बुधवार, 6 अक्टूबर 2010

अब गरीबी छुपाओ ..कलमाड़ी का कमाल



अब 'गरीबी छुपाओ'
कलमाड़ी का कमाल ...
एल. आर. गाँधी.
कलमाड़ी का कमाल ; जी हाँ इसे हम कलमाड़ी जी का कमाल ही कहेंगे ! जिस दक्ष प्रशन का उत्तर पिछले ४० साल से 'राज परिवार ' नहीं ढूंढ पाया ,कलमाड़ी ने पलक झपकते
ही 'प्राब्लम साल्व' कर डाली !
दक्ष प्रशन था - कामन वेल्थ खेलों में विदेशी महमानों से 'दिल्ली की
बदनसीबी -झुग्गी झोपड़ बस्तियों ' को कैसे छुपाया जाए ? सोनिया जी से ले
कर शीला जी तक सभी हैरान परेशान थे ! शीला जी ने पहले तो अपनी खाकी वर्दी
का खौफ अजमाया और खेल मार्ग पर रहने वाले 'गरीब -गुरबों ' को पुलसिया
अंदाज़ में समझाया कि भई दिल्ली कि इज़त का सवाल है ,कम से कम ३ से १४
अक्तूबर तक कहीं चले जाओ और अपनी यह मनहूस शक्ल किसी विदेश मेहमान को मत
दिखाना . बहुत से बेचारे अपनी सारी जमा पूँजी समेट कर 'ममता की रेक का टिकट
कटा भाग खड़े हुए ! मगर जितने भागे थे उससे भी कई गुना ज्यादा 'यमुना की
मार ' से तरबतर और आ गए. शीला जी हैरान परेशान -सभी हथकंडे आजमाए 'मर्ज़
बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की' . अब आधी दिल्ली तो झोपड़ पट्टिओं में पसरी
है ... इतने जन सैलाब को कोई कैसे भगाए ?
थक हार कर शीला जी 'अनुभवी और समझदार' कलमाड़ी जी की शरण में पहुंची . दक्ष
प्रश्न का हल पूछा ! कलमाड़ी जी ने अपनी अनुभवी दाढ़ी के काले-सफ़ेद बालों
में हाथ कंघी की और मुस्करा कर बोले . यह भी कोई समस्या है ? हमने इतने
बड़े खेल में किसी को कुछ पता नहीं चलने दिया . सात सौ करोड़ का खेल सत्तर
हज़ार तक पहुंचा दिया और किसी को भनक तक नहीं लगी. कलमाड़ी जी ने अपना बीजिंग
अनुभव सुनाया ! हवाई अड्डे से हम ओलम्पिक गाँव जा रहे थे तो रास्ते में
सड़क के दोनों ओर 'होर्डिंग्ज़ ही होर्डिंग्ज़ ' देख हमारा माथा ठनका ! हमने
अपनी गाडी रुकवाई तो 'मेज़बान मैडम' ने पूछा क्या हुआ कलमाड़ी जी . हमने
गाडी से उतरते उतरते बाएँ हाथ की तर्जनी उठाई और बोले ''सु-सु" और पलक
झपकते ही पहुँच गए होर्डिंग की ओट में. चमचमाते होर्डिंग्स के पीछे देखा
तो 'बीजिंग की बदनसीब झोपड़ पट्टी' अन्धकार में डूबी थी. कलमाड़ी जी का
अनुभव इस आड़े वक्त में काम आया.
बस फिर क्या था ' बाई ऐअर ' मिजोरम से बांबू' मंगवाए गए और कारीगिर भी. और
दिल्ली की मनहूसियत को 'बाम्बू होर्डिंग्स' के पीछे छुपा दिया गया. शीला जी
भी कलमाड़ी जी का लोहा मान गईं. अरे भई हम पिछले ४० साल से गरीबी मिटाने के
'भागीरथ ' कार्य में लगे हैं. पहले इंदिरा जी ने गरीबी हटाने का अहद किया
. गरीबी तो नहीं हटी मगर महंगाई डायन न मालूम कहाँ से आ टपकी. फिर राजीव
जी ने सोचा हटाने से तो यह फिर फिर आ जाती है . इस लिए गरीबी मिटाने की कसम
खाई. इस बार गरीबी के साथ उसका सौतेला भाई 'भ्रष्टाचार ' आ खड़ा हुआ . फिर
अब राज परिवार की बहु रानी ने मनमोहन जी के साथ सीरियस डिस्कशन के बाद
डिसाईड किया कि 'गरीबी को भगा' दिया जाए ! गरीबी तो नहीं भगा पाए- पर अपनी
गरीबी दूर कर 'चाचा कत्रोची ' को जरूर भगा दिया. चलो आधी अधूरी ही सही
'गरीबी भगाने ' की मुहीम में सफलता तो हाथ लगी. अब परिवार के राज कुमार जब
यू पी. के दलितों की झोंपड़ियों में जा कर इक्कीसवीं सदी का 'गाँधी' बनने
के जुगाड़ में लगे हैं - गरीबी छुपाने और देश को विश्व की दूसरी सबसे बड़ी
शक्ति दिखाने के 'पारिवारिक आन्दोलन' में कलमाड़ी जी के योगदान को स्वर्ण
अक्षरों में लिखा जायेगा. अंग्रेजी में कहावत भी है ' आउट आफ साईट इस आउट

शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2010

गोडसे हाज़िर हो.. खामोश आदालत जारी है...

शिमला का एतिहासिक पीटरहोफ होटल जहाँ
गाँधी जी के हत्यारे 'गोडसे' पर मुकदमा चला.......
खामोश अदालत जारी है ..गोडसे हाज़िर हो......
एल.आर.गाँधी.

मोहन दास करम चाँद गाँधी उर्फ़ महात्मा गाँधी बनाम राम चंदर उर्फ़ नाथू राम गोडसे वल्द विनायक वामनराव गोडसे .....हाज़िर हो.......
जी हाँ ..फिर से अदालत लगेगी ..और लगेगी भी वहीँ ..जहाँ पहले लगी थी. स्थान है शिमला का पीटर हाफ होटल . दरअसल पीटर हाफ में हिमाचल सरकार एक म्यूजियम बनाने जा रही है. आजादी के बाद १९४७ से १९५५ तक पीटर हाफ पंजाब सरकार का हाई कोर्ट रहा जहाँ गाँधी जी के कातिल गोडसे पर २७ मई १९४८ से मुक़दमा चला, ८ नवम्बर १९४९ को उसे सजाए- मौत का फरमान सुनाया गया और १५ नवम्बर १९४९ को अम्बाला जेल में फंदे पर झुला दिया गया.
पर्यटक निगम के निदेशक सुभाष पंडा कि माने तो म्यूजियम में गोडसे के मुकदमे से सम्बंधित वस्तुओं व् सबूतों को प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि लोगों को मुकदमे कि सचाई से रु-ब-रु करवाया जा सके.
अबकी सुनवाई में आम औ ख़ास सभी शिरकत के पूरे हकदार होंगे. छूट गए कानूनी पहलुओं पर फिर से सेकुलर तौर तरीकों से गौर किया जाएगा .गोडसे फिर से बतलायेंगे, पर.... अबकी बार..., एक अदद वकील कि मार्फ़त.. कि उसने 'महात्मा' को क्यों मारा.! कैसे पाकिस्तानियों के हाथों उनके भाई बंधू मारे गए, कैसे उनकी बहु बेटीओं कि इज्ज़त लूटी गई. एक दो नहीं ,५ लाख बेगुनाह मारे गए ५० लाख बेघर हो गए.कैसे जिन्ना की जिद के आगे बापू बेबस हो गए और अपनी कसम ' पाक मेरी लाश पे बनेगा...भुला दी.और कैसे खुद को दुनियां का सब से महां - सेकुलर सिद्ध करने के लिए फिर से 'अनशन ' के कोप भवन में जा बैठे ! नेहरु-पटेल के उस निर्णय के विरोध में जो उन्होंने कबिनेट में लिया था -पाक को ५५ करोड़रुपये न देने का.
पाक ने कश्मीर का बहुत बड़ा भूभाग हथिया लिया कबाईलियों के वेश में फौजी हमला कर ! हमारी सेनाएं अपना क्षेत्र खाली करवा रहीं थी कि नेहरु ने इकतरफा युद्ध विराम कर कश्मीर मसला यू.एन.ओ के पाले में डाल दिया. १३ जनवरी को पटेल की पहल पर केबिनेट ने फैसला किया कि पाक की ५५ करोड़ की देनदारी रोक ली जाये तांकि उसे कश्मीर से हट जाने को मजबूर किया जा सके. मगर गाँधी जी के 'अनशन' धमकी के आगे केबिनेट बेबस हो गई और फैसला उसी दिन वापिस ले लिया. पाक से उज़ड़ कर आए हिन्दू शर्णार्थियो में गाँधी जी के इस पाक प्रेम पर भारी क्षोभ के साथ साथ असहनीय आक्रोश भी था जिसकी अभिव्यक्ति गोडसे के १४ जनवरी को छपे 'मक्र्सक्रांति' सम्पादकीय में साफ़ झलकती है. १३ जनवरी को ही ३० जनवरी का इतिहास 'गोडसे' के मर्माहत वक्षस्थल पर लिखा गया था. ५५ करोड़ कोई मामूली राशी न थी और( आज यह राशि १२५०० करोड़ होती). भारत का रक्षा बज़ट मात्र ९३ करोड़ था . इन्ही तथ्यों को गोडसे ने अपनी पैरवी में पेश किया.
कहते हैं ! जब गोडसे ने अपनी पैरवी खुद करते हुए ,तफसील से उन तथ्यों को बयां किया जिन्होंने उसे 'महात्मा' का मर्डर करने को मजबूर किया, तब पीटर हाफ के कोर्ट रूम में बैठे वे चुनिन्दा लोग सुबक रहे थे..सभी के हाथ में रुमाल थे और अपने आंसू पोंछ रहे थे.बकौल जज साहेब 'मैं अपनी कानूनी बंदिशों से मजबूर था ..यदि मौजूदा दर्शकों पर फैंसला छोड़ दिया जाता ..तो गोडसे 'बरी' हो जाता.
यह भी कोई बात हुई बिना 'अब्बास काज़मी' के न जिरह, न बहस, महज़ एक साल पांच महीने और १३ दिन में केस निपटा डाला और फैसला भी सुना दिया. और तो और हफ्ते भर में फांसी पर भी लटका दिया. दरअसल सेकुलर सरकार अभी नई नई और ना समझ थी......वाकील मुहय्या ही नहीं करवाया और अपनी पारी से पहले ही लटका दिया सूली पर.समझदार सेकुलर सरकार तो अब है...अफज़ल मिआं बैठे हैं लाइन में..सलीके से जब बारी आयेगी लटका देंगे !!!!!

शुक्रवार, 24 सितंबर 2010

शीलाजी के कुत्ते- कलमाड़ी का खेल -और बुरा मान गए फेनेल

शीलाजी के कुत्ते ने बिगाड़ा कलमाड़ी का खेल..
एल.आर.गाँधी.

खिलाडी तो अभी पहुंचे भी न थे - कलमाड़ी जी के खेल गाँव में कि शीलाजी के कुत्ते खेल भी गए. यह देख कर फेनेल साहेब बुरा मान गए और पूरे के पूरे खेल गाँव को गन्दा और वास-अयोग्य करार दे दिया. शहरी आवास मंत्री जैपाल रेड्डी जी ने लाख तर्क दिए कि यह कोई ख़ास बात नहीं. कामन वेल्थ के अधिकारिओं ने तो यहाँ तक कह डाला कि हमारे और उनके सफाई मापदंडों में जमीन असमान का फर्क है. अब हम तो इस बफादार जीव का मुंह चूम लेते हैं -यकीं नहीं तो देवदास में 'दलीप' को दिखा दें . यह तो एक शीला जी का 'सरकारी पालतू' यूँही अपने ही गाँव में सरे राह चलते चलते खिलाडिओं के कमरे में दाखिल हो गया और कलमाड़ी जी के कीमती-मुलायम-आरामदेह-सफेदपोश गद्दों को देख बस जी मचल गया और विदेशी महमान से पहले जांच बैठा कि ' आल इज वैल' . उसे क्या मालूम था कि मुई बरसात का कीचड उसके पैरों में लगा है और पैरों के निशान छप गए गद्दे पर. अब मेहमान की शिकायत पर 'कबिनेट' बैठी और दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट तलब हुई तो दोषी निकला एम् सी डी का कोई 'भूरू' . बस फिर क्या था खेलगांव के सभी ' कालू-भूरू' उठा लिए गए - ५० में से अब एक 'भूरू' के पद चिन्हों के निशाँ की पहचान की जा रही है - दोषी के स्केच भी कल्माडी जी के कलाकारों को बनाने के कांट्रेक्ट जारी हो गए हैं.आशा है खेल ख़त्म होने से पहले 'दोषी पहचान लिया जाएगा बाकी ' ला विल टेक इट्ज़ ऑन कोर्स ' .
'भूरू' काण्ड ने जामा मस्जिद फाईरिंग और दो विदेशिओं के घावो पर से मिडिया का ध्यान हटा दिया और यहाँ तक कि 'कोर्ट का फैसला' भी मिडिया में 'भूरू ' टी आर पी से पिछड़ गया. अब हर टी वी चैनल ने 'भूरू' की तलाश में अपने 'खोजी पत्रकार' दौड़ा दिए हैं -इसके लिए श्वान-घ्राण-शक्ति से लबरेज़ 'वाच-डाग' लगाए गए हैं भई देश के साथ साथ 'शीलाजी' की नाक का भी सवाल जो ठेहरा !अभी वास्तविक महां खेले में तो नौं दिन बाकी हैं और शीला जी की दिल्ली में ऐसे ४ लाख 'कालू-भूरू' बेखौफ दुम उठाए दनदना रहे हैं और उन सब पर 'मेनका जी' का वरद-हस्त सन १९९३ से विद्दमान है. जानवरों पर अत्याचार रोको क़ानून का संरक्षण इन्हें प्राप्त है. कुतों को अब कुत्ते की मौत कोई नहीं मार सकता -हाँ परिवार निओजन नसबंदी से इनकी जनसँख्या पर अंकुश जरूर लगाया जा सकता है. एम् सी डी ने इन्हें मारना तो तुरंत बंद कर दिया पर नसबंदी भूल गई . अब हम दो हमारे छै के हिसाब से बढ़ने वाले इस श्वान समाज में प्रति वर्ष १०००० हजार नए महमान आ जुड़ते हैं. एम् सी डी प्रति वर्ष मात्र ६००० नसबंदी कर पाती है और रेबीज़ रोधक टीकों की कोई कारगर योजना नहीं . एक अनुमान है कि हर साल ३५००० दिल्ली वासी इनका शिकार होते हैं और २-३ दर्जन लोग रेबीज़ की मौत मारे जाते हैं. मेनका जी के क़ानून में पागल कुत्ते को सहज मृत्यु का प्रावधान तो है मगर आज़ाद मियां के क़ानून में रेबीज़ ग्रस्त इंसान के लिए यह सहज मृत्यु नदारद है.
आगामी ९ दिनों में या खेलों के दौरान इन शीला जी के 'सरकारी पालतुओं' में से कोई 'फेंनेल' के खिलाडिओं के साथ खेल गया तो....... और हाँ हमारे पलनिअप्पन चिदम्बरम जी के सुरक्षा घेरे में ये घर के भेदी शीलाजी के बफादार बिलकुल नहीं आते.

बुधवार, 22 सितंबर 2010

म्वालिओं की ज़न्नत कराची

म्वालिओं की ज़न्नत-कराची
एल .आर .गाँधी

पाक का सबसे बड़ा शहर कराची बेशक दुनिया में इस्लाम को मानने वालों का सबसे विशाल नगर है मगर भाई लोगों ने अपने माफिया का ऐसा जाल बुना है कि लोग अब इसे 'म्वालिओं की ज़न्नत' बुलाने लगे हैं. लगभग १८ मिलियन अल्लाह के बन्दों ने इस शहर को विश्व के सबसे बड़े नगरों में शुमार तो कर दिया किन्तु नागरिक सुविधाओं का जहाँ तक सवाल है लोग-बाग़ ' भाई लोगों ' के रहमोकरम पर जीते हैं.७१२ ऐ . डी . में सबसे पहले मुहम्मद बिन कासिम ने यहीं से इस्लाम का कारवाँ आगे बढ़ाया था. पाक के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना का यह पसंदीदा शहर था - जिन्ना यहीं पैदा हुए और स्पुर्दे ख़ाक भी. कराची को इसी लिए 'सिटी आफ कायद भी कहा जाता है. पाक इसे व्यापार के केंद्र मुंबई के समकक्ष मानता है. एन.जी.ओ.स्वयंसेवक रोनाल्ड डिसूज़ा की माने तो कराची पर लैंड माफिया का प्रभुत्व है. लैंड माफिया सभी नियमों को ताक़ पर रख कर जहाँ जी चाहे बड़े बड़े माल खड़े कर लेता है. शहर के लोग पानी के लिए भी इन म्वालिओं का मुंह ताकते हैं. टैंकर माफिया टैंकरों से महंगे दाम पानी की सप्लाई करता है और नकली किल्लत खड़ी करने के लिए ये लोग शहर की पाईप लाईन ही काट देते हैं. ऐसे ही परिवहन की सुविधा भी इन भाई लोगों के हाथ में है. खटारा मिनी बसों में लोगों को भेड बक्रिओं की माफिक भर कर ढ़ोया जाता है और इनके मालिक हैं मुख्यत पुलिस वाले. हर काम में पुलिस की सेवाएं 'हर समस्या का हल है' क्योंकि कराची पर पुलिस राज है. फिर भी सब ठीक ठाक चल रहा है क्योंकि 'पैसे से' सब काम आसानी से हो जाता है.

रविवार, 19 सितंबर 2010

आतंक के सेकुलर रंग .......

सेकुलर आतंक के रंग
एल.आर.गाँधी

आजाद भारत के लिए जब राष्ट्र ध्वज में तीन रंगों का चयन किया गया तो भगवा रंग को शीर्ष पर और मध्य में श्वेत और फिर हरा अर्थात हरा-भरा धरातल को मान्यता मिली. . डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने राष्ट्रध्वज के तीनो रंगों और अशोक चक्र की प्रतीकात्मक व्याख्या की है . महामहिम विश्व के प्रख्यात दार्शनिकों में से एक थे . उन्होंने राष्ट्रध्वज के 'भगवा' रंग को भारतीय संस्कृति में सदियों से रचे बसे आत्मत्याग और वैराग्य का प्रतीक मानते हुए ,हमारे राजनेताओं से भौतिक लाभ का लोभ त्याग कर पूरी निष्ठां और वैराग्य से देश की सेवा करने की आशा जताई . इसी प्रकार श्वेत रंग को सच्चाई और हरे रंग को हरियाली का प्रतीक माना और आशा व्यक्त की कि देश के नेता अपने आचरण में श्वेत रंग सी पारदर्शिता और सच्चाई आत्मसात कर लोक भलाई के लिए भारत भूमि को उपजाऊ बना कर प्रगति का बीजारोपण करेंगे . अशोक चक्र को उन्होंने क़ानून का राज्य और निरंतर प्रगति का प्रतीक माना.
राष्ट्र ध्वज में निहित तीनो रंगों की भावना को हमारे 'सेकुलर राजनेताओं ' ने पिछले छै दशकों में किस कदर साम्प्रदायिक जामा पहना दिया कि तिरंगे की राष्ट्रीय अवधारणा ही ओछी राजनीति के छल प्रपंचों में कहीं तिरोहित सी हो गई. हमारे ग्रहमंत्री श्री श्री पल्निअप्पम चिदंबरम जी को तो अनायास ही भगवे रंग में 'आतंक' लगा दिखाई देने और झट से छोड़ दिया 'भगवे आतंक' का एक नया शगूफा. आतंकी गतिविधियों में निरंतर अल्पसंख्यक मुस्लिम वर्ग की संलिप्तता और विश्व पटल पर 'जेहादी' आतंकियों की कारगुज़ारिओं से सेकुलर सरकार कि स्थिति सांप के मुंह में कोहड़किरली की सी हो गई.ग्रह मंत्री जी ने आने वाले बिहार-बंगाल के चुनावों में कांग्रेस की नैया पार लगाने और अल्पसंख्यक वोट बैंक को भुनाने के जुगाड़ में 'भगवे रंग को ही साम्प्रदायिक रंग में रंग कर एक नए आतंक का जिन्न ला खड़ा किया ताकि देश का अल्पसंख्यक इस भगवे आतंक से खौफज़दा हो कर 'कांग्रेस के राजकुमार' के पीछे हो लें.
भगवा रंग वैदिक काल से भारतियों का परम पूजनीय प्रतीक रहा है - अन्याय के विरुद्ध लड़ने को तत्पर आर्य लोग भगवा ध्वज और केसरी परिधान धारण कर युद्ध भूमि में राक्षसों पर टूट पड़ते थे. हिन्दू समाज में जीवन के अंतिम प्रहर में जब मनुष्य मोह माया का त्याग कर संन्यास आश्रम में प्रवेश करता है तो 'भगवे वस्त्र' इस नश्वर संसार से विरक्ति के शाश्वत प्रमाण बन जाते हैं . किसी एक आध अधर्मी के कुकर्मो की आड़ में
भगवे रंग को ही 'आतंक' का पर्याय घोषत करना, क्या कुष्ठ-मानसिकता की अभिव्यक्ति नहीं है. रावन ने भी सीता हरण भगवा वेश में ही किया था. क्या भारतवंशियों ने भगवे को राक्षक-रूप दे दिया था.
अब शान्ति और पारदर्शिता के प्रतीक श्वेत रंग को ही लें .गत छै दशकों में हमारे इन सफेद पोश सेकुलर शैतान काली भेड़ों ने इस श्वेत परिधान की आड़ में इस देश को किस कदर लूटा, किस कदर गरीब जनता का लहू पिया ,किस कदर देश को विभिन्न सम्प्रदायों ,जातियों, वर्गों में बाँट कर अपना उल्लू सीधा किया -यह किससे छिपा है. क्या इन सफ़ेद पोश लुटेरों की काली करतूतों से शांति का प्रतीक 'श्वेत' रंग बदरंग कहलायेगा.
कल को हरियाली, प्रगति और प्रकृति के प्रतीक हरे रंग को कोई पागल 'जेहाद' से जोड़ कर ज़ुल्मो सितम का प्रतीक बना दे तो क्या भारत वर्ष की वसुंधरा 'हरित क्रांति' से अपने जन जन की भूख मिटाने का संकल्प त्याग देगी.

गुरुवार, 16 सितंबर 2010

कश्मीर का नासूर- बिरियानी उपचार

कश्मीर का नासूर - बिरियानी उपचार ?
एल.आर.गाँधी

पिछले छै दशक में चाचा नेहरु का दिया नासूर ' कश्मीर' -कैंसर बन चूका है.होमिओपेथी की मीठी गोलिओं से उपचार बदस्तूर जारी है. नेहरूजी के मीठे मीठे वादे, धारा ३७० ,शेख अब्दुला-सदर-ए-रियासत ,१% आबादी पर केंद्र का ११% अनुदान, ९४००० करोड़ की पैकेज-बिरियानी, मुस्लिम मुख्यमंत्री ,केंद्र में दो-दो मुस्लिम मंत्री कश्मीर से ....मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की ! नतीजा -साढे चार लाख कश्मीरी पंडित भगा दिए, १०००० हिन्दुओं का क़त्ल, १०७ मंदिर तो डाले , राष्ट्र के विरुद्ध जेहाद, राष्ट्र ध्वज का अपमान ,लाल चौक पर पाक परचम ,सैनिको पर हमले ,सरकारी इमारतें आग के हवाले,पाक के हक़ में और भारत के विरुद्ध नारेबाजी, फिर भी सेकुलर सी सी एस अफ्स्पा हटाने की तैयारी में ? उन्हें आज़ादी- निज़ामे- मुस्तफा - की है दरकार और आप बिरियानी खिला रहे हो यार !

शनिवार, 11 सितंबर 2010

क्या ९/११ त्रासदी ज़ेहादिओं की एक शैतान को सलामी थी.

एक सेकुलर शैतान को श्रधांजलि थी- क्या ९/११ की त्रासदी ?
एल.आर .गाँधी

जेहादिओं ने ९/११ का ही दिन क्यों चुना अमेरीका के वर्चस्व प्रतीक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर्स पर आतंकी हमले के लिए. इस्लामिक जेहादीओं के लिए इस दिन का अपना एक महत्व है . यह वही दिन था जब पाकिस्तान के संस्थापक मुहमद अली जिन्ना का इन्तेकाल हुआ था. जिन्ना का मानना था कि पश्चिमी लोकतंत्र प्रणाली मुसलामानों के हित में नहीं ! गांधीजी जिन्ना को बड़े प्यार से कायद-ए-आज़म बुलाते थे क्योंकि उनमें गज़ब की तर्कशक्ति थी. ११ अगस्त १९४७ के संविधानसभा के भाषण के आधार पर कुछ लोग आज भी जिन्ना को सेकुलर माने बैठे हैं. जिन्ना के जीवन का केवल और केवल एक ही उद्देश्य था और वह था मुसलमानों के लिए अलग देश और अपने जीवन काल में उस इस्लामिक लोकतंत्र का सदर बनना . अपने इसी उद्देश्य की पूर्ती के लिए जिन्ना ने भारत के टुकड़े ही नहीं किये बल्कि लाखों लोगों को मौत के घाट उतारने में भी कोई गुरेज़ नहीं किया -लाखों लोग घर से बेघर हुए सो अलग. जिन्ना से जब पूछा गया कि इतने नरसंहार से क्या हासिल तो उन्होंने सारा दोष सेनाओं पर मढ़ दिया और साथ ही तर्क दिया ' हमारा धर्म हमें सिखाता है कि हमें मौत के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए... एक धार्मिक कारन के लिए शहीद की मौत से अधिक बेहतर एक मुस्लमान के लिए कुछ नहीं है.
पाक के लोगों ने इस सेकुलर शैतान- पाखंडी को अपना भाग्यविधाता मान लिया जिसने अपने जीवन में कभी भी सच्चे मुसलमान की किसी भी रिवायत का पालन नहीं किया. कभी नमाज नहीं अत्ता की और न ही कभी रोज़े रखे. रमजान के पवित्र माह में नई दिल्ली विधान सभा के बाहर आते सिगरेट पी रहे थे, किसी ने टोका तो जवाब था मैं पाखंडी नहीं हूँ. मुसलमान होते हुए भी सूअर का मांस बड़े शौक से खाते थे. अंग्रेजी लिबास और अंग्रेजी शराब के तो वे बेहद रसिया थे. पाक का अनपढ़ अवाम इस फ्र्राटे दार अंग्रेजी बोलने वाले वाले 'वकील' पर फ़िदा था और उन्होंने अपना भविष्य आँखे मूँद कर इसके हवाले कर दिया था. जिन्ना तो विदा हो गए और अवाम आज भी आँखे मूंदे क़यामत का इंतज़ार कर रहा है. एक असफल राष्ट्र और आतंकिओं की पनाहगाह पाक- गाँधी के कायदे आज़म जिन्ना की ही देन है.
जिन्ना के अंतिम संस्कार पर मौलाना उस्मानी पाक के लोगों को यह याद करवाना नहीं भूले कि 'औरंगजेब के बाद वे सबसे महान मुस्लमान थे. अपनी महत्वकांक्षा की पूर्ती के लिए जिन्ना ने मुस्लिम भारत आन्दोलन के बीज बोए . धार्मिक कट्टरवाद ने पाकिस्तान को एक असहिष्णु देश में बदल दिया , जिसकी कि बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ी पाक में रह रहे अल्पसंख्यकों को. बंटवारे के बाद पाक में २२% अल्पसंख्यक जिनमें मुख्यत हिन्दू थे ,रह गए . आज मात्र २% ही बचे हैं. बाकी सब मज़हबी उन्माद की भेंट चढ़ गए- जेहादियों ने इन्हें मार दिया या भगा दिया और जो बच गए उन्हें धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल लेने पर बख्श दिया गया. जिन्ना द्वारा नफरत का बोया बीज -मौलवियों द्वारा निरंतर कट्टरपंथी खाद से सींचा गया और आज विशाल बबूल का पेड़ बन गया है. जेहादी आतंक से आज इतने लोग इराक और अफगानिस्तान में भी नहीं मारे जाते जितने कि पाक में. पाक के २०% सुन्नी देओबंदी और बहावी बाकी के मुसलमानों को 'काफ़िर' मानते हैं . ६०% सुन्नी बरेलवी और १५% शिया जो दरगाहों पर सजदा करते है और अल्लाह कि इबादत संगीत,कलाम और रक्स से करते हैं .क्योंकि कुरआन में संगीत हराम है इस लिए काफिरों कि श्रेणी में आते हैं. .रहे बाकी के बेचारे क्रिश्चन, इस्मईली, हिन्दू, सिख, पारसी, अहमदी ५% ,वे तो काफिर हैं ही. इस प्रकार जिन्ना के पवित्र पाक में ८०% काफ़िर हैं जिन्हें मौत के घाट उतारना सच्चे मुस्लमान मोमिन का ईमान है.
पाक के कट्टर पंथी आतंकिओं को पहले अमेरिका ने अफगानिस्तान में रूस के विरुद्ध इस्तेमाल किया और धीरे धीरे
पाक के इस असहनशीलता के तर्क ने पूरे विश्व को अपने आगोश में ले लिया.ओसामाबिन लादेन ने इस्लामिक 'उम्माह' के नाम पर जेहाद को अमेरिका की ओर मोड़ दिया. सच्चाई तो यह है कि जिन्ना के मुस्लिम भारत आन्दोलन ने विश्व को मध्यकालीन अवधारणा की अमानवीय विचारधारा की गर्त में धकेल दिया. आज का मुस्लिम जगत विश्व की २१ वी सदी के विश्व बंधुत्व के सन्देश को सविकारने से निरंतर कतरा रहा है और प्वाइंट जीरो पर मस्जिद निर्माण की अपनी मद्यकालीन सोच पर अड़ा है.
जब तक इस सेकुलर शैतान के अनुयायी अपनी मध्य कालीन संकुचित सोच की कुंठा का परित्याग कर २१वि सदी के विश्व-बंधुत्व के महाभियान के साथ खुद को नहीं जोड़ते तब तक मानवता के अस्तित्व पर ९/११ का यह दानव इसी प्रकार फन फैलाये फुंकारता रहेगा. औरंगजेब को महान ..... मानने वाले ये मौलाना मज़हब के नाम पर जेहादियों को ज़न्नत के ख्वाब दिखा कर 'वर्ल्ड ट्रेड सेंटर' और 'ताज' पर निशाना मुसलसल साधते रहेंगे.