शनिवार, 19 दिसंबर 2009

शंख नाद .....एक अपराध

धरम क्षेत्र कुरुक्षेत्र की जिस कर्म भूमि से भगवान श्री कृष्ण ने अपने पंच्जय शंख से पापी और मानवता के अप्रराधिओं के विरुद्ध धर्मपरायणता का उदघोश किया था, उसी कर्म भूमि पर शंख बेचना ,रखना या शंख से पूजा करना अपराध हो गया है .विल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट १९७२ की आड़ में कुछ वन्य जीव संरक्षण के ठेकेदार इसे अपराध घोषित कर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं. उक्त एक्ट के तैहत शंख सिपिओं के प्रचालन पर रोक लगाई गई थी. हरयाणा की एक पीपल फार एनिमल संस्था के नरेश कदयाल की पैहल पर २ शंख विक्रेताओं को वाइल्ड लाइफ विभाग द्वारा बंदी बना लिया गया.
१६२ वर्ष पूर्व भी कुरुक्षेत्र के ही एक अँगरेज़ पुलिस अधिकारी ने पिहोवा के एक पुजारी पर मंदिर में शंख बजाने के जुर्म में १०० रूपए जुर्माना किया था.जब मामला लुधिआना कोर्ट के एक अँगरेज़ जज के संज्ञान में लाया गया तो पुजारी की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए जुरमाना खारिज कर दिया गया. उक्त एक्ट की एक अन्य धरा के जून २००१ में लागू होने पर भी श्री लंका से आए एक जहाज से ५ लाख शंख ज़ब्त कर लिए गए. क्योंकि जहाज में शंख एक्ट लागु होने से पूर्व लादे गए थे इस लिए दोषिओं को बरी कर दिया गया. देश भर में शंख, सीपिओं के व्यापार में लगभग १५ लाख लोगों की आजीविका चलती है. और केवल इंडियन ओशन से ही २५० किस्म के शंख निकाले जाते हैं.
शंखो के व्यापार पर रोक विश्व वन्य जीव संरक्षक संस्थाओं के अनुरोध पर इस लिए लगाई गई थी की योरपियन देशों में सी फ़ूड के रसिक लोगों द्वारा बहुत अधिक मात्रा में शंख सीपिओं का समुद्र मंथन होने लगा था जिस कारन इन समुद्री जीव जंतुओं के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया था. जबकि भारतीओं में सी फ़ूड का प्रचालन नाम मात्र ही है. प्राचीन मान्यताओं के चलते हमारे यहाँ तो शंक का महत्व एक धार्मिक धरोहर के रूप में ही अधिक है. अनादी काल से हिन्दू समाज शंख की आराधना पूरी श्रधा और भक्ति से करता आ रहा है. शंख से धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाता है. दक्षिणावर्ती पांचजन्य शंख भगवान विष्णु के कर कमलों की शोभा हैं और यह बहुत ही दुर्लभ शंख लाखों शंखों में एक ही पाया जाता है. हिन्दू समाज शंख को अपने घर , कार्य, व् पूजा स्थल पर एक शुभ्यंकर प्रतीक के रूप में सजाते हैं. सभी देवी देवताओं की आराधना के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के शंखों का चयन किया जाता है. और हमारे शास्त्रों में इस का विधि सम्मत विधान है.
महाभारत के युद्ध का उद्दघोश भगवान श्री कृषण ने अपने पांचजन्य शंख की उत्कल ध्वनि से ही किया था इसके पश्चात् युद्ध की घोषणा के रूप में महान धनुर्धर अर्जुन ने देवराज इंद्र से प्राप्त देवदत्त शंख बजाया. भीम ने विशाल पांडर नामक शंख से भयंकर गर्जना की. युधिष्टर ने विजय का प्रतीक -अन्नंत विजय शंख , नकुल ने शुभ्यंकर प्रतीक सुघोष शंख और सहदेव ने सबसे सुन्दर मणिपुष्पक शंख से युद्ध में विजयी भाव की कामना की. अन्य महाराथों ने भी अपने अपने शंख बजा कर युद्ध की घोषणा कर दी. वास्तव में शंख नाद ही युद्ध भूमि में एक योधा की पहचान था. शंख का धार्मिक महत्व महाभारत काल से भी पूर्व का है और हिन्दू समाज में इसे धरम के प्रतीक रूप में जाना जाता है.
जानवरों पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध झंडाबरदार संस्थाओं के इन ठेकेदारों को शंखो और सीपिओं में पल रहे कीड़ों की तो इतनी चिंता सता रही है.क्या इन्हें मज़हब के नाम पर तडपा
तडपा कर मारे जाने वाले जानवर दिखाई नहीं देते.

शनिवार, 5 दिसंबर 2009

जन्नत की हकीकत -कासमी,कसाब और ९ ताबूत.

जे जे अस्पताल में एक साल से सड रही कसाब के ९ साथिओं के शवों में असहनीय दुर्गन्ध पैदा हो गई है. अस्पताल के शव कक्ष में तैनात कर्मचारी दिन रात इन शवों को संजोने में व्यस्त हैं. जब तक कोर्ट से कोई आदेश नहीं आ जाता इन शवों को दफन भी नहीं किया जा सकता. शव कक्ष का तापमान ६ डिग्री से कम बनाये रखने के इलावा जब इन्हें कक्ष के भीतर जाना पड़ता है, टो इनकी जान पे बन आती है. भयंकर दुर्गन्ध के कारन सर चकरा जाता है और बेहोशी छ जाती है कोर्ट में हो रही देरी का संताप अस्पताल के ये कर्मचारी भोग रहे हैं.सड रहे शवों से पैदा हुई दुर्गन्ध के कारन किसी संक्रामक बीमारी का भैय अलग सत्ता रहा है.
कसब केस की सुनवाई कर रहे जज साहेब के सब्र का बाँध एक साल बाद ही सही आखिर टूट ही गया. जब कसाब के वकील अब्बास कासमी ने कसब और उसके ९ साथी जेहादीयों के हाथों
मरे गए पीड़ितों के सम्बन्धियो की गवाहियो के हलफनामे कबूल करने में आना कानी की. कासमी के कारन ही यह केस एक साल से लटक रहा है. कोर्ट में झूठ बोलने और नित नई अड़ंगेबाजी करने के इलज़ाम में जज साहेब ने कासमी को केस से बे दखल कार दिया.
मुंबई हमले से पहले कसब और उसके ९ साथिओं को उनके पाकिस्तानी आकाओं ने कुरआन का जेहादी पाठ पढाया था जैसा की कासब ने भी अपने एक बयां में माना है, कि उसे जन्नत का ख्वाब दिखाया गया था - अर्थात 'जो मुस्लमान इस्लाम के लिए जेहाद में मारा जाता है वेह सदा के लिए मृगनयनी अप्सराओं के साथ जन्नत में आंनंद भोगता है. अब कासब को जन्नत कब मिलेगी यह तो नहीं मालूम, पर उसके ९ साथी बंद ताबूतों में दोज़क कि दुर्गन्ध ज़रूर फैला रहे हैं और मरने के बाद भी कासमी जैसे जाहिल वकीलों की हरकतों के कारन जे जे अस्पताल के शव कक्ष में तैनात कर्मचारिओं का जीवन भी नरकतुल्य बना छोड़ा है.
कसब केस का जल्द निपटारा तभी संभव है यदि केस की सुनवाई जे जे अस्पताल के शव कक्ष में ९ जेहादिओं की जन्नत के बीच की जय. बकौल ग़ालिब 'हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन, दिल के बहलाने को ग़ालिब ये ख्याल अच्छा है.

शनिवार, 28 नवंबर 2009

बाबर खुश हुआ ........

लिब्राहन रिपोर्ट सेकुलर मनमोहन सरकार की बाबर को सच्ची शर्धांजलि कहें तो अतिश्योक्ति न होगी. २००५ में मनमोहन बाबर के देस अफगानिस्तान,भारत द्वारा संचालित अफगानिस्तान के नवनिर्माण कार्यों को देखने गए थे और साथ में राजपूत नेता विदेशमंत्री नटवर सिंह और देश के भावी प्रधान मंत्री राहुल बाबा भी थे.अब अफगानिस्तान गए हैं तो बाबर की मज़ार पर तो जाना ही था -अफगानी जिन्ना तो बाबर ही हुए न.अडवाणी की तरहं बोले तो कुछ नहीं पर बाबर से वायदा जरूर किया होगा -तेरे नाम की मस्जिद तोड़ने वालों को छोडेंगे नहीं.एक सेकुलर देश में कैसे कोई एक मसीत को गिरा सकता है, चाहे वो कैसे ही बनी हो. वहीँ पास में एक समाधि भी थी,जिसे मनमोहन और राहुल ने तो उन्देखा किया ही, इराकी तेल पर फिसले नटवर की नज़र भी इस समाधी से फिसल गई. यह समाधी थी धरती के वीर महान राजपूत सम्राट और भारत के अंतिम हिन्दू सम्राट पृथ्वी राज चौहान की.समाधी पर लिखा है ,यहाँ दिल्ली का काफ़र हिन्दू राजा पड़ा है'.९०० साल बाद आज भी अफगान लोग समाधी पर जूते मार कर बोलते हैं 'हिन्दू काफ़िर ने हमारे सुलतान गौरी को मारा था' -ऐसी प्रथा है.अब ऐसे हिन्दू राजा की समधी पर जाएँ भी कैसे- सेकुलर इमेज तार तार न हो जायगा और फिर मुस्लिम वोट बैंक का भी तो सवाल है.
ऐनी मार पई कुर्लाने, तैं की दरद न आया ' ;-बाबर के अत्याचारों से विचलित गुरुनानक देव जी के मुख से यह शब्द बरबस ही निकल पड़े थे. बाबर जिसने लाखों बेगुनाह हिन्दुओं को केवल इस लिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वे इस्लाम को न मानने वाले काफ़िर थे -सैंकड़ों मंदिर तोड़े क्योंकि इस्लाम में मूर्ति पूजन हराम है. बाबर के ही एक सिपहसलार ने अयोध्या में भगवन राम के जन्मस्थान पर बने मंदिर को तोड़ कर बाबर के नाम की मस्जिद बना दी. सदिओं से हिन्दू अपने आराध्य देव के जन्म स्थान को आजाद करवाने के लिए संघर्ष कर रहे है. सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी ने भी इसे मुक्त करवाने के लिए मुहीम चलाई थी. १७ साल पहले बाबर की यह ज़बर की निशानी कार सेवकों ने गिरा दी.और हजारों मंदिर तोड़ने कर अल्लाह के बन्दे कहलाने वाले जेहादी मुसलमानों की यकायक भावनाए आहत हो गई. केंद्र की सेकुलर कांग्रस सरकार को मुस्लिम वोट बैंक खिसकता दिखाई देने लगा. झट से कमीशन बिठा दिया.
लिब्रहान रिपोर्ट आ गई, बाबर की मजार पर मनमोहन और राहुल बाबा का किया सजदा साकार हो गया है. और पृथ्वी राज चौहान के वंशज नटवर सिंह गए तेल लेने !.......बाबर...खुश ....हुआ...!

गुरुवार, 26 नवंबर 2009

vinod mishra ka blog: २६\११ ! दुनिया हम पर हस रही होगी तो पाकिस्तान ठहाका लगा रहा होगा

vinod mishra ka blog: २६\११ ! दुनिया हम पर हस रही होगी तो पाकिस्तान ठहाका लगा रहा होगाkendr mein ek naye mantralaya ki rachna ki jaye-rudaali aur candle mantralaya jiska cabinet mantri shiv raj patil ko banaya jaye aur ye kar bhi kaya sakte hain.

चाचा चोर भतीजी काजी -जागो मोहन प्यारे

चाचा चोर भतीजी काजी -मनमोहन राज़ी का राज़ी - जागो मोहन प्यारे ......
सी बी आइ के आला अफसर किस कदर क्वात्रोकी चाचा को बचाने के लिए झूठ फरेब की सभी हदें पार किये जा रहे हैं, का एक और प्रमाण सामने आया है. आर टी आई के तैहत क्वात्रोकी के बारे में मांगी एक जानकारी देने से सी बी आई ने साफ़ इनकार कर दिया -कारन बताया कि इस से दोषी के खिलाफ अभियोजन और पकडे जाने में अड़चन आयगी.क्वात्रोकी केखिलाफ सभी मामले बंद करने का निर्णय यह सरकारी जाँच एजेंसी पहले ही किये बैठी है. फिर यह नई अड़चन का अडंगा कहाँ से आ गया. ज़ाहिर है चाचा कि भतीजी की नाराज़गी से बचने या फिर उसे खुश रख कर कुछ हासिल करने की होड़ लगी है एजेंसी के आला अफसरों में. सी बी आई के पूर्व निदेशक जोगिन्दर सिंह खुद स्विस बैंकों से क्वात्रोकी का कच्चा चिठा लाये थे जिसमें दलाली के २१ करोड़ के खाते का खुलासा हुआ था. किस प्रकार चाचा को पहले भगाया और बचाया गया और फिर दलाली का पैसा दिलवाया गया किसी से छुपा नहीं. सत्ता के दलाल देश के राज परिवार के प्रति अपनी स्वामी भक्ति व्यक्त करने में व्यस्त हैं. बोफोर जाँच के नाम पर कंहीं पे निगाहें कहिएं पे निशाना का खेल बरसों से खेल रहे हैं. क्वात्रोकी के खिलाफ दिल्ली कोर्ट में अधूरे डोकुमेंट लगा कर मामला रफादफा करवा दिया. स्विस कोर्ट में इस बिनाह पर क्वात्रोच बच गए कि उस वक्त दलाली लेना देश के क़ानून में गुनाह था हीनहीं.
गरीब देश के अमीर चोरों का ७० लाख करोड़ रूपया स्विस बैंको से वापिसी की उम्मीद हम इन चोर चोर चचेरे भाईओं से लगाए बैठे हैं. जागो... मोहन प्यारे ...

रविवार, 22 नवंबर 2009

चाचा चोर भतीजी काजी -मनमोहन राज़ी का राज़ी
सी बी आइ के आला अफसर किस कदर क्वात्रोकी चाचा को बचाने के लिए झूठ फरेब की सभी हदें पार किये जा रहे हैं, का एक और प्रमाण सामने आया है. आर टी आई के तैहत क्वात्रोकी के बारे में मांगी एक जानकारी देने से सी बी आई ने साफ़ इनकार कर दिया -कारन बताया कि इस से दोषी के खिलाफ अभियोजन और पकडे जाने में अड़चन आयगी.क्वात्रोकी केखिलाफ सभी मामले बंद करने का निर्णय यह सरकारी जाँच एजेंसी पहले ही किये बैठी है. फिर यह नई अड़चन का अडंगा कहाँ से आ गया. ज़ाहिर है चाचा कि भतीजी की नाराज़गी से बचने या फिर उसे खुश रख कर कुछ हासिल करने की होड़ लगी है एजेंसी के आला अफसरों में. सी बी आई के पूर्व निदेशक जोगिन्दर सिंह खुद स्विस बैंकों से क्वात्रोकी का कच्चा चिठा लाये थे जिसमें दलाली के २१ करोड़ के खाते का खुलासा हुआ था. किस प्रकार चाचा को पहले भगाया और बचाया गया और फिर दलाली का पैसा दिलवाया गया किसी से छुपा नहीं.
गरीब देश के अमीर चोरों का ७० लाख करोड़ रूपया स्विस बैंको से वापिसी की उम्मीद हम इन चोर चोर चचेरे भाईओं से लगाए बैठे हैं. जागो... मोहन प्यारे ...

रविवार, 15 नवंबर 2009

सेकुलर शैतान का सच

जब प्रेम करता है तो आदमी अप्रैल (बसंत) होता है ,लेकिन जब शादी करता है तो दिसम्बर (पतझड़) हो जाता है . कुछ ऐसा ही हुआ अधेड़ उम्र के जिन्ना के साथ जब वे १६ साल की पारसी लड़की पर लट्टू ही गए . रति के पिता दिनश पेटिट जिन्ना के मित्र थे . जिन्ना ने पहले तो अंतरजातीय विवाह के बारे में उनके विचार जाने . सकारात्मक उत्तर पाते ही रति का हाथ मांग लिया. जिन्ना पेटिट से मात्र ३ साल छोटे थे . सुनते ही पेटिट आग बबूला हो गए और रति के जिन्ना से मिलने पर कानूनी पाबन्दी लगवा दी. अपनी अठारहवी जन्म संध्या पर जब पेटिट परिवार उसका जन्म दिन मन रहा था, रति जिन्ना के पास भाग गई. पिता रति के इस दुस्साहस से बहुत आहत हुए, रति से नाता तोड़ते हुए उसके 'उठावना' (मृत्यु ) की सूचना अख़बारों में छपवा दी .
अब पिता के दरवाजे रति के लिए बंद हो चुके थे -वह अब जिन्ना के रहमोकरम. जिन्ना ने भी मौका देख अपना सेकुलर मुखौटा उतर दिया और इस्लामी वर्ष के रजब महीने के सातवे दिन ९ अप्रैल को पहले तो उसे इसलाम कबूल करवाया और उसी दिन उस से निकाह कर लिया.रतिजिसने जिन्ना की खातिर घर-बार सब कुछ छोड़ दिया का अंत बहुत त्रासद रहा. अबने जीवन का अंतिम वर्ष उसने जिन्ना से अलग एकांकी और रुग्णावस्था में व्यतीत किये. बम्बई के ताज होटल के एक कमरे में वह एक वर्ष जीवन मृत्यु के बीच जूझती रही. जीवन के इसी पड़ाव पर शायद रति को अपने धरम परिवर्तन की गलती का अहसास हुआ. रति की अंतिम इच्छा थी की उसका मृत्यु के बाद हिन्दू रीती से दाह संस्कार किया जाये .जिन्ना ने फिर भी मुस्लिम रीती के साथ रति को दफनाया- अपनी कोम का रहनुमा बने रहने के लिए उसने यही मुनासिब समझा- एक बार फिर जिन्ना असली चेहरा लोगों के सामने था.
जिन्ना खुद गुजरात के खिज़ा बनिया के वंशज थे. बेटी दीना महज़ साढे नौं साल की थी जब माँ की मृत्यु हो गई और वेह अपने पारसी ननिहाल के यहाँ पली बड़ी हुई . ननिहाल के ही निकटवर्ती एक पारसी युवक नेविल वाडिया से वेह प्रेम कर बैठी .दीना ने जब जिन्ना से अपने प्यार के बारे में बात की तो जिन्ना के भीतर का सेकुलर शैतान फुंकार उठा और कहा की काया तुझ्हे कोई मुस्लमान युवक नहीं मिला. दीना ने भी फौरन जिन्ना को उनके अंतर्जात्य निकाह की याद दिला दी.
अपने आप को सेकुलर दिखनेऔर रति को खुश करने के चक्कर में जिन्ना इसलाम में हराम मांस से बने हैम् सैंड विच और पोर्क सौसिज़ बड़े चाव से खाते मगर अपनी कोम से चोरी चुपके. जिन्ना की पाकिस्तान बाबाने की सनक ने ५ लाख निर्दोष लोगों की जान तो ली ही और ५० लाख लोग घर से बेघर हो गए. अपने अंतिम दिनों में राज यक्ष्मा से पीड़ित जिन्ना को अपनी गलती का एहसास हुआ जब उन्होंने अपने डाक्टर कर्नल इलाहिबख्श से कहा-डाक्टर पाकिस्तान मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी. 'कहते हैं मरने से पहले शैतान भी कभी झूठ नहीं बोलता