शनिवार, 7 दिसंबर 2013

ऐश्वर्य की प्रतीक 'राजमाता'

ऐश्वर्य की प्रतीक 'राजमाता'

  एल आर गांधी  

भारत   के विकास का लोहा तो अब फिरंगी भी मानने लगे हैं  … हमारी राजमाता फिरंगिओं की राजमाता क्वीन एलिज़ाबेथ को पछाड़ कर , ऐश्वर्य की सूची में उससे एक पायदान ऊपर पहुँच गई हैं  … जो मुकाम  फिरंगी  इस इस देश पर दो सौ साल राज करके हासिल नहीं कर पाए  … हमारी राजमाता ने महज़ चंद  बरसों में कर डाला  .
अमेरिका के एक मेगज़ीन ने विश्व के २० सबसे अमीर राजनेताओं की सूची ज़ारी की और हमारी राजमाता को विलायत की महारानी एलिज़ाबेथ के ऊपर स्थान दिया।   राजमाता १२वे  पायदान पर उदयीमान हैं और फिरंगिओं की क्वीन और प्रिंस १३वे और १४वे स्थान पर लुढक गए  …
यही नहीं , राजमाता की २ अरब डालर की सम्पदा के समक्ष अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा भी बौने पड़ गए  … यह बात अलग है कि राजमाता की प्रजा  … प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े में सबसे निचली पायदान पर एड़ियां रगड़  रही  है  .
राजमाता और उसके दरबारिओं की विनम्रता तो देखो  … वे इस उपलब्धि को सिरे से नकार रहे हैं      

बुधवार, 20 नवंबर 2013

हैप्पी लोटा - डे

हैप्पी लोटा   -  डे

एल आर  गांधी

हैप्पी टायलट डे  … चोखी भाई  .... सुबह सुबह वोहरा जी की मानिंद गर्दन लटकाए  किधर से आ आहे हो   … हमने अपने मुँह का फोलक थूकते हुए पूछा ?  अमिताभ जी की भांति अपने दोनों खाली  हाथ मांजते हुए चोखी लामा बोले ! क्या बोलें मियां  ! जंगल पानी का पुराना साथी छूट गया  । आज सुबह जब हम एक कूड़े के ढेर की ओट में बैठे 'हलके ' हो रहे थे  । तभी न जाने शीला जी के कम्बख्त कुत्ते कुदाली मारते कहाँ से आ टपके और हमारा लोटा लुढ़का दिया  … मुआ मिट्टी का ही तो था  ....  बस टूट गया !
हमने भी 'मोंटेक ' का सा मुँह बना कर 'ओह ' कह कर अफ़सोस जताया और कहा :  कोई बात नहीं भाई चोखी  हम  आपको नया लोटा ला देंगे  अरॆ  ला देंगे  क्या  घर पर ही पड़े हैं अभी दे देते हैं   ....   चोखी पर तो मानो किसी ने हज़ारों लोटे पानी डाल दिया  . रशीद अल्वी जी की भांति 'उकता ' कर बोले ,  सवाल  नए लोटे का नहीं मियाँ ! यह लोटा मेरा राज़दार था  . इसने मेरा वह सब कुछ देखा था ,जो किसी ने नहीं देखा  । अब अपना यह 'सब कुछ ' नए लोटे को दिखाना पड़ेगा  … चोखी लामा की व्यथा सुन कर मुझे लगा जैसे 'लोटे ' को देख कर ही फिरंगिओं ने 'टायलट ' शब्द इज़ाद किया था  …
चोखी के लोटा प्रेम को देख कर पंजाबी का एक टुच्चा शेर याद आ रहा है  …  मुलाहिज़ा फरमाएं :
सान्नू सज्जन ओह मिले
जेह्ड़े साथों वी समरत्थ
साडे तेढ  लंगोटी , उन्हांदे
आगे पिछे हत्थ 

शुक्रवार, 8 नवंबर 2013

जनसंहार की साक्षी - द ब्लड टैलीग्राम

जनसंहार की साक्षी -द  ब्लड टैलीग्राम 

    एल आर गांधी


द ब्लड टैलीग्राम  ....जिस वक्त पडोसी देश बांग्लादेश की आज़ादी के  जश्न में हिन्दोस्तान के अवाम दीवाली मना रहे थे  .... बांग्लादेश के हिन्दू खून के आंसू रो  रहे थे  …इस कटु सत्य पर से पर्दा गैरी जे बास ने अपनी हाल ही में प्रकाशित ' पुस्तक द ब्लड टैलीग्राम ' में उठाया है।
बॉस ने अपनी इस पुस्तक में ' ब्लड टैलीगाम ' पर से पर्दा उठाया है  … यह टैलीग्राम उस वक्त के पूर्वी पाकिस्तान में नियुक्त अमेरिका के कौंसल जनरल आर्कर  ब्लड ने अपनी सरकार को भेजी थी  … टैलीग्राम में विस्तार से बताया गया कि किस प्रकार पकिस्तान की सेना पूर्वी पकिस्तान के हिंदुओं को चुन -चुन का मौत के घाट  उतार रही  है  … ब्लड ने लिखा कि इस प्रकार हिंदुओं की हत्याएं नितांत तर्क हीन हैं  जिनकी पूर्वी पाकिस्तान  में आबादी १० मिलियन एवं १३ % है  …। टैलीग्राम पर ब्लड के साथ कौंसुलेट के २० स्टाफ मेम्बर्स ने भी दस्तखत किये ताकि अमेरिकी सरकार इस कत्लोगारत पर तुरंत अंकुश लगाये  ।  अमेरिकी राष्टपति निक्सन ने इस टैलीग्राम पर कोई ध्यान नहीं दिया
मानवाधिकारों के अलम्बरदार अमेरिका की आपराधिक ख़ामोशी पर आर्कर ब्लड बहुत हैरान थे  । यह शीत युद्ध का दौर था  … भारत रूस के पाले  में था और पकिस्तान अमेरिका का सहयोगी  … इस लिए अमेरिका ने अपने सहयोगी के इस कुकृत्य पर मौन रहना ही मुनासिब समझा  .
मगर सबसे विचलित करने वाला आचरण तो भारतीय सैकुलर सरकार का था जो सबकुछ जानते बूझते हुए भी  'सियार ' जैसा रोल निभा रही थी  । भारत के सैकुलर शैतानों ने इसे 'बंगाली जनसंहार  'का  नाम दिया  … उन्हें डर था कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी जनसंघ के हाथ कहीं 'मुद्दा ' न लग जाये। ....
लेखक के अनुसार ईस्ट पाकिस्तान में १९७१ में ११ मिलियन हिन्दू थे   .... इतने बड़े पैमाने पर हिंदुओं का जन संहार और असहाय हिन्दू औरतों से बलात्कार किया गया कि ८ मिलियन  अर्थात ७०% ने भाग कर जान बचाई या पाकिस्तानी सेना और इस्लामिक कट्टरपंथिओं के हाथों मारे  गए   .... २०वी सदी  का यह सबसे बड़ा जनसंहार था जिसमें ३० लाख हिन्दू मार डाले गए  .
ईस्ट पाकिस्तान अब बांग्लादेश  में निरंतर घटती हिन्दू जनसँख्या भी इस जनसंहार की साक्षी है।  १९४१ में इस क्षेत्र में २८% हिन्दू आबादी थी  जो १९५१ आते आते २२% रह गई  … बांग्लादेश बनने  के बाद १९७४ में १३% पर  सिमट गई  .. २००१ में तो महज़ ९. ६ % रह गई  … यही रुझान जारी रहा तो पकिस्तान की भांति बांग्लादेश में भी 'हिन्दू' इतिहास की बात हो जाएंगे  … और  हमारे सैकुलर शैतान अपने इन पड़ोसियों को बिरियानी खिलाने में मशगूल रहेंगे  …    

बुधवार, 16 अक्टूबर 2013

कुर्बानी की दावत

कुर्बानी की दावत 

एल आर गाँधी 


पोलैंड में पशुओं पर अत्याचार विरोधी संगठनों ने ईद के ' कुर्बानी  की दावत 'पर्व के नाम पर मूक जानवरों की क्रूर हत्या पर विरोध जताया   … पोलैंड में किसी भी जानवर की 'सचेत' अवस्था में हत्या पर कानूनन रोक है। वहां के सभ्य समाज   में किसी भी जानवर  की हत्या से पूर्व   उसे  अचेत (बेहोश) करना अनिवार्य है  और कोई भी जानवर सरकारी बुच्चर खाने से बाहर नहीं  काटा जा  सकता। . 
मगर अल्लाह को मानने वाले पोलैंड के इस क़ानून को इस्लाम विरोधी मानते हैं  … जब तक जानवर को हलाल न किया जाए  वे उसके मांस को हराम मानते हैं  … हलाल में जानवर को धीरे  धीरे उसकी गर्दन पर खंज़र चला कर ( तडपा -तडपा ) कर मारा  जाता है   ….दुनिया का कोई भी क़ानून उनकी मज़हबी मान्यताओं में   दखल दे उन्हें हरगिज़  गवारा नहीं  ।  
इस्लामिक रिपब्लिक आफ पाकिस्तान में तो ईद पर ६० लाख  पशुओं की बलि दी जाती है। महज़ पशुओं की खाल का आधा वार्षिक धंधा एक दिन में निपट जाता है  … इस अवसर पर पशुओं की कीमत २० हज़ार से १६ लाख तक पहुँच जाती है  । इस बार तो एक क्रिक्टर का बकरा अगवा कर लिया गया और बदले में  फिरौती की मांग की गयी  । फिरौती न मिलने पर बकरे को गोली मार दी।  
भारत में गाय  बहुसंख्यक हिन्दुओं की पूजनीय है  … देश की शीर्ष इस्लामिक संस्था दारुल उलूम ने भी मुसलमानों से ईद पर गोहत्या न करने की  ईल्तज़ा की है  । मगर देश की सैकुलर सरकार और पशु प्रेमी संगठन मौन हैं  … 
हिन्दुओं के  हर त्यौहार पर 'हिदायत नामा ' जारी करने वाले मिडिया को भी लकवा मार गया है  । होली पर जल बचाओ , दिवाली पर वायु प्रदूषण व् ध्वनि प्रदूषण की  ' नेक ' सलाह देने वाले 'वाच डाग ' अपनी सेकुलर दूम को दो टांगों के बीच दबाए बैठे हैं  . श्वान भक्त मेनका जी भी मौन हैं 

बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

लालू जी के शौक

लालू जी के शौक 

 एल आर गाँधी

लालूजी को जेल में 'राबड़ी ' की कमी खूब सता रही है। हम उस राबड़ी की बात नहीं कर रहे जिसने लालू जी को एक पति से ग्यारह बच्चों का पिता  बना दिया  … हम तो उस राबड़ी की बात कर रहे हैं , जो उन गईयाँ के दूध से बनी है जिनका चारा लालू जी 'खा ' गए  …
अदालत में अपना फैसला सुनने से पहले जब लालू जी अपने 'बाड़े' से चले तो गईयाँ पूजन किया और गौ माता से भूल चूक माफ़ करने की गुहार भी लगाई  … गईयाँ ने भी पुराने मुस्लिम -यादव वोटरों की भांति गर्दन मटका कर हामी भर दी  … लालूजी आश्वस्त हो कर  …. फैसला सुनने चल दिए  …
यहीं पर उनसे भयंकर भूल हो गई  …. दाना तो सबसे पहले लालू जी ने मुर्गिओ  का खाया था  …  पिछले  १७  बरस से मुर्गियन के  नाती पोतियाँ  अभी तक गर्दन उठा उठा कर पूछ रही हैं  … मेरा  पेट देख  ….क्या मैं एक दिन में चालीस किलो दाना खा सकती हूँ  ….
कभी जो शख्स 'चूहों ' का मांस खा कर गुज़ारा करता था  … आज ' राबड़ी ' का मुरीद है  … लालू जी को गर्भवती चुहिया का गोश्त खूब भाता था  … शौक भी क्या चीज़ है  … गोश्त से मुर्गी दाना फिर गईया का चारा  और फिर राबड़ी खाते खाते जेल की हवा खाने लगे  …
काश गईया के साथ साथ मुर्गी और चुहिया से भी माफ़ी मांग ली होती !!!!!!   

शनिवार, 28 सितंबर 2013

गांधी की मार… बेबस सरकार

गांधी की मार…  बेबस सरकार 
       एल आर गांधी

६५ वर्ष उपरांत देश की केंद्रीय सत्ता को फिर से  किसी ने असैन्विधानिक चुनौती दी …यह चुनौती दी है कांग्रेस के एक मात्र  राजकुमार राहुल गांधी ने . सजायाफ्ता सांसदो और  विधायको को बचाने वाले अध्यादेश को सिंघ साहेब की काबिना ने पास कर महामहीम को भेज दीया … … राजकुमार के दरबारिओ ने बीजेपी और बंगाली बाबू के  साथ साथ अवाम के आक्रोश को भाम्पा … और मौके की नजाकत को देखते हुए  राजकुमार को अपनी ही सरकार के खिलाफ खडा कर दिया …
राजकुमार ने भी  न आव देखा  न ताव   फ़ौरन प्रेस क्लब में अवतरीत हुए और अध्यादेश को बकवास बताते उसे फाड कर  फ़ेकने को कहा …. सरकार के मंत्री और पार्टी के संत्री  सभी सनं रह गए  … सिंघ साहेब विदेश में मुंह छुपाते फिर रहे … विरोधी भाई कार्तोल घोले फिर रहे हे … आणे दो …। ….
मगर राजकुमार के दरबरियो को  शायद मालूम नही कि जो हालत  आज इन लोगों ने आज के प्रधान मंत्री और इनकी काबिना की  बना दी   … यही हालत ६५ वर्ष पूर्व राहुल गांधी के पूर्वज प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की हुई थी …विभाजन के बाद पाकिस्तान की ५५ करोड की देनदारी केंद्रीय काबिना ने एक अध्यादेश जारी  कर रोक दी , क्योंकी पाकिस्तान ने हमला कर एक तिहाई काश्मीर पर कब्जा कर लिया था … गांधीजी को काबिना का यह फैसला न गवार गुजरा …  आमरण अनशन की धमकी दी और   उसी शाम  नेहरू  ने काबिना की   बैठक दोबारा बुलायी और पाकिस्तान को ५५ करोड की देनदारी पर लगी रोक निरस्त कर दी ….
दोनो अध्यादेशो में जमीन आसमान का अंतर ही … सिंग साहेब का अध्यादेश देश को अपराधीयो की जागीर बना देगा  जबकी ६५ वर्ष पूर्व नेहरू की देश भक्त काबिना का अध्यादेश देश हित मे पाकिस्तान को उसकी औकात बता देता … मगर गांधी के पाक व मुस्लिम प्रेम के आगे सभी बेबस थे … आज भी' गांधी ' परिवार के आगे पार्टी और सरकार बेबस ….

रविवार, 1 सितंबर 2013

क़ानून के हाथ कितने लम्बे कितने बेबस





                                         क़ानून के हाथ कितने लम्बे कितने बेबस 

                                                       एल आर गाँधी

आखिर आसा राम उर्फ़ बापू को  नाबालिग लड़की के यौन शोषण के  दोष में पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा ही दिया  …. सत्ता में बैठे सेकुलर शैतान बड़ी शान से इतरा और फरमा रहे हैं  …. देश के कानून के आगे सब बरोबर हैं  … चाहे कोई कितना भी बड़ा धर्माचार्य क्यों न हो  ….
शायद  दिल्ली के सेकुलर नवाबों की राजमाता और उनके पप्पू राजकुमार अपनी ही नाक के नीचे बैठे उस शाही इमाम को भूल गए जो शान से जमा मस्जिद से ऐलान ए आम ओ ख़ास करता है कि वह इस देश की किसी भी अदालत में कभी पेश नहीं होगा  …
इमाम साहेब पर भी नाबालिग बच्चों को मदरसों  से बंधक बना कर बंधुआ मजदूरों के रूप में 'सप्लाई ' करने के इलावा दर्ज़नों आपराधिक मामले देश की अदालतों में धूल फांक रहे हैं  . इमाम साहेब को अदालत ने अनगिनत बार 'भगोड़ा  ' घोषित भी किया , मगर किसी भी कानून के कितने ही लम्बे हाथ  उनकी गर्दन तक नहीं पहुँच पाए  …हर बार पुलिस अधिकारी अदालत में अपनी एक ही बेबसी का बखान करते दिखाई देते हैं की इमाम साहेब को पकड़ा तो दिल्ली में 'दंगे' हो जाएंगे  … आखिर  जनवरी २००४ में तो कोर्ट को यह सख्त टिपण्णी तक करनी पड़ी ' रिकार्ड को देख कर यह कहा जा सकता है कि कमिश्नर रैंक तक का अधिकारी भी इमाम बुखारी के खिलाफ कोर्ट के  वारंट तामील नहीं करवा सकता  …।
वक्फ बोर्ड सभी मुस्लिम धर्म स्थलों की एक मात्र प्रबंधक संस्था है  … जामा मस्जिद भी वक्फ बोर्ड की प्रापर्टी है  … मगर इमाम बुखारी जो कि वक्फ बोर्ड के पेड़ कारिन्दा थे , अब मालिक बने बैठे हैं  । १९७६ में तो अब्दुल्ला बुखारी ने   वक्फ बोर्ड से अपनी पगार १३०/- से बढ़ा कर ८४०/- करने की दरख्वास्त दी थी  । मल्कियत के इस झगडे का एक फायदा भी है।  गत ३५ साल से जामा मस्जिद का बिजली का बिल नहीं भरा गया  … बढ़ते बढ़ते जो अब सवा चार करोड़ रूपए को पार कर गया  . महज़ १० रूपए के बकाए पर गरीबों के कनेक्शन काटने वाली सेकुलर सरकार को यहाँ लगता है 'सांप सूंघ ' गया  ।