महज़ चुल्लू भर पानी भी नहीं बचा पीने के लिए ! इस कदर गन्दा कर दिया है हमने अपने जीवित रहने के लिए अनिवार्य और महत्तवपूर्ण स्त्रोत को . पृथ्वी पर दो तिहाई क्षेत्र में पानी ही पानी है.फिर भी मानव शुद्ध पीने योग्य पानी के आभाव से त्रस्त है.
पानी में मीन प्यासी
मोहे सुन सुन आवे हासी.
कबीरजी के इन विचारों के अनुरूप ही आज मानव पानी में प्यासी मीन के समान हो गया है, अपनी पानी के प्रति उपेक्षित मनोवृति के कारन .
साठ वर्ष पूर्व संविधान की धारा ४७ में देश के सभी नागरिकों को पीने का स्वच्छ पानी मुहैया करवाने का दायित्व डाला गया था सरकार पर. नेहरूजी की दिवास्वप्न्लोकी १० पांच वर्षीय योजनाओं द्वारा इस महती कार्य के लिए १,१०५ बिलियन रूपए खर्च कर दिए गए लेकिन 'मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की.'....आज भी प्रति वर्ष ३७.७ मिलियन देशवासी स्वच्छ पानी न मिल पाने के कारण गंदे पानी से होने वाली बिमारिओं से जूझ रहे है. सबसे बड़ी शिकार हुई है हमारी भावी पीढ़ी 'बच्चे' गन्दा पानी पीने के कारण प्रति वर्ष १.५ मिलियन बच्चे अकाल मृत्यु का शिकार हो जाते हैं.
सबसे चिंताजनक स्थिति है ग्रामीण इलाकों की जहाँ ७०० मिलियन ग्रामीण लोगों के लिए अभी तक स्वच्छ पीने का पानी मुहैया करवाने का किसी भी सरकार या निजी संस्था ने सार्थक और गंभीर परियास नहीं किया. गांवों में आज भी बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ गृहिणियां प्रति दिन मीलों चल कर पानी के घढ़े अपने सर पर ढ़ोती हैं . स्वच्छ वायु और पानी स्वस्थ राष्ट्र की जीवन रेखा होती है. क्योंकि ८० % बीमारियाँ हमें गंदे जल की देन हैं. ज़ाहिर है जब नागरिक अस्वस्थ रहेंगे तो राष्ट्र की प्रगति,मृत्यु दर,और अर्थ व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा. उल्टा स्वस्थ सेवाओं पर भारी भरकम खर्च से सामान्य जन की आर्थिक स्थिति और भी दयनीय होगी. जिस देश में ७७% जनता महज़ २०/- प्रतिदिन पर गुजर बसर करने को मजबूर हो वहां महँगी दवाईयों का जुगाड़ कहाँ से हो पायेगा. नित्य नए नए मेडिकल कालेज -अस्पताल और उनको मान्यता के नाम पर २-२ करोड़ की रिश्वत ....यह तो बानगी भर है. ..सचाई तो ब्लड कैंसर से भी विकराल रूप धारण कर चुकी है.
आधुनिक जीवन पधत्ति ने नगरों में पानी के दुरपयोग को कई गुना बढ़ा दिया है. जो काम हमारे पूर्वज एक लोटे में निपटा लेते थे ,इसी के लिए हम एक फ्लश में १२ लिटर जल बहा देते हैं. सरकारी स्तर पर तो जल संरक्षण का कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा. उल्टा वोट बैंक मज़बूत करने के चक्कर में लोगो को मुफ्त पानी लुटाया जा रहा है. जिस प्रकार अंधाधुंध जल दोहन के कारण भूजल रसातल में जा रहा है और निरंतर पर्यावरण व् जलप्रदूष्ण के कारन सभी जलस्त्रोत गंदले हो रहे हैं. आने वाले दिनों में हम भयंकर जल संकट से दो चार होने जा रहे हैं. आज की यह ईद कहीं भविष्य के रोज़े हो कर न रह जाएँ
रविवार, 9 मई 2010
वजीरे आला गिलानी और 'ग्लानी '
२६/११ के आतंकी हमले के एक मात्र जिन्दा सबूत अजमल अमीर कसाब को भारतीय क़ानून के तराजू पर तोल कर सजा देने के लिए हमारी सेकुलर सरकार ने क्या कुछ नहीं किया. इस पाकिस्तानी ख़ास मेहमान की खातिर तवज्जो में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी .डेढ़ बरस तक अपने वकील दे देकर बेचारे मेहमान को निर्दोष साबित करने की भरसक कोशिश की . कसाब के साथ जन्नत की ख्वाहिश लिए अल्लाह मियां को प्यारे हुए बाकी के ९ आतंकियों के शव बड़े जतन से मुंबई के जे जे हस्पताल के शवकक्ष में संभाल कर रखे, चाहे हस्पताल के कर्मचारी इन शवों को सँभालते सँभालते इनकी भयंकर बदबू से सवा साल बेहाल होते रहे. मगर हमारी सेकुलर सरकार ने तो इस्लामिक रिपब्लिक आफ पकिस्तान के वजीर ऐ आला जनाब मुहम्मद युसूफ रज़ा' ग्लानी ' जी को सबूत देना था और यकीन दिलाना था कि भई आपके भेजे अल्लाह के बन्दों की मेहमान नवाजी में हमने जिन्दा या मुर्दा में कोई फर्क नहीं रखा. जिन्दा कसाब की मेहमान नवाजी पर ३५ करोड़ खर्च कर डाले और मुर्दा मेहमानों के ताबूत सम्हालने का हिसाब अभी मुंबई का लोक निर्माण विभाग लगा रहा है और जल्द ही लगा कर चिदम्बरम जी को भेज देगा .
अब ग्लानी जी हैं कि मानते ही नहीं कि ये नान स्टेट एक्टर मुंबई में हारर फिल्म दिखाने उन्होंने ही भेजे थे . उल्टा फ़िक्रा कसा कि ऐसे २६/११ तो हमारे यहाँ रोज़ रोज़ होते हैं. ग्लानी जी का यह फ़िक्रा हमारी शरीफ और सेकुलर सरकार को सरेआम 'बेवकूफ' कहने के बराबर है जैसा कि वह है भी .....अरे वे तो यह खेल पिछले ६३ साल से खेल रहे हैं और हम हैं कि फिर भई 'समझौता एक्सप्रेस ' पर सवार उनसे गल्बहीयाँ डालने को मरे जा रहे हैं.
ग्लानी जी के इस रवैये को देख कर हमें नाभा रियासत के वजीर ऐ आला नवाब गुलाम गिलानी जी के रियासती दौर कि याद ताज़ा हो गई. नाभा रियासत अंग्रेजों के वक्त' तैनूं पीन गे नसीबां वाले, नाभे दीये बंद बोतले ', शराब और शबाब के लिए मशहूर थी . नाभा कि राजकुमारी गोबिंद कौर बहुत ही रंगीन मिजाज़ सुन्दरी थी.आजादी के बाद देश की पहली स्वस्थ्य मंत्री स्व : राजकुमारी अमृत कौर के पिता गोबिंद कौर के भतीजे थे.
वजीरे आला गिलानी का दीवान खाना जहाँ वे मंत्रिमंडल की बैठकें और सरकारी फाइलों का निपटारा करते थे ,और राजकुमारी का 'शाह्नाशीन' महल साथ साथ थे. गिलानी बहुत शक्तिशाली वजीरे आला थे और महाराज भी उनसे घबराते थे , वैसे ही जैसे पाक के ज़रदारी जी ग्लानी से खौफ खाने लगे हैं. गिलानी जी की बहुत सी बीवियां थीं जो नगर से १२ मील दूर एक महल में रहतीं. अनेक बीवीओं के शौहर गिलानी जी राजकुमारी पर लट्टू हो गए. राजकुमारी गोबिंद कौर के प्यार में वे पागल पण की हदें पार किये जा रहे थे. मिलन के लिए एक सुरंग बनवाई गई जो राजकुमारी के महल में जाती. गिलानी ने राज कुमारी से मिलने का एक बहुत ही नायाब तरीका ढूंढ़ निकला. दीवानखाने के जिस हाल में बैठ कर वे हुक्का गुडगुडाते हुए ,दीवानी और फौजदारी मुकदमों की सुनवाई करते उसमें एक बड़ा पर्दा लगा था. सभी मंत्री और अफसरों को सख्त हुक्म थे की वे परदे के उस पार ही रहे . यह भी ताकीद थी की जिस केस में वे ख़ामोशी अख्तियार कर जाएँ ,उसे ख़ारिज समझा जाये. इधर अधिकारी जोर जोर से मुकदमें की तफसील बयाँ कर रहे होते और उधर गिलानिजी चुप चाप सुरंग से होते हुए राजकुमारी के आगोश में पहुँच कर शराब और शबाब की चुस्कियों में डूबे रहते. कभी कभी राजकुमारी भी दीवानखाने में उनके पास आ जाती और वहीँ नाभा की बंद बोतल खुल जाती. परदे के उस पार किसी को पता ही नहीं चलता की इधर क्या ही रहा है.
धीरे धीरे सब चौपट होने लगा.खूंखार कातिल दीवान जी की 'खामोशी' पर बरी हो जाते और बेगुनाह फांसी पर लटक जाते. खजाना ख़ाली होने लगा. वजीर दुखी हो चले और जनता में आक्रोश फैलने लगा. आखिर एक दिन सभी वज़ीरों ने मिल कर गिलानी और गोबिंद कौर को रंगे हाथो बघी में एक साथ सरहद के पार पकड लिया. राजकुमारी को महल में बंदी बना दिया और गिलानी को राज्य की सीमन से बाहर का रास्ता दिखा दिया.
अब हमारे मनमोहन और चिदम्बरम जी तो इन ग्लानी जी को महज़ सबूत ही मुहया करवा सकते हैं. जोर जोर से अपना मुकदमा सुनाने और डोजियर पहुँचाने के सिवा इनकी औकात ही क्या है, कि ग्लानी को उसकी औकात दिखा सकें चाहे कितने ही निर्दोष ग्लानी कि दहशतगर्दी का हर रोज़ शिकार होते रहे.

गुरुवार, 6 मई 2010
आन्ध्र का अँधा अल्पसंख्यक प्रेम...
शायद अल्पसंख्यक तुष्टिकर्ण को ही सेकुलरवाद मानती है आन्ध्र प्रदेश की कांग्रेस सरकार । जब से सोनिया जी के वरद हस्त से कोनिजेती रोसैआह प्रदेश के मुख्या मंत्री के सिंहासन पर आरूढ़ हुए हैं तब से प्रदेश की मुस्लिम और इसाई प्रजा की पौबारह है। प्रदेश को ९५% कर हिन्दू बहुसंख्यक आबादी द्वारा दिया जाता है पर इस कर का एक बड़ा भाग १०% मुस्लिम और इसाई अल्पसंख्यक समुदाए पर ही खर्च कर दिया जाता है।
आन्ध्र जनसँख्या में देश का पांचवा बड़ा राज्य है जहाँ ८९.०१ % हिन्दू, ९.१७ % मुस्लिम और १.५५% इसाई आबादी है राज्य में मुख्यत तेलगु भाषा का प्रचालन है और ८.६३% लोग उर्दू बोलते हैं। चावल यहाँ का मुख्या उत्पादन है इसी लिए इसे राईस बोउल अफ इंडिया भई कहा जाता है।
राज्य के हिन्दू धर्म संस्थानों पर सरकार का कब्ज़ा है ,जब की मुस्लिम और इसाई धरम स्थान इन सम्र्दायों के अपने हाथ में है। हिन्दू धर्मस्थानो से होने वाली आय भी अल्पसंख्यक धर्म स्थानों को आबंटित कर प्रदेश की सेकुलर सरकार शायद अपने सेकुलर धरम के पालन में लगी है। इसाईओं को जेरुसलम ,इजराइल और पलेस्तीन के अपने धरम स्थानों की यात्रा के लिए आन्ध्र सरकार द्वारा २५०००/- सब्सिडी दी जाती है। १५०००/- मुस्लिम और इसाई अल्पसंख्यको को निकाह/मैरिज अनुदान दिया जाता है। अब तो मुस्लिम भाइयों को ४% आरक्षण शिक्षण संस्थानों में भी दे दिया गया है जब की संविधान में धर्म आधारित आरक्षण अमान्य है। २००८ में आन्ध्र सरकार द्वारा उर्दू अकादमी को ३० करोड़ की ग्रांट अता की गई और राष्ट्र भाषा हिंदी और संस्कृत के लिए कुछ भी नहीं। और तो और मिड डे मील के लिए भी केवल मदरसों को चुना गया । चुर्चों द्वारा संचालित स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति भी सरकारी खर्चे से की जाती है। शायद मुख्या मंत्रीजी अपनी आका सोनिया जी का आभार प्रकट कर रहे हैं। आन्ध्र के अल्पसंख्यको के प्रति इस अंधे प्रेम को देख कर तो यही लगता है कि सेकुलरवाद का अर्थ ही बहुसंख्यक हिन्दू समाज कि कीमत पर अल्पसंख्यकों का तुष्टि कारन है ???????

बुधवार, 5 मई 2010
वहां जेहाद की फैक्ट्री... यहाँ कारखाना.
आतंक का कारखाना पाक हर वर्ष १०००० जेहादी तैयार करता है ताकि दुनिया में इस्लाम का परचम बुलंद किया जाये। वाशिंगटन टाइम्स के एडिटर एट लार्ज अरनौद बोर्क्ग्रेव ने रहस्योदघाटन किया है कि पाक के ११००० मदरसों से पांच लाख ऐसे तालिबान युवक मज़हबी तालीम लेकर निकलते हैं जिनकी आयु १६ साल के करीब होती है। इन युवकों को मात्र उलेमा या इमाम के सिवा कोई और नौकरी की योग्यता न होने के कारन ये बड़ी आसानी से कट्टपंथी जेहादी संगठनों कि पनाह में पहुँच जाते हैं। इन्हें इन आतंकी शिविरों में अमेरिका, भारत और इजराइल के खिलाफ भड़काया जाता है। इन संगठनों को पाक आर्मी का पूरा संरक्षण प्राप्त है। कियोंकि पाक आर्मी का मोटो ही इस्लाम कि राह में विश्वास ,मज़हब और जेहाद है। मिलटरी के प्रशिक्षण केन्द्रों में फौजी अफसरों को मिलट्री मैनुअल ऑन जेहाद में कुरान की युद्ध नीति पढाई जाती है।
इस जेहाद की फैक्ट्री से अमरीका आतंक के खिलाफ युद्ध की उमीद लगाए बैठा है। अमरीका के होश उड़ गए जब इसी फैक्ट्री का एक' कारतूस 'फैज़ल शेह्ज़ल नियु योर्क के ऍफ़ कनेडी हवाई अड्डे से दुबई भागने से पूर्व पकड़ा गया। यह आतंकी पाक-अमेरिका का नागरिक था और पकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग और बम बनाने का प्रशिक्षण वजीरिस्तान से ले कर आया था।
हमारी सेकुलर सरकार भी आतंक के खिलाफ मैदान में है। पाक में आतंक की महज़ ११००० फैक्ट्रियां ( मदरसे) हैं और हमारे यहाँ ३,५०,००० जहाँ पर १६ साल तक के युवकों को इस्लाम की मज़हबी तालीम दी जाती है। ये युवक केवल मात्र इमाम और उलेमा की नौकरी के योग्य हैं, अर्थात किसी काम धंधे या सरकारी नौकरी के योग्य बिक्लुल नहीं। इन मदरसों के सुधार और आधुनिक शिक्षा के सरकार के सभी प्रयास इस्लाम के रहनुमा नक्कार देते हैं।
पाक को उपदेश देने से पहले हमारी सेकुलर सरकार , अपने गिरेबान में झाँक कर तो देख ले । मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते हज यात्रिओं को हर साल ८२६ करोड़ की सब्सिडी देने वाले ये सेकुलर भारत के सफ़ेद पोश कब होश में आयेंगे' खुदा जाने'....

गुरुवार, 29 अप्रैल 2010
सूखे टुकड़े और शराब
महंगाई पर नेताओं के घडियाली आंसू -गरीब महंगाई से त्रस्त है - बच्चे दो जून के निवाले के लिए तरस रहे हैं - माँओं की आँखों से खून के आंसू बरस रहे हैं और नेता लोग भी चिल्ला रहे हैं ...थक हार कर बिअर से नहा रहे हैं.
कुछ एसा ही नजारा था ; जब राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष दिल्ली में महंगाई पर अपने पुराने मित्रों के खिलाफ मोर्चा लगाए बैठे थे, तो बिहार में उनके एक विधायक भी भूख हड़ताल पर बैठ गए . महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन चल रहा था और किराए के वर्कर और समर्थक नेताजी की जय जय कार और मुई महंगाई की मार पर गले फाड़ फाड़ कर रोष व्यक्त कर रहे थे. मोर्च ख़त्म होते ही भाई लोग अपने असले पर आ गए और लगे नेताजी की बख्शी बिअर से गला तर करने -टुन्न होते ही नेताजी के सामने ही बिअर स्नान शुरू हो गया. चेनल वालों ने जब नेताजी से पूछा भई यह क्या है.. तो नेता जी खिसियानी बिल्ली की भांति खम्भा नोचते दीखे.
किस प्रकार ये गरीब लोग इन भ्रष्ट नेताओं के झांसे में आ कर चंद पलों की झूठी मौज मस्ती की खातिर इनके फेके टुकड़ों और शराब के नशे में अपनी ही गरीबी को मज़ाक बना देते हैं.
कुछ एसा ही हाल पंजाब कांग्रेस के सफेद पोशो का दिखाई दिया. एक अखबार ने भंडा फोड़ किया की लुधियाना में सरकारी गोदामों में शराब की पेटिय भरी पड़ीं हैं और गेहूं की बोरिया खुले आसमान के नीचे सड रहीं है. कान्ग्रेसिओं ने आव देखा न ताव झट से उच्सतरिया जांच की मांग कर डाली. अब राज खुला तो सचाई सामने आ गई. दरअसल साल २००६-०७ में लुधियाना के इन सरकारी गोदामों को कांग्रेस की कप्तान सरकार ने जम्मू और दिल्ली के शराब व्यापारिओं को ३ साल के लिए लीज़ पर दे दिया था. अब ३१ मार्च के बाद लीज़ की अवधि ख़त्म हुई और अकाली सरकार ने लीज़ समाप्त की है. पंजाब देश का धान का कटोरा है. यहाँ का किसान तपती धुप में अपना खून पसीना एक कर हर वर्ष अधिक से अधिक धान की पैदावार करता है. समुचित भण्डारण की व्यवस्था न होने के कारन लाखो टन अनाज सड-गल जाता है और हमारे नेताओं को 'शराब 'की फ़िक्र जियादा सता रही है. बिहार में महंगाई के नाम पर शराब से नहाया जा रहा है और पंजाब में अनाज के स्थान पर शराब को संजोया जा रहा है.
देश के ७७% गरीब २०/- प्रति दिन पर गुज़र करने को मजबूर हैं उनके पास दो जून की रोटी जुटाने को भई पैसे नहीं. दूसरी ओए लाखों टन अनाज खुले आसमान के नीचे सड रहा है. किसको परवाह है इस सब की.
गरीब लोग रोटी के सूखे टुकड़े खा रहे हैं और नेता लोग अपनी जय जय कर के लिए उन्हें बिअर से नहा रहे हैं.
बतौर ग़ालिब:
वाह रे ग़ालिब तेरी फाकामास्तियाँ
वो खाना सूखे टुकड़े भिगो कर शराब में ........

मंगलवार, 27 अप्रैल 2010
आइ.पी.एल का अलीबाबा -बी.पी.एल.के चालीस चोर
जो काम ४० चोर ६३ साल में नहीं कर पाए ,वह कारनामा अलीबाबा ने महज़ ३ साल में कर दिखाया.
देश पर राज करने वाले चालीस चोर ६३ साल में बी.पी.एल. अर्थात गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे गरीब गुरबों की जीवन रेखा मापते रहे और जितना मापा यह रेखा उतनी और बढ़ती गई.गरीब और गरीब होता गया और दो जून के निवाले को तरसता रहा.
अली बाबा ने अपना काम महज़ तीन साल से संभाला और कमाल कर दिया. बाबा ने खेल खेल में बैट की लम्बाई , बाल की गोलाई और क्रिकट के मैदानों की ऐसी पैमाइश की कि ४० चोर मुंह बाएँ ताकते ही रह गए,और अली बाबा ने ४ बिलियन यू. एस डालर के जैकपाट कि भनक तक न होने दी किसी को भी. एक चोर ने मजाक मजाक में बाबा से ' ट्विट' अरे वोही ' ठिठोली' क्या की कि बेचारा केरल की गलिओं में अपना कद नापता फिर रहा है.
अली बाबा का तीन साल का ज़लवा चालीस चोरों के ६३ साल के तमाशे पर भारी ही नहीं बहुत भारी पड़ा. ४० चोरो के सताए बी.पी.एल. के गरीब गुरबे चंद दिनों के लिए ही सही अपनी बी.पी.एल को भुला कर आइ.पी. एल के चौके छाकों और चीअर लीडर के ठुमकों में अपनी मुफलिसी को बिसरा बैठे. प्रीती जिन्टा के गालों के गड्डों में उन्हें अपनी दाल/सब्जी की कटोरी और शाहरुख़ के उदास चेहरे में फफूंदी ग्रस्त ब्रेड का आभास होने लगा. आइ.पी.एल. की मारामारी में बी.पी.एल. की बेचारगी मानों पोलार्ड के छक्के से उडी बाल सी गायब हो गई.
एसा भी नहीं की हमारे इन ६३ वर्षीया चालीस चोरों ने बी.पी.एल की गरीबी रेखा मिटाने के 'भागीरथ प्रयत्न' न किये हों.१९७० में इंदिरा जी ने नारा दिया 'वे कहते हैं इंदिरा हटाओ , मैं कहती हूँ गरीबी हटाओ. देश के सारे के सारे गरीब साथ हो लिए. गरीब की बाकायदा पहचान की गई. ६ रोटी,१ दाल/सब्जी की कटोरी दो वक्त जिसे नसीब हो रही है, वह गरीब नहीं. २४०० कैलोरी का पौष्टिक भोज़न करने वाला शख्स भला गरीब कैसे हो सकता है-बजा फरमाया ! जीने के लिए 'काफी' है. फिर भी ३२ करोड़ गरीब कमबख्त न मालूम कहाँ से आ टपके. और हिसाब लगाया गया गाँव में इस पौष्टिक भोज़न के लिए ६२/- और शहर में ७१/- प्रति महीना बहुत हैं. अब महंगाई के साथ साथ यह कैलोरी और दाल की कटोरी का दाम भी बढ़ता गया . सन 2००० में यह 'काफी' गाँव में ३४८/- और शहर में ४५४/ प्रति माह हो गया. चार साल बाद फिर बढ़ कर ४५४/- और ५४०/- को जा पहुंचा . अब आप २०१० का पूछोगे. भई दाल १००/- किलो और सब्जी थैले में नहीं जेब में आने लगी है, और हमने हिसाब लगाना ही बंद कर दिया. अब इन चालीस चोरों को तो लोक सभा की केन्टीन में ५/- में दाल/सब्जी की प्लेट और ५० पैसे में रोटी मिलती है.यह तो ६ रोटी और दाल कटोरी में जीने वालों से पूछो की वे जीने के लिए दवाई , शिक्षा , यातायात, आपदा खर्च और सबसे बड़ा अंतिम संस्कार का खर्चा कहाँ से लाये. आइ.पी.एल.का खेला तो बी.पी.एल. वाले भी देखते हैं. अब टी.वि.,बिजली,पंखे और अंकल चिप्स के खर्चे न गिनने बैठ जाना , बी.पी.एल.के कोटे में यह सब नहीं है.
६३ साल से सार्वजानिक वितरण प्रणाली से इन गरीबों को सस्ते दाम पर राशन का जुगाड़ अली बाबा की यह सेना करती आ रही है. और सहायता राशी भी बढ़ते बढ़ते ५५५७८ करोड़ का आंकड़ा छूने लगी है यह बात अलग है की इस में से ५८% माल इन चोरो के भाई उचक्के रास्ते में सेंध मारी कर जाते हैं. गरीबों तक निवाला पहुंचे तो कैसे पहुंचे.
इंदिरा जी से यहीं पर गलती हो गई. वे गरीबी हटाने में लगी रहीं और गरीब बढ़ते ही चले गए. अब सोनिया जी वह गलती दोहराना नहीं चाहतीं .उन्होंने अपने आठ रत्नों को साफ़ कह दिया है पहले ढंग से गिनती करो और फिर एक क़ानून बना कर गरीबी को जड़ से ही मिटा डालो. गरीबो को कानूनन रोटी का हक़ अत्ता किया जाये. फिल हाल तो गिनती के झमेले से ही नहीं निकल पाए हमारे 'शरद' जी. अरे भाई ठीक से गिन के बताओ गे तभी तो मैं इन्हें भोजन सामग्री जारी करूँगा. अब योजना आयोग ६५.३ मिलियन बता रहा है और तेंदुलकर कमीशन ८३.७ मिलियन और लोगों पास राशन कार्ड हैं १०८.६९ मिलियन . एक और कमीशन है उसकी माने तो ७७% लोग २०/- प्रति दिन पर गुज़र बसर कर रहे है. और ४६% बच्चे कुपोषण के शिकार होते हैं जो की विश्व के सबसे निर्धन सब सहारा अफ्रीकन देशों से भी अधिक है.
अरे आइ.पी.एल के सफल अलीबाबा को ही बी.पी.एल. का खेल दे दो. आप के ६३ वर्ष के खेल से अलीबाबा का ३ वर्ष का खेला तो फिर भी रोमांचकारी रहा . यह बात अलग है की पैसों की गेंद लपकते लपकते खिलाडिओं के इंजर पिंज़र ढीले हो गए और सचिन भाई अपनी ऊंगली क्रिकेट में धोनी से क्लीन बोल्ड हो गए.

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2010
मुफ्त का पानी- मीटर का पानी
केंद्रीय महाराष्ट्र का जिला ओस्मनाबाद देश का शायद पहला क्षेत्र है जहाँ 'बूँद बूँद पानी ' के महत्तव को समझा और पहचाना गया है. २००८ में यहाँ के किसानों को इजराईल भेजा गया था जहा से ये सिंचाई की ड्रिप व् स्प्रिंकल तकनीक की जानकारी हांसिल कर के आए . सिंचाई विभाग की मदद से इस तकनीक को अब इस क्षेत्र में चालु किया गया है. तरना मीडियम प्रोजेक्ट द्वारा पानी की व्यवस्था मीटर द्वारा की गई है. ड्रिपिंग और स्प्रिन्क्लिंग पद्धति से अंगूर और गन्ने की खेती में कम से कम पानी का प्रयोग संभव हो पाया है. रंचना कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा २३ करोड़ की लगत से १६ किलोमीटर पानी की पाईप लाईन डाली गई है. इजराईल से आयात किये मीटरों के ज़रिये किसानों को पानी की सप्लाई की जाती है. इस प्रकार देश में पहली बार बहुमूल्य पानी का 'लेखा जोखा ' रखने की कवायत अमल में लाई जाएगी.
दूसरी ओर है देश का 'धान का कटोरा' - पंजाब जहाँ आज भी मुफ्त बिजली पानी की सुविधा के चलते पानी की बेइंतिहा बर्बादी का चलन बदस्तूर जारी है. जो फसल २०० लिटर पानी से हो सकती है वहां हम १००० लिटर पानी जाया कर देते हैं. राज्य की अधिकाँश खेती भूजल पर निर्भर है और ११ लाख नलकूप रात दिन धरती के सीने से जल दोहन में व्यस्त है.यह चलन पिछले ५० साल से जारी है, जब से प्रदेश में हरित क्रांति का आगाज़ हुआ .परिणाम हमारे सामने हैं -पंजाब की आधी ज़मीं जल विहीन हुई जा रही है. हर वर्ष भूजल २ मीटर नीचे जा रहा है और वह दिन दूर नहीं जब यह रसातल में समा जायेगा. हमारे यहाँ पंजाबी में एक कहावत है ' जाट गुड की भेली तो दे दे पर गन्ने की पोरी नहीं देता.' यही तो हम पिछले आधे दशक से किये जा रहे हैं. गेहूं और चावल के रूप में न मालुम कितनी नहरों का पानी हम मुफ्त मुफ्त में निर्यात कर बैठे. क्योंकि बिजली और पानी की तो हमारी नज़रों में कोई कीमत ही नहीं. मुफ्त बिजली की प्रतिक्रिया में शहरी वोटरों ने भी मुफ्त मांग कर डाली . शहरी वोटों की खातिर कांग्रस की कप्तान सरकार ने शहरिओं को भी पानी मुफ्त कर दिया.मुफ्तखोरी की इस आदत के कारन हमने पानी के निरंतर गिरते हुए भूजल स्तर के भयंकर परिणामों के बारे में अभी तक नहीं सोचा. यह चलन अगर यूं ही बदस्तूर जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हम ' चुल्लू भर पानी' को तरसेंगे !

सदस्यता लें
संदेश (Atom)