गुरुवार, 22 सितंबर 2011

कतार में राज कुमार

 कतार में  राज कुमार 
    एल आर  गाँधी 



राजमाता दुःखी है  ..... दुःखी है मुए मोदी  से  ..... मुए ने मेरे फूल से 'लाल' को लाइन में लगा दिया  ..... पिछली पांच पीढ़ियों , घियासुदीन से अब तक , किसी तीसमारखाँ में हिम्मत नहीं थी ,राज परिवार के किसी राज कुमार को आम जनता और वह भी गरीब -गुरबों की लाइन में लगा दे। 
हमने तो अपने राज में करीब -करीब गरीबी पर विराम लगा दिया था।  हमारे योजना आयोग के सर्वे -सर्वा सरदार मोंटेक सिंह जी ने तो अपने ३५ लाख के 'जनाना- मर्दाना ' से फारिग हो कर साफ़ कर दिया था कि ३२/- में शहरी और २६/- में ग्रामीण भर पेट खाता है  ..... किसी की क्या मज़ाल कोई उन्हें ग़रीब कह कर अपमानित करे। 
यह तो  मोदी की सोची समझी साजिश है ! १००० -५०० के नोट यका -यक  और वह रात के १२ बजे बंद करके 'बेचारे ' गरीबों को लंबी-लंबी लाइनों में धक्के खाने को मज़बूर कर दिया  !  महज़ ३२/- रूपए और २६/- रुप्पली में भर पेट खाने  वाला मजदूर आज १०००-५०० के नोटो के लिए लाइन में धक्के खाने को मजबूर है।  एक हमारा राज था जब कुछ लोग महज़ १२ रूपए में पेट भर खा कर हज़म करने को 'हाजमोला ' चूसते थे   हमारे राज बब्बर  मियां ने तो साफ़ - साफ़ अपनी आँखों से देखा था 'मुम्बई' में ! ५/- रूपए में भर पेट खाते हमारे एक एम्.पी ने अपनी आँखों से देखा वह भी   शीला की दिल्ली में !
लगता है  ५०० - १००० के नोटधारी लोग -बाग़ भी अब  भर पेट 'खाने'  को तरसते हैं  ..... इनका 'दुःख' राजकुमार से देखा  नहीं गया  ...... बस लग गए लाइन में !

गुरुवार, 15 सितंबर 2011

न क्षुधा सम : शत्रू .... भूख के समान कोई शत्रू नहीं !

न क्षुधा सम : शत्रू 
भूख के समान  कोई शत्रू नहीं !
    एल. आर. गांधी 

यूँ तो हमारे सिंह साहेब भी अपने आपको महान अर्थ शास्त्री होने का भ्रम पाले बैठे हैं . मगर देश की गरीब जनता की गरीबी रेखा दिनों दिन जिस प्रकार विकराल रूप धारण किये जा रही है और देश की आधी से अधिक आबादी को अपने पेट की आग शांत करने के लिए दो जून का निवाला तक मयस्सर नहीं हो पाता ! ऐसे में सर्वोच्च नयायालय द्वारा केंद्र व् राज्य सरकारों को सख्त निर्देश जारी करते हुए यह निश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा  है कि देश में भूख और कुपोषण से कोई न मरे. !पीपल यूनियन फार सिविल लिबर्टीज़ द्वारा उच्च न्यायालय  में सार्वजानिक वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एक जनहित याचिका दायर की थी. न्यायालय ने पी.डी.एस को कम्प्यूटरीकृत कर सरकारी अनाज को आम जनता तक पहुँचाने और बीच में से भ्रष्ट तंत्र को समाप्त करने लिए समय बध उपाए सुझाए हैं.
भारत के महान अर्थशास्त्री आचार्य विष्णुगुप्त 'चाणक्य ' ने ठीक ही कहा है ...न क्षुधा सम : शत्रु .. अर्थात भूख के समान कोई शत्रु नहीं है. भूखा व्यक्ति कोई भी पाप कर सकता है. पिछले दिनों एक विचित्र समाचार देखने को मिला . एक व्यक्ति अपने कुत्तों को अपने मकान में बंद कर के चला गया. कुछ दिनों के बाद जब वह लौटा और अपने मकान का दरवाज़ा खोला ..तो उसके अपने ही वफादार कुत्ते उस पर टूट पड़े .. भूख से व्याकुल कुत्ते अपने मालिक को ही चीर फाड़ कर खा गए. कुत्ते को  वफ़ा और संतोष का प्रतीक माना जाता है ... मगर भूख के आगे सब बेमानी हो जाता है.   
कुछ ऐसा ही आभास सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को हुआ होगा ... जब उन्होंने देश की भ्रष्ट और निरंकुश सरकार को चेतावनी दे डाली ' भूख और कुपोषण से कोई व्यक्ति न मारा जाए !  बुद्ध  और गाँधी के देश भारत में सदियों से अहिंसा और संतोष का पाठ पढ़ाया जाता रहा  है .. तभी तो देश की भूखी और बीमार जनता आज़ादी के छह दशक बाद भी अपने भ्रष्ट और निरंकुश  राजनेताओं को सह रही है  और अभी तक भूख से बेहाल  श्वान व्रिती उनके विवेक की मर्यादा को नहीं तोड पाई. ..मगर कब तक ?

शुक्रवार, 2 सितंबर 2011

नवजात मृत्यु दर - कोई चिंता नहीं.

नवजात मृत्यु  दर - कोई चिंता नहीं. 
   एल. आर. गाँधी  

आंध्र  प्रदेश के कुर्नूर के हस्पताल में बदइन्तजामी के चलते पिछले ४८ घंटे  में ११ नवजात मौत के आगोश में समा गए. मुख्यमंत्री ने जांच बिठा दी तो हस्पताल अधिकारिओं ने इस बात से इनकार किया कि बचों की मौत का कारन वेंटीलेटर में आक्सीज़न का न होना था. देश की सेहत के ठेकेदार केन्द्रीय सेहत   मंत्री ने फरमा दिया की चिंता की कोई बात नहीं. अब नबी के गुलाम जी आज़ाद फरमा रहे हैं कि चिंता की कोई बात नहीं... तो मानना ही पड़ेगा भई !
नवजात शिशु मृत्यु दर में हम विश्व में नंबर वन हैं और हर साल ९ लाख बच्चे पैदा होते ही मृत्यु  की गोद में समा जाते हैं .....सचमुच चिंता की कोई बात नहीं.. चलो इसी बहाने  किसी क्षेत्र  में तो हम नंबर वन हैं. !!! फिर भी हम संतोष कर सकते हैं कि पिछले दो दशक में यह मृत्यु दर ३३% कम हुई है. विश्व में हर साल ३.३. मिलियन नवजात शिशु अकाल मृत्यु को प्राप्त होते हैं और इन में से आधे - भारत, नाईजेरिया ,पाकिस्तान ,चीन और कांगो के हैं. पछले दो दशक में मृत्यु दर में २८% की कमी आई है.  और यह ४.६ मिलियन से घट कर ३.३. मिलियन रह गई है.  नवजात शिशु मृत्यु दर उक्त पांच देशों में सर्वाधिक होने का मुख्य कारन अधिक जनसँख्या तो है ही वहीँ भारत जैसे देश में इन मौतों का मुख्य कारन बिमारियों से बचाव की मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव साथ साथ देश की बहुत बढ़ी आबादी तक स्वच्छ पेय जल पहुँचाने में हमारी सरकार की नाकामी भी है. चीन ने तो फिर भी अपनी जनसँख्या पर प्रभावशाली ढंग से अंकुश लगा लिया है. मगर हमारे सेकुलर शैतान वोट बैंक की चिंता के चलते ... बढती आबादी से बिलकुल भी चिंतित नहीं हैं. फिर नवजात शिशु अपने प्रथम चार सप्ताह पूरे होते होते परलोक सिधार जाए तो आजाद साहेब के लिए चिंता की बात हो भी कैसे सकती है .. क्योंकि यह भी तो परिवार नियोजन की एक परोक्ष योजना ही हुई न ?  

मंगलवार, 30 अगस्त 2011

अब्दुल्लाह की ईदी......


अब्दुल्लाह की ईदी...... 
मुल्ला का दारुल इस्लाम 
    एल. आर. गाँधी 

उमर अब्दुल्ला का संगमार युवकों को दिया 'ईदी 'पर आम माफ़ी का तोहफा - युवकों ने ब्याज सहित वापिस कर दिया. पिछले साल सुरक्षा कर्मियों पर पत्थर  बरसाने वाले युवकों के १२०० गुनाह माफ़ कर दिए गए . उमर अब्दुल्लाह ने यह भी स्पष्ट किया कि आज के बाद ऐसा करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा. मुख्यमंत्री ने यह भी साफ़ किया कि पी एस ऐ के तहत सिर्फ ३५ युवक बंदी हैं. उधर श्री नगर में ३०० से अधिक मोटरसाईकल सवार युवकों ने शनिवार को एक थाणे पर पथराव किया और बम फेंके - यह हमला ठीक 'शब्-ऐ-कद्र' की नमाज़ के बाद किया गया , जब पुलिस कर्मी भी नमाज़ अदा कर रहे थे. हमले में छह  पुलिस कर्मी घायल हुए और दो की हालत गंभीर है.७३ युवक अगली ईदी' तक गिरफ्तार कर लिए गए ? अब्दुल्लाह मियां द्वारा 'ईदी' से नवाजे गए युवकों के हाथो पिछले साल सैंकड़ो सुरक्षा कर्मी ज़ख़्मी हुए थे जिनका कसूर केवल इतना था कि वे इन इस्लामिक आतंकियों से 'अब्दुल्लाह ' जैसे राजनेताओं और राष्ट्र की सुरक्षा का दायित्व निभा  रहे थे.
दारुल इस्लाम के लिए जेहाद में लगे काश्मीरी युवकों को ' मस्जिदों' से देश के विरुद्ध जेहाद के लिए उकसाया जाता है. क्योंकि शरियात को मानने वाले मौलवी इन युवकों को कुरआन में दिए सन्देश 'दारुल हर्ब' (काफिरों के राज्य ) के खिलाफ तब तक जेहाद के लिए उकसाते हैं ज़ब तक कि दारुल इस्लाम ( इस्लाम का राज्य)  नासिर न हो जाए. मुहम्मद की आखिरी इच्छा भी यही थी... 'इब्ने अब्बास ने  कहा जिस दिन रसूल मरे - वे मुझ से कह रहे थे , सारे अरब से काफिरों , यहूदियों और ईसाईयों को निकाल दो, उनके उपासना स्थलों को गिरा दो, और उनको कब्रिस्तान में बदल दो ..(.बुखारी- जिल्द ४ किताब ५६ हदीस ६६० ) पिछले छह दशक से यही सब ये इस्लामिक आतंकी कर रहे हैं - लगभग एक लाख लोग जिनमें अधिकाँश हिन्दू व् सुरक्षा कर्मी थे इन के आतंक का शिकार हुए . लाखों कश्मीरी हिन्दुओं को प्रताड़ित कर कश्मीर से भगा दिया गया. १२३ मंदिरों को मिस्मार कर दिया गया ... फिर भी हमारी सेकुलर सरकार इन आतंकियों को आर्थिक  सहायता की भारी भरकम बिरयानी खिला खिला कर पाल रही है.आज कश्मीर समस्या से भारत की प्रभुसत्ता और भाईचारा लहुलुहान है. सारी समस्या की जड़ में नेहरु जी की देन धारा ३७० है जिसके तहत कश्मीर  में किसी भी भारतीय के निवास पर प्रतिबन्ध है. कुछ ऐसी ही समस्या चीन को अपने मुस्लिम बहुल  जिनजियांग उइगुर स्वायतशासी क्षेत्र में करनी पड़ रही है यहाँ मुस्लिम जनसँख्या ४०% है. चीन ने यहाँ हान्वंशी समुदाय को बसा कर मुस्लिमों को अल्पसंख्या में कर दिया, और अपने यहाँ  कश्मीर समस्या को पैदा होने से पहले ही दफन कर दिया. इस क्षेत्र में इस्लामिक आतंकियों के 'दारुल इस्लाम' के जेहाद को चीन सख्ती से निपट रहा है... न की ईदी के तोहफे और आर्थिक बरियानी खिला खिला कर 'इस्लामिक आतंक ' को बढ़ावा दे रहा है. 
देश कि मुस्लिम जनसँख्या वृद्धि दर ३५ % और अन्य समुदायों की मात्र १९% .  जिस गति से भारत में मुस्लिम जनसँख्या में इजाफा हो रहा है- २०५०  या २०६० आते आते  हिन्दुस्तान भी अरब देशों की भांति ' दारुल इस्लाम' हो जाएगा और यहाँ 'शरिया के कानून लागु हो जाएंगे.  नेहरु - गाँधी का बोया बबूल मज़हबी बरगद के रूप में हमारे सामने होगा और हाँ इन सेकुलर शैतानों को  इस बरगद की  मुंडेर के पास भी फटकने नहीं दिया जाएगा !!!!!!!.    
 

सोमवार, 29 अगस्त 2011

सैकुलर सरकार - हज और सावित्री


सैकुलर सरकार - हज और सावित्री 
        एल आर गान्धी


हमारे  देश  की सैकुलर शैतान सरकार ने पिछले  एक दशक में देश की बहुसंख्यक हिन्दु जनता द्वारा दिये  कर का ३५५४-७८ करोड रुपया हज सब्सिडी पर लुटा दिया ताकि हमारे मुस्लिम अल्पसंख्यक अपनी धार्मिक यात्रा के साथ्-साथ् हज पर कुर्बानि की रसम में गाए की कुर्बानि दे कर  अल्लाः से अपने गुनाहः  बख्श्वा सके ।सैकुलर सरकार का मानना है कि इससे राष्ट्रीय भाइचारा मजबूत  होता है।  हिन्दुओ  की आस्था की प्रतीक  गाये की हत्या से ये हाजी अपने बहुसंख्यक भाइचारे को कौन् सा  संदेश देना चाहते । या फ़िर् हमारे सैकुलर शैतानो को हिन्दुओ की धार्मिक भावनाओ की रत्ती भर भी परवाः नही  और सिर्फ़ मुस्लिम तुष्टिकरन  से ही सरोकार है।  
विश्व के किसी भी इस्लामिक देश में हाजियो को किसी प्रकार की सरकारी सहायत या सब्सिडी नही दी जाति क्योकि इस्लाम में किसी दूसरे के पैसो से हज हराम है। राज्यसभा के उपसभापति के रेहमान खान ने तो यहा  तक कह् दिया की मुसलमानो ने कभी भी हज सब्सिडी की मान्ग नही की। एन सी पी की अल्प्सन्खयक विन्ग के उप परधान फ़ैज़् अहमद फ़ैज़् ने हज सब्सिडी तुरन्त बन्द करने की मान्ग की है। राज्य सभा एम पी और जमायते उलेम ए हिन्द के महासचिव मौलान  महमूद मदनि ने भी हज सब्सिडी बन्द करने की वकालत की है। मगर हमारे सैकुलर शैतानो को अल्पसंख्यक वोट बैक खिसक्ने का खतरा सता रहा है। इनक तो हाल है,,,,,,
दामन पीवे शराब्  ते करे सज़्दा 
राज़ि रब्ब ते गुसे शैतान वी नही। 
शैतान को भी कभी कोइ खुश कर पाया है भला ।
कर दाताओ के खून पसीने की कमाई  का पैसा समाज के अति निर्धन लोगो  पर खर्च करने की अपेक्षा यह सरकार या तो अपनी महारानी की सुखसुविधा पर खर्च करति है  और या फ़िर् अपने वोट बैक पर । कन्ग्रेस  की महारानी की विदेश यात्राओ पर ही पिच्छ्ह्ले तीन वर्षो में १८८० करोड के करीब् सरकारी खर्च किया गया।    देश की आधी आबादी भूखे पेट सोती है और गरीब् के पास कफ़न् काठी के भी पैसे नही ,,,गत दिनो समाचार आया कि मध्य परदेश के छतरपुर गाव में नरपत सिन्घः  यादव को अन्तिम संस्कार के लिये लकडी न् मिल पाने पर साईकल् के टाय्रो से जलाना पडा । शव फ़िर् भी अध जला रह गया तो पत्नी सावित्री देवी ने अपनी झोम्प्डी को ही तोड डाला।   कहते हैं की सावित्री के घर में अन्न का एक दाना भी नही था। 

मंगलवार, 23 अगस्त 2011

अन्ना और सेकुलर शैतान ..


अन्ना और सेकुलर शैतान ...
क्या राष्ट्र भक्ति साम्प्रदायिकता है ? 
    एल. आर. गाँधी 

अन्ना ने अपने आन्दोलन को सेकुलर शक्ल देने के चक्कर में मंच पटल से भारत माता और शहीदों के चित्र हटा कर मात्र महात्मा गाँधी के चित्र को स्थान दिया- यही सोच कर कि ...
दामन पीवे शराब ते करे सज़दा
राज़ी रब्ब ते गुस्से शैतान वी नईं...
मगर अपने आका मोहन दास करमचंद गाँधी कि भांति अन्ना भी यहीं पर 'मात' खा गए. शैतान भी कभी खुश हुआ है भला.? गाँधी जी ने मुसलमानों के जिन्न जिन्नाह को खुश करने की जी तोड़ कोशिश की - उसे कायदे आज़म की उपाधि  से नवाज़ा,बेवजह खिलाफत आन्दोलन को तूल दी ,जिन्नाह  को सब कुछ सौंपने की वकालत भी कर डाली मगर शैतान खुश न हुआ और राष्ट्र को टुकड़ों में बाँट कर ही माना. कुछ कुछ यही अन्ना के साथ हो रहा है. सेकुलर सरकार तो अन्ना के खून की प्यासी है ही . लालू - अमर जैसे चोर उच्चकों का विरोध  भी समझ में आता है. अरुणा रे का सरकारी एन.जी.ओ और सोनिया कि 'नाक '..!   विरोध करना बनता है. मगर अरुंधती रे और दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम  सयद अहमद बुखारी भी आँखें तरेर रहे हैं ! यह तो मानसिक कुष्ठरोग के लक्षण जैसा लगता है. अधिकाँश मुस्लिम संगठनों ने अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का समर्थन किया है मगर बुखारी साहेब को राम लीला मैदान से भारत माता की जय और वन्दे मातरम के उद्दघोश से बुखार चढ़ गया और लगे गुर्राने ... और किरण बेदी भी फटा फट पहुँच गई मानाने .  बुखारी साहेब का मानना है कि भारत माता और वन्दे मातरम इस्लाम विरोधी है...इस्लाम में तो जन्म देने वाली माँ की पूजा में भी विश्वास नहीं किया जाता. 
यह अंध विश्वास नहीं तो और क्या है कि छठी शताब्दी की इस्लामिक मान्यताओं  को २१वी  सदी में भी ढ़ोया जा रहा है. पैगम्बर मुहम्मद  वर्षो बाद जब अपनी माँ कि कब्र पर गए तो एक चेले ने पूछा - क्या अपनी माँ के लिए अल्लाह से प्रार्थना नहीं करेंगे ? तो मुहम्मद ने फ़रमाया 'नहीं' वह तो काफ़िर थी . महात्मा गाँधी ने अलामा इक़बाल के 'सारे जहाँ से अच्छा गीत को इतनी बार गुण गुनाया कि उसे आज़ादी का तराना बना डाला. मगर इक़बाल को जब पाकिस्तान के कीड़े ने काटा तो उसने अपने इस गीत को ही बदल डाला . हिंदी हैं हम वतन है हिन्दोस्तान हमारा  को बदल कर ' मुस्लिम हैं हम वतन है सारा जहाँ हमारा. बना दिया. मगर गाँधी को फिर भी होश नहीं आया और लगे रहे इन शैतानों को खुश करने में. वही काम आज अन्ना के सिपहसलार कर रहे हैं. अरे जो राष्ट्र को नहीं मानता उसे राष्ट्र की समस्याओं से  क्या लेना देना.ऐसे मानसिक कुष्ठ साम्प्रदायिक लोगों को साथ लगाने से तो राष्ट्र को प्यार करने वाले भारत माँ के रणबांकुरों को साथ लेकर चलना बेहतर है. जागरूक मुसलमान भ्रष्टाचार की पीड़ा को समझता है और वह अन्ना के साथ है. किरण जी यदि बुखारी साहेब को किसी प्रकार अन्ना के मंच पर ले भी आई तो अन्ना  के उस अहद का क्या होगा जिसमे किसी राजनेता को  मंच से दूर रखने का...... बुखारी साहेब तो खुद को मुसलमानों के राजनेता कहते हैं. ऐसे सख्श को मंच पर लाना तो राष्ट्रवादी मुसलमानों का अपमान है. क्या बुखारी को मंच पर देख कर भारत माता की जय जय कार या वन्देमातरम  का राष्ट्र गीत  नहीं गाएगी जनता.? क्या राष्ट्र भक्ति साम्प्रदायिकता है  ?        
हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की

जन्माष्टमी -मंगलकामनाएं

श्री कृषण जन्माष्टमी पर आप सब को मंगलकामनाएं !
सेस गनेस महेस दिनेस , सुरेसहु जाहि निरंतर गान्वैं !
जाहि अनादि अनंत अखंड , अच्छेद अभेद सुवेद बतावें !!
नारद से सुक्व्यास रटे , पचिहारे तऊ पुनिपार न पावैं !
ताहि अहीर की छोहरियाँ,छछिया भरि छाछ पै नाच नचावैं !!

रसखान .....