शुक्रवार, 30 अगस्त 2013

देश को दारुल ओ इस्लाम से बचाना होगा
हर मदरसे में ' रसखान 'पढ़ाना   होगा  . . .
कृष्ण के देश में क्या काम औरंगजेबों का
कृष्ण भूमि को आज़ाद कराना होगा   ….

जन्माष्टमी -मंगलकामनाएं
श्री कृषण जन्माष्टमी पर आप सब को मंगलकामनाएं !

सेस गनेस महेस दिनेस , सुरेसहु जाहि निरंतर गान्वैं !
जाहि अनादि अनंत अखंड , अच्छेद अभेद सुवेद बतावें !!
नारद से सुक्व्यास रटे , पचिहारे तऊ पुनिपार न पावैं !
ताहि अहीर की छोहरियाँ,छछिया भरि छाछ पै नाच नचावैं !!
रसखान .....
 —

बुधवार, 7 अगस्त 2013

गरीबी -मानसिक अवस्था और खैरात


                                                   गरीबी -मानसिक अवस्था और खैरात 
                                                                एल आर गाँधी

आत्मविश्वास से  लबरेज़ चोखी लामा वी -शेप की चप्लियाँ चटकाते सुबह सुबह आ धमके  …. हलो  … की हुंकार लगाई  । आवाज़ में जोश और आक्रोश एक साथ छलक रहा था  … अरे चोखी इतने चहक  रहे  हो  … लाटरी लग  गयी क्या ? चोखी तुनक कर बोले ! अरे मियां आज का अखबार पढ़ा ! आहुल जी ने सबकी बोलती बंद कर दी  … गरीबी का रोना रोने वाले विरोधियों को साफ़ साफ़ शब्दों में दो टूक बता दिया  … गरीबी एक मानसिक अवस्था है ! और कुछ नहीं ! खाना , पैसे और भौतिक नश्वर चीजों की कमी से इसका कोई लेना  देना नहीं ! अगर आप में आत्मविश्वास है तो आप गरीबी से उबार सकते है !
दलितों को संबोधित करते हुए देश के भावी करनधार ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि ' खैरात बांटने से गरीबी दूर होने वाली नहीं !
मुंह की दातुन का फ़ोलक थूकते हुए हमने चोखी के आत्मविश्वास को चार चाँद लगाते हुए हामी भरी  … अरे चोखी यह आत्म विशवास की ही तो माया है , एक गरीब परिवार की महिला जो कभी तुम्हारी माफिक एक कैंटीन में जल-पान सेवा कर गुज़र बसर करती थी , आज हमारे देश के  'राज माता 'के सिंहासन पर आरूढ़ है   … विश्व के सबसे अमीर  राजनेताओं में उन्हें चौथा स्थान प्राप्त है  … अब हमारे राजकुमार का यह आत्म विशवास ही तो है जो   बड़े बड़े तीस मारखां कांग्रेसी नेताओं की 'क्लास ' लेते हैं  । दर्ज़नों उद्योगिक घरानों ने राजकुमार को अपने  निदेशक मंडल में शामिल कर रक्खा है और वह भी मोटी  पगार पर  …. ताकि कंपनी को  राजकुमार जी की एक्सपर्ट एड्वायिज़ का 'लाभ' मिलता रहे  ….
चोखी भाई अपनी मानसिक अवस्था बदलो  …गुर्बत खुद ब खुद भाग जाएगी  … चोखी का आत्मविश्वास राशन के खाली थैलों से भर गया  …. आज भी मुआ डिप्पो नहीं खुला  …खैरात का राशन कब मिलेगा  …. बुदबुदाते हुए चल दिए  …।



सोमवार, 5 अगस्त 2013

नवीन का संस्कार सुरक्षा बिल

 नवीन का संस्कार सुरक्षा बिल 
       एल आर गाँधी 

राजमाता और उनके दरबारी तो गरीबी रेखा मापने की माथापच्ची में ही   उलझे थे। क़ोइ १२/- में गरीब को भरपेट खाना परोस रहा था और कोई ५/- और १/- में गरीब का पेट  भर रहा था  …. राजमाता १४ में नयी ताजपोशी से पहले 'खाद्य सुरक्षा 'बिल पास करवा कर गरीबों को भूख से निश्चिन्त सुखी जीवन जीने का सपना परोसने की जुगाड़ में लगी थीं कि देश के सबसे पिछड़े राज्य जहाँ सबसे अधिक 57. २ % गरीब नारकीय जीवन जी रहे हैं  …क़े सुलतान नवीन पटनायक ने चुनाव से पहले जीते जी मरने की चिंता में जी रहे ओड़िसा के बिलो पावर्टी लाईन पूअर्ज़  को मरने के बाद की चिंता से मुक्त कर दिया। …। 
आजमाता के खाद्य सुरक्षा से पहले , एक नया बिल ला कर , ओड़िसा के सुलतान तो मानो बाज़ी मार ले गए  …. नए बिल को सतयुग के महान सत्यवादी सम्राट हरिश्चंदर सहायता 'नाम' दिया गया  … अपनी सत्यनिष्ठा और धर्म परायण प्रतिबध्त्ता के चलते सम्राट अपने मृत पुत्र का संस्कार नहीं कर पाए थे  … मगर इस कलयुग में कोई भी तुच्छ से तुच्छ प्राणी  सुलतान नवीन पटनायक के राज्य में अंतिम संस्कार से वंचित नहीं रह पाएगा  … अब अंतिम संस्कार की सारी ज़िम्मेदारी नवीन सुल्तान की सेकुलर सरकार की होगी  … सी एम् कोष से फंड जारी का दिए गए हैं  … सरपंच १००० -२००० तक और एम् सी चेयरमैन १००० - ३००० तक की सहायता जारी कर सकेगा  …. 
इसक साथ ही केंद्र और राज्य के  मोंटेक सिंह के नियोजित आंकड़े भी 'स्पष्ट' हो जाएंगे  … गरीबी रेखा से नीचे जी रहे लोग ही मरने पर 'नवीन' संस्कार राशी का लाभ पा पाएंगे  … और यह राशी पीले कार्ड धारक स्वर्गवासी को ही मिलेगी  …. 
चलो जीते जी सम्मान से जीने का हक़ तो नहीं मिल पाया  … कम से कम मरने के बाद अंतिम संस्कार का अधिकार तो मिला चाहे राजकोषीय भीख सी ही सही। .   

गुरुवार, 25 जुलाई 2013

राजमाता का राजभोज

राजमाता का राजभोज 

   एल आर गाँधी

स्वर्ग में विराजमान इंदिरा जी आज गद गद हो गई होंगी …जो काम वे अपने जीवन काल में पूरा नहीं कर पाई उनकी प्रिय पुत्रवधू ने पूरा कर डाला।।।इंदिरा जी तो महज़ गरीबी हटाओ का उद्दघोष मात्र करते करते इतिहास हो गई , पुत्र वधु ने एक ही झटके में गरीबों की संख्या  एक  चोथाई कर डाली … ८० प्रतिशत गरीबों को भरपेट खाना देने का  हुक्म जारी हुए अभी हफ्ता भी नहीं बीता कि योजना आयोग के सिंह साहेब ने अपने ३५ लाख के गुसलखाने से निकल कर घोषणा की कि गरीब तो घट  कर महज़ २२% रह गए है .
सिंह साहेब तो गरीब घटा कर अपने प्रिय गुसलखाने में जा विराजे … लोगों के किन्तु परन्तु पर  सफाई देने  राजमाता  'गाँधी ' के तीन बन्दर मैदान में आ गए …मियां राज बाबर ने फ़रमाया कि देश की आर्थिक राजधानी में भरपेट भोजन महज १२/- में खाया जा सकता है …. मियां रशीद मसूद ने राजधानी दिल्ली में भरपूर भोजन मात्र ५/- में मिलता है कह कर दिल्ली के गरीब गुरबों का दिल खुश कर दिया  … रशीद मियां ने गरीबों को राज बब्बर की तरह भटकाया नहीं … यह भी बताया की यह ५/- वाला भोजन जामा मस्जिद इलाके में मिलता है  … जब हमारे कश्मीर के  सुलतान जनाब फारूख अब्दुला से किसी ने पूछा कि मियां यह १२/- ५/- में खाना और वह भी भर पेट …क्या  मामला है ,तो जनाब ने फरमाया कि मुए पेट का क्या है ! यह तो एक रूपए में भी भर जाता है । सवाल तो यह है की बन्दे ने खाया क्या है …
कोई कुछ भी कहे मगर हम कश्मीर के सुलतान से पूरी तरहां सहमत हैं … कश्मीर को इतना खा चुके कि अब खाने के नाम से  ही जनाब को उबकाई आ जाती है .रही बात मियां मसूद की … जामा मस्जिद एरिया में ५/- में तो क्या कुछ भी मुफ्त मुफ्त में मिल सकता है … पिछले ३५ बरस से जामा मस्जिद के शाही इमाम साहेब ने बिजली का बिल नहीं भरा … अब तक बढ़ते बढ़ते हो गया है  सवा चार करोड़ … किसी गरीब का या किसी मंदिर /गुरूद्वारे का हज़ार -पांच सौ का बिल बकाया होता तो कब का कट जाता कनेक्शन .
सब सेकुलर सरकार और अल्लाह का करम है ……
जिस देश की राजमाता विश्व की चौथी सबसे अमीर राजनेता हो उस देश में गरीबों का क्या काम ?

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

मैं सबसे बड़ा हिन्दू ...दिग्विजय सिंह उर्फ़ दिग्गी मियाँ

मैं सबसे बड़ा हिन्दू ...दिग्विजय सिंह उर्फ़ दिग्गी मियाँ 

                    एल  आर गाँधी


दिग्गी मियां को यका  यक याद आया कि वे तो हिन्दू हैं और लोग उन्हें खाम-खाह मियाँ दिग्विजय सिंह यानिके मुस्लिम परस्त मानते हैं ...सच में दिग्गी मियाँ हिन्दू ही हैं और सबसे बड़े हिन्दू .....
दिग्गी मियां मुसलमानों के हिन्दू हैं ..पर्शियन में हिन्दू शब्द का अर्थ है ...लफंगा ....चोर ...गुलाम ..अब इस्लाम परस्त दिग्गी मियाँ इन पर्शियन शब्दार्थो में से चुन कि वे क्या हैं ... 

शनिवार, 6 जुलाई 2013

श्रीनगर या शरिया नगर

                                          लाल चौक में कैलंडर शाप ..केवल इस्लामिक तस्वीरें
                                          
श्रीनगर का प्रसिद्ध लाल चौक   
                                                                            
                                                                श्रीनगर या शरिया नगर 
                       
                                                                       एल आर गाँधी                                             
                                                                     
                                  अख़बारों में श्रीनगर के लाल चौक की बहुत शौहरत  सुनी थी . बड़े बड़े आधुनिक शोरूम
कहीं से यह लगता ही नहीं था कि यह वही चौक है जहाँ चौक के बीचोबीच स्थित मीनार पर राष्ट्र ध्वज लहराने पर पकिस्तान परस्त जेहादी फसाद बरपा कर देते हैं ..हर साल मीनार पर पकिस्तान का झंडा फहराया जाता है ...सैलानी सभी कडवी -हकीकतों से बेखबर कश्मीरी साजो सामान की खरीद-फरोख्त में मशगूल थे . तभी हमारी नज़र एक कैलंडर शाप पर पड़ी ...फरक साफ़ हो गया ...देश भर  में आप किसी भी ऐसी शाप पर देखेंगे कि सभी धर्मों से बाबस्ता तस्वीरें  मिल जाएंगी जिनमें हिन्दू देवी देवताओं ,मुस्लिम मीनारों-कलमा ,सिख गुरुओं व् इसाई गाड इत्यादि .... मगर इस शाप पर केवल इस्लामिक कैलंडर थे यहाँ तक किसी सूफी पीर -फकीर की भी तस्वीर नहीं दिखाई दी.
ऐसे ही एक धार्मिक पुस्तकों की दूकान पर केवल इस्लामिक शरिया से बाबस्ता किताबें थीं ...जाहिर  है ... जहाँ दार -उल -इस्लाम है वहां दार- उल- हरब का क्या काम  ?
श्री नगर एयर पोर्ट पर 'नमाजियो के लिए ख़ास तौर पर नमाज़ एरिया '  !   कश्मीरियो पर तारी दारुल इस्लाम, जहाँ काफिरों की कोई वुक्कत नहीं ,सोच को ही दर्शाता है .
फिर भी श्री नगर में एक दूकान अभी तक मौजूद है जहाँ वैष्णव भोजन के तलबगारों की कतार लगी रहती है .. बाज़ार का नाम ही कृष्णा ढाबा पड़  गया है .कृष्णा वैष्णव भोजनालय के साथ ही ४  - ५ और वैष्णव ढाबे भी हैं , मगर कृष्णा ढाबे के लज़ीज़ शाकाहारी  खाने का जवाब नहीं .
केंद्र सरकार की अथाह  माली सहायता के सदके श्रीनगर की  सडकें ,बाज़ार और बागान बहुत आकर्षक हैं मगर  ऐतिहासिक  डल झील पर लगा सरकारी पैसा कहीं दिखाई नहीं देता ...डल झील के किनारों पर अवैध कब्जों  ने झील को एक गंदे छप्पड़ में तब्दील कर के रख दिया है . झील के बीचो बीच कायम बाज़ारों और चलती  फिरती शिकारा -शाप्ज़ ने झील को एक ऐसे बाज़ार में बदल दिया है जिसकी सफाई लगभग नामुमकिन है . बाकी कसर सैलानियों के लिए बने हॉउस -बोट्ज़  ने पूरी कर दी है ...सैकड़ों हॉउस-बोट्ज़ का मानव   निर्मित कचरा भी ज़ाहिर है झील के गर्भ में ही समता है  ...झील के सैलानियों पर अनगिनत कश्मीरियों की रोज़ी रोटी चलती है ..इस लिए सरकार भी बेबस नज़र आती है .
सड़कों पर दौड़ते थ्रीव्हीलर्ज़ और अन्य वाहनों को देख कर लगता है कि श्री नगर में ट्रैफिक रूल्ज़ नाम की कोई चीज़ नहीं कोई भी वाहन रेड लाईट पर नहीं रुकता ..सब आज़ाद है .लाल चौक के बीचोबीच फेहड़ी वालों की हकुमत है ..निजाम तो बस मूक दर्शक है.

   
      


गुरुवार, 4 जुलाई 2013

खाद्य सुरक्षा के बसते

खाद्य सुरक्षा के बसते 

एल आर गाँधी


बगल में तीन तीन बसते दबाये चोखी लामा फटे थैले सा मुंह लटकाए चले आ रहे थे . हमें मसखरी  सूझी ..और पूछ बैठे ..अरे चोखी मियां ये बच्चों के बसते उठाये इस उम्र   में कौन से स्कूल जा  रहे हो.  हमारी मसखरी चोखी मियां को नागवार गुजरी ! उत्तराखंड के बादल की भांति बिफर पड़े ...मियां पैसे वाले हो न इस लिए  राशन के थैले बसते नज़र आ रहे हैं .  हमने अनजान बनते  हुए फिर से पूछ डाला ...  भई चोखी यह सुबह सुबह कहाँ राशन बंट  रहा है ?
चोखी ने ताव खा कर एक थैले से चबूतरा साफ़ कर आसन जमाया और प्रशन चिन्ह सी आँखे तरेर कर पुछा आमिर जादो ! अखबार में खबरें भी देखते हो या सिर्फ निविदा सूचना पढ़ कर ही छोड़ देते हो . इतने मोटे शब्दों में छपा हैं खाद्य सुरक्षा बिल पास हो गया ..सोनिया जी के राज में अब कोई भूखा नहीं सोएगा ..३ रूपए किलो चावल  २ रूपए किलो गेहूं और १ रूपए किलो ज्वार और वह भी ५ किलो प्रति  जन ....और यह जनसंघी नन्द डिपू ही नहीं खोलता ...हफ्ते भर से चक्कर काट रहा हूँ .
जन वितरण प्रणाली के सैलाब में डूबे चोखी मिया को हमने सचाई से रूबरू करवाते हुए  बताया ..मियां डिपो तो हमारी चची शकुन्तला जी के नाम था चाचा जी कांग्रेस लीडर थे ,एक जलसे में जाते हुए दुर्घटना ग्रस्त हो गए और उनकी विधवा को कांग्रेस सरकार ने डिपो अलाट कर दिया था .चाची  जी पिछले महीने चल बसी अब डिपो अलाटमेंट पर राजनेता गोटियाँ भिड़ा रहे हैं ...कब किसके नाम लाटरी खुलेगी खुदा  जाने !
चोखी मियां के सर पर तो मानो ज्वारभाटा फूट  गया ...मुंह लटकाए घर को पलट गए ...राशन के खाली  थैले मेरे चबूतरे पर ही छोड़ गए  ....