रविवार, 29 दिसंबर 2013

मिशन ज़ेहाद -ऐ -जनसैलाब

मिशन ज़ेहाद -ऐ -जनसैलाब 

     एल आर गांधी


चीन ने ' एक बच्चा 'नीति को सफलता  पूर्वक लागू कर तीन दशक में अपनी जनसँख्या पर नियंत्रण पाने में अभूतपूव सफलता दर्ज़ की है  . इस दौरान ४० करोड़ बच्चों के जन्म पर अंकुश  में सफलता मिली  . अब इस निति से प्रभावित  नागरिकों को सुविधा - छूट की   तैयारी में है। जिस दंपत्ति की एक मात्र संतान की मृत्यु हो गयी और पत्नी की आयु ४९ वर्ष से अधिक है , को ३५०० रूपए प्रति माह मुआवज़ा दिया जाएगा  । इसके इलावा  जो दम्पति इकलौती संतान थे उन्हें दो बच्चे पैदा करने की छूट होगी  . 
जनसँख्या नियंत्रण की इस चीनी नीति के परिणाम अब साफ़ दिखाई देने लगे हैं. चीन एक विश्व शक्ति के रूप में उभर कर विश्व पटल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है. 
चीन की इस सफलता से प्रेरित हो भारत के सबसे साक्षर प्रदेश केरल ने भी अपने यहाँ जनसँख्या के सैलाब पर अंकुश लगाने का एक असफल प्रयास किया. सर्वोच्च  न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में बच्चो और महिलाओं के कल्याण आयोग के अंतर्गत एक समिति बनाई गई. समिति की सिफारिश पर २ बच्चो से अधिक पैदा करने वाले दंपत्ति को सरकारी सुविधाओं से वंचित करने के साथ साथ १०००० रूपए जुर्माना या तीन माह की कैद का प्रावधान सुझाया गया.       
भनक  लगते  ही देश को जन सैलाब की दलदल में धकेलने में संलग्न राष्ट्र विरोधी तकते लामबंद होने लगी . केरल के  विदेशी मिशनरी विरोध में उठ खड़े हुए और इस क़ानून को ईश्वर के काम में दखल कह कर खारिज कर दिया. करें भी क्यों न ...भारत में गरीबों की बढती फौज ही उनके उदेश्य की पूरक है जितनी अधिक गरीब जनता होगी उतनी ही विदेशी सहायता इन मिशनरियों को अधिक से अधिक इसाई धर्मांतरण के लिए मिलेगी .चर्च के दलाल , इसाई मिशनरी लोगों को शादी के बाद अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने की शिक्षा और दीक्षा प्राथमिकता से देते हैं. फिर प्रलोभन दे कर इन्हें धर्मांतरण के लिए तैयार करते हैं. भारत को दारुल उलूम से दारुल इस्लाम बनाने के जेहाद में सक्रीय मौलवी कब पीछे रहने वाले हैं....एक मियांजी ने तो ऐलान कर दिया की छटा बच्चा पैदा करने वाले मुस्लिम मियां बीवी को १०००० रूपए इनाम दिया जाएगा . मौलवियों की शह पर मुस्लिम कट्टरपंथी लामबंद होने लगे... तो देश के  जन्म-मृत्यु मंत्री मियां गुलाम नबी आज़ाद को सेकुलर सिंहासन डोलता दिखाई देने लगा. केरल के ४३% अल्पसंख्यकों को कैसे नराज़ किया जा सकता है. फ़ौरन पहली उड़ान से केरल पहुंचे और उमान  चाँदी को झाड पिलाई और हुकम दिया की  परिवार नियोजन के नए कानून को पैदा होने से पहले ही मौत की नींद सुला दिया जाए. देश जनसँख्या के सैलाब में डूबता है तो डूबे....हमारे बाप का क्या जाता है. 
तुष्टिकरण और सत्तालोलुप इन राजनेताओं की कृपा से शीघ्र ही हम जनसँख्या में चीन को पीछे छोड़ जाएंगे . २०२५ आते आते सर्वाधिक जनसँख्या में हम नंबर एक होंगे....वैसे अब भी हम सघन जन-संख्या के हिसाब से चीन से कही आगे हैं. चीन के पास विश्व की ६.४ % भूमि के पीछे १९.५२ % आबादी है, जबकि हमारे  पास १७.२६% आबादी के पीछे मात्र २.१ % भूमि है . इस परकार हमारी मातृभूमि  पर चीन से २.५ गुना अधिक लोगों  को अनाज मुहैया करवाने  का बोझ है.
हमारे यहाँ १५ पल में एक बच्चा जलजनित रोग से मर जाता है., आधी से अधिक जनता को शौच सुविधा प्राप्त नहीं , आधी से अधिक आबादी भूखे पेट सोती है. ६३.८० करोड़ जनता के पास पानी-शौच की सुविधा नहीं....फिर भी हमारा लोकतंत्र भ्रूण हत्या रोकने के अभियान  में खुद को गौरान्वित  महसूस करता है ,जबकि चीन दूसरा  बच्चा पैदा करने वाले नागरिकों को कठोर दंड देने से नहीं हिचकता. प्रति वर्ष हमारे यहाँ ३५ मिलियन बच्चे अपना पांचवा जन्म दिन नहीं देख पाते...क्या यह भ्रूण हत्या से बड़ा पाप नहीं ? अंतर यह है की भ्रूण हत्या के लिए  हम अपने नागरिकों को दोषी मानते है और प्रति वर्ष ३५ मिलियन  बच्चों की मौत की जिमेवारी लेने को कोई तैयार नहीं ! ज़ाहिर है इन बच्चों की 'हत्या' के ज़िम्मेदार इस देश के सत्तालोलुप राजनेता हैं और कोई नहीं.!      
यह पाखंडियों का देश है. इलाज़ के लिए २५० रूपए  न होने से एक बच्चा मर जाता है.....यह बताने के लिए आमिर खान ५ लाख रूपए हर मिनट की फीस लेता है. .. सत्य  मेव जयते ....                                  

बुधवार, 25 दिसंबर 2013

मैरी क्रिसमस … मेक मोर बेबीज़

 मैरी क्रिसमस  … मेक मोर बेबीज़ 

             एल आर गांधी

बहुत जल्द भारत चीन  को जनसँख्या में पछाड़  देगा  ....  क्रिसमस पर अबकि बार मैरी किसमस नहीं 'मेक मैनी बेबीज़ ' की प्रेयर की जायगी  . केरल चर्च ने   इसकी शुरुआत कर दी  है  .कैथोलिक चर्च ने यह कदम ईसाई समुदाय को मुसलमानो के  संख्या बल से बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए उठाया  है।
ईसाई धर्म में अबॉर्शन वर्जित है  पिछले एक दशक से बड़े परिवार पर जोर दिया जा रहा है और अब चार या अधिक बच्चे  पैदा  वाले दम्पत्तियों को प्रोत्साहित किया जाता  है।  पादरियों द्वारा  अपने अपने इलाकों में प्रचारक दल गठित कर अपनी जनशक्ति बढ़ाने का प्रचार  किया जा रहा है।  केरल में ईसाई आबादी १९% है  मगर ईसाईयों की पारिवारिक जन्म दर १.२ है और हिंदुओं व् मुस्लिमों की क्रमश १.८ और २.३ है                                      केरल  महिला व् बाल अधिकार कल्याण आयोग जिसकी अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश वी आर कृष्णा अय्यर कर रहे थे ,  ने  २०११ में सुझाव दिया कि २ से अधिक बच्चों वाले परिवारों को सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए और परिवार नियोजन का विरोध करने वालों   को तीन माह की जेल। ईसाईयों और मुसलमानो ने इसका जोर दार विरोध किया  . देश की विकराल बढ़ती आबादी की सेहत की देखभाल के ज़िम्मेदार मंत्री जनाब गुलाम नबी आज़ाद फ़ौरन केरल पहुंचे और  अपनी  सैकुलर सरकार को डांटा ! बाल व् महिला  कल्याण  आयोग के सुझावों को नाक से पोलिओ ड्राप पिला कर सदा के लिए सुला दिया गया                                                                                                                  
                                                                                                                                                                 
  

शनिवार, 7 दिसंबर 2013

ऐश्वर्य की प्रतीक 'राजमाता'

ऐश्वर्य की प्रतीक 'राजमाता'

  एल आर गांधी  

भारत   के विकास का लोहा तो अब फिरंगी भी मानने लगे हैं  … हमारी राजमाता फिरंगिओं की राजमाता क्वीन एलिज़ाबेथ को पछाड़ कर , ऐश्वर्य की सूची में उससे एक पायदान ऊपर पहुँच गई हैं  … जो मुकाम  फिरंगी  इस इस देश पर दो सौ साल राज करके हासिल नहीं कर पाए  … हमारी राजमाता ने महज़ चंद  बरसों में कर डाला  .
अमेरिका के एक मेगज़ीन ने विश्व के २० सबसे अमीर राजनेताओं की सूची ज़ारी की और हमारी राजमाता को विलायत की महारानी एलिज़ाबेथ के ऊपर स्थान दिया।   राजमाता १२वे  पायदान पर उदयीमान हैं और फिरंगिओं की क्वीन और प्रिंस १३वे और १४वे स्थान पर लुढक गए  …
यही नहीं , राजमाता की २ अरब डालर की सम्पदा के समक्ष अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा भी बौने पड़ गए  … यह बात अलग है कि राजमाता की प्रजा  … प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े में सबसे निचली पायदान पर एड़ियां रगड़  रही  है  .
राजमाता और उसके दरबारिओं की विनम्रता तो देखो  … वे इस उपलब्धि को सिरे से नकार रहे हैं      

बुधवार, 20 नवंबर 2013

हैप्पी लोटा - डे

हैप्पी लोटा   -  डे

एल आर  गांधी

हैप्पी टायलट डे  … चोखी भाई  .... सुबह सुबह वोहरा जी की मानिंद गर्दन लटकाए  किधर से आ आहे हो   … हमने अपने मुँह का फोलक थूकते हुए पूछा ?  अमिताभ जी की भांति अपने दोनों खाली  हाथ मांजते हुए चोखी लामा बोले ! क्या बोलें मियां  ! जंगल पानी का पुराना साथी छूट गया  । आज सुबह जब हम एक कूड़े के ढेर की ओट में बैठे 'हलके ' हो रहे थे  । तभी न जाने शीला जी के कम्बख्त कुत्ते कुदाली मारते कहाँ से आ टपके और हमारा लोटा लुढ़का दिया  … मुआ मिट्टी का ही तो था  ....  बस टूट गया !
हमने भी 'मोंटेक ' का सा मुँह बना कर 'ओह ' कह कर अफ़सोस जताया और कहा :  कोई बात नहीं भाई चोखी  हम  आपको नया लोटा ला देंगे  अरॆ  ला देंगे  क्या  घर पर ही पड़े हैं अभी दे देते हैं   ....   चोखी पर तो मानो किसी ने हज़ारों लोटे पानी डाल दिया  . रशीद अल्वी जी की भांति 'उकता ' कर बोले ,  सवाल  नए लोटे का नहीं मियाँ ! यह लोटा मेरा राज़दार था  . इसने मेरा वह सब कुछ देखा था ,जो किसी ने नहीं देखा  । अब अपना यह 'सब कुछ ' नए लोटे को दिखाना पड़ेगा  … चोखी लामा की व्यथा सुन कर मुझे लगा जैसे 'लोटे ' को देख कर ही फिरंगिओं ने 'टायलट ' शब्द इज़ाद किया था  …
चोखी के लोटा प्रेम को देख कर पंजाबी का एक टुच्चा शेर याद आ रहा है  …  मुलाहिज़ा फरमाएं :
सान्नू सज्जन ओह मिले
जेह्ड़े साथों वी समरत्थ
साडे तेढ  लंगोटी , उन्हांदे
आगे पिछे हत्थ 

शुक्रवार, 8 नवंबर 2013

जनसंहार की साक्षी - द ब्लड टैलीग्राम

जनसंहार की साक्षी -द  ब्लड टैलीग्राम 

    एल आर गांधी


द ब्लड टैलीग्राम  ....जिस वक्त पडोसी देश बांग्लादेश की आज़ादी के  जश्न में हिन्दोस्तान के अवाम दीवाली मना रहे थे  .... बांग्लादेश के हिन्दू खून के आंसू रो  रहे थे  …इस कटु सत्य पर से पर्दा गैरी जे बास ने अपनी हाल ही में प्रकाशित ' पुस्तक द ब्लड टैलीग्राम ' में उठाया है।
बॉस ने अपनी इस पुस्तक में ' ब्लड टैलीगाम ' पर से पर्दा उठाया है  … यह टैलीग्राम उस वक्त के पूर्वी पाकिस्तान में नियुक्त अमेरिका के कौंसल जनरल आर्कर  ब्लड ने अपनी सरकार को भेजी थी  … टैलीग्राम में विस्तार से बताया गया कि किस प्रकार पकिस्तान की सेना पूर्वी पकिस्तान के हिंदुओं को चुन -चुन का मौत के घाट  उतार रही  है  … ब्लड ने लिखा कि इस प्रकार हिंदुओं की हत्याएं नितांत तर्क हीन हैं  जिनकी पूर्वी पाकिस्तान  में आबादी १० मिलियन एवं १३ % है  …। टैलीग्राम पर ब्लड के साथ कौंसुलेट के २० स्टाफ मेम्बर्स ने भी दस्तखत किये ताकि अमेरिकी सरकार इस कत्लोगारत पर तुरंत अंकुश लगाये  ।  अमेरिकी राष्टपति निक्सन ने इस टैलीग्राम पर कोई ध्यान नहीं दिया
मानवाधिकारों के अलम्बरदार अमेरिका की आपराधिक ख़ामोशी पर आर्कर ब्लड बहुत हैरान थे  । यह शीत युद्ध का दौर था  … भारत रूस के पाले  में था और पकिस्तान अमेरिका का सहयोगी  … इस लिए अमेरिका ने अपने सहयोगी के इस कुकृत्य पर मौन रहना ही मुनासिब समझा  .
मगर सबसे विचलित करने वाला आचरण तो भारतीय सैकुलर सरकार का था जो सबकुछ जानते बूझते हुए भी  'सियार ' जैसा रोल निभा रही थी  । भारत के सैकुलर शैतानों ने इसे 'बंगाली जनसंहार  'का  नाम दिया  … उन्हें डर था कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी जनसंघ के हाथ कहीं 'मुद्दा ' न लग जाये। ....
लेखक के अनुसार ईस्ट पाकिस्तान में १९७१ में ११ मिलियन हिन्दू थे   .... इतने बड़े पैमाने पर हिंदुओं का जन संहार और असहाय हिन्दू औरतों से बलात्कार किया गया कि ८ मिलियन  अर्थात ७०% ने भाग कर जान बचाई या पाकिस्तानी सेना और इस्लामिक कट्टरपंथिओं के हाथों मारे  गए   .... २०वी सदी  का यह सबसे बड़ा जनसंहार था जिसमें ३० लाख हिन्दू मार डाले गए  .
ईस्ट पाकिस्तान अब बांग्लादेश  में निरंतर घटती हिन्दू जनसँख्या भी इस जनसंहार की साक्षी है।  १९४१ में इस क्षेत्र में २८% हिन्दू आबादी थी  जो १९५१ आते आते २२% रह गई  … बांग्लादेश बनने  के बाद १९७४ में १३% पर  सिमट गई  .. २००१ में तो महज़ ९. ६ % रह गई  … यही रुझान जारी रहा तो पकिस्तान की भांति बांग्लादेश में भी 'हिन्दू' इतिहास की बात हो जाएंगे  … और  हमारे सैकुलर शैतान अपने इन पड़ोसियों को बिरियानी खिलाने में मशगूल रहेंगे  …    

बुधवार, 16 अक्टूबर 2013

कुर्बानी की दावत

कुर्बानी की दावत 

एल आर गाँधी 


पोलैंड में पशुओं पर अत्याचार विरोधी संगठनों ने ईद के ' कुर्बानी  की दावत 'पर्व के नाम पर मूक जानवरों की क्रूर हत्या पर विरोध जताया   … पोलैंड में किसी भी जानवर की 'सचेत' अवस्था में हत्या पर कानूनन रोक है। वहां के सभ्य समाज   में किसी भी जानवर  की हत्या से पूर्व   उसे  अचेत (बेहोश) करना अनिवार्य है  और कोई भी जानवर सरकारी बुच्चर खाने से बाहर नहीं  काटा जा  सकता। . 
मगर अल्लाह को मानने वाले पोलैंड के इस क़ानून को इस्लाम विरोधी मानते हैं  … जब तक जानवर को हलाल न किया जाए  वे उसके मांस को हराम मानते हैं  … हलाल में जानवर को धीरे  धीरे उसकी गर्दन पर खंज़र चला कर ( तडपा -तडपा ) कर मारा  जाता है   ….दुनिया का कोई भी क़ानून उनकी मज़हबी मान्यताओं में   दखल दे उन्हें हरगिज़  गवारा नहीं  ।  
इस्लामिक रिपब्लिक आफ पाकिस्तान में तो ईद पर ६० लाख  पशुओं की बलि दी जाती है। महज़ पशुओं की खाल का आधा वार्षिक धंधा एक दिन में निपट जाता है  … इस अवसर पर पशुओं की कीमत २० हज़ार से १६ लाख तक पहुँच जाती है  । इस बार तो एक क्रिक्टर का बकरा अगवा कर लिया गया और बदले में  फिरौती की मांग की गयी  । फिरौती न मिलने पर बकरे को गोली मार दी।  
भारत में गाय  बहुसंख्यक हिन्दुओं की पूजनीय है  … देश की शीर्ष इस्लामिक संस्था दारुल उलूम ने भी मुसलमानों से ईद पर गोहत्या न करने की  ईल्तज़ा की है  । मगर देश की सैकुलर सरकार और पशु प्रेमी संगठन मौन हैं  … 
हिन्दुओं के  हर त्यौहार पर 'हिदायत नामा ' जारी करने वाले मिडिया को भी लकवा मार गया है  । होली पर जल बचाओ , दिवाली पर वायु प्रदूषण व् ध्वनि प्रदूषण की  ' नेक ' सलाह देने वाले 'वाच डाग ' अपनी सेकुलर दूम को दो टांगों के बीच दबाए बैठे हैं  . श्वान भक्त मेनका जी भी मौन हैं 

बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

लालू जी के शौक

लालू जी के शौक 

 एल आर गाँधी

लालूजी को जेल में 'राबड़ी ' की कमी खूब सता रही है। हम उस राबड़ी की बात नहीं कर रहे जिसने लालू जी को एक पति से ग्यारह बच्चों का पिता  बना दिया  … हम तो उस राबड़ी की बात कर रहे हैं , जो उन गईयाँ के दूध से बनी है जिनका चारा लालू जी 'खा ' गए  …
अदालत में अपना फैसला सुनने से पहले जब लालू जी अपने 'बाड़े' से चले तो गईयाँ पूजन किया और गौ माता से भूल चूक माफ़ करने की गुहार भी लगाई  … गईयाँ ने भी पुराने मुस्लिम -यादव वोटरों की भांति गर्दन मटका कर हामी भर दी  … लालूजी आश्वस्त हो कर  …. फैसला सुनने चल दिए  …
यहीं पर उनसे भयंकर भूल हो गई  …. दाना तो सबसे पहले लालू जी ने मुर्गिओ  का खाया था  …  पिछले  १७  बरस से मुर्गियन के  नाती पोतियाँ  अभी तक गर्दन उठा उठा कर पूछ रही हैं  … मेरा  पेट देख  ….क्या मैं एक दिन में चालीस किलो दाना खा सकती हूँ  ….
कभी जो शख्स 'चूहों ' का मांस खा कर गुज़ारा करता था  … आज ' राबड़ी ' का मुरीद है  … लालू जी को गर्भवती चुहिया का गोश्त खूब भाता था  … शौक भी क्या चीज़ है  … गोश्त से मुर्गी दाना फिर गईया का चारा  और फिर राबड़ी खाते खाते जेल की हवा खाने लगे  …
काश गईया के साथ साथ मुर्गी और चुहिया से भी माफ़ी मांग ली होती !!!!!!