' के बारे में प्रशन किया तो यका यक उनके मुंह पर दिल की बात आ गई  ।   '  ओह दैट हिपोक्रेट ओल्ड मैन ' अर्थात ओह वह ढोंगी बूढा  !
वैसे भी केज़रीवाल खुद को गांधीजी का आधुनिक अनुयायी कहते हैं  … बहुत सी समानताएं भी हैं  … अंतर सिर्फ मिडिया का है  . आज मिडिया वाच डॉग की सी घ्राण शक्ति लिए केज़रीवाल के पीछे पीछे चल रहा है  … गांधी जी को यह दिक्कत नहीं थी। 
सादगी का ढोंग तो 'बापू' भी करते थे मगर मिडिया ने कभी कोई किन्तु परन्तु नहीं किया , बेचारे केजरीवाल दो हफ्ते में दो बार घर से बे- घर हो गए   … बापू बिरला सेठ के महलों में रह का भी लंगोटी वाले बाबा कहलाए  । भले  वक्तों में बापू पर बिरला सेठ के ५० रूपए रोज़ खर्च हो जाते थे  . आम आदमी की औकात २ आने रोज़ की थी  . अंग्रेज़ों ने 'बापू' को भारत भ्रमण के लिए रेल के तीन कम्पार्टमेंट दे रक्खे थे , जिनमें प्रथम दर्ज़े की सभी सुख सुविधाएं उपलब्ध थीं ,सिर्फ डिब्बों के बाहर तीसरा दर्ज़ा की प्लेट चस्पा थी  . खुद केज़रीवाल भले ही अपनी वैगनार में घूम रहे हों , उनके मंत्री तो लग्ज़री कारों का लुत्फ़ उठा ही रहे हैं न। 
बापू भी बहुत कसमें खाते थे  … कसम खाई की पाकिस्तान उनकी लाश पर बनेगा  … मगर कसम पूरी करने के लिए  गोडसे को सूली पर  झूलना पड़ा। . कसम केज़रीवाल जी ने भी खाई , सफ़ेद पॉश काले अंग्रेज़ों की मदद न लेने की  … तोड़ दी  … झूल रहे हैं बेचारे 'बापू ' के आठ रत्न  …   बापू के बन्दे केज़रीवाल पर आरोप लगाते हैं कि वे तानाशाह और ज़िद्दी हैं।  बापू भी कम ज़िद्दी और तानाशाह न थे  .... सुभाष जी को  कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर भी गांधीजी की ज़िद्द के चलते पद छोड़ना पड़ा।  बहुमत पटेल के साथ था , गांधीजी की ज़िद नेहरू के साथ थी  । मुस्लिम प्रेम के चलते 'बापू' ने पकिस्तान को 55 करोड़ देने की ज़िद पूरी की  … केज़रीवाल जी का मुस्लिम प्रेम किसी से छुपा नहीं 
अंतर सिर्फ इतना है  । गांधी जी के ढोंग और ज़िद से गोरे अँगरेज़ पशेमान थे और केज़रीवाल से काले अँगरेज़। 

रविवार, 29 दिसंबर 2013

मिशन ज़ेहाद -ऐ -जनसैलाब

मिशन ज़ेहाद -ऐ -जनसैलाब 

     एल आर गांधी


चीन ने ' एक बच्चा 'नीति को सफलता  पूर्वक लागू कर तीन दशक में अपनी जनसँख्या पर नियंत्रण पाने में अभूतपूव सफलता दर्ज़ की है  . इस दौरान ४० करोड़ बच्चों के जन्म पर अंकुश  में सफलता मिली  . अब इस निति से प्रभावित  नागरिकों को सुविधा - छूट की   तैयारी में है। जिस दंपत्ति की एक मात्र संतान की मृत्यु हो गयी और पत्नी की आयु ४९ वर्ष से अधिक है , को ३५०० रूपए प्रति माह मुआवज़ा दिया जाएगा  । इसके इलावा  जो दम्पति इकलौती संतान थे उन्हें दो बच्चे पैदा करने की छूट होगी  . 
जनसँख्या नियंत्रण की इस चीनी नीति के परिणाम अब साफ़ दिखाई देने लगे हैं. चीन एक विश्व शक्ति के रूप में उभर कर विश्व पटल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है. 
चीन की इस सफलता से प्रेरित हो भारत के सबसे साक्षर प्रदेश केरल ने भी अपने यहाँ जनसँख्या के सैलाब पर अंकुश लगाने का एक असफल प्रयास किया. सर्वोच्च  न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में बच्चो और महिलाओं के कल्याण आयोग के अंतर्गत एक समिति बनाई गई. समिति की सिफारिश पर २ बच्चो से अधिक पैदा करने वाले दंपत्ति को सरकारी सुविधाओं से वंचित करने के साथ साथ १०००० रूपए जुर्माना या तीन माह की कैद का प्रावधान सुझाया गया.       
भनक  लगते  ही देश को जन सैलाब की दलदल में धकेलने में संलग्न राष्ट्र विरोधी तकते लामबंद होने लगी . केरल के  विदेशी मिशनरी विरोध में उठ खड़े हुए और इस क़ानून को ईश्वर के काम में दखल कह कर खारिज कर दिया. करें भी क्यों न ...भारत में गरीबों की बढती फौज ही उनके उदेश्य की पूरक है जितनी अधिक गरीब जनता होगी उतनी ही विदेशी सहायता इन मिशनरियों को अधिक से अधिक इसाई धर्मांतरण के लिए मिलेगी .चर्च के दलाल , इसाई मिशनरी लोगों को शादी के बाद अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने की शिक्षा और दीक्षा प्राथमिकता से देते हैं. फिर प्रलोभन दे कर इन्हें धर्मांतरण के लिए तैयार करते हैं. भारत को दारुल उलूम से दारुल इस्लाम बनाने के जेहाद में सक्रीय मौलवी कब पीछे रहने वाले हैं....एक मियांजी ने तो ऐलान कर दिया की छटा बच्चा पैदा करने वाले मुस्लिम मियां बीवी को १०००० रूपए इनाम दिया जाएगा . मौलवियों की शह पर मुस्लिम कट्टरपंथी लामबंद होने लगे... तो देश के  जन्म-मृत्यु मंत्री मियां गुलाम नबी आज़ाद को सेकुलर सिंहासन डोलता दिखाई देने लगा. केरल के ४३% अल्पसंख्यकों को कैसे नराज़ किया जा सकता है. फ़ौरन पहली उड़ान से केरल पहुंचे और उमान  चाँदी को झाड पिलाई और हुकम दिया की  परिवार नियोजन के नए कानून को पैदा होने से पहले ही मौत की नींद सुला दिया जाए. देश जनसँख्या के सैलाब में डूबता है तो डूबे....हमारे बाप का क्या जाता है. 
तुष्टिकरण और सत्तालोलुप इन राजनेताओं की कृपा से शीघ्र ही हम जनसँख्या में चीन को पीछे छोड़ जाएंगे . २०२५ आते आते सर्वाधिक जनसँख्या में हम नंबर एक होंगे....वैसे अब भी हम सघन जन-संख्या के हिसाब से चीन से कही आगे हैं. चीन के पास विश्व की ६.४ % भूमि के पीछे १९.५२ % आबादी है, जबकि हमारे  पास १७.२६% आबादी के पीछे मात्र २.१ % भूमि है . इस परकार हमारी मातृभूमि  पर चीन से २.५ गुना अधिक लोगों  को अनाज मुहैया करवाने  का बोझ है.
हमारे यहाँ १५ पल में एक बच्चा जलजनित रोग से मर जाता है., आधी से अधिक जनता को शौच सुविधा प्राप्त नहीं , आधी से अधिक आबादी भूखे पेट सोती है. ६३.८० करोड़ जनता के पास पानी-शौच की सुविधा नहीं....फिर भी हमारा लोकतंत्र भ्रूण हत्या रोकने के अभियान  में खुद को गौरान्वित  महसूस करता है ,जबकि चीन दूसरा  बच्चा पैदा करने वाले नागरिकों को कठोर दंड देने से नहीं हिचकता. प्रति वर्ष हमारे यहाँ ३५ मिलियन बच्चे अपना पांचवा जन्म दिन नहीं देख पाते...क्या यह भ्रूण हत्या से बड़ा पाप नहीं ? अंतर यह है की भ्रूण हत्या के लिए  हम अपने नागरिकों को दोषी मानते है और प्रति वर्ष ३५ मिलियन  बच्चों की मौत की जिमेवारी लेने को कोई तैयार नहीं ! ज़ाहिर है इन बच्चों की 'हत्या' के ज़िम्मेदार इस देश के सत्तालोलुप राजनेता हैं और कोई नहीं.!      
यह पाखंडियों का देश है. इलाज़ के लिए २५० रूपए  न होने से एक बच्चा मर जाता है.....यह बताने के लिए आमिर खान ५ लाख रूपए हर मिनट की फीस लेता है. .. सत्य  मेव जयते ....