बुधवार, 18 अप्रैल 2012


बापू बिकता है ..खरीदने वाला चाहिए. 
   एल. आर. गाँधी 

पूरे का पूरा बापू बिक गया और बापू के नाम पर सत्ता सुख भोग रहे 'गांधियों 'को  पता भी नहीं चला ?..... बापू के एक कतरा खून की बोली ११,७०० ब्रिटिश पौंड अर्थात ९६०२२५.५५२ गाँधी छाप रुपैय्या लगाई  गयी ! ब्रिटेन में बापू के चरखे और ऐनक के साथ साथ बापू के खून से सनी मिटटी युक्त घास की बोली लगाई गई .चरखा जो की चालू अवस्था में था ३९,७८० पौंड अर्थात ३२६४७६६.८७ रूपए का बिका जबकि ऐनक जिसे बापू ने १८९० में खरीदा था ,की बोली २६००० पौंड अर्थात २१३३८३४.५६ रूपए पर टूटी. खून की कीमत सबसे कम आंकी गयी.....महज़ ११,७०० पौंड . कहते हैं इसे एक शख्स पी पी नाम्बियार ने ३० जनवरी १९४८  को बापू के वध स्थल से इक्कठा कर ६४ वर्ष संजो कर रक्खा . बापू की धरोहर को किसी अज्ञात भारतीय ने खरीदा है. ज़ाहिर है वह कोई भारत सरकार का नुमानिन्दा या गाँधीवादी नहीं होगा. इससे पहले भी जब बापू की धरोहर की बोली लगी तो एक शराब के व्यापारी ने भारी भरकम बोली दे कर उन्हें खरीदा और बापू के मद्द निषेध के सिद्धांत इस नए गाँधी वादी का मुंह ताकते रह गए. 
गाँधी के नाम पर सियासत  करने वाले गाँधी परिवार ने तो इस घटना का नोटिस भी लेना मुनासिब नहीं समझा . खुछ सेकुलर बुद्धिजीवी चंद टी वी चेनलों पर अपना गला साफ़ करते ज़रूर देखे गए. टी वी एंकर  भी खूब आक्रोश का दिखावा कर रहे थे , मगर गाँधी की विरासत पर काबिज़ गांधियों से प्रशन  करने की हिम्मत वह भी न कर पाए.   करे भी कैसे ? सरकार से विज्ञापन की सुपारी जो ले रखी है ! . राष्ट्रपिता की विरासत आम सामान की माफिक बिक रही है और अब तो बापू का खून भी एक बिकाऊ माल हो कर रह गया . सरकार का काम तो कानून बनाना है, सो बना दिया की कोई भी  राष्ट्रपिता की विरासत को नहीं बेच सकता !   रही बात आदर्शों की ,उन्हें तो ये कभी के बेच-खा गए हैं.
अब तो बापू की मुस्कान युक्त ५००-१००० के नोट ही गांधीजी की विरासत हैं इन्हें खूब संभाल कर रखा है . जब देश की तिज़ोरिओं में ज़गह नहीं बची तो स्विस बैंको में पहुचा दिए ... बापू बिकता है खरीदने वाला चाहिए !!!!!     

शनिवार, 14 अप्रैल 2012

मानवाधिकार के सेकुलर मापदंड


मानवाधिकार के सेकुलर मापदंड 
     एल. आर गाँधी 
आस्तीन  में सांप पालने के राष्ट्रीय व्यसन से ग्रस्त  हमारे च्चिद्दी  मियां वैसाखी के शुभ पर्व पर भारत-पाक दोस्ती व् तिजारत को बढ़ावा देने के लिए अटारी सीमा पर संयुक्त जांच केंद्र के उद्घाटन की तैयारी में व्यस्त हैं, उधर पाक के इस्लामिक आतंक से पीड़ित ४० हिन्दू पडोसी मुल्क से पलायन  करके भारत में आश्रय ढूँढने आ गए हैं. च्चिद्दी मिया पाक द्वारा दिए २६/११ के मुम्बई ज़ख्मों को भुला कर एक ओर पाक-पंजाब के वजीरे-आला शाहबाज़ शरीफ से गलबहियां डाल रहे हैं तो  दूसरी ओर पाक में बचे खुले हिन्दू- सिख परिवार ,इस्लामिक शरिया नियम-कायदों से प्रताड़ित और आतंकित हो कर अपना घर बार छोड़ कर भागने को मजबूर हैं. 
अटारी सीमा पर जश्न में डूबे इन सेकुलर शैतानों को इन उजड़े परिवारों की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं और भारत का सेकुलर मिडिया व् सम्पूर्ण केन्द्रीय नेतृतव 'शाहरुख़ खान के लिए दुखी और चिंतित नज़र आ रहा है. एक ओर मिडिया इन पाक के सताए ४० हिन्दुओं का अपने अखबारों व् चेनलों पर ज़िक्र तक करना मुनासिब नहीं समझता , वहीँ शाहरुख़ की खबर से मुख्य पृष्ट अटे पड़े हैं और चेनलों पर सेकुलर मिडिया के रो रो कर आंसू सूख गए हैं. हमारे ' माई नेम इज खान ..आई एम् नॉट ऐ टेररिस्ट ' को फिर से अमेरिका के हवाई अड्डे पर जांच के लिए दो घंटे रोका गया. मास्को से विदेश मंत्री एस.एम् कृष्ण नथुने फुला फुला कर अमेरिका पर गुर्रा रहे हैं. खान साहेब ने भी याले युनिवर्सटी में अपने प्रोग्राम में खूब खुन्नस निकाली. 
अमेरिकी हवाई अड्डों पर हर रोज़ हजारों यात्रियों की जामा तलाशी होती ही है. यहाँ तक की राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आज़ाद की भी जामा तलाशी की गई थी. ९/११ के इस्लामिक आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने अपने देश में प्रवेश करने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी नज़र रखने की निति लागु की हुई है. यही कारन है की इस्लामिक आतंकी फिर से कोई वारदात करने में सफल नहीं हो पाए . आतंक के विरुद्ध जीरो टालरेंस की निति और नियति के कारन ही अमेरिकी आज विश्व्यापी इस्लामिक आतंक से बचे हुए हैं. इसके इलावा अमेरिका हमारी तरहं वोट की राजनीति और आस्तीन में सांप पालने के व्यसन से भी पीड़ित नहीं !
पिछले छह दशकों से पाक के अल्पसंख्यक निरंतर इस्लामिक आतंक का शिकार हो रहे हैं .... यह तो पाक मानवाधिकार आयोग का भी मानना है की प्रति माह लगभग २० हिन्दू कन्याओं को अगवा कर मुस्लिम युवक से ज़बरन निकाह करवा कर मुसलमान बना दिया जाता है. यथार्थ में यह संख्या इससे कई गुना ज्यादन है. ईश निंदा कानून की आड़ में किसी भी अल्पसंख्यक पर झूठा दोष लगा कर जेल में डाल दिया जाता है. आज स्थिति यह है की पाक में अल्पसंख्यांक मात्र डेढ़ प्रतिशत रह गए हैं जब की बंटवारे के वक्त २४% थे. ... जनसँख्या के अनुपात से देखा जाए तो पाक में पिछले ६५ वर्ष में लगभग ३५ मिलियन 'अल्पसंख्यक' अधिकाशत्य 'हिन्दू' या तो मुसलमान बना दिए गए हैं या फिर भगा या मार दिए गए हैं. इसके लिए जितने गुनाहगार पाक के इस्लामिक कट्टरपंथी  अवाम और निजाम है  ,उससे कई गुना ज्यादन भारत के सेकुलर शैतान हैं. 
जो शैतानी  चुप्पी  इन सेकुलर शैतानों ने पाक से उजड़ कर आए इन हिन्दुओं पर साध रखी है ... क्या महज़ एक मुसलमान के पाक पलायन पर साध पाते ...... सम्पूरण सेकुलर मिडिया और राजनेता रू ...दा....ली.....बन छाती पीटते.... 

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2012

राष्ट्रपिता बनाम ढोंगी बूढा !


राष्ट्रपिता बनाम ढोंगी बूढा !

  एल.आर.गाँधी

पांचवी  कक्षा की ऐश्वर्या पराशर के एक दक्ष प्रशन ने समूची सरकार को असमंजस में डाल दिया ! गाँधी जी  को राष्ट्र पिता बता  कर उनके नाम पर अपनी राजनैतिक रोटियाँ सेकने वाले सफेदपोश काले अँगरेज़  और खुद को बापू के वारिस बता कर छह दशकों से भारत पर राज करने वाले 'नकली गाँधी' भी निरुतर रह गए. 
ऐश्वर्या का प्रशन था कि 'महात्मा गाँधी को क्या कभी आधिकारिक तौर पर 'राष्ट्रपिता की उपाधि दी गई थी .... लखनऊ आर.टी आई दफ्तर से प्रधानमंत्री आफिस तक किसी के पास उत्तर नहीं था...कुछ लोगों का मानना है कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी ने एक बार रंगून रेडिओ से लोगों को संबोधित करते हुए महात्मा गाँधी को यह उपाधि प्रदान की. इतिहास में जाएं तो गाँधी जी ने सुभाष को त्रिपुरा अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर भी ..इसे अपनी हार बताया क्यों कि वे पट्टाभि सीतारमय्या को अध्यक्ष बनाना चाहते थे ...सुभाष जी को आखिर त्याग पत्र दे कर अलग होना पड़ा. . नेहरु-गाँधी राज -भक्त इतिहास लेखकों का तो यह पक्का  विश्वास है कि पंडित नेहरु ने सबसे पहले 'बापू' को 'राष्ट्रपिता' कह कर संबोधित किया . बात कुछ जंचती भी है , क्योंकि यह बापू ही थे जिन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल को पंद्रह में से तेरह राज्यों के समर्थन के बावजूद , नेहरु को देश का प्रधान मंत्री बनवाया.! अपने बापू या राष्ट्र के पिता के बारे में नेहरु जी के निजी  विचार क्या थे ? गौर फरमाइए ! १९५५ में कनाडियन प्रधानमंत्री लेस्टर पियर्सन भारत भ्रमण पर आए ....उन्होंने नेहरु जी से जब  'राष्ट्रपिता ' उर्फ़ मोहनदास कर्म चंद गाँधी जी के बारे में एक प्रशन किया तो नेहरु जी के दिल की बात  अकस्मात उनके मुंह पर आ गई.... 'ओह ! वह भयंकर ढोंगी बूढा ? 
पिछले  पैंसठ  बरस  से देश के बच्चों को पढाया जा रहा था कि गाँधी जी 'राष्ट्रपिता' हैं.... मगर आज 'पांचवी कक्षा ' की छात्र ऐश्वर्या के दक्ष प्रशन  ... राष्ट्रपिता क्यों और कैसे ! पर गांधीजी के सेकुलर शैतान चुप हैं... ! गाँधी जी यदि नेहरूजी के राष्ट्र पिता थे तो बापू 'भयंकर ढोंगी बूढा' कैसे हो गए . यह वही बापू थे जिन्होंने फ़िरोज़ खान घांदी को फ़िरोज़ गाँधी नाम दिया ...नेहरु की नाक कि खातिर ! . फ़िरोज़ खान घांदी से निकाह कर इंदिरा जी तो मैमुना बेगम उर्फ़ इंदिरा खान हो गई थी. गाँधी जी की कृपा से आज नेहरु-इंदिरा परिवार गांधीजी की विरासत संभाले देश पर हकुमत कर रहा है और गांधीजी के असली वारिस चार पुत्र और उनकी संतान गुमनामी के अंधेरों में गुम हैं. ..जयेष्ट पुत्र हिरा लाल तो अपने बापू की बेरुखी से बेज़ार हो कर इस्लाम कबूल कर अब्दुल्लाह गाँधी हो गए, बाकि के मणि लाल, राम दास और देवदास को कोई जानता तक नहीं...
जिन्हें गाँधी जी ने बड़े चाव से ' कायदे आज़म' की उपाधि से नवाज़ा था ... जिन्ना भी उन्हें थर्ड  क्लास रेलवे कम्पार्टमेंट में सफ़र करने का दिखावा करने वाला ' ढोंगी' पुकारते थे. शायद इस लिए भी कि 'बापू' को अँगरेज़ सरकार द्वारा मुहय्या करवाया गया थर्ड क्लास कम्पार्टमेंट फर्स्ट क्लास की सभी सुविधाओं से परिपूर्ण था. बापू  के मुस्लिम प्रेम और पाकिस्तान परस्ती को देखते हुए तो कुछ आलोचक उन्हें पाक-राष्ट्रपिता मानते हैं. यह बापू की ही जिद थी कि नेहरु की केबिनेट को अपना वह फैसला तुरंत बदलना पड़ा,  जब पाक को देय ५५ करोड़ रूपए पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी थी , क्योंकि पाक ने हमला कर कश्मीर के बड़े भूभाग पर कब्ज़ा कर लिया था. बापू का वध करने वाले नाथू राम गोडसे भी विभाजन के वक्त पाकिस्तानी शैतानों के सताये हुए हिन्दू परिवारों में से ही एक 
थे.... और ये हिन्दू बापू के मुस्लिम प्रेम से बेज़ार और आक्रोशित थे. 
इसी लिए नयी पीढ़ी  के इस सवाल  ,.... बापू को राष्ट्रपिता कब और किसने बनाया ? का उत्तर ,  आज उन लोगों के पास भी नहीं जिन्होंने अपनी सुविधा और स्वार्थ के अनुसार गांधीजी को कभी  'राष्ट्रपिता और कभी 'भयंकर ढोंगी बूढा ' प्रचारित किया !

सोमवार, 19 मार्च 2012

महामहिम और राजमाता की निजता और सुरक्षा


महामहिम  और राजमाता 
की  निजता और सुरक्षा 
 एल.आर गाँधी 
पिछले दिनों भारत देश हमारा की महामहिम प्रतिभा देवी सिंह पाटिल जी जब गोवा बीच पर अपनी घुमक्कड़ जिज्ञासा को शांत कर रही थीं तो तीन मनचले फोटो पत्रकारों ने उनकी फोटो खींची और साथ में बिकनी में एक जोड़ा भी फोटो में आ गया . महामहिम के सुरक्षा कर्मियों ने तीनों मनचलों को महामहिम के निजी जीवन में तांक झाँक करने के दोष में पकड़ कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया .. दलील यह कि महामहिम अपनी निजी यात्रा  पर थीं और इन्होने उनकी निजता के अधिकार में सेंधमारी की. 
अब समाज के वाच डाग ठहरे ये पत्रकार जो अपनी घ्राण  शक्ति के लिए ही तो जाने जाते हैं , कहाँ चूकने वाले थे. आर टी आई से महामहिम की 'निजी' यात्रा के बारे में जानकारी मांगी तो पता  चला कि यात्रा पर खर्च हुए ३८ लाख रूपए राज भवन ने खर्च किये हैं. ... कोर्ट ने संज्ञान लिया ... जब सरकार ने खर्चा उठाया तो कैसी निजी यात्रा...और कैसी निजता ?
कहने-सुनने में आया है कि भारत देश हमारा एक लोक तंत्र है और इस लोक तंत्र की मुखिया हैं हमारी ' महामहिम जी' . लोक तंत्र है तो हमारे चुने हुए ये राज नेता लोक सेवक . मगर हमारा यह 'सौभाग्य'   है कि हमारे भारत देश में महामहिम से भी ऊपर एक ' राजमाता जी' भी विराजमान हैं. महामहिम के विषय में मांगी गई आर टी आई की जानकारी तो तुरंत मिल गयी मगर 'राजमाता' के बारे में मांगी गई जानकारियां 'निजता और सुरक्षा ' के कठोर बुर्कों में बंद हैं. पिछले दिनों किसी जिज्ञासू ने 'राजमाता' के पिछले दस साल की आय कर की जानकारी मांगी तो राज भक्त आयकर अधिकारी ने 'इनकार' कर दिया- कारण 'राजमाता' की सुरक्षा और निजता ? एक जिज्ञासू ने ' राजमाता 'की विदेश यात्राओं पर पिछले तीन साल में हुए सरकारी खर्च की आर टी आई डाली तो अर्जी डेढ़-दो बरस विभिन्न मंत्रालयों के चक्कर काटते काटते थक गई.... भेद खुला तो कहते हैं कि खर्चा महज़ '१८८० करोड़ रूपए ' मात्र था.... दिग्गी राजा ठीक ही तो कहते है कि ये विरोधी विपक्ष हमारी राजमाता' से जलता है. 
अब तो लगता है कि विदेशी ताकतों ने भी भारतीय विपक्ष से हाथ मिला लिया है. पहले तो हमारे  जेठ मलानी जी ही 'राजमाता' के विदेशी खातों में अकूत धन राशी का राग अलापते थे और राजभक्त दिग्गी एंड कंपनी उसे झूठ मैलाय्निंग कह कर नकार देते थे. अब तो हद ही हो गई अमेरिकी वेबसाईट 'बिजनेस इन्सायिटर ' ने विश्व के २३ धनकुबेर राजनयिकों की सूची जारी की है और उसमें दिग्गी की 'राजमाता' को चौथे पायदान पर सुशोभि कर दिया है और २ से १९  अरब डालर की मालिक घोषित किया है. ... राज भक्त सत्ता पक्ष चुप है यह तो समझ में आता है .. मगर वाच डाग मिडिया भी तो टांगों के बीच दुम दबाए बैठा है .. समझ के बाहर है.  
पडोसी पाक के ज़रदारी भी इस सूची में १९ वे पायदान पर हैं और पी.एम् गिलानी सर्वोच्च न्यायालय के निशाने पर हैं ... विदेशी  बैंको में ज़रदारी के काले धन पर दबिश की खातिर.. मगर हमारे सर्वोच्च न्यायालय ने एक बार नोटिस तो लिया मगर मनमोहन जी को सीधे सीधे कोई निर्देश देना शायद उचित नहीं समझा.
बंगाली बाबू ने अपने बजट भाषण में काले धन पर श्वेत पत्र का ज़िक्र तो किया है मगर मंत्रालय में पड़ी 'स्विस चोरों' की काली सूची को सार्वजनिक करने की मजबूरी बता डाली. 
कौन कहता है भारत देश हमारा एक गरीब देश है. जिस देश की राजमाता और महामहिम के खर्चे विश्व के किसी भी धनकुबेर के लिए ईर्षा का सबब हो सकते हैं. .. यह बात अलग है कि आधी से अधिक  आबादी २०/- रोज़ पर गुज़र बसर को मजबूर है. विश्व के ९२.५ करोड़ भूखों में ४५.६ करोड़ भारतीय हैं. कुपोषण के कारन १८.३ लाख बच्चे अपना पांचवा जन्म दिन नहीं माना पाते. 
गाँधी के नाम पर राजसत्ता का सुख भोगने वाले ये नकली गाँधी ,यथार्थ में गाँधी जी के आदर्शों से कोसों दूर हैं. अंग्रजों के नमक कानून के विरोध में गाँधी जी ने वायसराय को पत्र लिख कर उस वक्त की समाजिक विषमता का जो खाका खीचा था ,उसका साया आज मीलों लम्बा खिंच गया है. अपने पत्र में बापू ने वायसराय को लिखा ... आप का वेतन २१०००/- है , अर्थात ७००/- रोज़ और प्रति व्यक्ति आय २ आने से भी कम है. आप कि आय और आम आदमी की आय में ५००० गुना अंतर है. इस समाजिक आर्थिक विषमता को दूर करने के लिए सवतंत्रता सेनानियों ने कुर्बानियां दे कर देश को आज़ाद करवाया ... आज काले अंग्रेजों कि बदौलत समाजिक विषमता और भी बढ से बदतर हो गई है. महामहिम पर रोज़ ५ लाख ,पी.एम् पर ३.३८ लाख -औसतन नागरिक से १६९०० गुना अधिक  खर्च होता है. मंत्रिओं और अफसरों की तो बात ही छोडो ?   
तिस पर भी तुर्रा यह कि 'राजमाता' को देश के भूखे- नंगों की बहुत चिंता है और उनके ही आदेश से 'सब के लिए अन्न ' की विशाल एक लाख करोड़ी योजना पर अमल होने जा रहा है. 

मंगलवार, 13 मार्च 2012

गरीब भारत की रईस राजमाता


गरीब भारत की रईस राजमाता 
एल. आर गाँधी 
जब बाबा राम देव ने स्विस बैंकों में देश के काले धन को उजागर करने का अभियान छेड़ा तो राज माता ने अपने चार वृष्ट मंत्री बाबा को शीशे में उतारने भेजे ...बाबा नहीं माने तो पूरे खेल की परिणति 'रामलीला मैदान- रात्रि काण्ड' के रूप में सामने आई ... हमारे दिग्गी मियां  तो स्वामी जी को 'ठग' पुकारने लगे.
अब अमेरीकी वेबसाईट्स 'बिजनेस इन्सायिटर' पर विश्व के २३ धन कुबेरों के नाम प्रकाशित हुए हैं. कांग्रेसियों की राजमाता 'सोनिया जी' का स्थान चौथा है और पाक के आसिफ अली ज़रदारी का उनिस्वां.... सोनिया जी को २ से १९ अरब डालर अर्थात १० से ४५ हज़ार करोड़ की मालिक माना गया है. .. सबसे पहले जर्मन अखबार 'दी वेल्ट ' ने २३ रईसों की सूची छापी थी जिसमें सोनिया जी को रईसों में चौथे पायदान पर रक्खा गया था. इस खबर का स्त्रोत वर्ल्ड लग्ज़री गाईड को माना गया. 
अब दिग्गी मिया अमेरिकी वेबसाईट्स को झूठ का पुलिंदा बताएंगे या फिर जर्मन अखबार 'डी वेल्ट ' में पहले ही छप चुकी  खबर पर चुप्पी की भांति 'चुप' रहना ही बेहतर समझेंगे. या फिर राजमाता के निजी जीवन में ताँक झाँक करने और उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने के घोर पाप के दोष पर अमेरिकी साईट्स और ज़र्मन अखबार पर मान हानि का मुकदमा ठोकेंगे.
विश्व के सबसे बड़े और विशाल लोकतंत्र का ढोल पीटने वाली हमारी सरकार और कानून व्यवस्था से तो पाक सर्वोच्च नयायालय ही अधिक सतर्क निकला. पाक प्रधान मंत्री को ज़रदारी के स्विस बैंक खातो पर कार्रवाही न करने के दोष में अभियुक्त करार दे दिया . यहाँ हमारे चोरों के सरदार और फिर भी ईमान दार ... राजमाता के हर राज़ पर पर्दा डालने में व्यस्त हैं और हमारे बंगाली बाबु ने तो स्विस सरकार से समझौता ही कर लिया की पुराने स्विस खातों को 'राज' ही रहने दिया जाए ... जिस प्रकार सोनिया जी ने , अपनी आय कर रिटर्न को सार्वजानिक न करने के पीछे अपनी निजता और सुरक्षा को ढाल बनाया , उससे तो दाल में कुछ काला नहीं बल्कि सारी दाल ही काली की कहावत चिर्तार्थ होती है.   

शुक्रवार, 2 मार्च 2012

सेकुलर मानसिकता और मानवाद्धिक्कार


सेकुलर मानसिकता और मानवाद्धिक्कार
    एल.आर.गाँधी 

इस्लाम के नाम पर पाक में अल्पसंख्यक हिन्दू लड़कियों पर अत्याचार जारी हैं मगर देश के सेकुलर शैतान चुप हैं. 
कराची से खबर है की प्रति माह पाक में करीबन २० हिन्दू लड़कियों का ज़बरन धर्म परिवर्तन कर मुसलमान लड़कों से निकाह करवा दिया जाता है. मीरपुर माथेलो की १७ वर्षीय रिंकल का सात दिन पहले अपहरण कर ज़बरदस्ती निकाह कर दिया गया. रिंकल ने अदालत में पेश हो कर ब्यान दिया की उस के साथ ज्यादती  हुई, वह अपने माँ बाप के पास घर जाना चाहती है फिर भी अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया और अपने अविभावकों से भी मिलने नहीं दिया गया. पाक हिन्दू कौंसिल की मंगला शर्मा ने कहा है की पाक ह्युमन राईट व् मिडिया ने एक माह में २० हिन्दू  लड़कियों के ज़बरन धर्म परिवर्तन की बात मानी है मगर यथार्थ में यह संख्या इससे कहीं  अधिक है.
देश के सेकुलर  राजनेता और मिडिया के शैतान चुप हैं. राष्ट्रिय  मिडिया ने तो इस खबर को अपने चेनल या अखबार में ज़िक्र योग्य भी नहीं समझा . गुजरात दंगों पर राजदीप सर देसाई जैसे 'एंकर' दसवी   द्साही पर सर मुंडाए फिर रहे हैं. दंगा  पीड़ित  मुसलिम  भाइयों  और  बहिनों  के  घर  घर  जा  कर  'मातमपुर्सी '  की  रस्म अदाई   कर  रहे   हैं . मगर साबरमती ट्रेन में जला दिए गए ५९ हिन्दुओं पर चुप हैं.... इन सेकुलर शैतानों की नज़र में शायद 'हिन्दुओं' का कोई 'मानवाधिकार' नहीं है. 
हमारे 'सेकुलर 'सिंह साहेब ' को एक बार जब मालूम हुआ की आस्ट्रेलिया  में एक 'मुस्लिम डाक्टर' को गलती से आतंकी  मान कर निकाल दिया गया है तो बोले ' मुझे जब पता चला तो सात रोज़  मैं ठीक से सो नहीं पाया !!!!.  इसे कहते हैं 'मानवता के प्रति समर्पित कुष्ट- मानसिकता..... जो केवल अल्पसंख्यक वोट बैंक के इतर सोच ही नहीं पाते. गाँधी वादी इन सेकुलर शैतानों को शायद 'तुष्टिकरण' में ही सेकुलरिज्म नज़र आता है.
भारत विभाजन के वक्त  हजारों हिन्दू-सिख मासूम कन्याएं पाक में रह गयीं ... एक अँगरेज़ समाजिक कार्यकर्त्ता ने दिन रात एक कर इन अगवा की गई कन्याओं की सूची तैयार की और उस वक्त के मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों को अगवा बच्चियों की सूची छापने और उनकी खोज खबर के प्रयास करने को कहा तो गाँधीवादी कैरो साहेब ने 'इनकार' करते हुए कहा ...पुराने जखम कुरेदने से क्या फायदा. .. आज़ादी के बाद हमारे सेकुलर शैतानों ने पाक में रह गए २४% हिन्दू-सिख अल्पसंख्यकों के प्रति यही उपेक्षा का रवैया  इख्त्यार किया हुआ है. आज पाक में महज डेढ़ प्रतिशत हिन्दू-सिख अल्पसंख्यक बचे हैं. पिछले छह दशकों में उन्हें असहनीय इस्लामिक आतक सहना पड़ा और ज़बरन धर्म परिवर्तन का दंश सह कर जीने को मजबूर हुए ... बाकि को भगा  दिया या मौत की नींद सुला दिया गया. .... पाक के इस्लामिक आतंक की बलि वेदी पर अब तक ३५ मिलियन हिन्दू अपना अस्तित्व गँवा बैठे हैं मगर हमारे गाँधी वादी हुक्मरानों को केवल अपने यहाँ अल्पसंख्यकों की चिंता सता रही है, जब की पाक ,  भारत में मुसलमानों पर हुई किसी प्रकार की ज्यादती को पूरे विश्व में बढ़ा चढ़ा कर प्रचारित करता है और हमारे 'सेकुलर शैतान' पाक में हो रहे अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों पर मौन रहने को ही अपनी सैकुलर्प्रस्ती मानता है.  
बंगला देश जिसे इंदिरा जी ने पाक के क्रूर पंजे से छुड़ाया ..इस आशा में की वहा सेकुलर निजाम कायम होगा ,में हिन्दुओं की स्थिति पाक से भी बदतर है. विभाजन के वक्त यहाँ ३७% के करीब हिन्दू थे जो अब घटते घटते मात्र ७% रह गए है . पिछले दिनों बंगला देश में सरे आम इस्लामिक जेहादियों ने चार मंदिरों को मिस्मार कर डाला किसी सेकुलर शैतान ने उफ़ तक नहीं की.     .

शनिवार, 18 फ़रवरी 2012

ईमान का खूनी खेल

ईमान का खूनी खेल 
एल.आर.गाँधी 
पाक में शिया-सुन्नी का खूनी खेल बदस्तूर जारी है.... एक सुन्नी आत्मघाती जेहादी ने ठीक एक शिया मस्जिद के बाहर खुद को उड़ा दिया ...जुम्मे की नमाज़ में मशगूल २६ शिया पंथी मारे गए. कबाईली इलाके - खुर्रम में जब शिया मुसलमानों ने हमले के विरोध में जलूस निकला तो पुलिस की गोली से ३ शिया और मारे गए. पिछले १४०० साल से शिया -सुन्नी सम्प्रदायों में यह मोमिन-काफ़िर की जंग जारी है. सुन्नी मुसलमान शिया को काफ़िर मानता है क्योंकि शिया मुसलमान  हज़रत मुहम्मद के नाती हज़रत इमाम हुसेन को अपना नबी मानते हैं.
इस्लाम के अमन को पाक में शायद 'शमशान की शान्ति' मान लिया गया है. पिछले चार साल में लगभग तीस हज़ार पाकिस्तानी मुसलमान आतंकवाद का शिकार हुए हैं.... और वह भी अपने ही 'अल्लाह' को मानने वालों के हाथों . पाक के अल्पसंख्यक 'हिन्दू' काफिरों के सफाए के बाद अब अपने मज़हब के शिया काफ़िर ही बचे हैं .. अब उनकी बारी है .. इनके सफाए के बाद ही पाक को सही मायनों में 'पाकिस्तान'  अर्थात अल्लाह के पाक-साफ़ मुसलमानों का मुल्क कहलाने का गौरव प्राप्त हो जायगा. 
सचमुच इस्लाम अमनो अमान का पैरोकार है.