शनिवार, 5 दिसंबर 2009
जन्नत की हकीकत -कासमी,कसाब और ९ ताबूत.
कसब केस की सुनवाई कर रहे जज साहेब के सब्र का बाँध एक साल बाद ही सही आखिर टूट ही गया. जब कसाब के वकील अब्बास कासमी ने कसब और उसके ९ साथी जेहादीयों के हाथों
मरे गए पीड़ितों के सम्बन्धियो की गवाहियो के हलफनामे कबूल करने में आना कानी की. कासमी के कारन ही यह केस एक साल से लटक रहा है. कोर्ट में झूठ बोलने और नित नई अड़ंगेबाजी करने के इलज़ाम में जज साहेब ने कासमी को केस से बे दखल कार दिया.
मुंबई हमले से पहले कसब और उसके ९ साथिओं को उनके पाकिस्तानी आकाओं ने कुरआन का जेहादी पाठ पढाया था जैसा की कासब ने भी अपने एक बयां में माना है, कि उसे जन्नत का ख्वाब दिखाया गया था - अर्थात 'जो मुस्लमान इस्लाम के लिए जेहाद में मारा जाता है वेह सदा के लिए मृगनयनी अप्सराओं के साथ जन्नत में आंनंद भोगता है. अब कासब को जन्नत कब मिलेगी यह तो नहीं मालूम, पर उसके ९ साथी बंद ताबूतों में दोज़क कि दुर्गन्ध ज़रूर फैला रहे हैं और मरने के बाद भी कासमी जैसे जाहिल वकीलों की हरकतों के कारन जे जे अस्पताल के शव कक्ष में तैनात कर्मचारिओं का जीवन भी नरकतुल्य बना छोड़ा है.
कसब केस का जल्द निपटारा तभी संभव है यदि केस की सुनवाई जे जे अस्पताल के शव कक्ष में ९ जेहादिओं की जन्नत के बीच की जय. बकौल ग़ालिब 'हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन, दिल के बहलाने को ग़ालिब ये ख्याल अच्छा है.
शनिवार, 28 नवंबर 2009
बाबर खुश हुआ ........
ऐनी मार पई कुर्लाने, तैं की दरद न आया ' ;-बाबर के अत्याचारों से विचलित गुरुनानक देव जी के मुख से यह शब्द बरबस ही निकल पड़े थे. बाबर जिसने लाखों बेगुनाह हिन्दुओं को केवल इस लिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वे इस्लाम को न मानने वाले काफ़िर थे -सैंकड़ों मंदिर तोड़े क्योंकि इस्लाम में मूर्ति पूजन हराम है. बाबर के ही एक सिपहसलार ने अयोध्या में भगवन राम के जन्मस्थान पर बने मंदिर को तोड़ कर बाबर के नाम की मस्जिद बना दी. सदिओं से हिन्दू अपने आराध्य देव के जन्म स्थान को आजाद करवाने के लिए संघर्ष कर रहे है. सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी ने भी इसे मुक्त करवाने के लिए मुहीम चलाई थी. १७ साल पहले बाबर की यह ज़बर की निशानी कार सेवकों ने गिरा दी.और हजारों मंदिर तोड़ने कर अल्लाह के बन्दे कहलाने वाले जेहादी मुसलमानों की यकायक भावनाए आहत हो गई. केंद्र की सेकुलर कांग्रस सरकार को मुस्लिम वोट बैंक खिसकता दिखाई देने लगा. झट से कमीशन बिठा दिया.
लिब्रहान रिपोर्ट आ गई, बाबर की मजार पर मनमोहन और राहुल बाबा का किया सजदा साकार हो गया है. और पृथ्वी राज चौहान के वंशज नटवर सिंह गए तेल लेने !.......बाबर...खुश ....हुआ...!
गुरुवार, 26 नवंबर 2009
vinod mishra ka blog: २६\११ ! दुनिया हम पर हस रही होगी तो पाकिस्तान ठहाका लगा रहा होगा
चाचा चोर भतीजी काजी -जागो मोहन प्यारे
सी बी आइ के आला अफसर किस कदर क्वात्रोकी चाचा को बचाने के लिए झूठ फरेब की सभी हदें पार किये जा रहे हैं, का एक और प्रमाण सामने आया है. आर टी आई के तैहत क्वात्रोकी के बारे में मांगी एक जानकारी देने से सी बी आई ने साफ़ इनकार कर दिया -कारन बताया कि इस से दोषी के खिलाफ अभियोजन और पकडे जाने में अड़चन आयगी.क्वात्रोकी केखिलाफ सभी मामले बंद करने का निर्णय यह सरकारी जाँच एजेंसी पहले ही किये बैठी है. फिर यह नई अड़चन का अडंगा कहाँ से आ गया. ज़ाहिर है चाचा कि भतीजी की नाराज़गी से बचने या फिर उसे खुश रख कर कुछ हासिल करने की होड़ लगी है एजेंसी के आला अफसरों में. सी बी आई के पूर्व निदेशक जोगिन्दर सिंह खुद स्विस बैंकों से क्वात्रोकी का कच्चा चिठा लाये थे जिसमें दलाली के २१ करोड़ के खाते का खुलासा हुआ था. किस प्रकार चाचा को पहले भगाया और बचाया गया और फिर दलाली का पैसा दिलवाया गया किसी से छुपा नहीं. सत्ता के दलाल देश के राज परिवार के प्रति अपनी स्वामी भक्ति व्यक्त करने में व्यस्त हैं. बोफोर जाँच के नाम पर कंहीं पे निगाहें कहिएं पे निशाना का खेल बरसों से खेल रहे हैं. क्वात्रोकी के खिलाफ दिल्ली कोर्ट में अधूरे डोकुमेंट लगा कर मामला रफादफा करवा दिया. स्विस कोर्ट में इस बिनाह पर क्वात्रोच बच गए कि उस वक्त दलाली लेना देश के क़ानून में गुनाह था हीनहीं.
गरीब देश के अमीर चोरों का ७० लाख करोड़ रूपया स्विस बैंको से वापिसी की उम्मीद हम इन चोर चोर चचेरे भाईओं से लगाए बैठे हैं. जागो... मोहन प्यारे ...
रविवार, 22 नवंबर 2009
सी बी आइ के आला अफसर किस कदर क्वात्रोकी चाचा को बचाने के लिए झूठ फरेब की सभी हदें पार किये जा रहे हैं, का एक और प्रमाण सामने आया है. आर टी आई के तैहत क्वात्रोकी के बारे में मांगी एक जानकारी देने से सी बी आई ने साफ़ इनकार कर दिया -कारन बताया कि इस से दोषी के खिलाफ अभियोजन और पकडे जाने में अड़चन आयगी.क्वात्रोकी केखिलाफ सभी मामले बंद करने का निर्णय यह सरकारी जाँच एजेंसी पहले ही किये बैठी है. फिर यह नई अड़चन का अडंगा कहाँ से आ गया. ज़ाहिर है चाचा कि भतीजी की नाराज़गी से बचने या फिर उसे खुश रख कर कुछ हासिल करने की होड़ लगी है एजेंसी के आला अफसरों में. सी बी आई के पूर्व निदेशक जोगिन्दर सिंह खुद स्विस बैंकों से क्वात्रोकी का कच्चा चिठा लाये थे जिसमें दलाली के २१ करोड़ के खाते का खुलासा हुआ था. किस प्रकार चाचा को पहले भगाया और बचाया गया और फिर दलाली का पैसा दिलवाया गया किसी से छुपा नहीं.
गरीब देश के अमीर चोरों का ७० लाख करोड़ रूपया स्विस बैंको से वापिसी की उम्मीद हम इन चोर चोर चचेरे भाईओं से लगाए बैठे हैं. जागो... मोहन प्यारे ...
रविवार, 15 नवंबर 2009
सेकुलर शैतान का सच
अब पिता के दरवाजे रति के लिए बंद हो चुके थे -वह अब जिन्ना के रहमोकरम. जिन्ना ने भी मौका देख अपना सेकुलर मुखौटा उतर दिया और इस्लामी वर्ष के रजब महीने के सातवे दिन ९ अप्रैल को पहले तो उसे इसलाम कबूल करवाया और उसी दिन उस से निकाह कर लिया.रतिजिसने जिन्ना की खातिर घर-बार सब कुछ छोड़ दिया का अंत बहुत त्रासद रहा. अबने जीवन का अंतिम वर्ष उसने जिन्ना से अलग एकांकी और रुग्णावस्था में व्यतीत किये. बम्बई के ताज होटल के एक कमरे में वह एक वर्ष जीवन मृत्यु के बीच जूझती रही. जीवन के इसी पड़ाव पर शायद रति को अपने धरम परिवर्तन की गलती का अहसास हुआ. रति की अंतिम इच्छा थी की उसका मृत्यु के बाद हिन्दू रीती से दाह संस्कार किया जाये .जिन्ना ने फिर भी मुस्लिम रीती के साथ रति को दफनाया- अपनी कोम का रहनुमा बने रहने के लिए उसने यही मुनासिब समझा- एक बार फिर जिन्ना असली चेहरा लोगों के सामने था.
जिन्ना खुद गुजरात के खिज़ा बनिया के वंशज थे. बेटी दीना महज़ साढे नौं साल की थी जब माँ की मृत्यु हो गई और वेह अपने पारसी ननिहाल के यहाँ पली बड़ी हुई . ननिहाल के ही निकटवर्ती एक पारसी युवक नेविल वाडिया से वेह प्रेम कर बैठी .दीना ने जब जिन्ना से अपने प्यार के बारे में बात की तो जिन्ना के भीतर का सेकुलर शैतान फुंकार उठा और कहा की काया तुझ्हे कोई मुस्लमान युवक नहीं मिला. दीना ने भी फौरन जिन्ना को उनके अंतर्जात्य निकाह की याद दिला दी.
अपने आप को सेकुलर दिखनेऔर रति को खुश करने के चक्कर में जिन्ना इसलाम में हराम मांस से बने हैम् सैंड विच और पोर्क सौसिज़ बड़े चाव से खाते मगर अपनी कोम से चोरी चुपके. जिन्ना की पाकिस्तान बाबाने की सनक ने ५ लाख निर्दोष लोगों की जान तो ली ही और ५० लाख लोग घर से बेघर हो गए. अपने अंतिम दिनों में राज यक्ष्मा से पीड़ित जिन्ना को अपनी गलती का एहसास हुआ जब उन्होंने अपने डाक्टर कर्नल इलाहिबख्श से कहा-डाक्टर पाकिस्तान मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी. 'कहते हैं मरने से पहले शैतान भी कभी झूठ नहीं बोलता
शनिवार, 10 अक्टूबर 2009
राष्ट्र ध्वज तिरंगा -गरीब फ़िर नंगे का नंगा
डॉo एस. राधाकृष्णन ने राष्ट्र ध्वज के तीन रंगों और अशोक चक्र की प्रतीकात्मक व्याख्या करते हुए -भगवे रंग को त्याग का प्रतीक मानते हुए, राजनेताओं को भौतिक लाभ का लोभ त्याग कर पूरी निष्ट्थासे देश सेवा की नसीहत दे डाली। मध्य के शवेत रंग को सचाई का प्रतीक मान कर अपने आचरण में पारदर्शिता और सचाई लेन को कहा। हरे रंग को देश की हरियाली का प्रतीक मानते हुए लोक हित में प्रगति का बीजारोपण करने का संदेश दिया। अशोक चक्र को कानून के राज्य और निरंतर प्रगति का प्रतीक माना गया।
तिरंगे के तीनो रंगों की मूल भावना के त्रिस्कार की आज होड़ लगी है -हमारे देश को प्रगति पथ पर लेजाने वालों के बीच। हमारे राजनेताओं द्वारा पिछले ६० सालों से देश की गरीब जनता की खून पसीने की कमाई को इस कद्र लूटा की आज दुनिया के सबसे गरीब देश के सबसे अमीर चोरों का काला पैसा स्विस बैंकों में १४ खरबडोलर का आंकडा पार कर गया है। यह है बापू के बेटों की त्याग भावना का प्रमाण !
अपने आचरण में पारदर्शिता और सचाई !हे राम....बापू अपने साथ ही ले गए। और हरित क्रांति तो हुई, गोदाम अनाज से इस कद्र भरे पड़े हैं की सडरहा है,और ६०% जनता भूखे पेट सोती है । रही निरंतर प्रगति -दुनिया के सबसे गरीब देश में अरबपति धनकुबेरों की गिनती सबसे अधिक है। राज तो है और कानून की अगली पेशी पड़ी है।